Back
Amroha244221blurImage

Amroha - एक राष्ट्र, एक चुनाव’ से बदलेगा भारत का भविष्य: अमरोहा में भाजपा की गरजती गोष्ठी

Vineet Kumar Agarwal
Apr 19, 2025 10:38:01
Amroha, Uttar Pradesh

अमरोहा के सुमंगलम होटल में शनिवार को भाजपा नेता राम सिंह सैनी की अगुवाई में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री आलोक वाल्मीकि, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गोला सहित भाजपा के तमाम दिग्गज नेता शामिल हुए। वक्ताओं ने इसे लोकतंत्र की मजबूती और देश के स्थायी विकास के लिए जरूरी बताया। राम सिंह सैनी ने कहा, इससे चुनावी खर्च घटेगा और सरकारों को स्थायित्व मिलेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|