icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Navneet AgarwalNavneet AgarwalFollow26 Apr 2025, 03:13 pm

Amroha - गजरौला में भाजपा ने किया 'एक राष्ट्र एक चुनाव' को लेकर सम्मेलन का आयोजन

Amroha, Uttar Pradesh:मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने कहा कि ' एक साथ चुनाव होने से संसाधनों की बचत होगी। देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक सशक्त होगी। इसलिए सभी लोग पत्र लिखकर, सोशल मीडिया के माध्यम से इस अभियान का हिस्सा बनें। विधायक राजीव तरारा ने भी एक राष्ट्र एक चुनाव की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने हाल ही में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन द्वारा 26 हिंदू पर्यटकों की गोली मारकर की गई हत्या की घटना को बेहद जघन्य बताया। पहलगाम में दिवंगत पर्यटकों की आत्मा शांति को दो मिनट का मौन धारण कर प्रार्थना भी की गई।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वर्षो का सपना पूरा, चहनिया में बनेगा आंगनबाड़ी केंद्र, विधायक ने किया भूमिपूजन

Manoj KumarManoj KumarFollow1m ago
Khandwari, Uttar Pradesh:१२ लाख रुपए से बनेगा आंगनबाड़ी केंद्र, विधायक ने किया भूमिपूजन। चहनिया। स्थानीय ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय के परिसर में १२ लाख रुपए से आंगनबाड़ी केंद्र बनेगा जिसके लिए विधायक सकलडीहा प्रभुनारायण सिंह यादव एवं चहनिया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमार यादव के द्वारा संयुक्त रूप से विधि विधान से भूमि पूजन किया गया है। भूमि को खोदकर ईंट स्थापित किया गया फूल,माला के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर धरती माता का जयकारा लगाया गया। मंत्रोचार के साथ हवन पूजन हुआ। भूमि पूजन के दौरान विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा आंगनबाड़ी केंद्र से गांव के नन्हे मुन्नों के शिक्षा की शुरूआत है।और गांव के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। वही प्रधान प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमार सिंह यादव ने बताया वर्षो का सपना पुरा हो रहा है अब आंगनबाड़ी केंद्र चहनिया ग्राम सभा में ग्राम सभा निधि से १२ लाख रुपए में बनकर तैयार होगा जो नन्हे मुन्नों के लिए हर तरह की सुविधा से लैस होगा। जिसका गांव को पूर्ण रूप से लाभ मिलेगा । इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रविन्दर यादव, प्रधान राजाराम,भानु यादव,शंकर पाण्डेय,सहिद्वार यादव, गुलाब साहू सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे
0
0
Report

देवरिया: सिंचाई संघ भवन में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

ASAmit SinghFollow8m ago
Deoria, Uttar Pradesh:संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज देवरिया स्थित सिंचाई विभाग के सिंचाई संघ भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों की जो अलख जगाई, वह आज भी प्रासंगिक है।अंत में सभी ने उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में भाईचारा व समानता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष दीपक यादव ने किया, जबकि महामंत्री इंद्रदेव कुशवाहा की उपस्थिति में आयोजन को सफल बनाया गया। इस दौरान संरक्षक अखिलेश प्रसाद, भागीरथी, सत्यप्रकाश, संजय कुमार (SDO), संदीप सिंह, प्रेमचंद्र, सतीश, नंदलाल, मदनलाल, कृपानंद, संजय, सम्मी कपूर, अभिमन्यु, हरिंद्र, विशाल, राजकुमार, इस्तदेव मुनि, दुर्गेश, अमेरिका सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0
0
Report

अम्बेडकर जयंती पर व्यापार मंडल ने महिलाओ को किया सम्मानित

Gauriganj, Uttar Pradesh:अम्बेडकर जयंती पर महिलाओ को व्यापार मंडल ने किया सम्मानित अमेठी संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती आज पूरे जिले में धूमधाम से मनाई जा रही है।जिले के उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय पर भीमराव अंबेडकर के 135 वें जन्मदिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ व्यापारियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके कार्यो को याद किया।इस दौरान मिशन शक्ति के तहत व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष द्वारा महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।इस दौरान सैकड़ो की संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। दरअसल आज पूरे जिले में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पूरे धूमधाम से मनाई जा रही है।जिले के सभी डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर उनको याद किया जा रहा है।इसी कड़ी में अमेठी के गौरीगंज रोड स्थित उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहाँ पर मौजूद सैकड़ो की संख्या में व्यापारियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किये गए कार्यो को याद किया गया।वही इस मौके पर मिशन शक्ति के तहत खुशी पाण्डेय बीनू मैरी श्रीवास्तव सहित कई महिलाओं को।जिलाध्यक्ष ने सम्मानित किया गया।व्यापारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने कहा कि हम सभी को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के बताए गए रास्ते पर चलना चाहिए।हम व्यापारी है तो हमे सबको साथ लेकर चलना चाहिए।हमारे यहां जो भी काम करते है हमे उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानना चाहिए।इस मौके पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील लक्ष्मी सोनी जायसवाल,परिक्रमा कनॉजिया,अजय, सोनू कसौधन,विकास,कमल अग्रहरि,दुर्गेश सोनी,पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी लक्ष्मी सोनी,राजू अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

हापुड - शहर में बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही बाबा साहब की जयंती, पुलिस प्रशासन अलर्ट।

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow40m ago
Hapur, Uttar Pradesh:आज पूरे देश के साथ-साथ जनपद हापुड़ में भी भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। शहर से लेकर देहात तक, हर तरफ नीले झंडों और 'जय भीम' के नारों की गूँज सुनाई दे रही है। हापुड़ के चप्पे-चप्पे पर आज एकता और सम्मान का संदेश देखने को मिल रहा है। सुबह से ही विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण का सिलसिला जारी है। उत्सव का नजारा ऐसा है कि पूरा शहर बाबा साहेब के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इस अवसर पर राजनेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया, जहाँ राहगीरों और जरूरतमंदों को प्रसाद वितरित कर भाईचारे का संदेश दिया गया। लेकिन इस बार की जयंती केवल नारों और जुलूसों तक सीमित नहीं रही। हापुड़ के युवाओं ने बाबा साहेब के विचारों को सेवा के माध्यम से धरातल पर उतारा जहाँ युवाओं ने बढ़-चढ़कर ब्लड डोनेट किया। युवाओं का कहना है कि बाबा साहेब ने देश को संविधान दिया, और उनके पदचिन्हों पर चलते हुए समाज की सेवा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। हापुड़ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं। लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए संविधान निर्माता को याद कर रहे हैं। वहीं हापुड पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर रहते हुए पूरी मेहनत के साथ बाबा साहब की जयंती कार्यक्रम को सफलतापूर्ण ढंग से संपन्न करवाने में लगा हुआ है। जयंती कार्यक्रम में आने वाली महिलाओं को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए महिला थाना प्रभारी अरुणा रॉय सुबह से ही अपनी टीम के साथ शहर की सड़कों पर पसीना बहाती हुई नजर आ रही है।
0
0
Report
Advertisement

अज्ञात कारणों से लगी आग, गेहूं की फ़सल जलकर

Manoj KumarManoj KumarFollow1h ago
Khandwari, Uttar Pradesh:अज्ञात कारणों से लगी आग आठ विगहा गेहूं की फ़सल जलकर राख चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी राधेश्याम यादव के पकी गेहूं की फ़सल में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग लग गयी जहां देखते ही देखते आठ‌ विगहा गेहूं की फ़सल जलकर राख हो गई। जिसको लेकर परिवार के लोग काफी चिंतित हैं और मुआवजे की मांग की है। आज मंगलवार को सुबह सात बजे पहाड़पुर गांव निवासी राधेश्याम यादव के खेत में अचानक धुवां निकलने लगा कुछ ही पल में आग लग गयी और आग विकराल रूप धारण कर ली। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने आग बुझाने का अथक प्रयास करने लगे । आग पर काबू पाते पाते आठ विगहा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से राधेश्याम यादव के परिवार में चिंता समा गई। परिवार वालों इस छति की पूर्ति के लिए शासन से मांग की है।
0
0
Report

बलरामपुर गैसड़ी अंबेडकर की जयंती पर थाना कोतवाली परिसर में कार्यक्रम मे पुष्पांजलि अर्पित की गई

MADAN LAL JAISWALMADAN LAL JAISWALFollow1h ago
Jamdhara, Uttar Pradesh:भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती के अवसर पर मंगलवार को थाना कोतवाली परिसर गैसड़ी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक दुर्विजय के नेतृत्व में समस्त पुलिस स्टाफ ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। *समतामूलक समाज का लिया संकल्प* कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के विचारों को याद किया। सभी ने संकल्प लिया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समतामूलक समाज की स्थापना में अपना योगदान देंगे। प्रभारी निरीक्षक दुर्विजय ने कहा, "बाबा साहब ने हमें ऐसा संविधान दिया जो हर नागरिक को बराबरी का अधिकार देता है। पुलिस के रूप में हमारा कर्तव्य है कि बिना भेदभाव के सबको न्याय दिलाएं और कमजोर वर्गों की आवाज बनें। यही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।" इस अवसर पर थाना कोतवाली गैसड़ी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
0
0
Report

उन्नाव में 11 साल से डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति गंगाघाट कोतवाली में कैद

Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao : उन्नाव में अंबेडकर जयंती के अवसर पर नगर में भव्य रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। रैली के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। गंगाघाट कोतवाली में संविधान के निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा 2019 में रोड चौड़ीकरण के समय गंगा घाट कोतवाली में रख दी गई थी। इसके बाद से गंगा घाट को कई क्षेत्र में अनेक प्रतिमाओं का अनावरण हुआ लेकिन भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण नहीं हुआ गंगा घाट कोतवाली के बाहर सैनिक चौक का अनावरण कर दिया गया सेल्फी प्वाइंट आई लव गंगाघाट बनाया गया लेकिन भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को स्थान नहीं दिया गया। जिसको लेकर पंचशील बुद्ध विहार संस्थान के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। बताया गया कि करीब 11 वर्ष 20 दिन बीत जाने के बावजूद बाबा साहब की प्रतिमा का पुनःस्थापन नहीं किया गया है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। संस्थान के पदाधिकारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द प्रतिमा की पुनःस्थापना की मांग की। उनका कहना है कि यदि इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती के अवसर पर थाना कोतवाली गैसड़ी मे श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया

MADAN LAL JAISWALMADAN LAL JAISWALFollow1h ago
Gainsari, Uttar Pradesh:भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती के अवसर पर मंगलवार को थाना कोतवाली परिसर गैसड़ी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक दुर्विजय के नेतृत्व में समस्त पुलिस स्टाफ ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। *समतामूलक समाज का लिया संकल्प* कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के विचारों को याद किया। सभी ने संकल्प लिया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समतामूलक समाज की स्थापना में अपना योगदान देंगे। प्रभारी निरीक्षक दुर्विजय ने कहा, "बाबा साहब ने हमें ऐसा संविधान दिया जो हर नागरिक को बराबरी का अधिकार देता है। पुलिस के रूप में हमारा कर्तव्य है कि बिना भेदभाव के सबको न्याय दिलाएं और कमजोर वर्गों की आवाज बनें। यही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।" इस अवसर पर थाना कोतवाली गैसड़ी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
0
0
Report

उन्नाव: अंबेडकर जयंती पर निकली रैली, प्रतिमा पुनःस्थापना न होने से आक्रोश

Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव। अंबेडकर जयंती के अवसर पर नगर में भव्य रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। रैली के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। वहीं, कार्यक्रम के दौरान पंचशील बुद्ध विहार संस्थान के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी देखने को मिली। बताया गया कि करीब 11 वर्ष 20 दिन बीत जाने के बावजूद बाबा साहब की प्रतिमा का पुनःस्थापन नहीं किया गया है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। संस्थान के पदाधिकारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द प्रतिमा की पुनःस्थापना की मांग की। उनका कहना है कि यदि इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। बाइट: राजेंद्र गौतम, अध्यक्ष, पंचशील बुद्ध विहार संस्थान
0
0
Report

बरेली लक्ष्मीनगर में शराब दुकान को हटाने की मांग को दिया ज्ञापन

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के लक्ष्मीनगर क्षेत्र में संचालित कंपोजिट शराब की दुकान को हटाकर अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया कि बीते वर्ष जिला आबकारी अधिकारी द्वारा एक अवैध दुकान को संजय नगर से हटाकर लक्ष्मीनगर में स्थापित कर दिया गया था, जिसके बाद से क्षेत्र की जनता लगातार इसका विरोध कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध दुकान को हटाने के लिए कई बार जिला आबकारी अधिकारी से शिकायत की गई और आश्वासन भी मिला, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को भी अवगत कराया गया, फिर भी दुकान यथावत संचालित हो रही है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि दुकान मालिक और क्षेत्रीय जनता के बीच एक समझौता हुआ था, जिसके तहत 1 अप्रैल 2026 से दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाना था। हालांकि, अब तक उस समझौते का पालन नहीं किया गया है, जिससे लोगों में आक्रोश है।क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि उक्त अवैध दुकान को तत्काल प्रभाव से कहीं और स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र की जनता आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
0
0
Report
Advertisement

हापुड - भाइयों के बीच आपसी विवाद में मारपीट व पथराव, वीडियो वायरल।

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow1h ago
Hapur, Uttar Pradesh:खबर हापुड से है जहां दो भाइयों के बीच हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई व एक दूसरे पर ईंटें भी फेंकी गई। आपस में मारपीट व पथराव का ये वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है गढ़ कस्बे के टंकी वाली गली के रहने वाले दो भाइयों में आपसी विवाद चल रहा है विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों भाइयों के परिवार आमने-सामने आ गए और एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की व एक दूसरे पर पथराव भी किया है। वही मारपीट व पथराव का ये वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। गढ़ कोतवाली इंस्पेक्टर देवेंद्र बिष्ट का कहना है। वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

नगर पंचायत की चलती लापरवाही से हो रहे हैं अवैध निर्माण

Vishnu SharmaVishnu SharmaFollow2h ago
Govardhan, Uttar Pradesh:प्रशासन एवं नगर पंचायत गोवर्धन की चलती लापरवाही से मानसी गंगा घाटों पर हो रहा है अवैध निर्माण नगर पंचायत एवं प्रशासन सोया कुंभकरणीय नींद भूमाफियाओं के हौसले बुलंद नगर पंचायत एवं प्रशासन का नहीं है इस ओर कोई ध्यान मामला नगर पंचायत गोवर्धन के अंतर्गत मानसी गंगा का है नई इमारत बनाकर दावा जा रहा है मानसी गंगा के घाटों को पूर्व में भी बनी इमारत पर नहीं हुई अभी तक कोई कार्यवाही जहां एक और योगी शासन में कुंड एवं सरोवरों का किया जा रहा है सौंदर्य करण वहीं दूसरी ओर विश्व विख्यात मानसी गंगा पर हो रहे हैं अवैध निर्माण
0
0
Report

दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल

SANTOSH KUMARSANTOSH KUMARFollow2h ago
Bhinga, Uttar Pradesh:#Shravasti - श्रावस्ती जिले के इकौना इलाके में मामूली विवाद ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान लात-घूंसे चले और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि इकौना थाना क्षेत्र के इकौना नगर में किसी छोटी सी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और जमकर लात-घूंसे चलने लगे। मारपीट का यह पूरा घटनाक्रम किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने के बाद पीआरबी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top