Back
अमेठी में पुरानी रंजिश पर छह लोगों ने धारदार हथियार से युवक की हत्या, हड़कम
RSRahul shukla
Dec 24, 2025 03:20:06
Amethi, Uttar Pradesh
युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या
6 लोगों ने दिया घटना को अंजाम
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीTeams कर रही है छापेमारी
अमेठी में देर शाम शौच के लिए गए एक युवक पर गांव के ही 6 लोगों ने पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से हमला कर दिया।हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी मुसाफिरखाना से जिला अस्पताल सुल्तानपुर रिफर किया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।देर रात एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने भी मृतक के घर जाकर परिजनों से घटना की जानकारी लेते हुए स्थानीय पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया ल।परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 6 नामजद आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल ये पूरा मामला मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के पिंडारा ठाकुर गांव जहां का रहने वाला 23 वर्षीय रत्नेश मिश्रा पुत्र संतोष मित्र मिश्रा बीती करीब 7:00 बजे घर के पास ही स्थित नहर की तरफ शौच के लिए गया था।तभी पुरानी रंजिश में गांव के ही रहने वाले अंकित यादव,राहुल यादव,पंकज यादव।पुत्र शिव पूजन यादव, शिवपूजन यादव पुत्र रामेश्वर यादव,ललित यादव और अमित यादव ने धारदार हथियार और लाठी डंडों से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी असलहा लहराते हुए मौक़े से फरार हो गए।गंभीर रूप से घायल रत्नेश को परिजन मुसाफिरखाना सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से उसे जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत्य घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही देर रात एसपी अपर्णा रजत कौशिक मौके पर पहुंची और परिजनों से मुलाकात कर हुए घटना की जानकारी लेते हुए मुसाफिरखाना पुलिस को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया ल।पिता संतोष मिश्रा की तहरीर पर 6 नामजद आरोपियो के खिलाफ मुसाफिरखाना थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट से साक्ष्यों को इकट्ठा किया गया है।6 अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRavi sharma
FollowDec 24, 2025 07:53:540
Report
WMWaqar Manzoor
FollowDec 24, 2025 07:53:450
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowDec 24, 2025 07:53:320
Report
SKSundram Kumar
FollowDec 24, 2025 07:53:210
Report
1
Report
1
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 24, 2025 07:50:280
Report
SDSurendra Dasila
FollowDec 24, 2025 07:48:580
Report
RKRupesh Kumar
FollowDec 24, 2025 07:48:370
Report
DPDharmendra Pathak
FollowDec 24, 2025 07:47:020
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 24, 2025 07:46:470
Report
PSPramod Sharma
FollowDec 24, 2025 07:46:120
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowDec 24, 2025 07:45:470
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 24, 2025 07:45:280
Report
0
Report
