244235
अमरोहा में नवरात्र उत्सव में डांडिया पर जमकर झूमी महिलाएं
Gajraula, Uttar Pradesh:नवरात्र के अवसर पर शहर में माता रानी की आराधना विभिन्न अंदाज में की जा रही है। इस बार गरबा उत्सव में सामाजिक संगठनों द्वारा पारंपरिक तरीके से गरबा किया जा रहा है जिसमें सभी देवी गीतों और गरबा गीतों पर झूमते-गाते माता की स्तुति कर रहे हैं। सोमवार को श्री हरि कीर्तन ग्रुप ने आरज़ू एन्क्लेव में पूजा माहेश्वरी के निवास स्थान पर नवरात्र उत्सव मनाया। इस मौके पर सखियों ने मां दुर्गा के छंद गाकर उनका गुणगान किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ख़बर उपलब्ध नहीं: सामग्री स्पष्ट नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
बाल विवाह मामले: पतियों पर पॉक्सो के तहत कार्रवाई, काजी-पुरोहित भी नहीं बख्शे जाएंगे
Noida, Uttar Pradesh:बाल विवाह: पतियों पर होगा पॉक्सो का केस, काजी पुरोहित भी नहीं बख्शे जाएंगे बंगाल सरकार ने अपनाई सख्त नीति अगर साबित हो गया इस तरीके का काम किया जो कराया उसके खिलाफ ही - वो क़ाज़ी हो सकता है , पंडित हो सकता है दूसरा कोई हो सकता है उसके खिलाफ भी कार्यवाही होगा और जो SOCIAL WELFARE BENEFITS CENTRAL और STATE GOVT का मिल रहा है पहले तो वो भी बंद करेंगे और क़ानूनी तरीके से उनको गिरफ्तार किया जाएगा.0
0
Report
यमुना जलस्तर प्रभावितों के लिए शरणालय का स्थलीय निरीक्षण, राहत वितरण
Noida, Uttar Pradesh:डीएम वार रूम गौतम बुद्ध नगर से जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने यमुना नदी के बढ़े जलस्तर से प्रभावित परिवारों हेतु बनाए गए शरणालय का किया स्थलीय निरीक्षण प्रभावित परिवारों से वार्ता कर मिल रही सुविधाओं के लिए फीडबैक, जोकि संतोषजना हुई प्राप्त प्रभावित परिवारों के बच्चों को पठन-पाठन हेतु पुस्तक की वितरित करते हुए प्रोत्साहित किया गया मा० मंत्री जी ने प्रभावित परिवारों को राहत किट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गौतम बुद्ध नगर 09 सितम्बर, 2025 जनपद के मा0 प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह जी ने आज तहसील सदर के सेक्टर-135 ग्रेटर नोएडा स्थित यमुना नदी के बढ़े जलस्तर से प्रभावित परिवारों हेतु बनाए गए शरणालय का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर रह रहे लोगों के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा, आवासीय व्यवस्था तथा अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं का गहन जायजा लिया। उन्होंने वहां पर रह रहे लोगों से मिल रही सुविधाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त की जोकि संतोषजनक मिली। इस अवसर पर माननीय विधायक दादरी तेजपाल सिंह नगर, माननीय जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर अभिषेक शर्मा, माननीय जिला अध्यक्ष महानगर नोएडा महेश चौहान, माननीय जनप्रतिनिधि गण, जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मेधा रूपम, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा संजय खत्री, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कंचन, तहसीलदार सदर प्रतीक चौहान एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। मा0 प्रभारी मंत्री जी ने शरणालय व कम्युनिटी किचन का निरीक्षण कर बताया कि यहाँ भोजन की गुणवत्ता और मात्रा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक उत्तर प्रदेश की कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के हाथों में है, तब तक किसी गरीब को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार हर संकट की घड़ी में आपके साथ खड़ी है। उन्होंने शरणालय में ठहरे प्रभावित परिवारों से कहा कि प्रशासन की अनुमति मिलने तक कोई भी व्यक्ति जोखिम उठाकर अपने घर न लौटे। बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए लेखपाल उन्हें पढ़ा रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द जलस्तर घटने की संभावना है, तब तक आप शरणालय में आराम से रहें, यहां सभी आवश्यक सुविधाएं आपको इसी प्रकार उपलब्ध कराई जाती रहेगी। मा० मंत्री जी ने प्रभावित परिवारों को राहत किट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री जी ने शरणालय में प्रभावित परिवारों के बच्चों हेतु संचालित अस्थायी पाठशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लेखपालों एवं संबंधित अधिकारियों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की और कहा कि बच्चों की शिक्षा में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि इस व्यवस्था को नियमित रखा जाए, ताकि बच्चे पढ़ाई से वंचित न हों। इस अवसर पर मंत्री जी ने बच्चों को चप्पलें, पठन-पाठन सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। इसके पश्चात् प्रभारी मंत्री ने अस्थायी गौशाला का निरीक्षण किया, जहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से रेस्क्यू कर लाए गए पशुओं को सुरक्षित रखा गया है। इस अवसर पर माननीय मंत्री जी द्वारा गाय को फूल माला पहनकर गुड का सेवन कराया। उन्होंने वहां चारा, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सकीय देखभाल एवं आश्रय की व्यवस्था को देखा तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि पशुओं की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके बाद माननीय मंत्री जी ने सेक्टर-150 स्थित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही वहां टेंट लगाकर रह रहे परिवारों से संवाद कर अपील की कि जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए शरणालयों में रहना कहीं अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक है। शरणालयों में रहने, भोजन, चिकित्सा और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। मंत्री जी ने टेंट में रह रहे लोगों को प्रेरित किया कि वे शीघ्र ही शरणालयों में स्थानांतरित हो जाएं, ताकि उन्हें बेहतर देखभाल और सुविधाएं मिल सक सकें। निरीक्षण के उपरांत श्री बृजेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि प्रभावित नागरिकों और पशुधन को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बचाव एवं राहत कार्यों की नियमित निगरानी करें。 सौजन्य से सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर。0
0
Report
Advertisement
खगड़िया में गंगा-गंडक की बाढ़ से लाखों प्रभावित, राहत शिविर खुल गए
Khagaria, Bihar:खगड़िया में गंगा और गंडक नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जिसके कारण जिले के चार प्रखंड के 1 लाख 60 हजार से ज्यादा की आबादी बाद प्रभावित है। वहीं,खगड़िया के नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 30 में बूढ़ी गंडक नदी से पानी आने के कारण एक सौ से अधिक घरो में पानी प्रवेश कर गया है, जिसके बाद बाढ़ पीड़ित को काफी परेशानी हो रही है। सभी बाढ़ पीड़ित घर से समान निकाल कर सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से बापु मध्य विद्यालय में राहत शिविर खोला गया। इस राहत शिविर में बाढ़ पीड़ित को रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। सभी बाढ़ पीड़ित को खाना खिलाया जा रहा है। स्थानीय वार्ड पार्षद ने जिला प्रशासन से मांग किया है की राहत शिविर में छोटे-छोटे बच्चों भी हैं उनके लिए दूध की व्यवस्था की जाए जिससे बच्चे भूखे न रहे।0
0
Report
कराहल में अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, शराब फैलाने की घटना
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर अवैध शराब पर ग्रामीणों का हल्लाबोल, शराब माफियाओं के घरों से निकाल निकाल कर शराब को सड़क पर फैलाया कराहल ब्लॉक के दांती गांव का मामला महिलाओं ओर ग्रामीणों में जमकर नाराजगी , सैकड़ों लीटर शराब को सड़क पर फैलाया, शराब प्रतिबंधित क्षेत्र कराहल में लगातार अवैध शराब के खिलाफ उठाई जा रही मांग0
0
Report
समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर में नाव से रोज़ भोजन पहुँचाने का प्रशासनिक मिशन
Noida, Uttar Pradesh:समस्तीपुर जिला मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत रासपुर पतासिया (पश्चिम पंचायत) में 70 परिवारों के लगभग 300 लोगों को नाव के माध्यम से प्रशासन के द्वारा प्रतिदिन खाना पहुंचाया जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
नागौर में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता रैली, मतदान का आह्वान
Nagaur, Rajasthan:नागौर जिला मुख्यालय पर आज स्वीप के तहत आयोजित मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । इस दौरान नागौर जिला कलेक्ट्रेट से गांधी चौक तक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को नागौर जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस मौके पर नागौर के बलदेव राम मिर्धा राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राएं, राजकीय विद्यालयों के छात्र छात्राएं,एनसीसी कैडेट्स के साथ अधिकारी भी मौजूद रहे और शहर के मतदाताओं से निकाय चुनाव में मतदान करने की अपील की । जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने भी मतदाताओ से मतदान के दिन शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की अपील की । साथ ही मतदाता से मतदान करने की शपथ दिलाई ।0
0
Report
संभल: भाई के पक्ष पर बेटी की हत्या के आरोपी को उम्रकैद, 15 हजार जुर्माने की सजा
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। भाई का पक्ष लेने पर बेटी की हत्या के मामले के अभियुक्त को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा का फैसला सुनाया ... कोर्ट ने अभियुक्त पर 15000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। स्पेशल जज (एस सी एस टी एक्ट) रागिनी की कोर्ट ने सुनाया फैसला। गुन्नौर थाना इलाके के गांव के रहने वाले अभियुक्त नेम सिंह ने 7 वर्ष पूर्व रात्रि में देर से आने पर बेटे से कहासुनी के दौरान भाई का पक्ष लेने पर अभियुक्त नेम सिंह ने 18 साल की बेटी नितेश कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अभियुक्त नेम सिंह को जेल भेजा। संभल जिला न्यायालय चन्दौसी का मामला。0
0
Report
कश्मीर में पहला इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल शुरू, स्थानीय टैलेंट को मिला मंच
Srinagar, Uttarakhand:श्रीनगर: क Kashmir में पहले इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के पहले इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल का उद्घाटन श्रीनगर में हुआ, जो इस इलाके की उभरती फ़िल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए एक अहम पल है। चार दिन तक चलने वाले इस फ़ेस्टिवल की शुरुआत एक शानदार स्टेज शो के साथ हुई। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर और फ़िल्म इंडस्ट्री के सीनियर सरकारी अधिकारियों, नेताओं, फ़िल्ममेकर्स, एक्टर्स और दूसरी जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी में इस इवेंट का उद्घाटन किया। फ़ेस्टिवल के दौरान अलग-अलग जगहों पर 40 देशों की 130 फ़िल्में दिखाई जाएंगी। आयोजकों का कहना है कि यह इवेंट फ़िल्ममेकर्स और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए नए मौके देगा, साथ ही घाटी में रोज़गार और एंटरप्रेन्योरशिप के दरवाज़े भी खोलेगा। कश्मीर के जाने-माने एक्टर्स और फ़िल्ममेकर्स ने इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे इवेंट्स लोकल टैलेंट, खासकर युवा फ़िल्ममेकर्स, एक्टर्स और छोटे एंटरप्रेन्योर्स को फ़िल्म इंडस्ट्री में आने और अपनी पहचान बनाने का प्लेटफ़ॉर्म दे सकते हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह फ़िल्म फ़ेस्टिवल जम्मू-कश्मीर को एक नई दिशा दे सकता है। उन्होंने सिनेमा के साथ इस इलाके के पुराने जुड़ाव को याद करते हुए कश्मीरी संस्कृति को दिखाने वाली मशहूर फ़िल्मों, जैसे 'कश्मीर की कली', का ज़िक्र किया। उन्होंने 1980 के दशक के उन लोकप्रिय गानों को भी याद किया जो आज भी लोगों को याद हैं, जैसे 'कोई मुझको जंगली कहे' और 'ये कश्मीर है'। बॉलीवुड डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने भी कश्मीर में इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल आयोजित करने की अहमियत पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे फ़ेस्टिवल फ़िल्ममेकर्स की नई पीढ़ी को प्रेरित करेंगे और लोकल युवाओं को फ़िल्ममेकिंग और कहानी कहने की कला को आज़माने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। बॉलीवुड एक्ट्रेस सना शेख ने कहा कि कश्मीर में रीजनल सिनेमा को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए, ताकि युवाओं को अपना टैलेंट दिखाने और अपनी संस्कृति और इलाके से जुड़ी कहानियाँ सुनाने के मौके मिल सकें। उद्घाटन के दिन लोकल लोगों के साथ-साथ नेताओं और फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। उद्घाटन समारोह में दर्शकों की मौजूदगी ने जम्मू-कश्मीर में सिनेमा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रति बढ़ती दिलचस्पी को दिखाया। यह फ़ेस्टिवल चार दिन तक चलेगा और इस दौरान दुनिया भर की फ़िल्में यहाँ दिखाई जाएँगी। आयोजकों और हिस्सा लेने वालों को उम्मीद है कि यह इवेंट जम्मू-कश्मीर को फ़िल्ममेकर्स के लिए एक नई जगह के तौर पर स्थापित करने और लोकल टैलेंट के लिए ज़्यादा मौके पैदा करने में मदद करेगा। उद्घाटन समारोह में लोगों की भारी भागीदारी ने आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर के बदलते सांस्कृतिक और सामाजिक माहौल को भी दिखाया।0
0
Report
Advertisement
बिहार के कई जिलों में बाढ़ का कहर, गंगा-हरुहर का जलस्तर तेज़ बढ़ा
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा-गंगा नदी के रौद्र रूप से बिहार के कई जिलों में बाढ़ की विभीषिका झेल रहा है। घाटकुम्भा में बहने बाली गंगा के सहायक हरुहर नदी में पूरे उफान पर है और उलटी धार से घाट कुसुम्भा प्रखंड के दर्जनों गांव जलमग्न हो गए हैं। बढ़ते जलस्तर के कारण घाटकुम्भा प्रखंड के कई स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्र के साथ हेल्थ एंड बेनल्स सेंटर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। प्राथमिक विद्यालय सहरा, स्कूल परिसर और क्लास रूम में पानी भर जाने से ऐतियात के तौर पर स्थानीय शिक्षक द्वारा बच्चे को स्कूल भेज दिया गया है। कोयला गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र और हेल्थ एंड बेनल्स सेंटर परिसर में पानी भर गया है। प्राथमिक विद्यालय सहरा के शिक्षक ने कहा कि लगातार पानी का जलस्तर बढ़ रहा है जिससे शिक्षकों को समझ परेशानी बढ़ गया है। सांप बिच्छू का भय बना है। शिक्षक ने बताया कि सांप बिच्छू के भय के कारण बच्चों को छुट्टी दे दिया गया है और इस संबंध में वरीय अधिकारी को सूचना दिया गया है। वही डीएम ने कहा कि अभी कुछ समय तक कुछ स्कूलों में बाढ़ का पानी घुसने की जानकारी मिली है जिला प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। गौरतलब है कि घाट कुम्भा प्रखंड के 9 स्कूल का परिचालन बंद कर दिया गया है जबकि 18 आंगनबाड़ी केंद्र को ऊंचे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है।0
0
Report
उत्तराखंड: गोकशी मामलों पर सीएम धामी का सख्त संदेश, कार्रवाई हर अपराधी पर
Dehradun, Uttarakhand:देहरादून के सेलाकुई और सहसपुर क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे गोकशी के मामलों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है. CM ने साफ कहा - कार्रवाई किसी वर्ग को देखकर नहीं, अपराध को देखकर होती है और देवभूमि की पवित्रता से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. पिछले दो साल में सेलाकुई में गौवंश चोरी और सहसपुर में उसके कटान का एक ही पैटर्न सामने आया है. पुलिस रिकॉर्ड में 4 बड़े मामले दर्ज हैं. 1. 30 जुलाई 2026 को खुशहालपुर में रात में दबिश देकर सावेज पुत्र दिलबहार को गौमांस, चाकू-कुल्हाड़ी के साथ पकड़ा गया. उसने 9 साथियों - मुशर्रफ उर्फ काला, शादाब उर्फ फोती, लालू, शमीम, समीर उर्फ टीटला के नाम बताए. 2. फरवरी 2025 में धर्मावाला चेकपोस्ट पर मुठभेड़ में उस्मान उर्फ कालू, मुजम्मिल और उजेयफ गिरफ्तार हुए. पुलिस ने कहा था - सेलाकुई से चोरी, सहसपुर में कटान. 3. अप्रैल 2025 में यमुना किनारे अवशेष मिलने के बाद अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा हुआ - सहसपुर से 8 और हिमाचल सिरमौर से 2, कुल 10 तस्कर पकड़े गए. इन्हीं मामलों पर सवाल पूछे जाने पर आज CM धामी ने जवाब दिया: CM ने कहा कि कोई किसी वर्ग का है, इस आधार पर किसी पर कार्रवाई हमारी सरकार नहीं करती है, हमारा प्रशासन नहीं करता है. अगर कोई अपराधी है, गलत कामों में लिप्त है, तो उसकी पकड़ कितनी भी ऊँची क्यों न हो, उस पर कार्रवाई होगी. और ऐसे प्रकरण जो देहरादून के क्षेत्र में आए थे और जिनकी हिस्ट्रीशीट थी, गोकशी के मामले थे, अन्य जो उनके ऊपर आपराधिक मुकदमे थे, उन पर कार्रवाई हुई है. और ये कार्रवाई हमारी आगे चलती रहेगी क्योंकि ये देवभूमि उत्तराखंड है. देवभूमि उत्तराखंड का जो अस्तित्व है, वो बना रहना चाहिए, इसकी पवित्रता बनी रहनी चाहिए. इससे किसी को इसकी पवित्रता के साथ खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जाएगी. CM ने साफ संदेश दिया है - हिस्ट्रीशीटर हों या गोकशी के पुराने आरोपी, पकड़ चाहे कितनी भी बड़ी हो, कार्रवाई रुकेगी नहीं. पुलिस को भी निर्देश हैं कि धर्मावाला, तिमली, कुंजा ग्रांट जैसे संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाई जाए.0
0
Report
दिल्ली MCD: सत्य निकेतन हादसे के बाद 42 इमारतों की डिमोलिशन/सीलिंग की तैयारी
New Delhi, Delhi:सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम की प्राथमिकता पर खतरनाक इमारतों पर डिमोलिशन/सीलिंग की कार्यवाही करेगा है सत्य निकेतन हादसे के बाद 7 सितंबर को निगम के संबंधित विभागों को एक बार फिर सर्वे रिपोर्ट भेजी गई सर्वे में 62 बिल्डिंग को खतरनाक घोषित किया गया था इन 62 बिल्डिंग में से 20 पर डिमोलिशन/सीलिंग कार्रवाई पहले ही हो चुकी है सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम प्राथमिकता के आधार पर 42 बची हुई इमारत को डिमोलिशन/सीलिंग की कार्यवाही करेगा इस सर्वे रिपोर्ट को एक बार फिर कल यानी 7 सितंबर को दिल्ली नगर निगम के आंतरिक विभागों में कार्यवाही के लिए भेजा गया है। दिल्ली नगर निगम हर साल मानसून से पहले भवन सुरक्षा सर्वेक्षण करवाता है MCD ने 32.55 लाख मकानों के सर्वे का लक्ष्य रखा था 30.74 लाख से ज्यादा मकानों का सर्वे पूरा कुल लक्ष्य के 97.12% मकानों का सर्वे पूरा हो चुका है सर्वे में 377 मकान मरम्मत योग्य पाए गए अब तक 27 मकानों की मरम्मत पूरी की गई खतरनाक घोषित 62 मकानों में 50 मेंटेनेंस और 12 बिल्डिंग कैटेगरी के 20 खतरनाक मकानों पर सीलिंग/स्टे की कार्रवाई 20 खतरनाक इमारतों में से 16 पर डिमोलिशन और 4 पर सीलिंग की कार्रवाई हो चुकी है ये रिपोर्ट MCD की रिपोर्ट अलग-अलग जोन से मिली जानकारी के आधार पर तैयार रिपोर्ट में कई खतरनाक मकानों को खाली कराने और मरम्मत की कार्रवाई का भी जिक्र0
0
Report
Advertisement
राजस्व विभाग के लापरवाह अफसरों की समीक्षा शुरू, 15 सितम्बर को अगली बैठक
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के लंबित मामलों और ऑनलाइन आवेदनों के निपटारे में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अब कार्रवाई की तैयारी है। सरकार ने ऐसे अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा शुरू कर दी है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉक्टर दिलीप जायसवाल ने कहा कि सरकार लगातार विभाग की सेवाओं को डिजिटल करने पर जोर दे रही है, ताकि लोगों को अपने काम के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और अधिकतर सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध हो सकें। हालांकि, ऑनलाइन व्यवस्था के बावजूद अगर अधिकारी अपने काम में लापरवाही बरतते हैं, तो उनके प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। मंत्री ने बताया कि अगली समीक्षा बैठक 15 सितंबर को प्रस्तावित है। इसमें अधिकारियों के पुराने और मौजूदा प्रदर्शन का तुलनात्मक डेटा तैयार कर उनकी कार्यक्षमता का आकलन किया जाएगा। जिन अधिकारियों के काम में सुधार नहीं पाया जाएगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सत्य निकेतन बिल्डिंग के गिरने से 50 से अधिक छात्रों के घायल की घटना पर मंत्री ने कहा कि सरकार मामले की जांच कराएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे स्कूलों और हॉस्टलों के लिए उचित रेगुलेशन होना जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके। iv: डॉक्टर दिलीप जायसवाल0
0
Report
फरीदाबाद के दो दिनी कार्यक्रम में महिला नेतृत्व पर मुख्यमंत्री सैनी व विजया रहाटकर चर्चा
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद आज फरीदाबाद पहुंचेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, दोपहर 12 बजे कार्यक्रम में होंगे शामिल फरीदाबाद में आज राष्ट्रीय महिला आयोग के दो दिवसीय अखिल भारतीय कार्यक्रम “She is a Changemaker” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में 25 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की महिला विधायक एवं जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगी। इस दौरान महिला नेतृत्व, जेंडर बजटिंग, महिला अधिकार, कल्याणकारी योजनाओं और जमीनी स्तर पर महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी。 कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दोपहर 12 बजे शिरकत करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण को लेकर देशभर की जनप्रतिनिधियों का होगा मंथन।0
0
Report
भागलपुर में एनएच 80 पर जलस्तर बढ़ा, फोरलेन से यातायात प्रभावित
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में एनएच 80 पर 3 फिट से ऊपर पानी, भवनाथपुर के समीप एनएच 80 भी जलमग्न, एनएच 80 पर परिचालन हुआ बंद, डीएम अलंकृता पांडे के निर्देश पर एसडीओ ने जारी लिया लेटर, फोरलेन होकर सुल्तानगंज और मुंगER जाने के निर्देश, उधर बिहारीपुर और मिर्जापुर के समीप मुंगेर मिर्जाचौकी नए फोरलेन पर भी चढ़ा गंगा का पानी, बढ़ता रहा जलस्तर तो फोरलेन पर भी यातायात पर लग सकता है प्रतिबंध मुंगेर और पटना जाने के लिए भारी समस्याओं का सामना0
0
Report
Advertisement
