Mahrajganj - शांतिनगर में बिजली सप्लाई की जर्जर स्थिति, बांस की फट्टी के भरोसे चल रहा है सप्लाई
Thuthibari, Uttar Pradesh:ठुठीबारी के शांतिनगर में बिजली सप्लाई जर्जर तारों और बांस की फट्टियों के भरोसे चल रही है, पूरे शांतिनगर में 20 मीटर की दूरी में 50 से अधिक फट्टियाँ लगाई गई है. विभाग द्वारा इस जर्जर स्थिति को देखकर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे शांतिनगर के निवासियों को बिजली सप्लाई में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. शांतिनगर के निवासियों ने विभाग से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है और जर्जर तारों और बांस की फट्टियों को बदलकर नई और सुरक्षित बिजली सप्लाई व्यवस्था स्थापित करने की मांग किया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
