icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फरीदाबाद के आगरा हाईवे पर टक्कर से दो युवकों की मौत; चालक का सुराग नहीं

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 युवाओं की मौत, 24 घंटे बाद भी वाहन चालक का सुराग नहीं फरीदाबाद के आगरा हाईवे पर सराय टोल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवाओं की मौत हो गई। दोनों युवकों की उम्र करीब 22 से 23 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, हादसे को 24 घंटे बीत जाने के बावजूद परिजनों का आरोप है कि पुलिस अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन या उसके चालक की पहचान नहीं कर पाई है। परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले में तेजी से जांच करने और आरोपी वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। बाइट --दीपक (मृतक का भाई ) बाइट -गुरनाम (मृतक का दोस्त )
0
0
Report

मुरादाबाद में तेंदुआ पिंजरे में कैद, रेस्क्यू अभियान जारी

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मे वन विभाग के पिंजरे मे कैद हुआ एक और तेंदुआ, कांठ तहसील क्षेत्र के गांव सलेमपुर मे पिंजरे मे फंसा तेंदुआ. इससे पूर्व एक शावक और 7 मादा एवं नाराज तेंदुए की गए थे रेस्क्यू. अब तक एक शावक सहित कुल 9 तेंदुओं को जंगलो से रेस्क्यू किया गया. अभी भी अलग अलग क्षेत्रों मे लगातार देखे जा रहे तेंदुए. तेन्दुओं की बढ़ी हुई संख्या को देखते हुए वन विभाग का रेस्क्यू अभियान लगातार जारी. बता दें तेेंदुओ के हमलों मे अब तक मुरादाबाद मे 2 मौते हो चुकी जबकि दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो चुके. आज मुरादाबाद के कांठ तहसील क्षेत्र के सलेमपुर गांव का पूरा मामला।
0
0
Report
Advertisement

ED ने फर्जी ITC मामले में नौ ठिकानों पर छापेमारी, बड़ा इनक्वायरी शुरू

Noida, Uttar Pradesh:फर्जी ITC मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 9 ठिकानों पर छापेमारी. प्रवर्तन निदेशालय (ED) के लखनऊ जोनल कार्यालय ने 24 अगस्त 2026 को मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत फर्जी तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) हासिल करने और उसे दूसरी कंपनियों को पास करने के मामले में की गई। जांच का संबंध M/s Jambudwip Exports & Imports Ltd. से है। आरोप है कि कंपनी ने बिना वास्तविक रूप से माल की आवाजाही के फर्जी बिल और ई-वे बिल तैयार कर फर्जी ITC का इस्तेमाल और ट्रांसफर किया। जांच में सामने आया कि इस नेटवर्क में कई फर्जी और अस्तित्वहीन कंपनियों के जरिए सर्कुलर ट्रांजैक्शन किए गए। रकम को तेजी से अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर उसकी लेयरिंग की गई और इसके बाद कई जगहों से नकद निकासी भी की गई। GST अधिकारियों की जांच में 9.63 करोड़ रुपये के फर्जी ITC का लाभ उठाने और 10.28 करोड़ रुपये के ITC को दूसरी इकाइयों तक पहुंचाने की बात सामने आई है। इससे सरकारी राजस्व को गलत तरीके से नुकसान पहुंचा, जिसे PMLA के तहत अपराध से अर्जित आय यानी Proceeds of Crime माना गया है। ED की तलाशी का मकसद अपराध से अर्जित रकम का पता लगाना, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लाभार्थियों की पहचान करना और फर्जी ITC नेटवर्क से संबंधित दस्तावेजी एवं डिजिटल सबूत जुटाना था। मामाले में ED की आगे की जांच जारी है।
0
0
Report

बेगूं में 15 वर्षीय बालक की हादसे में मौत, परिजनों में शोक

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया. पारसोली थाना क्षेत्र के काटूंदा चौराहे पर पैदल जा रहे 15 वर्षीय बालक को एक कार ने टक्कर मार दी. हादसा इतना गंभीर था कि बालक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान खेरपुरा निवासी जगदीश कालबेलिया के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बेगूं उप जिला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. वहीं सूचना मिलने पर पारसोली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे को लेकर परिजनों में शोक का माहौल है.
0
0
Report
Advertisement

ED ने ITC घोटाले के खिलाफ लखनऊ सहित 9 ठिकानों पर छापेमारी

Noida, Uttar Pradesh:फर्जी ITC मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 9 ठिकानों पर छापेमारी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के लखनऊ जोनल कार्यालय ने 24 अगस्त 2026 को मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत फर्जी तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) हासिल करने और उसे दूसरी कंपनियों को पास करने के मामले में की गई। जांच का संबंध M/s Jambudwip Exports & Imports Ltd. से है। आरोप है कि कंपनी ने बिना वास्तविक रूप से माल की आवाजाही के फर्जी बिल और ई-वे बिल तैयार कर फर्जी ITC का इस्तेमाल और ट्रांसफर किया। जांच में सामने आया कि इस नेटवर्क में कई फर्जी और अस्तित्वहीन कंपनियों के जरिए सर्कुलर ट्रांजैक्शन किए गए। रकम को तेजी से अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर उसकी लेयरिंग की गई और इसके बाद कई जगहों से नकद निकासी भी की गई। GST अधिकारियों की जांच में 9.63 करोड़ रुपये के फर्जी ITC का लाभ उठाने और 10.28 करोड़ रुपये के ITC को दूसरी इकाइयों तक पहुंचाने की बात सामने आई है। इससे सरकारी राजस्व को गलत तरीके से नुकसान पहुंचा, जिसे PMLA के तहत अपराध से अर्जित आय यानी Proceeds of Crime माना गया है। ED की तलाशी का मकसद अपराध से अर्जित रकम का पता लगाना, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लाभार्थियों की पहचान करना और फर्जी ITC नेटवर्क से संबंधित दस्तावेजी एवं डिजिटल सबूत जुटाना था। मामले में ED की आगे की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

मेरठ में गौकशी की तैयारी कर रहे बदमाशों से मुठभेड़, दो घायल

मेरठ में गौकशी की तैयारी कर रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल मेरठ, 24 अगस्त 2026 — थाना सरूरपुर क्षेत्र में देर रात गौकशी की तैयारी कर रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो अभियुक्त घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया है। वहीं एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 23/24 अगस्त की रात थाना प्रभारी सरूरपुर पुलिस बल के साथ हर्रा-खिवाई मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि हिंडन नदी पुल से पहले गैस प्लांट के सामने बरनावा-बिनौली मार्ग से खेतों की ओर जाने वाले खड़ंजे पर करीब 200 मीटर अंदर तीन लोग मोटरसाइकिल के साथ एक आवारा गोवंश को पेड़ से बांधकर गौकशी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों को घेरने की कोशिश की। पुलिस को देखकर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें तसलीम पुत्र आबिद निवासी कस्बा खिवाई के दाहिने पैर और भूरा पुत्र आबिद निवासी खिवाई के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर सीएचसी सरूरपुर भेजा गया। तीसरा बदमाश गन्ने के खेतों के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में कॉम्बिंग की जा रही है। पुलिस ने मौके से 2 अवैध तमंचे 315 बोर, 2 खोखा कारतूस, गौकशी में प्रयुक्त 2 चाकू, 1 बांका, 1 सूजा, 1 प्लास्टिक का थैला, रस्सी से बंधा 1 जीवित गोवंश और बिना नंबर प्लेट की काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की है। पुलिस ने घायल बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

कुरुक्षेत्र के शिव मंदिर सावन के आखिरी सोमवार पर सजावट, CCTV-लागू सुरक्षा

Kurukshetra, Haryana:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में शिव मंदिरों को फूलों व लड़ियों सजाया गया है आज सावन का आखिरी सोमवार है। सुबह से शिव भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगने लगी हैं और शिवलिंग पर जल, दूध, धतूरा, फूल चढ़ा रहे हैं। यह तस्वीर कुरुक्षेत्र के श्री दुख भंजन मंदिर बड़े ही सुंदर तरीके से सजाया गया है। स्नेहित सरोवर पर स्थित श्री दुखभंजन महादेव भगवान शिव के नाम का जाप करें, ॐ नमः शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे लगाए गए हैं तथा पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है。
0
0
Report

मुंबई-गोवा हाईवे के 20 ब्लैक स्पॉट: सरकार की सुरक्षा उपायों में बड़ी खामी

Ratnagiri, Maharashtra:मुंबई गोवा महामार्गावर २० ब्लॅक स्पॉट.. प्रवास धोकादायक,अपघात विरोधी उपाययोजना करण्यात शासनाला अपयश.. मुंबई-गोवा महामार्गाचे चौपदरीकरण केले १८ वर्षे रखडले असून घोषणा मात्र थांबण्याचे नाव घेत नाही.. गणेशोत्स्वात संपूर्ण महामार्ग चाकरमान्यांसाठी खुला करण्याचे दावे केंद्रीय व राज्यातील मंत्र्यांपर्यंत केले जात असले,तरी प्रत्यक्षात रस्त्यावरील परिस्थिती भयावह आहे.. मुंबई-गोवा महामार्गावरील तब्बल २० ठिकाणे अपघात प्रवण 'ब्लॅक स्पॉट' ठरली असून या ठिकाणी ठोस अपघात विरोधी उपाययोजना करण्यात शासनाला अद्यापही अपयश झाले आहे..
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top