icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227412
SSHUBHAMBARANWALFollow23 Nov 2024, 12:32 pm

अमेठी अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक शांतनु महाराज का बयान, 'बंटोगे तो काटेंगे' और देश का हिस्सा भी बंटेगा

Darpipur, Uttar Pradesh:

अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक शांतनु महाराज का बयान देश में सनातन बोर्ड का गठन होना चाहिए। मैंने कथा के दौरान भी कहा था कि बंटोगे तो काटोगे। जब भी हिंदू धर्म को छति पहुंचेगी, वो संपूर्ण मानवता के लिए कष्टकारी होगा। सनातनियों और हिंदुओं को एक होकर रहना पड़ेगा। यह निश्चित है कि बंटोगे तो काटेंगे और देश का हिस्सा भी बंटेगा। इस समय सनातन के जागरण का प्रचंड उत्सव चल रहा है। भगवान राम लला 500 साल बाद अयोध्या के मंदिर में विराजमान हुए हैं। इस समय सनातन का पुनर्जागरण हुआ है जो दिव्य काल तक चलता रहेगा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला से 3 लाख के जेवर ठगे, पुलिस जांच जारी

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में ठगी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहाँ دو अज्ञात बदमाशों ने रास्ता पूछने और बातचीत में उलझाते हुए एक बुजुर्ग महिला के करीब 3 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवर पार कर दिए। वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले के अनुसार, गामठवाड़ा निवासी पीड़ित तुलसी देवी से दो अज्ञात युवकों ने प्राइवेट बस स्टैंड का रास्ता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की। आरोपियों ने महिला को बातों में उलझाया और गोल चौराहा से प्राइवेट बस स्टैंड की ओर ले गए। इस दौरान बदमाशों ने चालाकी से महिला को झांसे में लेकर उसके कानों के सोने के झुमके उतरवा लिए और हाथ में अखबार का कागज थमाकर मौके से रफूचक्कर हो गए। जब तक महिला को ठगी का अहसास हुआ, तब तक दोनों आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़िता के अनुसार ठगे गए सोने के जेवरों की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सागवाड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
0
0
Report

दिल दहला हादसा: पीछे से ट्रेलर में घुसी कार, एक की मौत, तीन घायल

Alwar, Rajasthan:चलते ट्रेलर में पीछे से घुसी कार, एक की मौत, तीन घायल अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चैनल नंबर 136 पर एक कार चलते ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार भीलवाड़ा के प्रतापगढ़ निवासी कमलेश पुत्र जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार विक्रम, राजू और मस्सती घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर रैणी सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। वहीं, घायलों को उपचार के लिए रैणी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्षतिगस्त वाहनों को एक्सप्रेस वे से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए एक्सप्रेस वे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.
0
0
Report
Advertisement

शराब के नशे में 40 वर्षीय युवक ने फांसी लगाई, आत्महत्या की

Alwar, Rajasthan:शराब के नशे में 40 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी गई थी पीहर अलवर। विजय मंदिर थाना क्षेत्र के दलालपुर गांव में शुक्रवार को 40 वर्षीय व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी पत्नी पीहर गई हुई थी, जबकि दोनों बच्चे भी घर पर मौजूद नहीं थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। शनिवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्म कराया गया। जानकारी के अनुसार दलालपुर गांव निवासी 40 वर्षीय इंद्राज जाटव पुत्र छुट्टन लाल टेंपो चलाने का काम करता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को इंद्राज शराब के नशे में था। इसी दौरान उसने घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। घटना की जानकारी पड़ोसियों को हुई तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और इंद्राज को अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो बेटे हैं। शनिवार सुबह विजय मंदिर थाना पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। बाइट: परिजन
0
0
Report

बालोद-धमतरी मार्ग पर बस पलटी: एक की मौत, चार घायल

Raipur, Chhattisgarh:बालोद ब्रेकिंग बालोद धमतरी मुख्य मार्ग पर करही भदर के पास भीषण सड़क हादसा बस अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खेत में पलटी, मौके पर बस में दबने से एक व्यक्ति की मौत धमतरी रोडवेज की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, गुरूर थाना क्षेत्र का मामला स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों का किया रेस्क्यू, मौके पर पहुंची पुलिस और यातायात की टीम मृतक को कांटकर निकाला जा रहा , बाकी 4 आपातकालीन चिकित्सा वाहनों से घायलों को ले जाया जा रहा जिला अस्पताल बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा, घायलों का इलाज जारी बालोद से धमतरी की ओर जा रही थी बस, दूसरी तरफ अनियंत्रित होकर पलटी
0
0
Report
Advertisement

केनार के कारीगरों की जद्दोजहद: पुरानी कांसे की पहचान कैसे बचेगी?

Gaya, Bihar:जिस गांव में बजती थी कांसे की खनक, वहां अब छा रहा सन्नाटा, मशीनों के दौर में दम तोड़ रही केनार की पहचान गया जिले के वजीरगंज प्रखंड केकेनार गांव कभी कांसा, तांबा और पीतल के बर्तनों की चमक और कारीगरों के हथौड़े की आवाज से गूंजता था। यहां बने बर्तनों की मांग देश के बड़े शहरों तक थी। लेकिन वक्त बदला, बाजार बदला और मशीनों से बने बर्तनों ने पारंपरिक कारीगरों के सामने संकट खड़ा कर दिया। कभी करीब सौ घरों में चलने वाला यह कारोबार अब गिने-चुने परिवारों तक सिमट गया है। जिन हाथों ने पीढ़ियों तक शाही बर्तन बनाए, आज वही हाथ अपने हुनर को बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। गांव की पहचान ही कांसा और पीतल के बर्तनों से थी। गांव के कारीगर पीढ़ियों से इस कला को आगे बढ़ाते आ रहे थे। यहां बनने वाली थाली, कटोरा, गिलास और अन्य बर्तनों की मांग बिहार से बाहर कोलकाता, मुंबई समेत कई बड़े शहरों तक थी।लेकिन, बदलते समय के साथ बाजार में मशीनों से बने सस्ते बर्तनों की भरमार हो गई। इसका सबसे बड़ा असर केनार के कारीगरों पर पड़ा। धीरे-धीरे काम कम होता गया और कई परिवारों ने मजबूरी में यह पेशा छोड़ दिया।
0
0
Report

ED-CBI के बीच उत्तराखंड गहमागहमी: क्या चुनाव से जुड़ी कार्रवाई है?

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड की सियासत में ED की एंट्री के बाद जुबानी जंग तेज हो गई है। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत निजी सचिव के घर ED पहुंची .... प्रदेश की सियासत में बवाल हो गया .... वहीं बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा - कांग्रेस भयभीत है और जनता से कोसों दूर है। ED की कार्रवाई पर हरक सिंह रावत ने कहा कि अब राजनेता की परिभाषा शायद उनके दर्ज हुए मुकदमों से होने लगी है ... क्योंकि कांग्रेसी नेता भाजपा सरकार के निशाने पर है ... कांग्रेस के भय ने भाजपा सरकारों को भयभीत कर दिया है ... इसलिए तो चुनावों से पहले उन पर मुकदमे ओर ED CBI की जांच तेज होने लगी है। उत्तराखंड में ED CBI को लेकर कांग्रेस के नेता सत्ताधारी दल भाजपा पर निशाना साध रहे है। कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत ने तो यहां तक कह दिया कि ED ओर CBI से उनके परिवार वाले डर गए ओर उन्होंने भाजपा की शरण ले ली ... लेकिन हरक सिंह रावत डरता नहीं है ... शायद जेल उनका अगला ठिकाना हो सकता है। कांग्रेस के इस बयान वीर नेता के बयान भाजपा को चिंतित कर रहे है। कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत ने कहा कि अब ED CBI से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है .... जैसे हमारे नेता राहुल गांधी कहते हैं कि मेरे खिलाफ इतने मुकदमे दर्ज हो गए है ईडी, सीबीआई के ... की उन्हें डर नहीं लगता है। कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत ने कहा कि वो घबराने वाले व्यक्ति नहीं हैं। जो घबराने वाले थे वो परिवार के लोग थे, जो अब साथ छोड़कर चले गए। डॉ हरक सिंह रावत, अध्यक्ष, चुनाव प्रबंधन समिति, कांग्रेस ने कहा कि बिना जेल गए हुए कोई नेता बन ही नहीं सकता। पत्रकारों के लिए भी ये क्वालिफिकेशन होनी चाहिए। बिना जेल गए पत्रकार भी सही पत्रकार नहीं हो सकता। या तो चाटुकारिता कर लो, गुलामी कर लो सत्ताधारी पार्टी की तो सब कुछ मिलता रहेगा, लॉलीपॉप भी मिलता रहेगा। और विरोध में सच्चाई दिखाओगे तो फिर जेल जाना पड़ेगा, चाहे पत्रकार हो चाहे नेता हो। कांग्रेस के इस बयान पर बीजेपी प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने पलटवार किया है। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस का काम केवल जनता के बीच में भ्रम फैलाना, झूठ का प्रचार करना है। कोई विजन आज कांग्रेस का नहीं रह चुका है। ED से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। ED को जो उचित लगता है उसके अनुरूप वो कार्यवाही करती है। वो किस समय क्या कार्यवाही कर रहे हैं ये ED का विषय है। भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि इतना तय है कि कांग्रेस आज भयभीत है। भारतीय जनता पार्टी के विशाल संगठन को देख कर के भयभीत है, सरकार के कामों को देख कर के भयभीत है। कांग्रेस के नेताओं में काफी अंतरकलह है। जिसके बाद कांग्रेस ने एक शॉर्टकट उपाय निकाला है कि भारतीय जनता पार्टी पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाय। यही तस्वीर साफ है। एक तरफ कांग्रेस कह रही है ED, CBI से हम डरने वाले नहीं, जेल जाना ही नेता की असली क्वालिफिकेशन है। तो दूसरी तरफ बीजेपी कह रही है ED स्वतंत्र है, कांग्रेस के पास विजन नहीं, इसलिए वो भ्रम फैला रही है। अब सवाल ये है कि क्या वाकई ED की कार्रवाई का चुनाव से कोई कनेक्शन है या ये सिर्फ जांच एजेंसी की सामान्य प्रक्रिया है? फैसला जनता करेगी.
0
0
Report
Advertisement

इटावा रेलवे स्टेशन पर डीआरएम प्रयागराज का निरीक्षण, सेकंड एंट्री गेट जल्द शुरू

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा रेलवे स्टेशन का डीआरएम प्रयागराज ने पहुंचकर निरीक्षण किया है वहीं स्पेशल निरीक्षण ट्रेन से पहुंचकर निरीक्षण किया है संबंधित को निर्माण कार्य को लेकर दिशा निर्देश भी दिए है। इटावा रेलवे स्टेशन जंक्शन का प्रयागराज मंडल के डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने पहुंच का निरीक्षण किया है डीआरएम रजनीश अग्रवाल स्पेशल निरीक्षण भांग के द्वारा टीम के साथ में इटावा जंक्शन पर पहुंचे जहां पर उन्होंने चल रही अमृत भारत योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य को दिखा इसके अलावा उन्होंने स्टेशन की सेकंड एंट्री गेट पर भी जाकर स्ट्रक्चर का निरीक्षण करते हुए आसपास के क्षेत्र को बारीकी से देखा और विकास कार्य को देखने के बाद उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए हैं कि विकास कार्य को गुणवत्ता पूर्वक किया जाए इस मौके पर उन्होंने कहा है की सेकंड एंट्री गेट बहुत जल्द ही शुरू कराई जाएगी जिससे कि क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलने वाली है।
0
0
Report

आदतन अपराधी महेश उर्फ बजरंगी पर एक साल का जिला बदर

Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम कसने पुलिस का शिकंजा लगातार मजबूत होता जा रहा है..... इसी कड़ी में पुलिस की अनुशंसा पर जिला प्रशासन ने आदतन बदमाश महेश उर्फ बजरंगी निर्मलकर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे एक साल के लिए जिला बदर कर दिया है...... बताया गया है विंध्यवासिनी वार्ड निवासी 40 वर्षीय महेश उर्फ बजरंगी के against सिटी कोतवाली में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट और आबकारी अधिनियम समेत कुल 22 आपराधिक प्रकरण दर्ज बताए गए हैं........ लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय की अनुशंसा पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिला बदर की कार्रवाई की है...... महेश उर्फ बजरंगी को धमतरी के साथ रायपुर, दुर्ग, बालोद, कांकेर, कोण्डागांव और गरियाबंद जिलों की राजस्व सीमाओं से आगामी एक वर्ष के लिए बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं....... सक्षम न्यायालय की पूर्व अनुमति के बिना इन जिलों की सीमा में प्रवेश करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है...... वही पुलिस की निगाह में दूसरे आदतन अपराधी भी धमतरी पुलिस के मुताबिक वर्ष 2026 में अब तक जिला बदर के पांच प्रकरण प्रस्तुत किए जा चुके हैं, जिनमें दो मामलों में कार्रवाई हो चुकी है..... वहीं वर्ष 2025 में 11 बदमाशों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई थी...... पुलिस का कहना है जिले में सक्रिय अन्य गुंडों और आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है...... और उनके आपרाधिक रिकॉर्ड की समीक्षा कर जरूरत के मुताबिक आगे भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report

Bandipora के स्कूल ने कचरे से सजावट वस्तुएं बनाईं: मिसाल कायम

Bandipora — Government Boys Middle School, Kaloosa, in north Kashmir’s Bandipora district, has launched a “Trash to Treasure” initiative under the Swachh Bharat Mission, encouraging students to turn discarded materials into useful and decorative items. As part of the initiative, students have created several products, including boutique-style decorative items and other useful objects from waste materials that are usually thrown outside the school premises or left unused. The initiative aims to promote recycling, cleanliness and environmental responsibility among students while demonstrating how discarded material can be reused through creativity. Teachers at the school have involved students in collecting and repurposing waste, turning the activity into a practical lesson on waste management and environmental conservation. A student participating in the initiative said the activity had helped them understand that waste could be reused instead of simply being thrown away. “We used materials that are normally considered waste and turned them into decorative and useful items. It has taught us that we can keep our surroundings clean while also being creative,” the student said. The school said the initiative seeks to encourage students to adopt responsible waste-management practices and carry the message of cleanliness and reuse beyond the classroom. Byte 1:- Adira Jan, Class 7th student Byte 2:- Mehfooza Reyaz, 7th class student Byte 3: -Mushtaq Ahmad, Headmaster
0
0
Report
Advertisement

कश्मीर में पहला बाइक इंटरसेप्टर मॉड्यूल ट्रैफिक नियमों की निगरानी

Srinagar, Uttarakhand:कश्मीर को अपना पहला बाइक इंटरसेप्टर मॉड्यूल मिला है, जो एक टेक्नोलॉजी से चलने वाला सिस्टम है जिसका मकसद ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का पता लगाना और पूरे इलाके में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाना है। घाटी में पिछले कुछ सालों में ट्रैफिक दुर्घटनाएं और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन काफी बढ़ गया है। नए इंटरसेप्टर सिस्टम से ट्रैफिक डिपार्टमेंट को नियम तोड़ने वालों की पहचान करने, उल्लंघन और ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने में मदद मिलने की उम्मीद है। बाइक इंटरसेप्टर मॉड्यूल श्रीनगर पहुंच गया है, जहां ट्रैफिक डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने सिस्टम को ऑपरेट करना शुरू कर दिया है। इंटरसेप्टर एक मोटरसाइकिल पर लगा होता है और इसमें एक बड़ी बैटरी, एक हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरा के साथ साथ ऊपर एक रडार सिस्टम लगा होता है। यह इक्विपमेंट एक लैपटॉप-बेस्ड सिस्टम से जुड़ा होता है, जो आगे ट्रैफिक डिपार्टमेंट के कंट्रोल रूम के संपर्क में रेहता है। अधिकारियों ने कहा कि सिस्टम कुछ ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का ऑटोमैटिक पता लगा सकता है और कंट्रोल रूम को अलर्ट भेज सकता है। इससे ट्रैफिक कर्मचारी उल्लंघन पर नज़र रख सकते हैं और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ ज़रूरी कार्रवाई कर सकते हैं। बाइक इंटरसेप्टर के ऑपरेटर अहमद ने कहा कि इस सिस्टम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाली गाड़ियों और लोगों की पहचान करने की क्षमता है। > अहमद ने कहा, “जब कोई नियम तोड़ता है तो सिस्टम एक सिग्नल देता है। फिर इस जानकारी का इस्तेमाल संबंधित अधिकारी जुड़े हुए इलाके में नियम तोड़ने वाले की पहचान करने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कर सकते हैं।” ट्रैफिक डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने कहा कि बाइक इंटरसेप्टर को मौजूदा CCTV सर्विलांस सिस्टम के साथ भी जोड़ा जा रहा है, जिससे उनका मानना है कि ट्रैफिक मॉनिटरिंग और असरदार हो जाएगी। अधिकारियों ने आगे बताया कि डिपार्टमेंट सिस्टम के बीच बेहतर इंटीग्रेशन के लिए पुलिस डिपार्टमेंट के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी टेक्नोलॉजी न केवल ट्रैफिक नियमों को लागू करने के लिए बल्कि कुछ क्राइम की घटनाओं और कानून-व्यवस्था की स्थितियों में भी काम आ सकती है। इंटरसेप्टर में सिग्नल और लेफ्ट-राइट डिटेक्शन की क्षमता भी है, और सिस्टम को नियम टूटने का पता चलने पर ऑटोमैटिक रूप से एक्टिवेट होने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एक्सपर्ट्स ने कहा कि टेक्नोलॉजी की तेज़ ऑपरेशनल क्षमता इसे एक्सीडेंट या क्राइम सीन पर भी काम आ सकती है, खासकर जहां तुरंत मॉनिटरिंग और पहचान की ज़रूरत होती है। ट्रैफिक एक्सपर्ट्स और स्थानीय लोगों ने कहा कि बाइक इंटरसेप्टर के आने से डिपार्टमेंट को ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की सही पहचान करने में मदद मिलेगी और जम्मू-कश्मीर में सड़क हादसों, चोटों और मौतों को कम करने की कोशिशों में मदद मिलेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में 2026 में नेशनल हाईवे पर 1,109 सड़क हादसे हुए और 206 मौतें हुईं, जबकि साल के दौरान सड़क हादसों में 1,658 लोग घायल हुए। डेटा से पता चलता है कि जम्मू और कश्मीर में रिपोर्ट किए गए एक्सीडेंट की संख्या 2022 में 2,378 से घटकर 2023 में 2,342, 2024 में 2,120, 2025 में 1,867 और 2026 में 1,109 हो गई। 2022 में मौतें 259, 2023 में 294, 2024 में 271, 2025 में 431 और 2026 में 206 रहीं। बाइक इंटरसेप्टर मॉड्यूल के आने से, बाइक सवारों और स्थानीय युवाओं ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह टेक्नोलॉजी ट्रैफिक पुलिस को नियम तोड़ने वालों की बेहतर तरीके से पहचान करने, कानून लागू करने की प्रक्रिया को मजबूत करने और सड़क पर चोटों और मौतों को रोकने में मदद करेगी। कश्मीर
0
0
Report

कोसी नदी में नवजात हाथी को मां ने सूंड से बचाकर किनारे पर पहुंचाया

Noida, Uttar Pradesh:कोसी के तेज बहाव में बहने लगा नवजात हाथी. मां तेजी से तैरकर पास पहुंची, सूंड से उसे थामा और सुरक्षित किनारे पर लाई—कैमरे में कैद हुई मां की ममता. रामनगर, नैनीताल में कोसी नदी पार करते हाथियों के झुंड में एक नवजात छोटा बच्चा तेज बहाव की चपेट में आ गया. अनुमान है कि वह एक महीने से कम उम्र का था. झुंड में तीन बच्चे थे; दो बड़े बच्चे सफल पार हो गए, पर वह छोटा तट के पास बह गया. यह दृश्य वन्यजीव फोटोग्राफर दीप रजवार के कैमरे में रिकॉर्ड हुआ. दीप के अनुसार मां ने सूंड उठाकर बच्चे को बचाया और किनारे तक लाईं. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने कहा कि हाथियों में मातृत्व क्षमता और मजबूत सामाजिक संबंध होते हैं.
0
0
Report

अनंत सिंह की नीरज कुमार के सामने मंदिर के सामने बहस की बड़ी चुनौती

Patna, Bihar:लोकेशन: पटना नीरज कुमार को अनंत सिंह की चुनौती, बोले- मंदिर के सामने आमने-सामने होंगे नीरज कुमार के साथ राजनीतिक विवाद के बीच पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने नीरज कुमार को बजरंगबली मंदिर के सामने आमने-सामने बहस की चुनौती दी और कहा कि इससे सारी बातें स्पष्ट हो जाएंगी. अनंत सिंह ने आरोप लगाया कि नीरज कुमार पिछले 15-18 वर्षों से उनके खिलाफ बयान देते रहे हैं. उन्होंने एके-47 मामले का जिक्र करते हुए नीरज पर गंभीर आरोप भी लगाए और मामले की जांच के लिए नार्को टेस्ट की मांग की. अनंत सिंह ने दावा किया कि उन्होंने कई बार नीरज कुमार की जीत में मदद की है. साथ ही उन्होंने अनुज को अपना उम्मीदवार बताते हुए उनके समर्थन का ऐलान किया. टिकट को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी टिकट दे तो ठीक, नहीं तो वे निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं. बाइट — अनंत सिंह, विधायक जेडीयू
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top