227801
अमेठी में ब्लूटूथ ईयरफोन की वजह से ट्रेन की चपेट में आए दो मजदूर
Jamo, Uttar Pradesh:अमेठी के बनी रेलवे स्टेशन के पास दो मजदूरों की ट्रेन की चपेट में आने से जान चली गई। दोनों मजदूर सुबह चहल-कदमी कर रहे थे और कान में ब्लूटूथ ईयरफोन लगाए हुए थे। हादसा सीतापुर और लखीमपुर जनपद के रहने वाले मजदूरों के साथ हुआ, जो ऐंधी गांव में निर्माणाधीन अनाज गोदाम में काम कर रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर हमला: हिमाचल में पेंशन-नियोजन के वादे फेल
mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:खटाखट पैसे देने का वादा करने वालों ने हिमाचल का सिस्टम खटारा कर दिया : अनुराग ठाकुर धर्मशाला : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने रविवार को धर्मशाला में आयोजित भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला सम्मेलन में कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी के चुनावी वादों पर तंज कसते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल की जनता को खटाखट पैसे देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद प्रदेश का पूरा सिस्टम ही खटारा कर दिया। अब जनता कांग्रेस को फटाफट-फटाफट सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आम कर्मचारी और पेंशनर अपने हकों के लिए इंतजार कर रहे हैं, जबकि सरकार के करीबी लोगों की मौज चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों पर सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि पेंशन कोई खैरात नहीं, बल्कि पूर्व कर्मचारियों का अधिकार और सम्मान है। पेंशनरों और कर्मचारियों के हकों पर उठाए सवाल सांसद ने कहा कि पेंशनरों का 15 प्रतिशत महंगाई भत्ता और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम सहित विभिन्न बोर्डों और निगमों के कर्मचारियों के भी कई मामले सरकार के पास लंबित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि वन रैंक, वन पेंशन लागू करने, पेंशन अदालतें शुरू करने तथा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जैसी सुविधाओं से पेंशनरों को काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के सम्मान और अधिकारों से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। लुटकेस, बूटकेस और सूटकेस वाली सरकार का आरोप अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और आर्थिक कुप्रबंधन के आरोप लगाते हुए इसे लुटकेस, बूटकेस और सूटकेस वाली सरकार करार दिया। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल पर कर्ज का बोझ बढ़कर करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस ने महिलाओं, युवाओं, किसानों और बिजली उपभोक्ताओं से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सरकार बनने के बाद उन गारंटियों को पूरा करने में सरकार विफल रही। उन्होंने महिलाओं को 1500 रुपये मासिक देने, पांच लाख नौकरियां देने, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों से गोबर और दूध खरीदने सहित कांग्रेस की चुनावी घोषणाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा अब इन वादों का हिसाब मांग रहा है और आने वाले समय में जनता कांग्रेस को उसके वादों की याद दिलायेगी। विजिलेंस कार्रवाई पर बोले- दूध का दूध, पानी का पानी होगा प्रदेश में चल रही विजिलेंस जांच और कार्रवाई को लेकर पूछे गए सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि किसी के खिलाफ राजनीतिक द्वेष से कार्रवाई की गई है तो जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। रील बनाने वाले नेता हैं राहुल गांधी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह रील बनाने वाले नेता हैं, रियल नेता नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मुद्दों पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया तब सामने आती है, जब मुख्य घटनाक्रम बीत चुका होता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी तब प्लेटफॉर्म पर पहुंचते हैं, जब रेलगाड़ी निकल चुकी होती है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और गांधी परिवार पर भी निशाना साधा तथा कहा कि कांग्रेस को जनता के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। वंदे मातरम् के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा अनुराग ठाकुर ने वंदे मातरम् को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रगीत के लिए भी कांग्रेस के पास पर्याप्त समय नहीं है और यह उसकी वोट बैंक की राजनीति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर देश को बांटने की राजनीति स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर संविधान और संसद के सम्मान को लेकर भी सवाल उठाए। कर्मचारियों से एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान सांसद ने कहा कि कर्मचारी और अधिकारी सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए उनकी समस्याओं और अधिकारों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट होकर अपनी मांगों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा केंद्र और प्रदेश में सरकार बनने पर सम्मेलन में उठाई गई कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों पर प्राथमिकता से काम करेगी। बाईट : अनुराग ठाकुर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से भाजपा सांसद0
0
Report
अभय चौटाला का भाजपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, जातिगत राजनीति के खिलाफ खुला संकेत
Jhajjar, Haryana:अभय चौटाला का भाजपा-कांग्रेस पर तीखा हमला बोले—अ Archना गुप्ता के बयान ने हरियाणा भाजपा के जाट नेताओं के कुर्ते खूंटी पर टंगवाए, प्रदेश में नहीं लगने देंगे पैंतीस-एक का नारा झज्जर के सोंधी गांव में ग्रामीणों से सीधा संवाद करने पहुंचे थे अभय चौटाला कहा: अर्चना गुप्ता के बयान ने हरियाणा भाजपा के जाट अभय बोले, योजनाबद्ध तरीके से बीजेपी हरियाणा में करती है एक ही जात को टारगेट हरियाणा में नहीं लगने देंगे पैंतीस-एक का नारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा अभय चौटाला के खिलाफ सिविल और क्रिमिनल केस किए जाने की बात पर भी उन्होंने बेबाक अंदाज में जवाब दिया। अशय ने कहा कि अगर हुड्डा में हिम्मत है तो वे सार्वजनिक मंच पर आकर उनसे बहस कर लें। उन्होंने दावा किया कि बहस के दौरान वह एक-एक बात की कलई खोल देंगे। दीपेंद्र हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन सिंह को रोल मॉडल बताए जाने के सवाल पर भी अभय चौटाला ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस द्वारा सिख समाज पर किए गए अत्याचारों की सच्चाई सामने आती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सिख समाज की बड़ी तादाद है और आने वाले समय में यही समाज कांग्रेस को सबक सिखाएगा। रोहतक-झज्जर को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का गढ़ बताए जाने के सवाल पर अभय चौटाला बिफर गए। उन्होंने कहा कि गढ़ राजा-महाराजाओं के हुआ करते थे। हुड्डा परिवार तो हिसार के एक छोटे से गांव का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र को किसी व्यक्ति विशेष का गढ़ बताना लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है。 अभय चौटाला ने दावा किया कि आने वाला समय इनेलो का है। उन्होंने कहा कि इनेलो अगले तीन साल के भीतर हरियाणा में ऐसी राजनीतिक स्थिति पैदा करेगी कि कांग्रेस और भाजपा के नेताओं को किसी भी गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग इनेलो के साथ मजबूती से खड़ा होगा और प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान अभय चौटाला ने ग्रामीणों को आगामी 27 सितम्बर को नूंह में आयोजित चौधरी देवीलाल जयंती रैली में पहुंचने का न्योता भी दिया। उन्होंने कहा कि यह रैली प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने वाली होगी। अभय चौटाला ने दावा किया कि 2029 के विधानसभा चुनाव में इनेलो अपने दम पर हरियाणा में सरकार बनाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से संगठन को मजबूत करने और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।0
0
Report
Dwarka Sector-3 में बारिश के बाद जलभराव और गड्ढों से सड़कें बेहाल, दोपहिया यातायात कठिन
New Delhi, Delhi:रिपोर्ट — चरणसिंह सहरावत लोकेशन — द्वारका, स्टोरी :-- द्वारका सेक्टर-3 में थोड़ी देर की बारिश ने ही स्थानीय प्रशासन की तैयारियों और सड़क व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद सड़क पर करीब डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात उस समय और गंभीर हो गए, जब जलभराव के बीच सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित होने लगे। सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है और पानी भर जाने के कारण गड्ढे दिखाई तक नहीं दे रहे हैं। कई वाहन इन गड्ढों में फंसकर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, जबकि हादसों में लोगों के चोटिल होने की भी शिकायत सामने आ रही है। स्थानिक लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क पर पानी भरना यहां आम समस्या बन चुकी है। लेकिन टूटी सड़क और गहरे गड्ढों के साथ जलभराव ने स्थिति को और खतरनाक बना दिया है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए यह रास्ता किसी मुसीबत से कम नहीं है।0
0
Report
Advertisement
मुज़फ्फरनगर के फुलत मदरसे को जमींदोज: ग्राउंड रिपोर्ट
Noida, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर का फुलत मदरसा जमींदोज हुआ! रात 8:26 बजे0
0
Report
अल्मोड़ा में भाजपा बूथ सशक्तिकरण से चुनाव तैयारी तेज
Almora, Uttarakhand:आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बूथ स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। अल्मोड़ा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर बैठक ली। बैठक में मंडल अध्यक्ष, बूथ सशक्तिकरण टोली, दायित्वधारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही अल्मोड़ा विधानसभा की कोर कमेटी की बैठक भी ली गई। राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि 20 अगस्त को प्रदेश की वर्चुअल योजना कार्यशाला आयोजित की गई। 21 से 24 अगस्त तक बूथ कार्ययोजना और 24 से 26 अगस्त तक मंडल स्तर की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। 31 अगस्त से 15 सितंबर तक बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत पदाधिकारियों को बूथ और शक्ति केंद्रों की जिम्मेदारी दी जाएगी। बूथों का सत्यापन और मैपिंग करने के साथ एसआईआर के बाद बदले बूथों के नंबर व क्रमांक की भी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हारी हुई 23 सीटों में अल्मोड़ा विधानसभा भी शामिल थी। इसी को लेकर अल्मोड़ा विधानसभा की कोर कमेटी की बैठक में आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बाइट — राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अल्मोड़ा जिला प्रभारी0
0
Report
दिल्ली: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम पर हरीश रावत बोले—GenZ और GenAlpha सवाल उठे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "सत्ता पक्ष की जेन ज़ी (Gen Z) ही नहीं जेन अल्फा (Gen Alpha) की भी बस छूट चुकी है। जेन ज़ी ने बदलाव के लिए प्रदर्शन किया। जगह-जगह सवाल उठा रहे हैं...कांग्रेस पार्टी ने तय किया है कि हमारे यहां जो सवाल उठे हैं अपनी सरकारों से उनका समाधान करेंगे।"0
0
Report
Advertisement
पाल अम्बलिया ने किसानों के नुकसान भरपाई पर सरकार को घेरा, चार मांगें पेश
Dwarka, Gujarat:વીજપોલના વળતર મુદ્દે મંત્રિસ કાંતી અમૃતિયાના દાવા સામે ખેડૂત આગેવાન પાલ આંબલિયાએ આક્રામીક પ્રહારો કરી સરકાર સામે ગંભીર સવાલો ઉઠાવ્યા છે. તેમણે જણાવ્યું હતું કે જો સરકાર પહેલેથી જ ખેડૂતો પ્રત્યે પોઝીટીવ હતી, તો અગાઉ માત્ર 5 થી 7 લાખનું જ વળતર કેમ આપાતું હતું અને સમાન સરકાર હોવા છતાં વળતર ઓછું કેમ મળતું હતું? ખેડૂતોના વિરોધ બાદ બહાર પાડવામાં આવેલા નવા પરિપત્રોને પણ તેમણે સંપૂર્ણપણે ખેડૂત વિરોધી ગણાવ્યા છે.0
0
Report
दूदू फागी निकाय चुनाव: बैरवा-नागर के दम पर भाजपा की जीत की तैयारी
Dudu, Rajasthan:दूदू विधानसभा में बजा चुनावी शंखनाद, दूदू फागी के निकाय चुनाव के प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया हुई तेज। डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा और पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर आए चुनावी मूड में। डिप्टी सीएम और पूर्व मंत्री क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की ले रहे हैं वन टू वन बैठक, सर्वे में नंबर वन दावेदार को मिलेगा टिकट। जातिगत समीकरण और स्थानीय मुद्दों पर जनता से मांग रहे हैं वोट, डिप्टी सीएम और पूर्व मंत्री की प्रतिष्ठा को जोड़कर देखा जा रहा है निकाय चुनाव। डिप्टी सीएम बैरवा ने कहा - चुनाव में हर बुथ पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। दूसरी ओर पूर्व मंत्री नागर ने निकाय और पंचायत चुनाव में सरकार बनाने का किया दावा। डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा ने दूदू फागी में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया तो दूसरी ओर पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर भी बैठक लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते नजर आ रहे हैं।0
0
Report
कोटा-झालावाड़ रोड पर सीबीएन ने 5 किलो चरस बरामद, तीन गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:कोटा में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत सीबीएन झालावाड़ की टीम ने 21 अगस्त को कोटा-झालावाड़ रोड स्थित सिटी मॉल के पास कार्रवाई करते हुए 4.927 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की। सीबीएन अधिकारियों को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने संदिग्धों पर निगरानी रखी। जांच के दौरान दो तस्कर मोटरसाइकिल से एक तीसरे व्यक्ति को चरस की आपूर्ति करने के लिए पहुंचे थे। टीम ने संदिग्धों को बैग और मोटरसाइकिल सहित रोककर तलाशी ली, जिसमें करीब 5 किलो चरस मिली। कार्रवाई के दौरान चरस और मोटरसाइकिल जब्त कर तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। सीबीएन की टीम अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
ईंट भट्टा मालिक पर धोखाधड़ी का आरोप: पीड़ितने डीएम से कार्रवाई की मांग की
Itia Thok, Uttar Pradesh:गोंडा।एक ग्रामीण ने ईंट भट्टा संचालक पर हजारों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।इस संबंध में पीड़ित ने जनता दर्शन में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलेना सीर निवासी शिकायतकर्ता कौशल कुमार पुत्र बम बहादुर के अनुसार, आरोपी धानेपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। वह पिछले कई वर्षों से जनपद बलरामपुर के त्रिगुनायतपुर में ईंट भट्टा चला रहा है।पीड़ित का आरोप है, कि भट्टा संचालक ने ईंटों की आपूर्ति का वादा करके 07 सितंबर 2012 में उससे 3200/- रुपये प्रति एक हजार के दर से दस हजार ईंट के रुपये अग्रिम के तौर पर 32000/- रुपये लिए। हालांकि, उन्हें न तो अभी तक ईंटें मिलीं और न ही उनका पैसा वापस किया गया।पीडित ने बताया कि जब वे अपने पैसे या ईंटों की मांग करने भट्टे पर गए, तो उनके साथ अभद्रता की गई। उन्हें कथित तौर पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई और झूठे मुकदमों में फंसाने की बात भी कही गई।उसने जिला प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।0
0
Report
बालेसर नगरपालिका चुनाव के लिए कांग्रेस की बैठक में एकजुटता का संकेत
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर नगरपालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित, भोपालगढ़ विधायक एवं कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गीता बरवड़ और पीसीसी सदस्य उम्मेदसिंह राठौड़ के आतिथ्य में आयोजित हुई बैठक, बैठक में नगरपालिका चुनाव में 25 वार्डो में प्रचंड जीत की भरी हुंकार, सभी वार्डो में करेंगे मीटिंग, सभी वक्ताओं ने एक ही आवाज में एक ही सुर में जिसको भी टिकट मिले एकजुट होकर करे समर्थन, आपसी मनमुटाव को दूर कर एकजुटता दिखाने का किया आह्वान, यह जीत ही तय करेगी आगामी चुनावों का भविष्य。0
0
Report
हनुमानगढ़ में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई, मावा-रसगुल्ले पकड़े
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है। इसी अभियान के तहत रविवार को हनुमानगढ़ जंक्शन में सेंटर जेल के समीप खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए बीकानेर से आ रहे एक बस से बड़ी मात्रा में मावा और रसगुल्ले पकड़े। कार्रवाई मिलावटी मावे और मिठाइयों की सूचना के आधार पर की गई। सीएमएचओ नवनीत शर्मा के निर्देशन में हुई कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बस को रुकवाकर उसमें रखे मावे और रसगुल्लों की जांच की। प्रारंभिक जांच में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर विभाग की टीम ने मावे और रसगुल्लों के सैंपल लिए। इन सैंपलों को जांच के लिए बीकानेर प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही खाद्य सामग्री में मिलावट की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. संजय सहित विभाग की टीम मौजूद रही。0
0
Report
Advertisement
दिनदहाड़े सेक्टर-9 में बुजुर्ग लूट: एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
Panchkula, Haryana:सेक्टर-9 में दिनदहाड़े बुजुर्ग से लूट, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार पंचकूला। शहर के सेक्टर-9 में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग के साथ लूट की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। बेखौफ बदमाशों ने दिन के समय बुजुर्ग को निशाना बनाया और वारदात को अंजाम देकर फरार होने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद सेक्टर-9 के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर लूट की वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक आरोपी गिरफ्त में आ गया है, जबकि दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।0
0
Report
निजी अमीन ई-मैपी के विरोध पर आंदोलन की चेतावनी, ऑनलाइन मापी पर सवाल
Purnia, Bihar:बिहार में जमीन से जुड़ी सेवाओं को ऑनलाइन किए जाने के बीच निजी अमीनों ने सरकार की ई-मापी व्यवस्था का विरोध शुरू कर दिया है। निजी अमीनों ने बैठक कर अपनी समस्याओं पर चर्चा की और मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। निजी अमीन आलोक आनंद ने कहा कि वे करीब 35 वर्षों से जमीन की मापी, नक्शा तैयार करने और अमानत से जुड़े काम कर रहे हैं। सरकारी अमीनों को भी मापी और नक्शा तैयार करने में निजी अमीनों का सहयोग मिलता रहा है। नई ऑनलाइन व्यवस्था से उनके रोजगार पर संकट खड़ा होने की आशंका है। आलोक आनंद ने कहा कि जमीन की मापी सिर्फ कागजों के आधार पर नहीं होती। मौके पर जाकर खाता-खेसरा, पुराना नक्शा, चौहद्दी और जमीन की वास्तविक स्थिति समझनी पड़ती है। ऐसे में निजी अमीनों के वर्षों के अनुभव का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। बैठक में मुरली सिंह ने कहा कि जमीन मापी में छोटी गलती भी विवाद का कारण बन सकती है। यदि निजी अमीनों को पूरी तरह अलग कर सरकारी अमीनों से ही मापी कराई जाती है तो किसी गड़बड़ी की स्थिति में इसकी जवाबदेही सरकार की होगी। निजी अमीनों ने कहा कि पहले अधिकारियों और सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मांगों पर विचार नहीं होने पर आंदोलन को जिला से राज्य स्तर तक ले जाया जाएगा। उनका कहना है कि वे ऑनलाइन व्यवस्था के विरोधी नहीं हैं, बल्कि अपने रोजगार के संरक्षण की मांग कर रहे हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से रैयती जमीन की मापी के लिए e-Mapi पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा पहले से उपलब्ध है। सरकार का उद्देश्य मापी की प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना है। अब निजी अमीनों की मांग पर सरकार क्या रुख अपनाती है, इस पर नजर रहेगी।0
0
Report
झारखंड अल्पसंख्यक आयोग ने रांची में जैन समाज के विकास और सुरक्षा पर चर्चा
Ranchi, Jharkhand:झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ने बताया आज रांची के सर्किट हाउस में जैन समाज के साथ अल्पसंख्यक आयोग की बैठक हुई, जिसमें झारखंड के जैन समाज के श्वेतांबर और दिगंबर जैन के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में राज्य जैन धर्म के विकास और उनकी समस्याओं पर चर्चा हुई। संवेद शिखर जी में बिजली की व्यवस्था 24 घंटे निर्बाध करने , जैन धर्म के साधुओं के रहने और उनके समुचित सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ , माइनरिटी स्टेटस से जुड़े मामले पर चर्चा हुई। माइनरिटी के तहत सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ मिले , सर्टिफिकेट बनाने का काम हो ऐसे सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई। सीएम रोजगार सृजन योजना के लिए बिजनेस लोन सहित कई समस्याओं चर्चा हुई।0
0
Report
Advertisement
