227801
पुलिस से पूछताछ के दौरान वृद्धा मूर्छित होकर गिर
Sarme, Uttar Pradesh:अमेठी के जामों थाना क्षेत्र के सरमें गांव में मारपीट की सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग से पूछताछ की। पुलिस को देखकर बुजुर्ग अचानक मूर्छित होकर गिर पड़े। पुलिस ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए सीएचसी जामों भेजा, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जंतर-Marentar लाठीचार्ज के विरोध में पोकरण में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
Jaisalmer, Rajasthan:जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में पोकरण में कांग्रेस का प्रदर्शन, पोकरण, जैसलमेर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में पोकरण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। उपखंड कार्यालय के बाहर धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई....जैसलमेर के पूर्व जिला प्रमुख अब्दुल्ला फकीर ने कहा कि पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने अधिकारों की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों के समर्थन में पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कथित अभद्र व्यवहार की कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है।0
0
Report
0
0
Report
खबर नहीं मिली: इनपुट में ग़िब्बरिश मौजूद
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर: हत्या की साजिश के आरोप में 10 गिरफ्तार, गैंग का खुलासा
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश रचने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कुख्यात तड़ीपार अपराधकर्मी और कथित ड्रग्स पैडलर मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड़ भी शामिल है। आरोप है कि खुर्शीद अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर अपराधकर्मी मो. निजाम की हत्या की योजना बना रहा था। पुलिस को 21 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि गरीब नवाज कॉलोनी के पास खरकई नदी पर बने रेलवे पुल के बेसमेंट के निकट कुछ अपराधी हथियारों के साथ जमा हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर डीएसपी विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड़ समेत चार आरोपियों को खरकई रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान मो. शहजादा के पास से एक देशी पिस्टल, एक अतिरिक्त मैगजीन और चार जिंदा गोलियां बरामद की गईं। पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने ईदगाह मैदान के पास से पांच अन्य आरोपियों और एक नाबालिग को भी पकड़ा। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर शिव घाट स्थित रिसाइक्लिंग प्लांट के पास छिपाकर रखा गया एक देशी पिस्टल और दो जिंदा गोलियां बरामद की गईं। वहीं, पटनहिया मोहल्ला मैदान के किनारे से एक जिंदा गोली और एक फायर किया हुआ खोखा भी बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान 19 जुलाई को जान से मारने की नीयत से फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड़ ने मो. निजाम की हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच पुराने विवाद और कथित आर्थिक लेन-देन को लेकर रंजिश थी। वहीं, पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मो. शहजादा ने भी मो. निजाम के साथ पुरानी दुश्मनी की बात बताई है। इसी रंजिश के चलते वह भी खुर्शीद के गिरोह के संपर्क में आया और हथियार एवं गोलियों की व्यवस्था में शामिल हुआ। पुलिस ने इस मामले में जुगसलाई थाना कांड संख्या 56/2026 के तहत बीएनएस और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले में कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है。 इसके अलावा पुलिस के अनुसार, मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड़ पहले से जिला बदर था। इसके बावजूद जिले में प्रवेश कर कथित तौर पर अपराध की साजिश रचने के आरोप में उसके खिलाफ झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम यानी JCCA के तहत भी अलग से मामला दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मो. खुर्शीद उर्फ भाकुड़ के खिलाफ जुगसलाई, बिष्टुपुर और आदित्यपुर थाना क्षेत्रों में हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी और मारपीट समेत कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा हथियार और गोली की आपूर्ति कहां से की गई थी। बाईट.... ललित मीणा, सिटी एसपी, जमशेदपुर।0
0
Report
गढ़वा में भूमि अधिग्रहण नियमों की धज्जियाँ, विधायक तिवारी का दावा, क्रसरों पर जांच
Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि भूमि अधिग्रहण नियम की धज्जियाँ उड़ रही हैं। गढ़वा में सड़के बिना भूमि अधिग्रहण के ही बन रही हैं और रैयत जब विरोध करते हैं तो मेराल थाना का दरोगा उनका पालतू कुत्ता की सड़क पर डंडा लेकर आ जाता है। क्रसर संचालक के प्रतिनिधि पर उन्होंने दस लाख रुपये माँगने का आरोप लगाया और कहा वर्ष 2009 से 2019 तक एक भी क्रसर नहीं खुला था, फिर 2019 से 2024 के बीच दर्जनों क्रसर कैसे खुल गए। उन्होंने कहा कि मैं गरीबों की आवाज उठाऊंगा और उनका क्रसर व सड़क की जाँच कराऊँगा।0
0
Report
Garhwa crusher operator accuses MLA of extortion, no apology then defamation case
Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा जिले के पिंडरा स्थित क्रशर के संचालक अंजनी सिंह ने पत्रकार वार्ता कर गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी एवं उनके प्रतिनिधि रिंकू तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गड़हा विधानसभा क्षेत्र में व्यवसाय करना कठिन बना दिया गया है और उन पर रंगदारी देने का दबाव बनाया जा रहा है। अंजनी सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में काम करना है तो विधायक को पैसा देना होगा, तभी काम करने दिया जाएगा। विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी और उनके प्रतिनिधि रिंकू तिवारी रंगदारी मांगते हैं। सरकार को हम लोग नियमित टैक्स देते हैं, फिर भी पैसा नहीं देने पर क्रशर बंद कराने की धमकी दी जाती है। उन्होंने कहा कि उनके क्रशर को बंद कराने के लिए आदिवासी लोगों को आगे कर हंगामा कराया जा रहा है। उनका आरोप है कि विधायक लगातार उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं और सार्वजनिक रूप से उन्हें बदनाम किया जा रहा है। अंजनी सिंह ने कहा कि "मेरा चरित्र हनन किया जा रहा है। विधायक मुझे रंगदार कहते हैं, जबकि मेरे खिलाफ रंगदारी का एक भी मामला दर्ज नहीं है। मैं एक व्यवसायी हूं, लेकिन विधायक के रवैये से परेशान हूं." उन्होंने यह भी दावा किया कि जब वे सड़क निर्माण का कार्य करा रहे थे, उस दौरान विधायक प्रतिनिधि रिंकू तिवारी द्वारा उनसे पैसे की मांग की गई थी। उनके अनुसार, पैसे नहीं देने के कारण अब उनके क्रशर को बंद कराने की कोशिश की जा रही है। पत्रकार वार्ता में अंजनी सिंह ने कहा कि यदि विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी एक सप्ताह के भीतर सार्वजनिक रूप से उनसे माफी नहीं मांगते हैं, तो वे उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में न्यायालय में लिखित शिकायत भी की जाएगी। अंजनी सिंह ने कहा कि वह कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से अपने सम्मान की रक्षा करेंगे और न्यायालय से उचित कार्रवाई की मांग करेंगे।0
0
Report
Advertisement
जांजगीर-चांपा में ₹2.04 करोड़ धोखाधड़ी; दंपति गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाला दंपति गिरफ्तार निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये ऐंठकर लंबे समय से पुलिस से बच रहे थे आरोपी चांपा पुलिस ने तकनीकी इनपुट के आधार पर नया रायपुर से पति-पत्नी को दबोचा आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन और चेकबुक जब्त गिरफ्तार आरोपी हरिशंकर गुप्ता और रेखा गुप्ता, दोनों चांपा के निवासी हैं दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया पुलिस की अपील—लालच में आकर बिना सत्यापन किसी भी निवेश योजना में पैसा न लगाएं0
0
Report
बलौदाबाजार हिंसा केस में अमित बघेल जमानत पर रिहा, जेल से बाहर आतिशबाजी
Begun, Rajasthan:रायपुर बलौदाबाजार हिंसा केस में अमित बघेल रिहा सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रायपुर सेंट्रल जेल से रिहाई जेल के बाहर देर शाम समर्थकों ने की आतिशबाजी छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख है अमित बघेल0
0
Report
नकली 500 के नोट से शराब खरीदने आए युवक गिरफ्तार, 4 फर्जी नोट बरामद
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा, नकली 500 रूपये के नोट से शराब खरीदने पहुंचे युवक, अकलतरा पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा। आरोपी के पास से 500 के चार फर्जी नोट बरामद, चारों का सीरियल नंबर एक ही निकला। देशी शराब दुकान में नकली नोट खपाने की कोशिश हुई नाकाम। पूछताछ में आरोपी ने रायपुर से फर्जी नोट लाना कबूल किया। गिरफ्तार आरोपी सत्येन्द्र कुमार कुर्रे उर्फ सत्यम कुर्रे, निवासी बिलाईगढ़। अकलतरा थाना ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया। मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।0
0
Report
Advertisement
गाडरवारा पुलिस ने स्मैक तस्करों को 72 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर पुलिस के 'ऑपरेशन ईगल क्लॉ' और 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के तहत गाडरवारा में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 72 ग्राम स्मैक जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 7 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में आरोपी नरेश रजक और पुरुषोत्तम राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। तस्करों से 2 मोबाइल भी जब्त किए गए हैं और दोनों पर एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के कारोबार की सूचना तुरंत हेल्पलाइन पर दें, पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी。0
0
Report
NIT-5 बहादुर चौक पर पेट्रोल पंप विवाद हिंसक झड़प, पुलिस जांच शुरू
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद। एनआईटी-5 स्थित बहादुर चौक के पास भारत पेट्रोलियम के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि ₹150 और ₹200 के पेट्रोल को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान डंडे भी चले, जिसमें पेट्रोल पंप के कर्मचारी घायल हो गए। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार गांधी कॉलोनी निवासी निखिल अपनी स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंचा था। महिला कर्मचारी ने उसकी स्कूटी में ₹150 का पेट्रोल भर दिया। निखिल का कहना था कि उसने ₹200 का पेट्रोल भरवाने के लिए कहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। महिला कर्मचारी का कहना है कि ग्राहक ने ₹150 का ही पेट्रोल भराने को कहा था। उसने मशीन की पर्ची दिखाकर स्थिति स्पष्ट करने की बात भी कही, लेकिन तब तक विवाद बढ़ गया। शोर सुनकर कर्मचारी इंद्रजीत और नितिन बीच-बचाव के लिए पहुंचे, मगर मामला शांत होने के बजाय और उग्र हो गया। परिजनों को बुलाने का आरोप, डंडों से हमला पेट्रोल पंप कर्मचारियों का आरोप है कि निखिल ने अपने पिता और भाई को मौके पर बुला लिया। दोनों डंडे लेकर पहुंचे और कर्मचारियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि निखिल ने अपने भाई से डंडा लेकर कर्मचारी इंद्रजीत के सिर पर वार किया। बीच-बचाव कर रहे कर्मचारी नितिन के साथ भी हाथापाई हुई और धक्का-मुक्की में वह जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया। कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि निखिल की मां ने महिला कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और मारपीट में भी हिस्सा लिया। घटना के दौरान पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अन्य ग्राहक भी सहम गए। दोनों पक्षों ने लगाए आरोप महिला कर्मचारी पूनम का कहना है कि विवाद की शुरुआत ग्राहक और उसकी मां की ओर से गाली-गलौज से हुई। उन्होंने बताया कि यदि कोई गलतफहमी हुई थी तो उन्होंने माफी भी मांग ली थी और हाथ जोड़कर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। वहीं निखिल का कहना है कि उसने ₹200 का पेट्रोल भरवाने के लिए कहा था, लेकिन ₹150 का पेट्रोल डाला गया। जब उसने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। उसके अनुसार हाथापाई दोनों पक्षों की ओर से हुई। मैनेजर बोले— कर्मचारियों पर किया गया हमला पेट्रोल पंप के मैनेजर करतार सिंह ने बताया कि कर्मचारी द्वारा स्थिति स्पष्ट करने और माफी मांगने के बावजूद युवक ने अपने परिजनों को बुला लिया। उनका आरोप है कि परिजन डंडे लेकर पहुंचे और कर्मचारियों पर हमला कर दिया, जिससे इंद्रजीत सहित अन्य कर्मचारियों को चोटें आईं। पुलिस कर रही मामले की जांच घटना की सूचना मिलते ही एनआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। थाना प्रभारी महाबीर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। वायरल वीडियो सहित सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
जांजगीर-चांपा: 10 महीने बाद डीजल चोर गिरफ्तार, अमृतसर से दबोचा गया
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा 10 महीने से फरार डीजल चोर ड्राइवर आखिरकार पंजाब से गिरफ्तार दो ट्रकों से 577 लीटर डीजल और टायर बदलकर किया था करीब ₹54 हजार का गबन चांपा पुलिस ने अमृतसर में दबिश देकर आरोपी रंजीत सिंह को दबोचा आरोपी पंजाब के अमृतसर जिले का निवासी वारदात के बाद से था फरार मामला दूसरा आरोपी राजू सिंह की हो चुकी है मौत 10 महीने की तलाश के बाद चांपा पुलिस को बड़ी सफलता गिरफ्तारी आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया0
0
Report
Advertisement
सीएम नायब सिंह सैनी सिरसा पहुँचे; एयरफोर्स स्टेशन पर बीजेपी नेताओं ने स्वागत किया
Noida, Uttar Pradesh:सीएम नायब सिंह सैनी सिरसा पहुंचे। सिरसा के एयरफोर्स स्टेशन पर बीजेपी नेताओं ने किया स्वागत। सिरसा की चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करेंगे सीएम नायब सिंह सैनी। जिला प्रशासन के अधिकारी रहे मौजूद。0
0
Report
पीएम मोदी ने पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा की
Jaipur, Rajasthan:दिल्ली - पेपरलीक पर पीएम मोदी का बयान एक्स पर किया पोस्ट देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए केस के त्वरित निस्तारण के लिए किया जाएगा फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेने के लिए दिए आवश्यक निर्देश विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या: ग्राम सभाओं में न्याय की मांग तेज
Bharatpur, Rajasthan:एंकर-भरतपुर जिले के कस्बा भुसावर के छौंकरवाडा सडक मार्ग स्थित श्री गणेश नगर कृषि उपज मण्डी के निकट स्थित एक मकान में 19 जुलाई को गर्भवती विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने के मामले में मृतका के भाई हिमांशु पुत्र ज्ञानसिंह जाति गुर्जर निवासी सुहांस द्वारा थाना पर 7 जनों को नामजद करते हुए दहेज के लिए हत्या करने का मामला दर्ज करवाया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं मंगलवार 21 जुलाई को दर्जनों ग्रामीणों के साथ मृतका के पिता समयसिंह गुर्जर ने पुलिस डीएसपी कार्यालय पहुॅचकर वृत्ताधिकारी नीरज भारद्वाज से मुलाकात की और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाही करने को लेकर मांग रखी। वहीं उन्होने कहा कि उनकी बेटी तो अब नही आ सकती लेकिन ऐसे आरोपियों को सजा होने से कई बेटियों को बचाया जा सकता है। मृतका आराधना के भाई हिंमाशु द्वारा थाना पर दर्ज करवाये गये मामले में बताया गया है कि उसके चाचा की बेटी आराधना की शादी 6 मार्च 2025 को इटामड़ा निवासी पुष्कर पुत्र जगराम गुर्जर के साथ सम्पन्न हुई थी। शादी में आराधना के पिता द्वारा 28 लाख रूपये नगद, घरेलू सामान, जर जेबर देकर पुत्री को विदा किया था। लेकिन शादी के बाद से ही ससुरालीजन जगराम पुत्र बलवीर, पुष्कर पुत्र जगराम, शिवला पत्नी जगराम, पूजा व ऋतु एवं लवकुश और नवीन निवासी थाना रूदावल द्वारा लगातार स्कार्पियों गाडी एवं प्लॉटों के लिए रूपयों की मांग करते रहे। मृतका के परिजनों ने रिपोर्ट में बताया कि घटना के 6 दिन पूर्व बेटी से बात करवाना ससुरालीजनों ने बन्द करवा दिया और फोन छीन लिया। कई बार बेटी को लिवाने आने की कहने पर टालमटोल करते रहे और 19 जुलाई को दहेज के लिए बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं सीओ नीरज भारद्वाज ने नियमानुसार निष्पक्ष रूप से कानूनी कार्रवाही करने का ग्रामीणों और पीड़ित पक्ष को भरोसा दिलवाया। वहीं दूसरी ओर दहेज उत्पीड़न और कथित दहेज हत्या के विरोध में गांव सुहास के भैरव बाबा प्रांगण में बुधवार को क्षेत्र के 8 से 10 गांवों के ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुहास, राजगढ़, बदनपुरा, खोहरी गुठाकर, अजरोंदा, नयागांव जटपुरा सहित आसपास के कई गांवों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। लोगों ने बताया कि 19 जुलाई को ग्राम इटामड़ा में हुई युवती आराधना की कथित दहेज हत्या की सभी लोगों ने कड़े शब्दों में निंदा की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दहेज के लालच में युवती की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में गहरा आक्रोश व्याप्त है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाना चाहिए। आराधना को न्याय दिलाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अगले तीन दिनों तक सभी धैर्य, संयम और एकजुटता बनाए रखें। न्याय की इस लड़ाई को शांतिपूर्ण और मजबूत बनाने में सभी का सहयोग आवश्यक है बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि पुलिस एवं प्रशासन तीन दिनों के भीतर मामले में सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करता है, तो बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेंगे। इसके तहत महापंचायत आयोजित की जाएगी तथा धरना-प्रदर्शन और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की जाएगी। वही राजेश नम्बरदार ने बताया कि गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म तथा जिला प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने और पीड़ित परिवार को न्याय उपलब्ध कराने की मांग की। बैठक में उपस्थित लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।0
0
Report
Advertisement
