icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow5 Feb 2025, 12:31 pm

Amroha - गन्ने से भरे ट्रक में हाई टेंशन तार से लगी आग

Amroha, Uttar Pradesh:

अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के संभल मार्ग स्थित पलोला में बड़ा हादसा होते-होते टल गया. गन्ने से भरा एक ट्रक अचानक हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे उसमें आग लग गई. ट्रक में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा नुकसान होने से बच गया. उसने तत्काल ट्रक को रोककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया. स्थानीय लोगों की मदद से आग को फैलने से रोका गया, सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया, लेकिन समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रतापगढ़ के घोड़े सुल्तान ने राज्य स्तरीय पशु प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीता

Pratapgarh, Rajasthan:राजस्थान के प्रसिद्ध मावली मेले 2026 में प्रतापगढ़ के घोड़े ‘सुल्तान’ ने अपनी खूबसूरती, आकर्षक बनावट और शानदार चाल से सबका ध्यान खींचा। प्रतापगढ़ के पशुपालक उमेश कुमावत के स्टेलियन ‘सुल्तान’ ने पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय पशु प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में सुल्तान की फुर्ती, आकर्षक कद-काठी और अनुशासित चाल निर्णायकों व दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही। सुल्तान के इस शानदार प्रदर्शन ने प्रतापगढ़ के पशुपालन क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि से पशुपालक उमेश कुमावत और क्षेत्र के अन्य पशुपालकों में खुशी का माहौल है।
0
0
Report

नाथद्वारा के 600 साल पुराने कछवाई माताजी मंदिर में नवरात्रि पर भक्तों की भीड़

Rajsamand, Rajasthan:नाथद्वारा के 600 साल पुराने कछवाई माताजी मंदिर में नवरात्रि के तीसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नाथद्वारा, राजसमंद - पारंपरिक पूजन और स्थानीय परंपराओं का अनूठा संगम- स्थानीय परंपराओं के अनुसार इस प्राचीन मंदिर में माता की आराधना का विशेष महत्व है। श्रद्धालु यहां पूरी श्रद्धा के साथ पारंपरिक पूजन सामग्री— श्रीफल (नारियल), चुनरी, सिंदूर और अन्य शृঙ্গार सामग्री के साथ माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मान्यता है कि इस 600 साल पुराने धाम में सच्चे मन से जो भी मन्नत मांगी जाती है, माता रानी उसे अवश्य पूरा करती हैं। मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन द्वारा नवरात्रि के इन विशेष दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम दर्शन के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर प्रसाद वितरण तक हर चीज़ पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे दर्शन के लिए आने वाले हर भक्त को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। संध्या के समय होने वाली महाआरती में भी बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों के शामिल होने की संभावना है, जिससे पूरा नाथद्वारा शहर देवीमय हो उठा है।
0
0
Report

अचनेरा के स्कूल छात्रों ने मतदान जागरूकता रैली से ग्रामीणों को किया प्रेरित

Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : अचनेरा में विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, ग्रामीणों को मतदान के लिए किया प्रेरित प्रतापगढ़ जिले के अचनेरा गांव में पंचायत राज आम चुनाव 2026 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अचनेरा के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के महत्व का संदेश दिया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर गांव की गलियों और बाजार से गुजरी। इस दौरान विद्यार्थियों ने मतदान से जुड़े नारे लगाकर लोगों को लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों से आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाने की अपील की। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस दौरान विद्यालय का स्टाफ भी मौजूद रहा।
0
0
Report
Advertisement

300 ग्राम MD ड्रग्स तस्करी के केस में प्रतापगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस ने मादक पदार्थ एमडी की तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला रठांजना थाना क्षेत्र से 300 ग्राम अवैध एमडी जब्ती से जुड़ा है। पुलिस जांच में सामने आया कि जब्त एमडी आरोपी इब्राहीम खान को उपलब्ध करानी थी। मामले में संलिप्तता सामने आने के बाद अरनोद थाना पुलिस ने गादोला निवासी इब्राहीम खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर तस्करी से जुड़े नेटवर्क के संबंध में अनुसंधान कर रही है। अरनोद थाना अधिकारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 9 अक्टूबर को राठांजना थाना पुलिस ने गादोला से वरमंडल जाने वाले कच्चे रास्ते पर कार्रवाई करते हुए आरोपी खालिद पुत्र अनवर खां अजमेरी, निवासी बागलिया, थाना हथुनिया के कब्जे से 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी जब्त की थी। मौके से बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई थी। इस संबंध में रठांजनā थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान सामने आया कि जब्त की गई एमडी आरोपी इब्राहीम खान पुत्र गफुर खान, निवासी गादोला, थाना रठांजना को उपलब्ध कराई जानी थी। जांच में मामले में उसकी संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में मादक पदार्थ की सप्लाई और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
0
0
Report

पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए केवल गर्दनीबाग अनुमत स्थल; अन्यत्र रोक से यातायात-व्यवस्था का सुधार

Patna, Bihar:विभिन्न संगठनों एवं व्यक्तियों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में बिना पूर्व सूचना अथवा निर्धारित अनुमति के धरना-प्रदर्शन किए जाने के मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी, पटना एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि धरना-प्रदर्शन के लिए गर्दनीबाग स्थित निर्धारित धरना स्थल का ही उपयोग किया जाए। निर्धारित स्थल के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। आम नागरिकों की सुविधा, यातायात का सुचारू संचालन तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्धारित स्थल के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर धरना-प्रदर्शन किए जाने से शहर की यातायात व्यवस्था बाधित होती है, जिससे आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे प्रदर्शनों के कारण स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, न्यायालय सहित विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों के कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही, जिले के वाणिज्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है एवं उनकी व्यावसायिक गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं, जिससे आम लोगों के दैनिक जीवन एवं व्यवसाय से जुड़े कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है। साथ ही इस तरह की स्थिति में बुजुर्गों, बीमार व्यक्तियों, स्कूली बच्चों तथा एम्बुलेंस सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं के निर्बाध आवागमन में गंभीर कठिनाइयां उत्पन्न होती हैं। इससे आवश्यक सेवाओं में विलंब होने के साथ आम नागरिकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। सभी संबंधित व्यक्तियों एवं संगठनों से अपील की है कि वे अपनी मांगों को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से रखने के लिए गर्दनीबाग स्थित निर्धारित धरना स्थल का ही उपयोग करें। साथ ही, यातायात व्यवस्था, सार्वजनिक शांति एवं आम नागरिकों की सुविधा बनाए रखने में जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित स्थल के अतिरिक्त अन्यत्र धरना-प्रदर्शन करने अथवा जारी निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

मंच पर जीवंत हुई रामकथा; रावण-कुंभकरण की तपस्या से दशरथ के यज्ञ तक का हुआ मंचन

Jalalpur, Uttar Pradesh:नवरात्रि के दूसरे दिन पूजन-अर्चन और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुई रामलीला, कलाकारों के अभिनय की दर्शकों ने की सराहना अम्बेडकर नगर। नवरात्रि के दूसरे दिन जलालपुर के रामलीला मैदान में वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुरूप श्री रामलीला सेवा समिति की ओर से रामलीला का शुभारंभ पारंपरिक पूजन-अर्चन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा से जुड़े इस आयोजन में रामकथा के प्रसंगों का मंचन देखने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सदस्य राम किशोर राजभर, समिति अध्यक्ष संजीव मिश्र, आलोक बाजोरिया, महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता, उपाध्यक्ष अरुण मिश्र, राधेश्याम शुक्ल, आशाराम मौर्य और मीडिया प्रभारी विकाश निषाद समेत समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से पूजन-अर्चन किया। रामलीला के दौरान रावण, कुंभकरण और विभीषण की तपस्या, ब्रह्मा से वरदान प्राप्त करने, रावण के अत्याचारों तथा पुत्र प्राप्ति के लिए राजा दशरथ द्वारा यज्ञ कराए जाने के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से रामकथा के इन प्रसंगों को जीवंत किया, जिसकी दर्शकों ने सराहना की। इसी क्रम में धर्मशाला से नगर भ्रमण के लिए निकाली गई भव्य झांकी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी की अध्यक्षता में निकली झांकी के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। वहीं, गल्ला मंडी में श्री रामलीला सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के तत्वावधान में कथा वाचन का आयोजन हुआ, जिसने कार्यक्रम को धार्मिक रंग प्रदान किया। इस अवसर पर मानिक चंद सोनी, दीपचंद सोनी, आनंद मिश्र, सुरेश गुप्त, अतुल जायसवाल, बेचन पांडे, सुशील अग्रवाल, सोनू गौड, दिलीप यादव, सोनू गुप्ता और दुर्गेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
0
0
Report

हरदा के सोडलपुर के प्राचीन पीपल से मूर्तियाँ मिलने का दावा, नवरात्रि में श्रद्धालु

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा जिले के सोडलपुर गांव में एक प्राचीन पीपल का पेड़ इन दिनों अपनी अनोखी मान्यता को लेकर चर्चा में है। ग्रामीणों का दावा है कि करीब 500 से 600 साल पुराने इस पेड़ की जड़ों और तने से समय-समय पर देवी-देवताओं की प्राचीन पत्थर की मूर्तियां दिखाई देती हैं।_local_people के अनुसार, अब तक यहां करीब 23 से 25 मूर्तियां मिल चुकी हैं। खास बात यह है कि नवरात्रि के दौरान इस स्थान पर श्रद्धालुओं की विशेष आस्था देखने को मिलती है।_ग्रामीणों के मुताबिक, मान्यता है कि मुगलकाल के दौरान मूर्तियों को सुरक्षित रखने के लिए किसी मूर्तिकार ने इन्हें जमीन में दबा दिया होगा।_local_people का दावा है कि समय के साथ पेड़ की जड़ों के आसपास ये मूर्तियां दिखाई देने लगीं। हालांकि, पेड़ की वास्तविक उम्र और मूर्तियों के इतिहास को लेकर कोई प्रमाणित जानकारी सामने आना बाकी है।_इस प्राचीन पेड़ के पास ग्रामीणों ने मंदिर का निर्माण कराया है। इसे स्थानीय स्तर पर शीतला माता मंदिर और कुइली माता मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यहां स्थापित मूर्तियों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि के दौरान विशेष पूजा और दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं।_कुएं के मीठे पानी की भी है चर्चा_mandir के परिसर में एक कुआं भी है। ग्रामीणों के अनुसार, इस कुएं का पानी मीठा है और यह भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।_आस्था, प्रकृति और इतिहास का अनोखा संगम_sodalupar का यह प्राचीन पीपल का पेड़ ग्रामीणों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।_local लोग इसे चमत्कारिक मानते हैं और यहां पूजा-अर्चना करते हैं। पेड़ से मूर्तियां निकलने के दावों की ऐतिहासिक और वैज्ञानिक पुष्टि होना बाकी है, लेकिन नवरात्रि के दौरान इस स्थान पर लोगों की विशेष श्रद्धा देखने को मिलती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

अंता में नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष व पार्षदों का गरिमा से सम्मान

Baran, Rajasthan:अंता नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष सहित पार्षदों का किया सम्मान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लिया भाग बारां जिले के अंता में त्यागी फार्म हाउस पर कांग्रेस कार्यकर्ता दीपक गालव के जन्म दिन को लेकर रक्तदान शिविर सहित नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष तथा कांग्रेसी पार्षदों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष प्रदीप नागर सहित कांग्रेसी पार्षदों का साफा बंधन के साथ स्वागत सम्मान किया गया इस मौके पर पालिकाध्यक्ष नागर ने कहा कि अंता की जनता ने कांग्रेस पर विश्वास जताते हुए लगातार चौथी बार नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बैठाया है ऐसे में नगर की जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा साथ ही नगर की जन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का भी स्वागत सम्मान किया गया विजुअल नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष का स्वागत करते हुए
0
0
Report

लातूर में पानी संकट के बीच VIP कक्ष पर 70 लाख खर्च, भाजपा का बड़ा आरोप

Latur, Maharashtra:लातूरमध्ये पाण्याचं संकट तरीही महापालिकेत व्हीआयपी कक्षांवर ७० लाखांचा खर्च... भाजपचा गंभीर आरोप.... लातूर मध्ये एकीकडे भिषण दुष्काळाचं संकट, मांजरा धरणातील पाणीसाठा डिसेंबरपर्यंत पुरेल एवढाच... तर दुसरीकडे सात व्हीआयपी कक्षांसाठी ७० लाखांच्या खर्चाचा मुद्दा ऐरणीवर आलाय... लातूरच्या महानगरपालिकेत महापौर, उपमहापौर यांच्या कक्षात एसी, पंखे आणि महागड्या फर्निचरवर खर्च केला जात असल्याचा आरोप भाजपने केलाय... दोन कक्षांवर २३ लाख रुपये खर्च झाल्याची माहिती समोर आलीय... विशेष म्हणजे, वर्क ऑर्डरपूर्वीच खर्च झाल्याचाही दावा करण्यात येतोय... पाणीटंचाईच्या काळात व्हीआयपी कक्षांना प्राधान्य का? भाजपच्या या आरोपांवर महानगरपालिका काय उत्तर देणार, याकडे लक्ष लागलंय...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top