244221
Amroha: गजरौला में सलेमपुर रोड स्थित जेवी इंटरनेशनल स्कूल में तिरंगा रैली निकाली गई
Amroha, Uttar Pradesh:शनिवार को गजरौला में सलेमपुर रोड स्थित जेवी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने मां ललिता देवी मंदिर से तिरंगा रैली निकाली। स्कूल के प्रबंधक प्रमोद सिंघल ने जानकारी दी कि रविवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह 10 बजे मंडी धनोरा के पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल स्कूल में ध्वजारोहण करेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उमरिया में तेज बारिश से नदी में बुजुर्ग महिला की मौत, शव मिला
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले में तेज बारिश से उफानाई नदी में एक बुजुर्ग महिला के बह जाने से मौत हो गई है, घटना नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम कलदा की है, जहाँ की रहने वाली रामोता बाई उम्र 65 वर्ष हलछठ त्यौहार की उपासना के बाद व्रत की सामग्री को विसर्जित करने गाँव के समीप बहने वाली नदी गई थी, तेज बहाव में बह जाने से मौत हो गई,जिसके बाद अपादा प्रबंधन की टीम ने मशक्कत के बाद तीन किमी दूर मृतिका का शव मिल सका है।0
0
Report
सरकारी प्राथमिक स्कूल नचनौरा: शिक्षकों के ताश के पत्ते खेलने से हंगामा
Panna, Madhya Pradesh:सरकारी प्राइमरी स्कूल नचनौरा में शिक्षक खेल रहे तास के पत्ते0
0
Report
शाजापुर में फर्दखेड़ी के पास ट्राले की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम फर्दखेड़ी के समीप गुरुवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कमल सिंह पिता गंगाराम निवासी धतरावदा के रूप में हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कमल सिंह बाइक से मोहन बड़ोदिया से अपने गांव धतरावदा जा रहा था। इसी दौरान फर्दखेड़ी के समीप वह सीमेंट से भरे ट्राले की चपेट में आ गया। हादसे में ट्राले के नीचे आने से कमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मोहन बड़ोदिया थाना पुलिस की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। शव को मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां शव को मर्चुरी में रखवाया गया है। शुक्रवार सुबह कानूनी प्रक्रिया के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सीमेंट से भरे ट्राले को जब्त कर थाने में खड़ा करवाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
दमोह में जन्माष्टमी की तैयारी पूरी, मंदिरों- बाजारों में भक्तिमय माहौल
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में जन्माष्टमी को लेकर पूरी तैयारियां हो चुकी और हर तरफ भक्तिमय माहौल दिखाई दे रहा है। लगातार हो रही बारिश के बाद भी बाजारों में लोग पहुंच रहे है और जन्माष्टमी के लिए खरीददारी कर रहे है। इस बार भगवान कृष्ण की झांकी और उनके स्वरूप के लिए एक से बढ़कर एक साज सामग्री दुकानों में दिखाई दे रही है तो मंदिरों में भी अलग तैयारी है। जन्माष्टमी को रात 12 बजे कन्हैया के जन्मोत्सव से पहले उनके दरबार को खास सजाया गया है वहीं कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान दिन भर होंगे। मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या का आंकलन करते हुए इंतजाम है वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी शहर भर में तैयारी पूरी हो चुकी है।0
0
Report
हाई कोर्ट की निगरानी में NHAI सड़क की गुणवत्ता की पहली जेसीबी सैंपलिंग
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर की बदहाल सड़कों को लेकर हाईकोर्ट का सख्त रुख लगातार जारी है। शहर की 8 सड़कों के बाद अब NHAI की सड़क की भी गुणवत्ता जांच शुरू हो गई है। मेहरा टोल से सिकरौदा चौराहे तक आगरा-मुंबई हाईवे की सड़क की सैंपलिंग हाईकोर्ट के जांच कमीशन की निगरानी में हो रही है। ग्वालियर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल अब हाईकोर्ट की जांच दायरे में हैं। शहर की सड़कों के बाद अब NHAI की सड़क की बारी है। मेहरा टोल से सिकरौदा चौराहे तक आगरा-मुंबई हाईवे की सड़क से सैंपल आज लिए गया। हाईकोर्ट के आदेश पर गठित जांच कमीशन की निगरानी में यह पूरी कार्रवाई हुई है। जांच कमीशन में सीनियर एडवोकेट के साथ तकनीकी विशेषज्ञ भी शामिल हैं। सड़क में इस्तेमाल निर्माण सामग्री और उसकी गुणवत्ता की जांच की जाएगी। सैंपल की जांच से यह पता चलेगा कि सड़क निर्माण में तय मानकों का पालन हुआ या नहीं। इससे पहले हाईकोर्ट के आदेश पर ग्वालियर शहर की 8 सड़कों की भी सैंपलिंग हो चुकी है। यानी बदहाल सड़कों के मामले में हाईकोर्ट सिर्फ कागजी रिपोर्ट पर भरोसा नहीं कर रहा, बल्कि सड़क की जमीनी गुणवत्ता की जांच करा रहा है। इसकी सीनियर एडवोकेट अवधेश सिंह तोमर ने जनहित याचिका दायर की और सड़कों से जुड़े दस्तावेज हाईकोर्ट के सामने पेश किए। अब हाईकोर्ट के आदेश पर NHAI की सड़क की गुणवत्ता की भी जांच हो रही है। जानकारों की माने तो यह देश में पहली बार है, जब हाई कोर्ट के आदेश पर NHAI की सड़क को जेसीबी से खोदकर सैंपल की कार्रवाई की गई हैं।0
0
Report
गोला का मंदिर में प्लॉट विवाद: गोली चली, कोई घायल नहीं
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी पिंटो पार्क में एक ही प्लॉट को लेकर दो पड़ोसियों में चल रहा विवाद फायरिंग तक पहुंच गया। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी और पास खड़ी स्विफ्ट कार में जा धंसी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल फरियादी दुर्ग सिंह भदौरिया ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने वर्ष 2009 में जय सिंह भदौरिया से अपने घर के बगल वाले प्लॉट की नोटरी कराई थी, जो तब से खाली पड़ा था। 2 सितंबर की शाम उसी प्लॉट पर शैलेन्द्र सिंह, लाल सिंह और सर्वेश भदौरिया जेसीबी लगाकर काम करने लगे। रोकने पर शैलेन्द्र ने कहा कि उसने 4 महीने पहले रिंकी कुशवाहा से प्लॉट खरीदा है। इसके बाद तीनों ने मां-बहन की गालियां दीं और शैलेन्द्र ने अपनी लायसेंसी 12 बोर दोनाली बंदूक से फायर कर दिया। गोली उसकी स्विफ्ट कार में जा लगी। वहीं दूसरे सैनिक कॉलोनी निवासी हरेन्द्र उर्फ शैलेन्द्र सिंह भदौरिया (35) जो भारतीय सेना में पदस्थ है, ने पुलिस को बताया कि 4 महीने पहले उसने अपने घर के पास पत्नी शिखा भदौरिया के नाम से एक प्लॉट रिंकी कुशवाहा से खरीदा था। 2 सितंबर की शाम 5:30 बजे वह प्लॉट पर काम करा रहा था, तभी पड़ोस में रहने वाले हरगोविन्द सिंह उर्फ गुरु सिंह भदौरिया, दुर्ग सिंह, शिवकुमार और अमर सिंह वहां आ गए। उन्होंने काम रोकने को कहा और प्लॉट अपना बताया। विरोध करने पर चारों ने गाली-गलौज की और लाठी-डंडे से मारने के लिए दौड़ा लिया। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस का कहना हैं कि घटना की सूचना पर गोला का मंदिर पुलिस मौके पर पहुंची। और दोनों पक्षों को थाने लाया गया। पुलिस में दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फायरिंग करने वाले आरोपी को हथियार सहित पकड़ लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जयराज कुबेर- ASP ग्वालियर0
0
Report
Advertisement
पटना बाढ़ पर अधिकारियों से मिली ताजा जानकारी: राहत कार्य तेज
Noida, Uttar Pradesh:पटना, आज मुझे पटना के हालात के बारे में पता चला, इसलिए मैंने कलेक्टर से बात की। मैंने गंगा किनारे के हालात और चल रहे राहत कार्यों का भी जायजा लिया। मैंने पटना सिटी और बाढ़ के SDO से भी बात की।0
0
Report
गौतमपुरा में विष्णु तंवर हत्या: इलेक्ट्रिक स्कूटी पर खून से सनसनी
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर जिले के गौतमपुरा थाना क्षेत्र में गौतमपुरा से करीब 4 किलोमीटर दूर ग्राम भीलबड़ौली का है, जहां खेत के रास्ते पर 45 वर्षीय विष्णु तंवर का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी भी मिली है, जिस पर खून के निशान पाए गए हैं। आखिर किसने और क्यों विष्णु तंवर की हत्या करदी गौतमपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम भीलबड़ौली में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने खेत के रास्ते पर एक युवक का खून से सना शव पड़ा देखा। मृतक की पहचान 45 वर्षीय विष्णु तंवर के रूप में हुई है। घटनास्थल भीलबड़ौली मेन रोड से करीब 200 मीटर अंदर खेत के रास्ते पर है। शव के पास ही विष्णु की ईवी इलेक्ट्रिक स्कूटी भी मिली, जिस पर खून के निशान दिखाई दिए। मृतक के सिर और कान के आसपास गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। जानकारी के मुताबिक विष्णु तंवर मंगलवार रात करीब 10 बजे घर से खेत पर जाने के लिए निकला था लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा। सुबह करीब 10 बजे खेत के रास्ते पर उसका शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। सूचना मिलते ही गौतमपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं。 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहीं मृतक का मोबाइल भी जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और क्षेत्र के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
ग्वालियर: डबरा में 13 वर्षीय बालिका के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:दरअसल डबरा के टेकनपुर की रामपाल में रहने वाली नाबालिग को आरोपी शशिकांत परिहार ने अकेला पाकर गलत नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। जब बालिका ने अपने घर आकर अपने माँ बाप को जानकारी दी तो परिजनों ने थाने पहुँचकर आरोपी शशिकांत परिहार पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया। इस मामले में एडिशनल एसपी जयराज कुबेर का कहना है कि बच्ची के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की तफ्तीश की और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया0
0
Report
Advertisement
खाद वितरण में सख्त कार्रवाई: किसी भी गड़बड़ पर लाइसेंस रद्द
Noida, Uttar Pradesh:गया, बिहार: "हमने साफ़ कर दिया है कि अगर कहीं से भी कोई लिखित शिकायत मिलती है, तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। हमने संबंधित विभाग और कंपनियों के साथ बैठकें भी की हैं। कंपनियों को यह पक्का करना होगा कि खाद हर रिटेल दुकान तक पहुँचे और सही रसीद व मेमो लिए जाएँ। अगर कोई तय रेट से ज़्यादा पैसे लेता है, तो विभाग तुरंत कार्रवाई करेगा। ज़िला मजिस्ट्रेट भी खाद वितरण पर बैठकें करते हैं और उनकी देखरेख में एक टास्क फ़ोर्स काम कर रही है। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहीं भी खाद की कोई कमी नहीं है। गड़बड़ी में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।0
0
Report
चित्रकूट में जमीन विवाद के बाद 50 वर्षीय शिव प्रकाश की हत्या
Banda, Uttar Pradesh:घटना चित्रकूट जनपद के भरतकूप थाना अंतर्गत भरथौल गांव की है जहां आज गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे जमीनी विवाद के चलते भाई उसके पुत्रों और पत्नी ने मिलकर 50 वर्षीय भाई की ही पीट-पीट कर हत्या कर दी मृतक शिव प्रकाश विश्वकर्मा की बहन रामबाई ने बताया कि उसके भाई मृतक शिवप्रकाश के एक भी पुत्र नहीं थे उनके 3 बेटी थी जिनकी शादी हो चुकी है जिसके पास 12 बीघे जमीन थी जिसमें जबरन हिस्सा लेने के लिए मृतक के हत्यारोपी भाई छेदीलाल से मृतक का न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा था वही आज दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई तो छेदीलाल उसके दोनों पुत्र और उसकी पत्नी ने मिलकर लाठी डंडों से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और पड़ोसियों ने गंभीर रूप से घायल शिव प्रकाश को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने शिव प्रकाश को मृत घोषित कर दिया है। मृतक की बहन की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मृतक केशव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही हथियारों की तलाश शुरू कर दी है。0
0
Report
बसौना गाँव में पुजारी पर 9 वर्षीया के साथ छेड़छाड़ के प्रयास का केस दर्ज
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी समथर थाना क्षेत्र के बसौना गाँव में 9 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में पुजारी पर केस दर्ज कराने के बाद पीड़ित परिवार का कथित तौर पर पंचों ने हुक्का पानी बन्द कर दिया। परिवार का आरोप है कि राजीनामा न करने पर पंचायत में फैसला सुनाते हुए उनका सामाजिक बहिष्कार कर हुक्का पानी बन्द कर दिया। इसके बाद गाँव के दुकानदारों ने सामान और दूध भी देना बन्द कर दिया और ग्रामीणों ने उनसे मेलजोल भी खत्म कर लिया। बच्ची के साथ घटना 28 जुलाई को हुई थी, इस मामले में पुलिस ने आरोपी पुजारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया लेकिन पुलिस उसको अभी तक अरेस्ट नहीं कर सकी, पीड़ित ने फिर से एस एस पी के दफ्तर पहुंच कर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित बच्ची के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी 28 जुलाई को दुकान पर सामान लेने जा रही थी। तभी रास्ते में मन्दिर के पुजारी राकेश बिदुआ महाराज ने प्रसाद देने के बहाने बच्ची को मन्दिर परिसर में बने कमरे में बुला लिया। यहाँ उसके साथ अश्लील हरकत की और दुष्कर्म का प्रयास किया गया। बच्ची किसी तरह वहाँ से निकलकर घर पहुँची और उसने घटना की जानकारी अपनी माँ को बताई, फिर परिजन पुजारी के पास गये तो वह मामले में समझौता करने का दबाव बनाने लगा और बात नहीं बनने पर परिवार को धमकाया गया। इसके बाद बच्ची के पिता ने थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पुजारी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पिता का कहना है कि पंचों की बात नहीं मानने पर पंचायत में बैठे लोगों ने उसका सामाजिक बहिष्कार करते हुए हुक्का पानी बन्द करने का फैसला लिया और इसके बाद गाँव के दुकानदारों ने सामान और दूध देना बन्द कर दिया साथ ही ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार से मेलजोल भी खत्म कर लिया। सामाजिक बहिष्कार से परेशान बच्ची के पिता और माँ ने मामले की शिकायत एसएसपी से की हैं。0
0
Report
Advertisement
बहराइच पुलिस लाइन में जन्माष्टमी की तैयारी तेज, सुरक्षा चुस्त, झांकियां सजेंगी
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच: जन्माष्टमी को लेकर पुलिस लाइन में तैयारी तेज, एसपी ग्रामीण ने लिया जायजा, सजेंगी आकर्षक झांकियां* बहराइच जिले के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर बहराइच पुलिस लाइन में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पुलिस लाइन परिसर स्थित मंदिर सहित पूरे परिसर में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी जन्माष्टमी पर भव्य जन्मोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डीपी तिवारी ने पुलिस लाइन पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के आवश्यक दिशा-निदेश दिए। पुलिस लाइन में मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख बाजारों में पुलिस गश्त व पैदल मार्च जारी है। पुलिस लाइन के अलावा जिले के विभिन्न थानों, प्रमुख मंदिरों और जिला कारागार में भी जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां चल रही हैं।0
0
Report
चांदपार में 20 वर्षीय युवती की मौत, कमरे का दरवाजा अंदर से बंद—पुलिस जांच
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर जनपद के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के चांदपार गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 20 वर्षीय युवती का शव उसके घर के कमरे में लटकता मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती ने किन परिस्थितियों में अपनी जान दी, इसके पीछे आखिर क्या वजह थी... फिलहाल यह सवाल पहेली बना हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। तस्वीरें गोरखपुर के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के चांदपार गांव की हैं... जहां गुरुवार की सुबह एक घर में उस वक्त कोहराम मच गया, जब परिवार की 20 वर्षीय बेटी उजाला गौड़ का शव कमरे में लटकता मिला। उजाला गौड़, राजकुमार की बेटी थी और चांदपार गांव की रहने वाली थी। सुबह परिजनों की नजर कमरे के अंदर गई तो उनके होश उड़ गए। युवती का शव कमरे में लटकता मिला और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हरपुर बुदहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर 20 साल की उजाला की मौत किन परिस्थितियों में हुई? क्या मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है... क्या युवती किसी व्यक्तिगत परेशानी से गुजर रही थी... या फिर इसके पीछे कोई दूसरी वजह है? फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने नहीं आए हैं। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जरूर शुरू हो गई हैं, लेकिन पुलिस किसी भी तरह के निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मौके पर पहुंचने पर कमरा अंदर से बंद मिला था। दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। एसपी नार्थ ने बताया कि 20 वर्षीय युवती का शव सुबह कमरे में लटकता मिला था। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक स्थिति को लेकर तस्वीर और स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस परिवार के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है और घटनास्थल से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है। युवती की मौत के पीछे पारिवारिक, व्यक्तिगत या कोई अन्य वजह रही... इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। अचानक हुई इस मौत से परिवार सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल हरपुर बुदहट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गोरखपुर के चांदपार गांव में 20 साल की युवती की मौत... कमरे का दरवाजा अंदर से बंद... शव मिलने से सनसनी... और मौत की वजह अब भी बनी हुई है पहेली।0
0
Report
सत्ता परिवर्तन यात्रा में यातायात नियम तार-तार, हाईवे पर लापरवाही वीडियो वायरल
Jaunpur, Uttar Pradesh:सत्ता परिवर्तन यात्रा में यातायात नियम ताक पर, हाईवे पर दिखा लापरवाही का नजारा वीडियो हुआ वारयल जौनपुर मछलीशहर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ की सत्ता परिवर्तन यात्रा मछलीशहर पहुंची। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक दोपहिया वाहनों के साथ शामिल हुए। इसी दौरान कई स्थानों पर यातायात नियमों की अनदेखी का नजारा भी देखने को मिला। मछलीशहर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा में शामिल कई बाइक सवार बिना हेलमेट के नजर आए। कुछ दोपहिया वाहनों पर दो से अधिक लोग सवार थे। वहीं, कुछ युवकों द्वारा बाइक पर खड़े होकर यात्रा करने का वीडियो और दृश्य भी चर्चा का विषय बना रहा। यात्रा के दौरान सड़क पर इस तरह की लापरवाही से दुर्घटना की आशंका बनी रही। खास बात यह रही कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद कई वाहन चालक नियमों का पालन करते नहीं दिखे। यातायात नियमों का उद्देश्य सड़क पर चलने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ऐसे में राजनीतिक यात्राओं और आयोजनों में भी समर्थकों से नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी आयोजकों के साथ-साथ प्रशासन की भी होती है। अब सवाल यह है कि पुलिस की मौजूदगी में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई होगी या राजनीतिक आयोजनों के दौरान नियमों को लेकर अलग रवैया अपनाया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
