227409
अमेठी में दो ट्रकों की भयानक टक्कर, दोनों चालक की गई जान!
Katra Lal Ganj, Uttar Pradesh:अमेठी में मुंशीगंज थाना क्षेत्र के ममता स्टील फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने में टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों ट्रक चालकों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेटुआ CHC में भर्ती कराया है। एक मृत ट्रक चालक ट्रक में फंसा हुआ था, जिसे कितने ही कोशिशों के बाद जाकर निकाला गया। यह घटना सुबह करीब 6 बजे हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर हमला कर गहलोत पर खुश कराने का आरोप लगाया
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान की सियासत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए गहलोत पर अपने आका को खुश करने का आरोप लगाया। वहीं डोटासरा पर OBC क्रीमीलेजायर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया और किरोड़ी लाल मीणा को ईमानदार बताते हुए उन्हें क्लीन चिट दी।0
0
Report
मेदिनीनगर में हादसे के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी पर हमला कर टेंट फाड़े
Babhandih, Jharkhand:मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद गुस्साए लोगों ने गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे पुलिस चौकी पर हमला बोल दिया। जवानों के रहने के लिए लगाए गए टेंट को नोचकर क्षतिग्रस्त कर दिया। उग्र भीड़ को मौजूद पुलिस कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया लेकिन उनकी संख्या अधिक रहने के कारण सफलता नहीं मिली। बताते चलें कि पोखराहा चौक पर सुरक्षा और वाहन जांच के लिए चेक पोस्ट बनाया गया है। अस्थाई तौर पर टेंट में पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। बताते चले कि मेदिनीनगर- पांकी मुख्य पथ स्थित पोखराहा चौक नेशनल हाईवे फोरलेन सड़क पर गुरुवार दोपहर 12:30 बजे हाइवा के धक्के से पांकी के करार निवासी माजीद आलम की मौत होने के बाद स्थानीय लोग और परिजनों की उग्र भीड़ सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रही थी। इसी क्रम में अचानक भीड़ का एक हिस्सा पुलिस चेक पोस्ट की ओर बढ़ा और तोड़फोड़ शुरू कर दी। बड़ी संख्या में लोगों ने टेंट को उखाड़ने का प्रयास किया, हालांकि वह उखाड़ नहीं पाए लेकिन जहां तहां उसे फाड़ दिया। ट Tent में मौजूद पुलिसकर्मी वहां से तत्काल हट गए। हालांकि मौके पर सदर थाना प्रभारी अफजाल अंसारी मौजूद थे लेकिन भारी भीड़ के आगे वह बेबस बने हुए थे। घटना की जानकारी मिलने पर जेएलकेएम नेत्री और पूर्व मेयर प्रत्याशी आयशा सिंह किन्नर मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों के आंदोलन को समर्थन दिया। जेल में डाल देने की पुलिस की धमकी पर हंगामा प्रदर्शन किया और पुलिस को कार्रवाई का खुला चैलेंज दिया。0
0
Report
फीफा विश्व कप का जोश पटना के युवाओं में उभर रहा
Patna, Bihar:फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का उत्साह युवा खिलाड़ियों में सर चढ़ कर बोल रहा है.. वर्ल्ड कप फुटबॉल में खिलाड़ियों के जादुई प्रदर्शन से युवा खिलाड़ी प्रेरणा ले रहे है और वैसे ही प्रदर्शन के लिए जी जान लगा रहे हैं, पटना के ऊर्जा टर्फ में युवा फुटबॉल खिलाड़ियों का उत्साह0
0
Report
Advertisement
सीएम सोरेन ने बैद्यनाथ राम को राज्यसभा की बधाई दी; आंबेडकर विचार प्रेरित
Ranchi, Jharkhand:रांची सीएम हेमन्त सोरेन ने दी शुभकामनाएं झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार के वरिष्ठ नेता बैद्यनाथ राम जी को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मुझे पूरा विश्वास है कि आप उच्च सदन में झारखंड की आकांक्षाओं, सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाएंगे। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों से प्रेरित होकर सामाजिक न्याय, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती मिले, यही मेरी कामना है।0
0
Report
पूजा पाल के बयान से यूपी में तीसरी बार कमल, अपराध पर कठोर कार्रवाई
Prayagraj, Uttar Pradesh:बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल का पहला बड़ा बयान, तीसरी बार उत्तर प्रदेश में कमल खिलेगा, उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने सभी के लिए काम किए हैं, महराज की सरकार में हर वर्ग खुश है, बहन बेटियां महाराज जी की सरकार में सुरक्षित हैं, पूजा पाल ने कहा उत्तर प्रदेश में अपराध की कोई जगह नहीं है, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई ने उन्हें बीजेपी की तरफ जाने का रुख किया, जिसने जैसा अपराध किया उसको वैसी सजा डबल इंजन की सरकार में मिला है, माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ ने उनका सुहाग उजाड़ा था, तब अगर महराज जी की सरकार होती तो उन्हें बहुत पहले न्याय मिल जाता, पूजा पाल ने कहा उन्हें न्याय के लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी, महराज की सरकार ने माफिया को उसके अंजाम तक पहुंचा दिया, तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने से कोई रोक नहीं पाएगा, संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह उसका निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगी, पूजा पाल ने कहा अखिलेश यादव के लिए 2027 में यूपी में कुछ नहीं है।0
0
Report
खाटू मोड़ पर श्रद्धालुओं को मारपीट, पिकअप में तोड़फोड़; पुलिस देरी से पहुंची
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर रींगस में खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की गंभीर घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार नांगल कोजू से श्रद्धालु एक पिकअप वाहन में सवार होकर बाबा श्याम के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रींगस के खाटू मोड़ पर कैंपर में सवार कुछ युवकों ने अचानक पिकअप को रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने पहले श्रद्धालुओं के साथ कहासुनी की और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि कैंपर सवार युवकों ने पिकअप वाहन में जमकर तोड़फोड़ की। वाहन में सवार महिला श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार करने और मारपीट करने के भी आरोप लगाए गए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे बाद तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंचेगी। इससे श्रद्धालुओं और आसपास मौजूद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। पीड़ित श्रद्धालुओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस की देरी से पहुंचने को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के साथ इस तरह की घटना बेहद चिंताजनक है और दोषियों पर जल्द कार्रवाई होनी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
सीकर में गरज के साथ भारी बारिश ने गर्मी तोड़ी, लोगों ने ली राहत
Sikar, Rajasthan:सीकर मौसम का बदला मिजाज 2 दिन से पढ़ रही तेज धूप और उमस के बाद आज देर शाम हुआ बारिश का दौर शुरू तेज हवाओं के साथ हुई बारिश शुरू देर शाम बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट एंकर सीकर में पिछले दो दिन से लगातार तेज धूप और उमस से परेशान रहने के बाद आज देर शाम शहर वासियों को राहत मिली पश्चिमी हवाओं के साथ अचानक गरज के बाद तेज बारिश का दौर शुरू हुआ जिसे कुछ ही पलों में गर्मी और दम घोटू हवाओं का असर कम कर दिया तेज बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट आई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली तेज बारिश के बाद हवा में नमी कम हुई और आसपास का वातावरण सुहावना हुआ वह बाजारों में काम करने वाले लोग भी राहत की सांस लेते दिखे वहीं स्थानीय प्रशासन द्वारा मानसून सीजन को देखते हुए जल निकासी के कार्य पर भी लगातार जोर दिया जा रहा है0
0
Report
बीकानेर से बड़ा राजनीतिक मोड़: सतीश पूनिया ने अर्जुनराम मेघवाल से मुलाकात
Bikaner, Rajasthan:Assign Desk Rounak Vyas Bikaner बीकानेर से खबर राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया ने की केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मुलाकात नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के दिल्ली स्थित निवास दोनों नेताओं के बीच हुई आत्मीय और महत्वपूर्ण मुलाकात संगठनात्मक विषयों, समसामयिक मुद्दों और जनहित के विभिन्न विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सतीश पूनिया को राज्यसभा सदस्य बनने पर दी बधाई और शुभकामनाएं मुलाकात के दौरान अर्जुनराम मेघवाल की धर्मपत्नी पाना देवी भी रहीं मौजूद इस दौरान “एक सफ़र हम सफ़र”पुस्तक भी की भेंट, पारिवारिक और आत्मीय माहौल में हुआ संवाद अर्जुनराम मेघवाल बोले-जनहित और संगठन से जुड़े विषयों पर सार्थक संवाद हुआ0
0
Report
मुंगेर तारापुर में CM सम्राट चौधरी व जग्गी वासुदेव के आगमन के लिए सुरक्षा
Munger, Bihar:मुंगेर:तारापुर में 27 जून को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। गुरुवार को मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर और एसपी सैयद इमरान मसूद ने अधिकारियों के साथ संभावित कार्यक्रम स्थलों, हेलीपैड एवं मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सद्गुरु के साथ हेलीकॉप्टर से तारापुर पहुंच सकते हैं। यहां बिहार सरकार द्वारा ईशा फाउंडेशन को उपलब्ध कराई गई लगभग 15 एकड़ भूमि का निरीक्षण प्रस्तावित है। संभावित दौरे को देखते हुए कृषि विभाग परिसर में दो हेलीपैड तैयार किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान डीएम ने हेलीपैड के समीप स्थित 11 केवी बिजली तार को हटाने का निर्देश दिया। इसके अलावा निर्माणाधीन आईबी भवन का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान एसडीओ राकेश रंजन कुमार, एसडीपीओ कुमार देवेंद्र सीओ संतोष कुमार वीडियो प्रशान्त कुमार थाना अध्यक्ष राज कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
चरखी दादरी में नालों की सफाई से मानसून से पहले जलभराव रोकने की तैयारी
Charkhi, Haryana:चरखी दादरी। मानसून से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। वीरवार को नगर परिषद के डीएमसी हरबीर सिंह उपायुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां उपायुक्त द्वारा आयोजित बैठक में शहर के सभी नालों की सफाई को लेकर कड़े निर्देश दिए गए। डीएमसी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि शहर का कोई भी नाला गंदगी से अटा मिला तो जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई तय है। हर साल बारिश से पहले बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही बरसात में शहर जलभराव की चपेट में आ जाता है। इस बार प्रशासन ऐसी स्थिति से बचने के लिए पहले से ही मैदान में उतर चुका है। नगर परिषद के कर्मचारी दिन-रात नालों की सफाई में जुटे हुए हैं और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। डीएमसी हरबीर सिंह ने कहा कि उपायुक्त के निर्देशों के बाद नगर परिषद, जन स्वास्थ्य विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधीन आने वाले सभी नालों की व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। लक्ष्य है कि मानसून आने से पहले शहर में कहीं भी पानी जमा होने की नौबत न आए। उन्होंने कहा कि उपायुक्त द्वारा जलभराव की समस्या को लेकर विशेष बैठक ली गई थी, जिसके बाद सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। अब हर अधिकारी और कर्मचारी की जवाबदेही तय की जा रही है ताकि बारिश के दौरान जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े। डीएमसी ने शहरवासियों और दुकानदारों से भी अपील की कि वे कूड़ा-कचरा नालों में न डालें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई दुकानदार या व्यक्ति नालों में कचरा डालता पाया गया तो पहले नोटिस देकर समझाया जाएगा, लेकिन बार-बार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी इस बार प्रशासन का दावा है कि दादरी में जलभराव नहीं, बल्कि साफ नाले और बेहतर निकासी व्यवस्था दिखाई देगी। अब नजर इस बात पर रहेगी कि मानसून की पहली बारिश में ये तैयारियां कितनी कारगर साबित होती हैं.0
0
Report
झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता बैद्यनाथ राम को राज्यसभा के शपथ पर हार्दिक बधाई
Noida, Uttar Pradesh:झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार के वरिष्ठ नेता श्री बैद्यनाथ राम जी को माननीय राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मुझे पूरा विश्वास है कि आप उच्च सदन में झारखंड की आकांक्षाओं, सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाएंगे। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों से प्रेरित होकर सामाजिक न्याय, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत मिले, यही मेरी कामना है। जय भीम! जय झारखंड!0
0
Report
एनएचएआई की लापरवाही से ईस्ट–वेस्ट कॉरिडोर की फोर-लेन सड़क बदहाल, गड्ढों का खतरा
Forbesganj, Bihar:ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर को जोड़ने वाली फोर लेन सड़क एनएचएआई के अधिकारियों के लापरवाह रवैया के कारण बदहाल स्थिति में पहुंच गया है, फोर लेन सड़क से रोजाना हजारों भारी वाहनों के साथ बसों का परिचालन होता है लेकिन अधिकारियों के लापरवाह रवैये के कारण रिपेयर के 1 महीने के भीतर सड़क पर तो सैकड़ों जानलेवा गड्ढे बन ही चुके हैं, कई जगहों पर तो सड़क के नीचे की मिट्टी भी गायब हो रही है जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है, अररिया जिले के फारबिसगंज के रामपुर के पास बने ओवरब्रिज के एक हिस्से के नीचे का कंक्रीट पूरी तरह से टूट गया है जिससे नीचे का हिस्से से मिट्टी गायब हो गई है और बड़ा गड्ढा बन गया है लेकिन एनएचएआई का ध्यान इस तरफ नहीं दिख रहा है जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है, मौके का जायजा लिया0
0
Report
Advertisement
गोड्डा: पथरगामा के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल
Godda, Jharkhand:गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत माल रामपुर नेशनल हाईवे के समीप गुरुवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उनके साथ चल रही एक भैंस की भी जान चली गई। जानकारी के अनुसार, माल निस्तारा निवासी सुबोध यादव, पिता-अखिलेश्वर यादव अपने जीजा रूपेश यादव के साथ भैंस लेकर पैदल दुमका जिला के सरैयाहाट प्रखंड अंतर्गत बेलुडीह गांव जा रहे थे। इसी दौरान माल रामपुर एनएच 133 के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पथरगामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पथरगामा पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. मोहन पासवान ने 26 वर्षीय रूपेश यादव पिता- अरविंद यादव, निवासी बेलुडीह,सरैयाहाट, जिला दुमका को मृत घोषित कर दिया। घायल सुबोध यादव का प्राथमिक उपचार पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना में में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। इधर घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।0
0
Report
ट्रैक्टर और संगठन, दोनों चला सकती है यह सशक्त नारी—भाजपा की नारी शक्ति
Noida, Uttar Pradesh:ट्रैक्टर भी चला सकती है, संगठन भी चला सकती है - यही है सशक्त नारी, यही है भाजपा की नारी शक्ति0
0
Report
योगी सरकार की एससी-एसटी छात्रवृत्ति से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सालाना लाभ
Sitapur, Uttar Pradesh:अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वार्षिक छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित कर रहे है और उन्हें सालाना पढ़ाई के लिए योगी सरकार से एससी एसटी छात्रवृत्ति वार्षिक मिल रही है छात्र-छात्राओं में खुशी है और योगी सरकार की तारीफ कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
