Back
दनकौर के दलेलगढ़ तालाब हादसा: 3 वर्षीय देवांश की मौत पर गांव में आक्रोश
BPBHUPESH PRATAP
Feb 15, 2026 10:18:13
Greater Noida, Uttar Pradesh
ग्रेटर नोएडा के दनकapur के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के दलेलगढ़ गाँव में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, मंदिर के पास बने तालाब में एक तीन वर्षीय मासूम की डूबने से मौत हो गई, घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन कि लापरवाही पर सवाल खड़े किया है।
जानकारी के अनुसार दलेलगढ़ गाँव निवासी अनिल की बेटी अंजलि कुछ दिन पहले ही अपने ससुराल सिकंदराबाद से अपने 3 वर्ष के बेटे देवांश और बेटी के साथ मायके आई थी। रविवार को घर के पास स्थित मंदिर में भंडारे का आयोजन चल रहा था, जिसमें परिवार के लोग बच्चों के साथ शामिल होने गए थे इसी दौरान खेलते खेलते मासूम देवांश मंदिर के पास बने तालाब के पास पहुंच गया बताया जा रहा है कि खेलते वक्त बच्चों का पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गया।
काफी देर बाद जब देवांश अपनी मां को नजर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की आसपास खोजबीन के दौरान ग्रामीणों को शक हुआ कि कहीं बच्चा तालाब के पास तो नहीं पहुंच गया है जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने तुरंत मौके पर गोताखोरों को बुलाया और घंटे कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी बच्चों की मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया बच्चों की मां अंजलि का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
वहीं दलेलगढ़ गाँव के ग्रामीणों ने तालाब के पास बाउंड्री ना होने पर नाराजगी जताई है ग्रामीणों का कहना है कि गाँव में यह काफी साल पुराना तालाब है, जिसकी ना तो आज तक कभी साफ सफाई हो पाई है और ना ही किसी भी तरह की कोई प्रशासन की तरफ से बाउंड्री या देखरेख कराई गई है। अगर समय रहते इसकी घेराबंदी की होती तो इतना बड़ा हादसा शायद नहीं होता। वहीं प्रशासन किस लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश है।
घटना की जानकारी मिलते ही दनकौर थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने बच्चों का पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया उन्होंने कहा कि यदि संबंध में कोई परिवार की तरफ से शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी फिलहाल घटना को हादसा माना जा रहा है लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के पहलू को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। वही मासूम देवांश की मौत ने पूरे गांव को जजूर कर रख दिया है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 15, 2026 11:48:400
Report
IAImran Ajij
FollowFeb 15, 2026 11:48:020
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 15, 2026 11:47:460
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 15, 2026 11:47:260
Report
PTPreeti Tanwar
FollowFeb 15, 2026 11:47:040
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 15, 2026 11:46:530
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 15, 2026 11:46:390
Report
ADAnup Das
FollowFeb 15, 2026 11:46:230
Report
MJManoj Jain
FollowFeb 15, 2026 11:46:030
Report
KYKaniram yadav
FollowFeb 15, 2026 11:45:540
Report
ASASHISH SHRIVAS
FollowFeb 15, 2026 11:45:350
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 15, 2026 11:45:250
Report
0
Report
AMANIL MOHANIA
FollowFeb 15, 2026 11:33:490
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 15, 2026 11:33:210
Report