icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow25 Jan 2025, 11:43 am

Amroha: महिला थाना में 'परिवार परामर्श केंद्र' का शुभारंभ

Amroha, Uttar Pradesh:

अमरोहा, जनपद अमरोहा में एक नई उम्मीद लेकर आया है “परिवार परामर्श केंद्र” जिसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार आनंद ने महिला थाना गजरौला में किया। इस केंद्र का उद्देश्य उन परिवारों को टूटने से बचाना है जिन्हें मनमुटाव और झगड़ों के कारण काउंसलिंग की आवश्यकता है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह केंद्र दंपतियों के लिए एक सुरक्षित और सहयोगी मंच प्रदान करेगा जहां वे अपनी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे। यह पहल 2021 से संचालित पूर्व परिवार परामर्श केंद्र के सफल अनुभवों पर आधारित है, जिसने अब तक 979 परिवारों की काउंसलिंग की है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

FSDA की लखनऊ sting: 9 अस्पतालों की फार्मेसी निलंबित

Lucknow, Uttar Pradesh:अस्पताल स्टिंग ऑपरेशन। लखनऊ में एफएसडीए ने अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 हॉस्पिटल की फार्मेसी के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं इसमें तमाम बड़े अस्पताल जावित्री हॉस्पिटल टेंडर पॉम हॉस्पिटल शांति राज हॉस्पिटल ग्लोब मेडिकेयर शेखर हॉस्पिटल जैसे नाम शामिल हैं। प्रदेश भर में fsda बड़े स्तर पर अस्पतालों में चेकिंग अभियान चला रहा है यह अभियान 1 अक्टूबर से 4 दिसंबर तक चलेगा इस दौरान अस्पतालों को दवाओं के खरीद और बिक्री मूल सार्वजनिक करने के निर्देश दिए गए थे जिसके अस्पताल को अपनी वेबसाइट और qr कोड पर दवाओं की मूल्य सूची प्रदर्शित करनी थी ऐसा न करने पर अभी तक 68 जनपदों की 495 हॉस्पिटल फार्मेसी का निरीक्षण किया गया जिसमें दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई है और आगे भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद जी मीडिया की टीम ने लखनऊ के जाने-माने ग्लोब मेडिकेयर अस्पताल का रियलिटी चेक और स्टिंग ऑपरेशन किया जिसमें पाया गया की कार्रवाई के बाद भी अस्पताल की फार्मेसी चल रही है। प्रदेश भर के बड़े अस्पतालों से लगातार यह शिकायत आ रही थी की सस्ती दवाएं कई गुना ज्यादा दामों पर जबरदस्ति मरीजों को दी जाती हैं कई बार इन दवाओं की गुणवत्ता भी ठीक नहीं होती इसके बाद एफएसडीए ने अभियान शुरू किया और अब बड़े अस्पताल इसके लपेटे में आ गए हैं लेकिन सवाल यह है कि इतनी बड़ी कार्रवाई होने के बाद भी इन बड़े अस्पतालों की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ता और लाइसेंस निलंबित होने के बाद भी धड़ल्ले से फार्मेसी चल रही हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त रोशन जैकब ने कार्रवाई के निर्देश दिए लेकिन वह मीडिया में कुछ भी बोलने से बच रही हैं। स्टिंग ऑपरेशन - वीडियो
0
0
Report

दबंगों के कब्जे से जवान का मकान बचाने को प्रशासन से न्याय मांगता सैनिक

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में देश की सरहद पर तैनात एक जवान अपने ही मकान को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। जवान ने वीडियो वायरल कर डीएम और एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र के बसुहार गांव का है। पिछले 6 वर्षों से आर्मी में तैनात जवान प्रखर मिश्रा ने विमलेश मिश्रा और झल्लर मिश्रा पर मकान में अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। जवान का आरोप है कि पुलिस और राजस्व विभाग से कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं, उसने थाने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। अब देश की सेवा कर रहे जवान ने वीडियो वायरल कर डीएम और एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना होगा कि जवान की फरियाद पर जिले के जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।
0
0
Report
Advertisement

कोतवाली थाने से हथकड़ी छुड़ाकर फरार आरोपी गिरफ्तार, लूट मामले में पुलिस राहत

Rajnandgaon, Chhattisgarh:2811ZMP_RJN_AROPI_R एंकर। शहर में लूट की वारदातों को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार होकर कोतवाली थाने में रखे गए दो आरोपी हथकड़ी छुड़ाकर फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। इनमें से एक आरोपी अपचारी बालक है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। वी ओ। बीते 25 नवंबर को शहर में लूट की दो वारदातों को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। रात होने के कारण दोनों आरोपियों को कोतवाली थाने में ही रखा गया था। लेकिन सुबह होते ही दोनों पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी छुड़ाते हुए थाने से फरार हो गए। थाने से आरोपियों के फरार होने की घटना सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी। वहीं, थाने में आरोपियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे तीन आरक्षकों पर भी लापरवाही बरतने के मामले में कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ने तीनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था。 अब पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। राजनांदगांव के उप पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक अपचारी बालक शामिल है। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है。 थाने से हथकड़ी छुड़ाकर आरोपियों के फरार होने की इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े कर दी थे। हालांकि, दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
0
0
Report

2 करोड़ के iPhone चोरी का खुलासा, कंजर गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तार; 1.50 करोड़ के 125 फोन बरामद

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने मरीन ड्राइव स्थित एप्पल स्टोर से हुई 2 करोड़ रुपये की चोरी का खुलासा कर अंतर्राज्यीय कंजर गिरोह के सरगना राजेश झाला और साथी सफान खान को गिरफ्तार किया है। 40 सदस्यीय टीम ने 25 दिनों तक 1000 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और लाखों मोबाइल नंबरों की जांच कर यह सफलता पाई। सफान को विदेश भागने से पहले मुंबई एयरपोर्ट से दबोचकर 1.50 करोड़ रुपये के 125 आईफोन बरामद किए गए। गृहमंत्री विजय शर्मा ने पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला को बधाई दी। Raipur: ₹2 Crore iPhone Heist Cracked; Mastermind of Kanjar Gang & Accomplice Arrested, 125 Phones Worth ₹1.50 Cr Recovered
0
0
Report

रायगढ़: ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड पर गांजा तस्करों को गिरफ्तार

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में जूटमिल पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के सामने गांजा लेकर पहुंचे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 किलो 068 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, जूटमिल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति सारंगढ़ रोड की ओर से यात्री बस में सवार होकर गांजा लेकर रायगढ़ पहुंच रहे हैं। दोनों अपने पिट्ठू बैग में गांजा रखकर बिक्री के लिए ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड की ओर आ रहे थे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जूटमिल ने पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया। पुलिस टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के सामने लोक सेवा केंद्र के पीछे बजरंगपारा मैदान में घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान गोविन्द भट्ठ और मंजे देवार निवासी रायगढ़ के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से खाकी और हरे रंग की पन्नियों में लिपटा गांजा बरामद हुआ। तौल करने पर गांजे का कुल वजन 4 किलो 068 ग्राम पाया गया। पुलिस ने गांजा जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना जूटमिल में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
0
0
Report
Advertisement

अरण्यक 2026: झारखंड फॉरेस्ट फिल्म फेस्टिवल से युवाओं में फिल्म निर्माण का जज़्बा बढ़ेगा

Ranchi, Jharkhand:पर्यावरण, वन्यजीव और जैव विविधता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं को फिल्म निर्माण के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज से 30 नवंबर तक तीन दिवसीय झारखंड फॉरेस्ट फिल्म फेस्टिवल ‘अरण्यक 2026’ का आयोजन किया गया है। मुख्य वन संरक्षक सह वन बल प्रमुख झारखंड संजीव कुमार एवं अन्य वरीय वन अधिकारियों ने कहा कि फेस्टिवल के लिए देश-विदेश से कुल 775 फिल्मों प्राप्त हुईं थीं, जिनमें से 75 फिल्मों का चयन स्क्रीनिंग के लिए किया गया है। इनमें प्रतियोगिता और गैर-प्रतियोगिता श्रेणी की फिल्में शामिल हैं। फिल्मों का प्रदर्शन जैप स्थित शौर्य सभागार और वन भवन के पलाश ऑडिटोरियम में होगा। फFestतिवल में देशभर के करीब 48 फिल्म निर्माता हिस्सा ले रहे हैं।
0
0
Report

कौशांबी के स्कूल में हेडमास्टर का वीडियो वायरल, बच्चों के बजाय कुर्सी पर आराम

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:स्कूल में पढ़ाई छोड़ आराम फरमा रहे हेडमास्टर साहब कौशांबी में गुरुजी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। क्लासरूम में बच्चों को पढ़ाने के बजाय हेडमास्टर साहब कुर्सी पर पैर रखकर आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। मामला नेवादा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कोटिया का है। यहां प्रधानाध्यापक शिवबरन मिश्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हेडमास्टर साहब कुर्सी पर बैठकर दोनों पैर मेज पर रखे नजर आ रहे हैं। चर्चा है कि स्कूल में पढ़ाने से ज्यादा आराम फरमाने में उनका वक्त गुजरता है। उनकी कार्यशैली से स्टाफ भी परेशान बताया जा रहा है। अब वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। देखना होगा कि विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
0
0
Report
Advertisement

सोलर पैनल धोखाधड़ी: 34 लाख रुपए के घोटाले में आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सोलर पैनल लगाने के नाम पर 34 लाख ₹ की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है. वास्तव में प्रार्थी नवीन कुमार ने 5 सितंबर 2026 को स्मृति नगर चौकी में लिखित में शिकायत दर्ज कराई की 24 जून 2026 को मोबाइल फोन के माध्यम से कमलेश पाटिल से बात चीत हुई जिसमें उसने खुद को सन रुट एनर्जी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड मुंबई महाराष्ट्र से संबंधित अधिकारी बता कर नवीन कुमार को बाजार दर से कम कीमत पर सोलर पैनल उपलब्ध कराने और मुफ्त इंस्टॉलएशन करने का प्रस्ताव दिया बात चीत में कमलेश ने बताया की उनका सोलर पैनल बाजार में बिक रहे सभी सोलर पैनलो से किफायती और बेहतर है जिसके बाद नवीन कुमार उनके झांसे में आ गया और कमलेश पाटील के द्वारा दिए गए बैंक खतों में RTGS के माध्यम से कुल 34 लाख ₹ जमा करा दिए लेकिन जब लंबे समय के बाद भी सोलर पैनल नहीं लगाया गया तब उस समझ आया की उसके साथ धोखाधड़ी हो गई जिसके बाद उसने फौरन लिखित में शिकायत दर्ज कराई और तामम दस्तावेज और लेन देंन के डिजिटल साक्षय पुलिस को उपलब्ध कराए पुलिस ने बारीकी से सभी डिजिटल साक्षय और दस्तावेजों का अवलोकन किया तो मामला सही पाया गया जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई और मुंबई से गिरफ्तार कर कमलेश पाटिल को दुर्ग लाया गया फिलहाल कमलेश पाटिल को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. बाइट-शोभराज अग्रवाल एडिशनल एसपी दुर्ग.
0
0
Report

राजभर ने सपा घोषणापत्र पर हमला, 2022-27 की तुलना में नज़ीर एक जैसा

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के चुनावी घोषणापत्र पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर कहते हैं, "सच कभी छिपा नहीं रहता। उनके 2022 और 2027 के चुनावी घोषणापत्रों की तुलना करके देख लीजिए। दोनों बिल्कुल एक जैसे हैं बस पन्ने बदल गए हैं। उन्होंने अपने घोषणापत्र में कभी यह नहीं लिखा कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है, तो वे दंगे करवाएंगे। उन्होंने अपने एजेंडे में कभी यह नहीं लिखा कि वे अपराधियों को बचाएंगे। उन्होंने यह भी नहीं लिखा कि बिजली सिर्फ सैफई में 24 घंटे आएगी, जबकि बाकी जगहों पर सिर्फ 5 या 6 घंटे ही मिलेगी।" "..मुजफ्फरनगर में दंगे हो रहे थे और अखिलेश जी सैफई में बैठकर नाच-गाने का कार्यक्रम देख रहे थे। लोग एक-दूसरे की जान ले रहे थे। लोग अपने गांवों से भागने और पलायन करने को मजबूर थे, और मुख्यमंत्री के तौर पर वे सैफई में पूरी रात नाच-गाने का कार्यक्रम देख रहे थे। इसलिए, जिसने भी वह पोस्टर लगाया, बिल्कुल सही पोस्टर लगाया..."
0
0
Report

सीवान में पुलिस के सामने भीड़ से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

Siwan, Bihar:सीवान में खाकी वर्दी पर भारी पड़ती भीड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक दरोगा के साथ महिला समेत कुछ लोग धक्का-मुक्की और बहस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव का है। वहीं वीडियो में दिख रहे पुलिस पदाधिकारी महाराजगंज थाने में तैनात दरोगा ललन सिंह बताए जा रहे हैं। हालांकिए ZEE मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और मौके पर पुलिस पदाधिकारी किन परिस्थितियों में पहुंचे थे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इधर, वायरल वीडियो को लेकर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जानकारी जुटाने में लगे हैं। वीडियो की सत्यता, घटना के समय और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर उस दिन देवरिया गांव में क्या हुआ था और इस कथित धक्का-मुक्की के पीछे की असली वजह क्या है।
0
0
Report
Advertisement

उत्तरकाशी में तीन दिन के आपदा जन-जागरूकता प्रशिक्षण और मॉक अभ्यास शुरू

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद आपदा की दृष्टि से काफी संवेदनशील है जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश एवं अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र के दिशा-निर्देशन में राज्य आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में जनपद उत्तरकाशी के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों में DDMA के तत्वावधान में तीन दिवसीय आपदा जन-जागरूकता प्रशिक्षण एवं मॉक अभ्यास किया गया। कार्यक्रम का संचालन आपदा प्रबंधन टीम / मास्टर ट्रेनर, SDRF एवं अग्निशमन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अभियान में स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों को भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, आगजनी, बादल फटना जैसी आपदाओं के दौरान क्या करें और क्या न करें, इसकी व्यवहारिक जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार, सर्च-रेस्क्यू और आपातकालीन स्थिति में घबराए बिना धैर्य बनाए रखने का प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि उत्तरकाशी जैसे आपदा संवेदनशील जनपद में इस तरह के प्रशिक्षण बेहद जरूरी हैं। जागरूक नागरिक ही आपदा के समय खुद को और दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपदा प्रबंधन की बारीकियों को जाना।
0
0
Report

जयपुर में कानून की धज्जियां: कॉलोनी में जन्मदिन पर हंगामा

Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजधानी जयपुर में फिर उड़ी कानून की धज्जियां बीच सड़क पर पुलिस का चिन्ह/स्टीकर लगी गाड़ी पर केक काटकर युवक जन्मदिन मनाया गाड़ी में तेज आवाज़ में हूटर और वीआईपी फ्लैशर की तेज आवाज के साथ कॉलोनी में देर रात किया हंगामा,स्थानीय लोगो में दहशत सेलिब्रेशन के वीडियो और फ़ोटो सोशल मीडिया पर भी डाले महेश नगर थाना इलाके की सुंदर विहार कॉलोनी की घटना सुनील शर्मा नाम के युवक का जन्मदिन कॉलोनीवासियों के लिए बना सर दर्द और दहशत पिछले दिनों पुलिस की पीसीआर में युवकों की शराब पार्टी का वीडियो हुआ था वायरल क्या ऐसे होगा राजधानी में पुलिस का इकबाल बुलंद?
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top