icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow13 Mar 2025, 09:20 am

Amroha - होली पर अमरोहा पुलिस अलर्ट: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस अधीक्षक की जनता से अपील

Amroha, Uttar Pradesh:

होली के पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए अमरोहा पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने तैयारियों की जानकारी देते हुए जनपदवासियों से यातायात नियमों का पालन करने और सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलाने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कहा, "होली खुशी और उल्लास का पर्व है, इसे सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।" उन्होंने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन कर खुद और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पहला अजगर कैंसर सफल सर्जिकल उपचार, सत्यम द्विवेदी की पहल से जान बची

Kusu, Chhattisgarh:देश में पहली बार अजगर के कैंसर का सर्जिकल उपचार हुआ हैं। स्नेक मैन सत्यम द्विवेदी की पहल से बची वन्यजीव की जान बचाई जा सकी हैं। आपको बता दें कि वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में जहां इंडियन रॉक पाइथन (अजगर) के मुंह में बनी असामान्य गांठ का सर्जरी के माध्यम से उपचार किया गया। अंबिकापुर के वन्यजीव रेस्क्यूकर्ता एवं स्नेक मैन ऑफ सरगुजा सत्यम द्विवेदी की पहल से अजगर को उपचार के लिए बिलासपुर स्थित कानन पेंडारी ले जाया गया। यहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों के प्रयासों से उसका सर्जिकल ऑपरेशन किया गया। कानन पेंडारी में वन्यजीव विशेषज्ञ एवं उप संचालक डॉ. चंदन ने अजगर की स्थिति का आकलन किया और बेहतर उपचार के लिए उसे डॉ. पियूष दुबे के पास भेजा। डॉ. पियूष दुबे, जो पेट मेडिक्स के संचालक हैं, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और अपने अनुभव की मदद से अजगर की सर्जरी की। लगभग साढ़े तीन घंटे तक चले ऑपरेशन में उसके मुंह के अंदर बनी गांठ को सर्जरी के माध्यम से निकाल दिया गया। ऑपरेशन के दौरान अजगर की स्थिति काफी गंभीर बताई गई। सर्जरी के बाद उसे ड्रिप और आवश्यक चिकित्सकीय सहायता दी गई। चिकित्सकों के अथक प्रयासों से उसकी जान बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली। अब उसके पूर्ण स्वास्थ्य लाभ के लिए निरंतर देखरेख में रखा गया है।
0
0
Report

ANTF ने लखनऊ में हेरोइन निर्माण से जुड़े दो अभियुक्त गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:ANTF यूनिट लखनऊ द्वारा दिनांक 12 अक्टूबर को जनपद लखनऊ में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं हेरोइन के अवैध निर्माण में संलिप्त 02 अभियुक्तों मो0 जुहैल एवं मो0 अमजद को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से की गई बरामदगी तथा हेरोइन निर्माण में प्रयुक्त प्रमुख रसायन एसिटिक एनहाइड्राइड की आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था उत्तर प्रदेश, श्री अमिताभ यश की वीडियो बाइट। Update: ANTF की लखनऊ टीम ने छापे की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1 पिस्टल (जिगाना) 32 बोर 6 कारतूस, 16,170 रुपए नगद, 3.600 KG सूखा पाउडर, 2.800 KG पिंडी नुमा गीला पदार्थ बरामद किया। दोनों पदार्थो का कुल वजन 6.400 KG बताया जा रहा। 1 स्कूटी, 1 हुंडई वेन्यू कार, 6 मोबाइल फोन भी बरामद। थाना दुबग्गा अंतर्गत अंधे की चौकी क्षेत्र का मामला।
0
0
Report
Advertisement

झांसी महिला व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया डांडिया महोत्सव

Praveen BhargavPraveen BhargavFollow8m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की महिला इकाई उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य डांडिया एवं गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने किया। आयोजन में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भारतीय संस्कृति, परंपरा और महिला एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद पारंपरिक गुजराती परिधानों में सजी महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों और गरबा की आकर्षक धुनों पर डांडिया खेलकर उत्सव का आनंद लिया। पूरा परिसर मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुत करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने कहा कि व्यापार के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजना तथा महिलाओं को एक मंच पर लाना मंडल का प्रमुख उद्देश्य है। डांडिया महोत्सव महिला सशक्तिकरण, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। नवरात्रि में शक्ति की उपासना के साथ ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखते हैं। कार्यक्रम में रजनी गुप्ता, नेहा झा, रजनी सेठ, मीनू चावला, अनामिका टंडन, नीना अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, कुसुम साहू, रामश्री गुप्ता, सीमा तिवारी, पल्लवी चतुर्वेदी, मंजू सहगल, मधु गुप्ता सहित महिला व्यापार मंडल की समस्त कार्यकारिणी की सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन रश्मि महेंद्रू एवं वंदना अग्रवाल ने किया, जबकि आभार सह सचिव रजनी सेठ ने व्यक्त किया। महोत्सव ने महिलाओं को उत्सव, संस्कृति और आपसी मेल-मिलाप का यादगार अवसर प्रदान किया।
0
0
Report

धनबाद में सफाई कर्मी 25 सूत्री मांगों के लिए मशाल जुलूस, हड़ताल की चेतावनी

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में अपनी 25 सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने जिला परिषद मैदान से नगर निगम तक मशाल जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई ने धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर नगर निगम कर्मचारी यूनियन के बैनर तले अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने बोनस की राशि 2 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये करने, न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपये करने और सफाई मित्रों को जोखिम भत्ता देने की मांग की। इसके अलावा ईएसआई मेडिकल कार्ड, पीएफ की नियमित जमा, अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान काम के लिए समान वेतन और सातवें वेतनमान का लाभ देने की मांग उठाई गई। यूनियन के प्रदेश महासचिव सह अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन और सामाजिक सुरक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर के महवल में लेदर पार्क उद्घाटन, MSME को रोजगार और निर्यात में बढ़ावा

Muzaffarpur, Bihar:स्थानीय समाचार: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर के महवल में मेगा लेदर पार्क उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे. MSME और निर्यात को मिलेगा बढ़ावा, लगभग 21 सौ लोगों को रोजगार अवसर मिलने की बात है. मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर स्थित महवल बियाडा औद्योगिक क्षेत्र में नवनिर्मित लेदर पार्क का 15 अक्टूबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उद्घाटन करेंगे. लेदर पार्क की तैयारी तेज हैं. मेगा फुटवियर एंड एक्सेसरीज लेदर पार्क का जिलाधिकारी कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के साथ अधिकारीयों की टीम ने निरीक्षण किया. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SPJ की टीम ने जायजा लिया. इस लेदर पार्क के माध्यम से MSME को बढ़ावा मिलेगा और करीब 21 सौ लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलने की बात है. इसके अलावा मोतीपुर के महवल में लेदर उद्योग से जुड़ी पांच कंपनियाँ लगने जा रही हैं. बिहार के लेदर उद्योग को मजबूत करने और निर्यात के जरिए कारोबार को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. इस लेदर पार्क में लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापित किया गया है, जहां विश्वस्तरीय मशीनें लगी हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि छोटे उद्यमी भी इन आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल कर अपने उत्पाद तैयार कर सकेंगे. इससे छोटे कारोबारियों को आधुनिक तकनीक का लाभ मिलेगा और लेदर उद्योग के विकास को नई गति मिलेगी.
0
0
Report

सीवान के सकरा गांव में अतिक्रमण हटाने के विरोध से पत्थरबाजी, प्रशासन सफल नहीं

Siwan, Bihar:एंकर सीवान में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को विरोध और पत्थरबाजी का सामना करना पड़ा। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारी और पुलिस की टीम पहुंची थी,लेकिन कार्रवाई के दौरान ऐसा हंगामा और पत्थरबाजी हुआ कि प्रशासन जमीन को अतिक्रमणमुक्त नहीं करा सका। अब इस मामले में 14 नामजद और करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। मामला जीरादेई अंचल के सकरा गांव का है।बताया जा रहा है कि अतिक्रमण वाद संख्या 04/23-24 के तहत निर्धारित जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए कार्रवाई की जानी थी।इस कार्रवाई के लिए सीवान सदर के आदेश पर प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। जिसको लेकर जीरादेई अंचल अधिकारी अजमत अली अंसारी पुलिस बल के साथ सकरा गांव में अवैध दखल कब्जा को हटवाने के लिए पहुंचे थे।अतिक्रमण हटवाने के दौरान असामाजिक तत्वों ने विरोध करते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके कारण सरकारी कार्य बाधित हुआ और प्रशासनिक टीम अतिक्रमित स्थल को खाली नहीं करा सकी।इसके बाद अंचल अधिकारी ने असाव थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।इस मामले में 14 नामजद और करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
0
0
Report

बाइक सवार फाइनेंस कर्मी से लूट: ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पकड़ा और पिटाई की

Masaurhi, Bihar:बाइक सवार फाइनेंस कर्मी से पिस्टल के बल पर लूटपाट। वारदात के बाद भाग रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ की पिटाई। आरोपियों के पास से हथियार बरामद। पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार。 । मसौढ़ी।। पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में यमुनापार के समीप लूटपाट कर भाग रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को खंभे से बांध कर पिटाई कर दी। बाद में सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को गिरफ्तार किया गया। घटना पाली मोड के समीप हुईं। पीड़ित शक्श एक फाइनेंस कर्मी है। जो कंपनी का डेढ़ लाख लेकर बाइक से ऑफिस जा रहा था। रास्ते ने कुछ लुटेरों ने रास्ता रोककर पिस्टल के बल पर उससे रकम का बैग छीन लिया। इस दौरान फाइनेंस कर्मी ने शोर मचाया। इस पर अपराधी फायरिंग करते हुए भागने लगे। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण जमा हो गए। जिनके द्वारा हिम्मत कर दोनों अपराधियों को पकड़ लिया और उन्हें पोल से बांध दिया। ग्रामीणों ने उनकी पिटाई भी कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक देशी पिस्टल बरामद हुआ है। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

भूमि विवाद के बदले में हत्या: दो आरोपी हथियार-कारतूस के साथ गिरफ्तार

Buxar, Bihar:बक्सर के डुमरांव में पुलिस ने एक हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान मुलायम सिंह यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, भूमि विवाद और एक महिला से छेड़खानी की बात हत्या की वजह बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, 10 अक्टूबर को डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के पास एक युवक का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद हुआ था। मामले की जांच शुरू हुई तो पता चला कि युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को वहां फेंक दिया गया था। पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की तो गांव के ही दो युवकों के साथ लंबे समय से भूमि विवाद होने की जानकारी मिली। इसके बाद तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने सोनम कुमार और प्रतीक यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि भूमि विवाद के दौरान मृतक मुलायम सिंह यादव पर एक महिला के साथ छेड़खानी करने का आरोप था। इसी बात का बदला लेने के लिए उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है。
0
0
Report

बारां पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस का जोरदार आगाज आज

Baran, Rajasthan:पंचायत चुनाव को लेकर कल आगाज करेगी कांग्रेस बारां में पंचायत राज चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। कांग्रेस का पंचायत चुनाव के अभियान का आगाज करने जा रही है। इसी कड़ी में कल बारां में विशाल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शिरकत करेंगे。 सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बारां जिला मुख्यालय पर बमूलिया के पास नेशनल हाईवे-27 पर स्थित जैन तीर्थ के निकट विशाल पंडाल तैयार किया गया है, जिसे तिरंगे के रंग में सजाया गया है。 कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने आज पूर्व मंत्री एवं अंता विधायक प्रमोद जैन भाया जैन तीर्थ पहुंचे। उनके साथ पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल और पूर्व उपसभापति नरेश गोयल पेंतरा भी मौजूद रहे। प्रमोद जैन भाया ने कहा कि सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पंचायत राज चुनावों की रणनीति को लेकर मंथन किया जाएगा बाइट- प्रमोद जैन भाया
0
0
Report

यूरिया-डीएपी समय पर उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने समन्वय तेज किया

Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर हैडर- - किसानों को मांग के अनुरूप मिले यूरिया-डीएपी - कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने दिए निर्देश - आज राजफैड एमडी के साथ की संयुक्त समीक्षा - किसानों को अनावश्यक टैगिंग नहीं की जाए - किसानों को समय पर यूरिया-डीएपी मिलना चाहिए - राजफैड एमडी सौरभ स्वामी बोले, समन्वय से कार्य करें एंकर प्रदेश में रबी सीजन के दौरान किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार यूरिया एवं डीएपी सहित सभी उर्वरकों की समयबद्ध एवं सुगम उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इसे लेकर कृषि विभाग के आयुक्त नरेश कुमार गोयल और राजफैड के प्रबंध निदेशक सौरभ स्वामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संयुक्त बैठक ली। बैठक में प्रदेशभर में उर्वरकों की उपलब्धता, आवंटन, आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई। कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने कहा कि किसानों को उनकी वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप समय पर उर्वरक उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यूरिया एवं डीएपी का जिलेवार आवंटन संबंधित क्षेत्रों की वास्तविक खपत, फसलों की आवश्यकता एवं मांग के अनुरूप किया जाए, ताकि किसी भी जिले में उर्वरक की कमी नहीं हो। उन्होंने कहा कि उर्वरकों की टैगिंग पर सख्ती की जाए। किसानों को यूरिया-डीएपी के साथ अन्य गैर जरूरी उत्पादों की खरीद के लिए बाध्य नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए सम्बंधित कृषि अधिकारी उर्वरक वितरण केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करें। बैठक में राजफैड के प्रबंध निदेशक सौरभ स्वामी ने कहा कि किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें।
0
0
Report
Advertisement

पुरुलिया में नडिहा बारोয়ারि दुर्गा पूजा में 100वीं वर्षगांठ, टेराकोटा कला से सजे पंडाल

Purulia, West Bengal:পুরুলিয়া : তৃতীয়ার সন্ধ্যা থেকেই পুরুলিয়ায় শহরে মণ্ডপে মণ্ডপে দর্শনার্থীদের ভিড়। আলোর রোশানাইয়ে সেজে উঠেছে শহর । এবার পুরুলিয়া শহরের বারোয়ারি পুজো গুলির মধ্যে নজর কাটছে নডিহা বারোয়ারী দুর্গাপুজো কমিটি । ১০০ বছর পূর্তি উপলক্ষে এই কমিটির এবারের স্থায়ী দূর্গা মন্ডপ সাজিয়ে তোলা হয়েছে ট্যারাকোটা শিল্পের আদলে। সামঞ্জস্য রেখে তৈরি করা হয়েছে সাবেকি প্রতিমাও। নজরকাড়া অসাধারণ শিল্পোশালী ফুটে উঠেছে মন্ডপ এবং প্রতিমা সজ্জায়। আজ বিকেল থেকেই ওই মন্ডপে দেখা গেল সাধারণ মানুষের ভিড় ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top