icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227405
Vijay MishraVijay MishraFollow29 Aug 2024, 11:04 am

अमेठी में ज्वैलर्स के दुकान पर हुई लूट मामला पर व्यापारीयों ने मार्केट किया बंद

Sultanpur, Uttar Pradesh:

अमेठी के सुल्तानपुर में ज्वैलर्स के दुकान पर हुई लूट का मामला। रामगंज कस्बे में व्यापारियों ने मार्केट किया बंद, पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर में हुई लूट से व्यापारी दहशत में थे। मार्केट बंद कर जताया विरोध और बंद होने की जानकारी होने पर पुलिस ने कस्बे में व्यापारियों से बात की पहुंचकर। पुलिस ने सुरक्षा का भरोसा दिया। रामगंज थानाध्यक्ष ने व्यापारियों से बात कर मार्केट को खोलने के लिए कहां व्यापारियों ने पुनः सुचारू रूप से खोली दुकानें। पुलिस ने दुकानों पर पहुंच कर CCTV कैमरे की जांच कर रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आंगनवाड़ी तक सड़क नहीं, ग्रामीण बोले- सीसी रोड निर्माण और सहायिका पर करे कार्रवाई

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर हेडलाइन- आंगनवाड़ी तक सड़क नहीं, ग्रामीणों ने सीसी रोड निर्माण और सहायिका पर कार्रवाई की मांग उठाई डूंगरपुर जिले के मोदर गांव के बरण्डा फला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र तक सीसी सड़क निर्माण और आंगनवाड़ी सहायिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया वही जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा。 बॉडी- ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र तक पहुंचने के लिए करीब एक किलोमीटर कच्चा रास्ता है, जिससे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और पोषाहार पहुंचाने में भारी परेशानी होती है। बारिश के दौरान रास्ता खराब होने से छोटे बच्चे आंगनवाड़ी नहीं पहुंच पाते। ग्रामीणों का आरोप है कि पोषाहार का सामान मुख्य सड़क पर उतार दिया जाता है, जिसे कार्यकर्ता और उसके पति सिर पर उठाकर नदी पार कर केंद्र तक पहुंचाते हैं। ज्ञापन में सहायिका पर समय पर नहीं आने, बच्चों से अभद्र व्यवहार करने, भोजन बनाने में सहयोग नहीं करने और कार्यकर्ता के साथ असहयोग करने के भी आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सीसी सड़क का निर्माण कराए तथा आरोपों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है。
0
0
Report

रींगस में अवैध शराब ब्रांच के विरोध पर कॉलोनीवासियों ने ज्ञापन सौंपा

Sikar, Rajasthan:रींगस में अवैध शराब ब्रांच के विरोध में कॉलोनीवासियों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन सीकर जिले के रींगस शहर की राईका कॉलोनी में संचालित शराब ठेके की कथित अवैध ब्रांच को बंद कराने की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों ने विरोध जताया. निवर्तमान पालिका उपाध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग उपखंड कार्यालय पहुंचे और एसडीएम बृजेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की. ज्ञापन में बताया गया कि शराब ठेके का एक गेट कॉलोनी की ओर खोला गया है. आरोप है कि रात 8 बजे के बाद इसी रास्ते से शराब की बिक्री की जाती है, जिससे देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. इससे कॉलोनी में रहने वाले परिवारों, महिलाओं, बुजर्गों और बच्चों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा क्षेत्र का माहौल भी प्रभावित हो रहा है. कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से मांग की कि कॉलोनी की ओर खोले गए गेट को तत्काल बंद कराया जाए तथा अवैध रूप से संचालित शराब ब्रांच पर नियमानुसार कार्रवाई कर उसे बंद कराया जाए. उनका कहना था कि आबादी क्षेत्र में इस तरह शराब की बिक्री से कानून-व्यवस्था और सामाजिक माहौल पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो कॉलोनीवासी शराब ठेके पर तालेबंदी कर विरोध प्रदर्शन करेंगे. साथ ही मुख्यमंत्री की जनसुनवाई में भी शिकायत दर्ज कराकर मामले को उच्च स्तर तक उठाया जाएगा.
0
0
Report
Advertisement

अमेठी में राहुल गांधी के समर्थन के पहले पुलिस ने नेताओं को नजरबंद किया

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - राहुल गांधी के समर्थन में प्रस्तावित कांग्रेस प्रदर्शन से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई। अमेठी में कांग्रेस नेता धर्मेंद्र शुक्ल और पूर्व मंत्री आशीष शुक्ला सहित कई नेताओं को किया गया नजरबंद। जिले में प्रदेशव्यापी विरोध-प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट। कांग्रेस ने लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का लगाया आरोप। धर्मेंद्र शुक्ल बोले— कांग्रेस जनता की आवाज उठाना जारी रखेगी। आशीष शुक्ला ने प्रशासन पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी।
0
0
Report

कांवड़ यात्रा पर अमरोहा पुलिस अलर्ट, हुड़दंगियों पर कड़ी कार्रवाई

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर कांवड़ यात्रा को लेकर अमरोहा पुलिस अलर्ट, हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई; 12 फीट से बड़े डीजे पर रोक अमरोहा जनपद में आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर अमरोहा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर ली है। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और पुलिस लगातार निगरानी रखेगी। एसपी ने स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या हुड़दंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि डीजे संचालकों को निर्देश दे दिए गए हैं कि डीजे की ऊंचाई और चौड़ाई 12 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अमरोहा पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में कांवड़ यात्रा संपन्न कराने की अपील की है।
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ में 300 किलो एक्सपायर्ड रसगुल्ले बरामद, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों की सेहत से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नागौर से रतलाम जा रही एक यात्री बस से करीब 300 किलो एक्सपायरी रसगुल्ले जब्त किए हैं। मुखबिर की सूचना पर विभाग की टीम ने बस को रुकवाकर जांच की, जिसमें बड़ी मात्रा में एक्सपायरी डेट निकल चुके रसगुल्ले मिले। फूड इंस्पेक्टर पुनीत जोशी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत पूरे स्टॉक को जब्त कर विभाग की निगरानी में नष्ट कराया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि एक्सपायरी खाद्य सामग्री का परिवहन, भंडारण या बिक्री कानूनन अपराध है। आमजन से भी खरीदारी के दौरान एक्सपायरी डेट अवश्य जांचने और संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना विभाग को देने की अपील की गई है.
0
0
Report
Advertisement

राहुल गांधी PM आवास के बाहर धरना: अनिल विज सुरक्षा सेंध पर केस मांग

Ambala, Haryana:लोक सभा नेता विपक्ष राहुल गांधी ने PM आवास के बाहर कांग्रेस नेताओं के साथ धरना दिया। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने गुस्से में कहा कि राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री के सुरक्षा में सेंध लगाने का मामला दर्ज किया जाना चाहिए, और कहा यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास सबूत हो तो संसद जाए और बताए, लेकिन हाई सिक्योरिटी क्षेत्र में किसी भी गलत गतिविधि की सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अखिलेश यादव के बयान पर अनिल विज ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले की सुरक्षा एजेंसियां निष्पक्ष जांच कर रही हैं, अगर सबूत हो तो एजेंसियों को दे सकते हैं।
0
0
Report

बारिशी डायवर्ट मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण से बस पलट, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के चलते बंद किए गए मुख्य मार्ग का खामियाजा अब आम लोगों के साथ स्कूली बच्चों को भी भुगतना पड़ रहा है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के देवरी गांव के पास जर्जर डायवर्ट सड़क पर बच्चों को लेने जा रही एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी बच्चे, चालक और परिचालक सुरक्षित बच गए, लेकिन इस हादसे ने वैकल्पिक मार्ग की बदहाल व्यवस्था और निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। VO: रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के देवरी गांव में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के कारण मुख्य मार्ग बंद है। आवागमन के लिए ग्रामीण सड़क को डायवर्ट मार्ग बनाया गया है, लेकिन लगातार बारिश के चलते यह सड़क पूरी तरह जर्जर और कीचड़ से भर गई है। इसी डायवर्ट मार्ग से बच्चों को लेने जा रही एक स्कूल बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में करीब आधा दर्जन बच्चे, चालक और परिचालक सवार थे। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं की गई है। बरसात के मौसम में यही रास्ता स्कूली बच्चों, मरीजों, गर्भवती महिलाओं, किसानों और रोजाना सफर करने वाले हजारों लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ओवरब्रिज निर्माण की रफ्तार बेहद धीमी है और जिम्मेदार एजेंसियां वैकल्पिक मार्ग को सुरक्षित बनाने की दिशा में भी गंभीर नहीं हैं। लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, या फिर समय रहते सुरक्षित डायवर्ट मार्ग और निर्माण कार्य में तेजी लाकर लोगों को राहत दी जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

सांवलियाजी मंदिर में श्रद्धालुओं ने चांदी की सिल्लियां भेंट कर दिखाई आस्था

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - मेवाड़ के आराध्य देव भगवान श्री सांवलियाजी के दरबार में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था लगातार देखने को मिल रही है। मध्यप्रदेश के देवास जिले के सोहनगंज निवासी एक श्रद्धालु ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान श्री सांवलियाजी के चरणों में 11 किलो 400 ग्राम वजनी चांदी की सिल्लियां भेंट स्वरूप अर्पित कीं। श्रद्धालु ने मंदिर कार्यालय पहुंचकर विधिवत प्रक्रिया के तहत चांदी की सिल्लियां मंदिर प्रशासन को सुपुर्द की। इसके बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर भेंट को मंदिर के भंडार में सुरक्षित जमा कराया गया। श्रद्धालु ने बताया कि भगवान श्री सांवलियाजी की कृपा से उनकी मनोकामना पूर्ण हुई, जिसके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्होंने यह विशेष भेंट अर्पित की है। सावन माह में श्री सांवलियाजी मंदिर में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भक्त अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार नकद राशि, स्वर्ण-रजत आभूषण, चांदी की सिल्लियां एवं अन्य बहुमूल्य भेंट भगवान को अर्पित कर रहे हैं। मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से धार्मिक वातावरण बना हुआ है, वहीं श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का यह अनूठा उदाहरण एक बार फिर श्री सांवलियाजी के प्रति लोगों की गहरी श्रद्धा को दर्शाता है।
0
0
Report
Advertisement

2600 पौधे वितरित, झुंझुनूं में पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ी

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं अग्रवाल समाज समिति झुंझुनूं ने 2600 पौधों का किया वितरण फलदार, औषधीय और छायादार पौधे लोगों को निशुल्क दिए कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने अभियान की सराहना की हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर संरक्षण का संकल्प लें— कलेक्टर सामाजिक संस्थाएं बढ़ा रहीं झुंझुनूं की हरियाली— डॉ. गर्ग उत्कृष्ट गुणवत्ता के पौधों से बढ़ेगी शहर की ग्रीनरी अग्रसेन भवन में बड़ी संख्या में पहुंचे पौधे लेने लोग पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का दिया संदेश अध्यक्ष गणेश हलवाई, संयोजक आशीष श्रीमोहन तुलस्यान रहे मौजूद पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में अग्रवाल समाज समिति झुंझुनूं ने बुधवार को एक सराहनीय पहल करते हुए अग्रसेन भवन में 2600 फलदार, औषधीय एवं छायादार पौधों का निशुल्क वितरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लेकर पौधे प्राप्त किए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने पौधारोपण एवं पौधों के वितरण की इस पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि झुंझुनूं में सामाजिक संस्थाएं राज्य एवं केंद्र सरकार की पर्यावरण संरक्षण संबंधी मंशा को जनआंदोलन का स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है। बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। कलेक्टर ने कहा कि अग्रवाल समाज समिति झुंझुनूं ने उत्कृष्ट गुणवत्ता के फलदार, औषधीय और छायादार पौधों का वितरण किया है। जो आने वाले वर्षों में झुंझुनूं शहर की हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से इस वर्षा ऋतु में कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी जिम्मेदारी के साथ देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। समिति की ओर से इस अभियान के तहत नींबू, अमरूद, बेलपत्र, मौसमी, देसी गुलाब, तुलसी, मीठा नीम, जामुन, पपीता, शमी, चीकू और आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के अच्छी गुणवत्ता वाले पौधों का वितरण किया गया। साथ ही पौधों को लगाने के साथ—साथ उसकी सार संभाल की जानकारी भी विशेषज्ञों ने दी। ताकि हर पौधा विकसित हो। पौधों की व्यवस्था भामाशाह ओमप्रकाश केजड़ीवाल एवं नवीन केजड़ीवाल के सहयोग से की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष गणेश हलवाई चिड़ावावाला ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ओमप्रकाश केजड़ीवाल एवं बालकिशन भुकानिया मौजूद रहे। अभियान के प्रमुख संयोजक आशीष श्रीमोहन तुलस्यान के नेतृत्व में समिति की टीम ने पूरे आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं। सह संयोजक सपना राणासरिया, उषा केडिया, संगीता गुप्ता, निर्मला ढंढारिया सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश मंत्री सुरेंद्र अग्रवाल, जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर जालान, युवा जिलाध्यक्ष सीए लोकेश अग्रवाल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष गणेश हलवाई, मंत्री अजीत राणासरिया तथा कोषाध्यक्ष रितेश सिंघानिया ने कहा कि यह अभियान केवल पौधे वितरित करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी और जनआंदोलन का रूप देने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो झुंझुनूं को हराभरा और पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध बनाया जा सकता है। बाइट : डॉ. अरूण गर्ग, कलेक्टर, झुंझुनूं
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top