icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow25 Jan 2025, 11:32 am

Amroha: हसनपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 138 जोड़ों का विवाह संपन्न

Joya, Uttar Pradesh:

हसनपुर में श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज प्रांगण में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 138 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इनमें 138 हिंदू और 52 मुस्लिम वैवाहिक जोड़े शामिल थे। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री अमरोहा केपी मलिक, विधायक हसनपुर महेंद्र सिंह खड़गवंशी, जिला अधिकारी निधि गुप्ता व अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने नव विवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया, जो गरीब बहन-बेटियों के हाथ पीले करने का कार्य कर रहे हैं। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने भी नव विवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पुरंदर मिश्रा: लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई और दंड संभव

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही के मामले में पुरंदर मिश्रा का बयान लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही होगी और दंड भी मिलेगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव काम के मामले में बहुत सख्त है. गलत करेगा उसको रावण की तरह दंडित किया जाएगा. CM ने कल हेल्पलाइन की बैठक में पिपरिया तहसीलदार प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को निलंबित किया था.....पीएम आवास निर्माण में लापरवाही करने वाले 2 ठेकेदारों पर FIR दर्ज कराया था..... शराब घोटाले में हुए कार्रवाई कांग्रेस के लगाये गए आरोपों पर पुरंदर ने कहा - कांग्रेस का भ्रष्टाचार प्रमाणित हो गया है उनके अधिकारी नेता आधे जेल में है आधे बेल में, यदि हमारे अधिकारी नेता भी ग़लत है तो आप भी शिकायत करिए कार्रवाई होगी, मंहगाई पर पुरंदर मिश्रा ने कहा - समय के साथ दाम बढ़ते है…इनकम भी बढ़ रहा है..
0
0
Report

फरीदाबाद: नेशनल हाईवे पर छह कारों की भिड़ंत, महिलाओं समेत कुछ लोग घायल

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद: नीलम-अजरोंदा मेट्रो स्टेशन के पास 6 कारों की भिड़ंत, नेशनल हाईवे पर लगा जाम अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा, कारों में सवार महिलाओं को आई हल्की चोटें, मौके पर पहुंची पुलिस फरीदाबाद में नीलम-अजरोंदा मेट्रो स्टेशन के पास नेशनल हाईवे पर छह कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से पलवल की ओर जा रहे रास्ते पर एक कार के अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे आ रही कारें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में पीछे की कार में बैठी महिलाओं सहित कुछ लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही कि हादसे में किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। छह कारों की टक्कर के बाद नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराने की कार्रवाई की。
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं पंचायत चुनाव: हरियाणा बॉर्डर पर सुरक्षा चाक चौबंद, नाकाबंदी और फ्लैग मार्च

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं पंचायत चुनाव को लेकर झुंझुनूं पुलिस अलर्ट हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस की विशेष निगरानी छह प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर वाहनों की हो रही चेकिंग पिलानी, सूरजगढ़, सिंघाना और बुहाना क्षेत्र में विशेष सतर्कता संवेदनशील गांवों में पुलिस निकाल रही फ्लैग मार्च चुनाव में बाधा डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई एसपी कावेंद्र सिंह सागर बोले- शांतिपूर्ण चुनाव करवाना प्राथमिकता पुलिस टीमें और आसूचना अधिकारी लगातार फील्ड में सक्रिय झुंझुनूं जिले में तीन चरणों में होने वाले पंचायती राज चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सीमावर्ती जिला होने के कारण हरियाणा बॉर्डर पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। हरियाणा की ओर से आने-जाने वाले छह प्रमुख मार्गों पर पुलिस की ओर से लगातार नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही संवेदनशील गांवों में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने और चुनाव में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने की तैयारी की गई है। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि जिले में पंचायत समिति चुनाव तीन चरणों में होने हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। हरियाणा सीमा से सटे पिलानी, सूरजगढ़, सिंघाना और बुहाना सहित संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिस विशेष निगरानी रख रही है। सीमा से जुड़े छह प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही है, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि को रोका जा सके।एसपी सागर ने बताया कि चुनाव के दौरान आमजन में विश्वास कायम रखने और भयमुक्त माहौल बनाने के लिए संवेदनशील गांवों को चिह्नित किया गया है। इन गांवों में पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया है। इसका उद्देश्य मतदाताओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाना और यह संदेश देना है कि पुलिस शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।पुलिस चुनाव प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने और अशांति फैलाने की आशंका वाले व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी कर रही है। एसपी ने बताया कि हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों के दौरान बड़ी संख्या में हथियार जमा करवाए जा चुके हैं। पंचायत चुनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।एसपी कावेंद्र Singh सागर ने बताया कि थानाधिकारियों, पुलिस टीमों और आसूचना अधिकारियों को लगातार फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। यदि कोई असामाजिक या आपराधिक तत्व चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने अथवा माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के पास गौर के हमले में किसान घायल, मुआवजे की मांग तेज

Bagaha, Bihar:वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोबर्धना जंगल के समीप खेत में काम कर रहे एक किसान पर जंगली गौर ने हमला कर दिया। गौर के हमले के दौरान बुजुर्ग चिखता चिल्लाता रहा, जिसकी आवाज सुनकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जख्मी व्यक्ति को रामनगर CHC ले जाया गया, जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए GMCH बेतिया रेफर कर दिया। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व बिहार का इकलौता क्षेत्र है जो वाल्मीकिनगर से बेतिया तक फैला है, जहाँ अक्सर वन्य जीवों की चहलकदमी होती है। जंगल से सटे खेत की ओर गए किसान और गौर के बीच घटना हुई। सूचना पर वन विभाग ने ambulance के जरिये घायल किसान को अस्पताल में भर्ती करवाया। रामनगर CHC के डाक्टर आशिष कुमार ने बताया कि मरीज के साथ आये लोगों ने बताया कि गौर ने हमला किया और चोटें ज्यादा होने से फर्स्ट एड देकर GMCH के लिए रेफर कर दिया गया। घटना में चोकट महतो नामक किसान जंगल से आए अपने खेत में काम कर रहे थे, इसी दौरान जंगली गौर ने हमला कर दिया और कुचल दिया, जिससे उनके परिवार ने मुआवजे की मांग की। वन विभाग मुआवजे के प्रावधान के आधार पर क्रिया की दिशा में कारवाई करेगा।
0
0
Report

अजय भट्ट का डांडिया भाषण: कांग्रेस अंकिता हत्याकांड को राजनीति रंग दे रही

Ramanagara, Karnataka:रामनगर में देर रात आयोजित डांडिया उत्सव में पहुंचे नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने एक ओर भारतीय संस्कृति और मां की आराधना को आस्था का प्रतीक बताया, तो दूसरी ओर अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन पर तीखा हमला बोला, उन्होंने कांग्रेस पर मामले को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया,वहीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से जुड़े विवाद पर उन्होंने कहा कि आरोपों की जांच कानून के अनुसार होनी चाहिए और किसी भी मामले में कानूनी प्रक्रिया का पालन जरूरी है. दरअसल शुक्रवार देर रात करीब 9 बजे रामनगर पहुंचे सांसद अजय भट्ट ने किरन संजीवनी ट्रस्ट की ओर से आयोजित डांडिया उत्सव में शिरकत की,इस दौरान उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि डांडिया गुजरात से शुरू हुई परंपरा है, जो आज देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में मां के प्रति श्रद्धा और भक्ति व्यक्त करने का माध्यम बन चुकी है. उन्होंने कहा कि रामनगर में भी डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है,माताओं बहनों और बेटियों की श्रद्धा मां की आराधना में दिखाई देती है,उन्होंने मां से देश और प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि और खुशी बनाए रखने की प्रार्थना भी की. अंकिता भंडारी हत्याकांड कथित वीवीआईपी की भूमिका और राज्यपाल की नियुक्ति रद्द करने की मांग को लेकर कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन पर अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस हताश और निराश दिखाई दे रही है,उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया के तहत गवाहों के बयान दर्ज हुए और साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई. भट्ट ने कहा कि यदि किसी अन्य व्यक्ति के खिलाफ भी कोई ठोस साक्ष्य सामने आता है, तो उसकी जांच होनी चाहिए और कानून अपना काम करेगा, उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनावी दौर में इस मामले को राजनीतिक लाभ के लिए उठाने का प्रयास कर रही है,उन्होंने कहा कि अंकिता उत्तराखंड की बेटी थी और उसके प्रति सभी के मन में संवेदना है. वहीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से जुड़े विवाद पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि किसी भी आरोप की जांच कानून के अनुसार होनी चाहिए,उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज होने या आरोप लगाए जाने मात्र से किसी मामले पर अंतिम निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है,पार्टी अपने लोगों के साथ खड़ी रहती है, लेकिन यदि किसी के खिलाफ अपराध साबित होता है, तो उसके बाद पार्टी अपना निर्णय लेती है, उन्होंने कहा कि जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने से पहले इस मामले पर ज्यादा टिप्पणी करना उचित नहीं होगा,साथ ही उन्होंने कहाँ कि पति पत्नी के बीच ऐसे विवाद होते रहते है. Byte.- अजय भट्ट, सांसद, नैनीताल
0
0
Report
Advertisement

कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मिनी बस हादसा, सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुख

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर - कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया हादसे पर दुख कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के दिशा-निर्देश दिए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ。
0
0
Report
Advertisement

पुणे के किसानों के साथ संकट: सिर्फ 5 हजार मदद पर भड़के नेता

Ambegaon, Maharashtra:घामाची किंमत अवघी पाच हजार? जगाचा पोशिंदा मातीत काबाडकष्ट करतोय आणि सरकार एसीत बसून कागदी घोडे नाचवतंय! गेल्या दीड महिन्यापास्तून उत्तर पुणे जिल्ह्यात पावसाने पूर्णपणे पाठ फिरवली आहे. आभाळाकडे डोळे लावून बसलेल्या शेतकऱ्याचं उभं सोयाबीन डोळ्यांदेखत जळून खाक झालंय. जमिनीला भेगा पडल्यात आणि मुक्या जनावरांच्या चारा-पाण्याचा प्रश्नही गंभीर बनलाय. मात्र, अशा भयानक संकटातही सरकार अवघ्या पाच हजारांची तुटपुंजी मदत फेकून बळीराजाच्या जखमेवर मीठ चोळण्याचं काम करतंय, असा घणाघाती आरोप शिवरेना उद्धव बाळासाहेब ठाकरे पक्षाचे जिल्हाध्यक्ष सुरेश भोर यांनी केला आहे. अधिकाऱ्यांच्या दुर्लक्षामुळे शेतकरी आत्महत्या करत असेल तर थेट अधिकाऱ्यांवर सदोष मनुष्यवधाचा गुन्हा दाखल करा आणि बळीराजाला सरसकट २५ हजारांची तातडीची मदत द्या; अन्यथा शेतकरी थेट रस्त्यावर उतरून मंत्रालयात घुसेल, असा थेट इशाराच सुरेश भोर यांनी दिला आहे. याच बाबत त्यांच्याशी बातचीत केलीय आमचे प्रतिनिधी हेमंत चापुडे यांनी...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top