icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow13 Jan 2025, 05:47 am

अमरोहा में सिख समाज की शोभायात्रा का अग्रवाल समाज ने किया स्वागत

Amroha, Uttar Pradesh:

अमरोहा में सिख समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का अग्रवाल समाज अमरोहा द्वारा सराफा बाजार में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के प्रतिष्ठान धर्मप्रकाश नारायणदास सराफ पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के संरक्षक बृज नारायण अग्रवाल, अध्यक्ष आकाश गोयल, महामंत्री विशाल गर्ग, कोषाध्यक्ष अचल अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उन्होंने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और सिख समाज के साथ एकता और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नवरात्रि में 700 ज्योतियों से जगमगाया करेला भवानी मंदिर, 250 साल का इतिहास

Khairgarh, Uttar Pradesh:700 मनोकामना ज्योतियां, करीब 250 साल पुराना इतिहास और मिट्टी में बिना बीज करेले उगने की अनोखी मान्यता! छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में मैकाल पर्वत की वादियों के बीच स्थित मां करेला भवानी का सिद्धपीठ नवरात्रि में आस्था का केंद्र बना हुआ है। माता के जयकारों से गूंजते इस दरबार में श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। आखिर क्या है इस मंदिर की खासियत? खैरागढ़-डोंगरगढ़ मार्ग पर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम करेला में मां करेला भवानी का प्रसिद्ध मंदिर है। नवरात्रि में यहां 700 मनोकामना ज्योतियां प्रज्वलित की गई हैं। ज्योतियों की रोशनी के बीच श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। हर ज्योति किसी भक्त की उम्मीद और माता पर अटूट विश्वास की कहानी कहती है। मंदिर का इतिहास करीब 250 साल पुराना माना जाता है। जनश्रुति के अनुसार, एक दिन 13 साल की बालिका गांव के जमींदार दाऊ उमेंद सिंह कंवर के पास पहुंची और रहने के लिए जगह मांगी। जमींदार ने उसे आश्रय देने की बात स्वीकार की, लेकिन कुछ ही देर बाद बालिका अचानक गायब हो गई। ग्रामीणों ने पहाड़ी और आसपास के क्षेत्र में दिनभर तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। कहा जाता है कि उसी रात बालिका जमींदार के सपने में आई और पहाड़ पर मंदिर बनवाने का आदेश दिया। अगले दिन ग्रामीणों को पहाड़ी पर प्राकृतिक पाषाण प्रतिमा मिली। मान्यता है कि बालिका स्वयं मां भवानी का स्वरूप थीं। इसके बाद यहां मंदिर बना और यह स्थान आस्था का बड़ा केंद्र बन गया। इस धाम की सबसे अनोखी मान्यता है कि पहाड़ी की मिट्टी में बिना बीज बोए करेले के पौधे उगते हैं। इसी वजह से माता को मां करेला भवानी कहा जाता है। माता के दो स्वरूप हैं एक तलहटी में और दूसरा चोटी पर स्थित मुख्य मंदिर में। श्रद्धालु सीढ़ियां चढ़कर दर्शन करते हैं। 700 ज्योतियों का उजियारा, पहाड़ों की सुंदरता और सदियों पुरानी आस्था मां करेला भवानी धाम नवरात्रि में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन ही नहीं, बल्कि विश्वास, उम्मीद और चमत्कार का जीवंत केंद्र बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

उधम सिंह नगर में तेंदुए का शिकार, सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Bahara Boj, Uttarakhand:슬ग– तेंदुए की चहलकदमी स्थान– उधम सिंह नगर ऐंकर–रुद्रपुर के गणेशपुर गांव में एक तेंदुए ने कुत्ते को अपना शिकार बना लिया वही तेंदुए का एक शावक भी खेत में चहल कदमी करते हुए दिखाई दिया है । तेंदुए द्वारा कुत्ते का शिकार करने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है । यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो कुत्ते एक खेत में मौजूद है कि दबे पांव एक तेंदुआ खेत में पहुंचता है और फिर एक कुत्ते को झपट्टा मारकर अपना शिकार बना लेता है, जबकि दूसरा कुत्ता भागकर अपनी जान बचाता है वही एक दूसरी वीडियो में तेंदुए का शावक एक खेत में चहल कदमी करता दिखाई दे रहा है। इन दोनों वीडियो के वायरल होने के बाद लोगो में डर का माहौल है।
0
0
Report

ड्रोन से अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश; 2040 पौधे, 1.04 करोड़ जब्त, दो गिरफ्तार

Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर पुलिस का बड़ा एक्शन; ड्रोन कैमरे की मदद से अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश, 1 करोड़ 4 लाख रुपए के 2040 पौधे जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार। आलीराजपुर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बहुत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने ड्रोन कैमरे की निगरानी के जरिए अवैध रूप से की जा रही गांजे की खेती का खुलासा करते हुए लगभग 1 करोड़ 4 लाख रुपए कीमत के 2040 हरे गांजे के पौधे जब्त किए हैं। ​इस कार्रवाई की विशेषता यह रही कि दुर्गम इलाकों और खेतों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरों की आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई में चार थानों का पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। ​पुलिस ने इस अवैध खेती के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों— मुकाम और जगन को हिरासत में ले लिया है, और उनसे पूछताछ की जा रही है। आलीराजपुर पुलिस की इस बड़ी सफलता से अवैध नशे का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।
0
0
Report

नाशिक के कोटमागांव जगदंबा मंदिर में नवरात्र उत्सव की जोरदार शुरुआत

Yeola, Maharashtra:साडेतीन शक्तीपीठांचा दर्जा असलेल्या नाशिकच्या येवला तालुक्यातील श्रीक्षेत्र जगदंबा माता देवस्थान कोटमगाव येथे आज पासून शारदीय नवरात्र उत्सवाला मोठ्या सुरुवात झाली संत जनार्दन स्वामी यांचे परमशिष्य महंत रमेश गिरी महाराज यांच्या शुभहस्ते घटस्थापना करून नवरात्र उत्सवाला सुरुवात करण्यात आली याप्रसंगी नाशिकचे माजी खासदार समीर भुजबळ यांनी सपत्नीक जगदंबा मातेची आरती केली राज्या कानाकोपऱ्यातून सुमारे पाच लाखाहून अधिक भाविक यात्रा उत्सवला भेट देणार असल्याने देवस्थान ट्रस्टच्या वतीने चूक व्यवस्था ठेवण्यात आली असून सुरक्षेच्या दृष्टीने पोलिसांचा मोठा बंदोबस्त तैनात करण्यात आला आहे दुष्काळाच्या छायेत सुद्धा यात्रा उत्सव मोठ्या प्रमाणात भरल्याने आनंदाचा वातावरण असून महाराष्ट्राला दुष्काळाच्या छायेतून बाहेर काढावे अशी प्रार्थना याप्रसंगी करण्यात आली
0
0
Report
Advertisement

होटल CG-05 में युवती की आत्महत्या: कथित प्रेमी टिकेश्वर साहू गिरफ्तार

Dhamtari, Chhattisgarh:होटल CG-05 में 22 वर्षीय युवती की आत्महत्या के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है..... मृतका की पहचान कवर्धा जिले की रहने वाली पिंकी मानिकपुरी के रूप में हुई है..... पुलिस के मुताबिक पिंकी मानिकपुरी और टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है..... बताया जा रहा है दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद चल रहा था..... आरोप है इसी दौरान टिकेश्वर ने पिंकी के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की थी.... इसके बाद पिंकी ने धमतरी के होटल CG-05 के एक कमरे में आत्महत्या कर ली.... घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की..... जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया..... पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है..... वही फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है
0
0
Report

फरीदाबाद में इंस्टाग्राम पोस्ट पर तकरार, बाउंसर की हत्या का बड़ा खुलासा

Faridabad, Haryana:सुक्खी शूटर’ लिखने पर हुई बाउंसर की हत्या:इंस्टा पर लाफिंग इमोजी भेजा; फरीदाबाद में आरोपी की 2 हफ्ते पहले चुनौती-हिसाब करेंगे फरीदाबाद के तिलपत गांव में बाउंसर वली की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि झगड़े की शुरुआत 2 हफ्ते पहले इंस्टाग्राम पोस्ट पर इमोजी कमेंट और सुक्खी शूटर लिखने पर हुई। हमलावर पक्ष के साकिर नाम के युवक ने इंस्टाग्राम पर एक गाने के साथ अपनी फोटो पोस्ट की थी। इस पर वली पक्ष के साहिर उर्फ गुड्डू (17) ने लाफिंग इमोजी कमेंट किया था। इसके बाद साकिर और साहिर के बीच फोन पर बहस हुई। बताया जा रहा है कि साकिर ने साहिर को चुनौती दी थी कि जब भी वह घर आएगा, तो उससे पूरा हिसाब करेगा। साहिर मूल रूप से तिलपत गांव का है, लेकिन नूंह के गांव बीसरू में अपनी बुआ के घर रहकर 12वीं की पढ़ाई करता है। 8 अक्टूबर को वह बुआ के लड़के बाउंसर वली के साथ अपने गांव आया था। दोनों साहिर के ताऊ के नए घर के प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान हुए झगड़े में वली बीच-बाचव करने गया था, मगर उसकी ही हत्या कर दी गई। चार साल बाद मामा के घर आया वली: इस झगड़े में मारे गए वली मोहम्मद 8 अक्टूबर को अपनी मां जुनैदा, छोटे भाई आदिल, पत्नी, तीन बेटियों और इकलौते बेटे के साथ गांव तिलपत आया था। वह 4 साल बाद अपने मामा के घर पहुंचा था। साहिर उर्फ गुड्डू भी उसके परिवार के साथ आया था। सभी 9 अक्टूबर को वापस नूंह के गांव बीसरू लौटने वाले थे। साहिर को देख बोले- टारगेट याद है: साहिर के मुताबिक, वह 8 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे अपने घर पहुंचा था। करीब 3 बजे वह गली से गुजर रहा था। उसका घर आरोपियों के घर से करीब 150 मीटर दूर है। आरोप है कि उसे देखकर आरोपी साकिर ने अपने साथियों से कहा, 'टारगेट याद है।’ बाइक की टक्कर के बाद विवाद: आरोप है कि शाम के समय साहिर घर के बाहर गली में खड़ा था। तभी साकिर तेज रफ्तार से बाइक लेकर आया और उसे टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। गुड्डू के पिता तैय्यब और बुआ के बेटे वली मोहम्मद ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत करा दिया। इसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए。 साहिर को मारने की थी प्लानिंग: परिजन साबिर के मुताबिक, आरोपियों ने साहिर को मारने की योजना बनाई थी। बाइक टक्कर की घटना के बाद साकिर ने अपने साथियों और परिवार के लोगों को इकट्ठा किया। इसके बाद साहिर के ताऊ के घर के बाहर मौजूद तैय्यब और वली मोहम्मद पर तलवार, कुल्हाड़ी और चाकू से हमला कर दिया。 वली पर सड़क पर गिराकर हमला: हमले में तैय्यब गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि साकिर पक्ष के साहिल ने वली को जमीन पर गिराकर लोहे की रॉड से लगातार वार किए। परिजनों के मुताबिक, साहिल तब तक वार करता रहा, जब तक वली बेहोश नहीं हो गया। इस हमले में वली मोहम्मद की मौत हो गई。 बचाव करने आए लोगों पर बरसाईं ईंटें वली के चचेरे भाई साबिर का कहना है कि ईंटें बरसाए जाने के कारण कोई भी तैय्यब और वली मोहम्मद को बचाने के लिए आगे नहीं आ पाया। पड़ोस में बने घर की छत से लगातार ईंटें फेंकी जा रही थीं。 जब आरोपियों को लगा कि दोनों की मौत हो गई है, तो वे मौके से फरार हो गए। इसके बाद परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने वली मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। घायल तैय्यब का अस्पताल में इलाज चल रहा है。 थाना प्रभारी बोले- 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश के मुताबिक, मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 4 आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि 4 को रिमांड पर लिया गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। इस मामले में पुलिस ने कुल 24 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
0
0
Report
Advertisement

यूपी में दो प्रदेश अध्यक्ष आमने-सामने: आवास के सामने भिड़ंत, राजनीति गरमाई

Lucknow, Uttar Pradesh:यूपी की राजनीति में पहली बार 2 प्रदेश अध्यक्ष की टक्कर आमने-सामने होगी यह बात हम उनके आवास को लेकर कह रहे हैं। लखनऊ के लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर बड़ी दिलचस्प स्थिति बन गई है एक तरफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का घर है तो उसके ठीक सामने अब कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना का आवास है दोनों के घर बैनर पोस्टर से पटे हुए हैं दिलचस्प बात यह है कि दोनों प्रदेश अध्यक्ष सुबह घर से निकलते ही एक दूसरे से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे और फिर राजनीतिक गलियारों में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करेंगे。
0
0
Report

फरीदाबाद में विपुल गोयल ने आवारा पशुओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा है कि कांग्रेसी और राहुल गांधी तों हर शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुर्सी से हटाकर सोते हैं। इन ख्याली पुलाव से कुछ होने वाला नहीं है। 2014 से 2026 आ गया है कांग्रेसी रोजाना सपने देख रहे हैं। वही विपुल गोयल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को किसी भी कीमत पर नहीं हटाया जाएगा। बीजेपी की सरकार एक समर्थन के साथ है। जब कई प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार बनी तब इलेक्शन कमीशन ठीक था लेकिन जब बीजेपी की सरकार बनती है तो इलेक्शन कमिशन में खोट दिखाई देता है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल आज सेक्टर 15 में महाराजा अग्रसेन गेट के शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं जिसमें समाज के लोग भी अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं। वहीं उन्होंने आवारा पशुओं को लेकर कहा कि केवल प्रशासन के सहयोग से ही नही आवारा पशुओं को हटाने का काम किया जा सकता है। इसमें आम लोगों की भागीदारी भी मायने रखती है इस अभियान को और तेज किया जाएगा। आवारा पशुओं को छोड़ने वाले मालिकों के खिलाफ भी शक्ति से कार्रवाई की जाएगी वही कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने देश में प्रदेशवासियों को नवरात्रि की भी शुभकामना दी। बाइट - विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार
0
0
Report

चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में यूट्यूबर पर महिला से मारपीट, मामला दर्ज

Durg, Chhattisgarh:बच्चों की सुरक्षा के लिए बने चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में ही एक महिला के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पद्मनाभपुर स्थित दफ्तर के भीतर एक यूट्यूबर पर महिला को थप्पड़ और लात मारने का गंभीर आरोप लगा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है और एफआईआर दर्ज कर अब बारीकी से जांच की जा रही है. दरअसल पूरा मामला 7 अक्टूबर का है। हेल्पलाइन की टीम ने नेहरू नगर चौक पर कारों के शीशे साफ कर रही 14-15 वर्षीय किशोरी को संरक्षण में लिया था। इसके बाद बच्ची की मां को समझाइश के लिए कार्यालय बुलाया गया। आरोप है कि बच्ची के स्कूल न जाने को लेकर बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। इसी दौरान यूट्यूबर ने आापा खोते हुए महिला को थप्पड़ मारे और जमकर लात चलाई। इतना ही नहीं पास ही खड़े एक व्यक्ति ने भी थप्पड़ जड़ दिए। वही यूट्यूबर ने महिला को गांजा रखकर झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। घटना के 3 दिन बाद प्रबंधन हरकत में आया और आरोपी के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज कराई। सरकारी संरक्षण केंद्र के भीतर इस तरह की हरकत बेहद गंभीर है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में यूट्यूबर किस तरह महिला पर ताबड़तोड़ लात चला रहा है, वह स्पष्ट देखा जा सकता है। इस मामले पर ASV शोभराज अग्रवाल ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में एक व्यक्ति के द्वारा कार्यालय में घुसकर अधिकारियों के साथ मारपीट की सूचना आई है। कार्यालय में उपस्थित एक महिला के साथ भी मारपीट की गई है। पदमनाभपुर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. बाइट- शोभराज अग्रवाल, ASP, दुर्ग शहर
0
0
Report
Advertisement

संभल के मौलागढ़ चीन देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का उमडा सैलाब, कंकाली मंदिर में मां शैलपुत्री की पूजा

Chandausi, Uttar Pradesh:मौलागढ़ के प्राचीन देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना करने पहुंचे श्रद्धालु। मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ट्रस्ट के साथ पुलिस बल रहा मुस्तैद। जनपद संभल के चंदौसी क्षेत्र के गांव मौलागढ़ स्थित प्राचीन देवी मंदिर में नवरात्रि के प्रथम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां शैलपुत्री के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। रविवार सुबह छह बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो सुबह 11 बजे तक जारी रहा। मां शैलपुत्री को माता पार्वती का प्रथम स्वरूप और हिमालय की पुत्री माना जाता है। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मंदिर परिसर में मुस्तैद रहे।
0
0
Report

आरा में हार्डवेयर दुकानदार हत्या केस: चाचा व चचेरे भाई गिरफ्तार

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में आपराधिक घटनाएं थमाने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं पुलिस ने भी अब इन अपराधियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। आरा में कल हुए हत्या के एक वारदात में कांड में शामिल चाचा और चचेरे भाई गिरफ्तार हुए हैं जिन्होंने घटना को अंजाम दिया था। कल अहले सुबह हथियारबंद अपराधियों ने एक हार्डवेयर दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड स्थित मंदिर के पास हुई थी। अपाची बाइक पर सवार अपने ही चचेरे भाई और लाइनर की भूमिका में रहे चाचा ने दुकानदार के सिर में बेहद करीब से गोली मारी थी। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। जबकि हथियारबंद बदमाशों भागने में सफल रहे थे। मृतक की पहचान संदेश थाना क्षेत्र के बडिहां गांव निवासी रिटायर्ड आर्मी जवान स्व. बैजू सिंह के 36 वर्षीय पुत्र उपेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह आरा शहर के वार्ड संख्या-44 स्थित गौतम बुद्ध नगर गोढ़ना में रहते थे। उनकी न्यू बहिरो में अपनी जमीन पर हार्डवेयर की दुकान और अपना मकान भी है। व्यवसायी उपेंद्र कुमार सिंह कल सुबह पटना जिले के पालीगंज स्थित अपने ससुराल से आरा लौटे थे। इसके बाद वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गए थे। बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस घर लौटने के दौरान गोढ़ना Road मंदिर के पास उनके अपने चचेरे भाई ने कुछ बदमाशों के सहयोग से घेर लिया और सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम توड़ दिया था। जबल हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजनों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई थी और त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में शामिल मृतक के चचेरे भाई और चाचा को गिरफ्तार कर लिया। हालाँकि घटना का करना पूरे के जमीनी विवाद से जोड़ कर देखा जा रहा है। फिलहाल कांड में शामिल दोनों अभियुक्तों को पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top