Back
दरोगा पर आरोप: जूस के पैसे मांगने पर ठेले वाले से दुर्व्यवहार—सीसीटीवी वीडियो सामने
VAVINEET AGARWAL
Mar 11, 2026 15:38:07
Amroha, Uttar Pradesh
एंकर जूस के पैसे मांगना ठेले वाले को पड़ा भारी! दरोगा पर नारियल गाड़ी में भरवाने का आरोप, CCTV वीडियो आया सामने, आरोपी दारोगा का पक्ष नहीं आया सामने
अमरोहा जनपद के हसनपुर में एक दरोगा पर गरीब ठेले वाले के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगने से मामला तूल पकड़ता है। आरोप है कि दरोगा ईशम सिंह से जूस के पैसे मांगने पर उन्होंने ठेले वाले के नारियल अपनी गाड़ी में भरवा लिए। पूरे घटनाक्रम का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस की गाड़ी में एक होमगार्ड नारियल रखते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि जब इस मामले में होमगार्ड से बातचीत की गई तो उसने कहा कि दरोगा के कहने पर ही नारियल गाड़ी में रखवाए गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर व्यापारी नेता मुकेश गुप्ता मौके पर पहुंचे और गरीब ठेले वाले के समर्थन में आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहली बार ऐसा देखा है कि एक पुलिसकर्मी ने गरीब ठेले वाले के साथ इस तरह का व्यवहार किया हो। मुकेश गुप्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी संगठन बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा।
फिलहाल इस पूरे मामले में आरोपी दरोगा या पुलिस अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
बाइट मुकेश गुप्ता व्यापारी नेता
बाइट सागर पीड़ित व्यापारी
रिपोर्ट विनीत अग्रवाल अमरोहा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADAjay Dubey
FollowMar 11, 2026 17:31:080
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 11, 2026 17:30:360
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NGNakibUddin gazi
FollowMar 11, 2026 17:04:430
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 11, 2026 17:04:160
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 11, 2026 17:04:040
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 11, 2026 17:03:510
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 11, 2026 17:02:130
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 11, 2026 17:01:380
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 11, 2026 17:01:090
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 11, 2026 17:00:440
Report
60
Report