icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
229302
Sant LalSant LalFollow23 Jan 2025, 09:28 am

Raebareli- राज्यमंत्री ने एक्सरे मशीन का किया उद्घाटन

Fursatganj, Uttar Pradesh:

फुरसतगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने डिजिटल एक्सरे मशीन का किया उद्घाटन और टीबी  के मरीजों को बांटी पोषण पोटली। बृहस्पतिवार को सीएचसी पहुंचे राज्यमंत्री का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अंशुमान सिंह ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया साथ ही अन्य मेहमानों का भी स्वागत किया गया उसके बाद अस्पताल के एक कक्ष में स्थापित एक्सरे मशीन का राज्यमंत्री ने उद्घाटन कर क्षेत्र की लगभग दो लाख जनता को इस सुविधा का तोहफा दिया।  जिसके लिए लोग पंद्रह से तीस किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद इस सुविधा का लाभ उठा पाते थे । उद्घाटन के उपरांत राज्यमंत्री ने बीस टीबी  के मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जयपुर समेत राजस्थान में कांग्रेस वोट चोरी आरोपों के विरोध प्रदर्शन की तैयारी समीक्षा

Noida, Uttar Pradesh:Jaipur वोट चोरी के मुद्दे के आरोपों पर कांग्रेस ने की तैयारियों की समीक्षा कल जयपुर समेत पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस प्रदेश और जिला स्तर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शनों की तैयारियों को लेकर वीसी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन के.सी. वेणुगोपाल ने ज़ूम मीटिंग के जरिये ली समीक्षा बैठक बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी हुए शामिल वेणुगुपाल ने प्रदेश और जिला स्तर पर होने वाले विरोध प्रदर्शनों की तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
0
0
Report

लहरपुरवा तालाब में डूबने से एक युवक की हुई मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

AKAnil Kumar VermaFollow10m ago
Babaganj, Uttar Pradesh:रुपईडीहा थाना क्षेत्र के सहिजना गांव के लहरपुर मजरा में तालाब में डूबने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शमीम पुत्र ताऊ रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा में स्थित तालाब पर गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहेरे पानी में चला गया। सूचना पर उपनिरीक्षक अब्दुल कदीर खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब तीन घंटे तक तलाश की गई। इसके बाद शमीम का शव तालाब से बाहर निकाला जा सका। शमीम शादीशुदा था। उसके परिवार में पत्नी और एक साल का बेटा है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर तहसीलदार विकास कुमार, लेखपाल तौसीब अहमद, राजस्व निरीक्षक विश्वनाथ मौर्य समेत राजस्व और पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे
0
0
Report

फर्रुखाबाद के खेत में पानी भरे गड्ढे में डूबे दो किशोर, गांव में मातम

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में पानी से भरे खेत में डूबे दो किशोरों की मौत हो गई। 13 वर्षीय सूरज और करीब 10 वर्षीय मोनू अपने दो अन्य साथियों के साथ घर से कुछ दूरी पर खेत में पहुंचे थे। चारों किशोर खेत में भरे पानी के पास पहुंचे। सूरज और मोनू नहाने के लिए पानी में उतर गए, जबकि उनके दोनों साथी किनारे पर खड़े थे। इसी दौरान दोनों किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों को डूबता देखकर किनारे खड़े साथी घबरा गए और तुरंत घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। फर्रुखाबाद में दो किशोरों के डूबने की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पानी में उतरकर दोनों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद सूरज को पानी से बाहर निकाला गया। परिजन सूरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे किशोर मोनू की तलाश जारी रही। सूचना मिलने पर कायमगंज कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। फर्रुखाबाद पुलिस ने मोनू की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया। गोताखोर हसीन खान और काले खान ने पानी में उतरकर तलाश शुरू की। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद मोनू का शव भी पानी से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने दोनों किशोरों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ कायमगंज अजय वर्मा के मुताबिक, मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे में 13 वर्षीय सूरज की मौत हुई है, जो सात भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर था। वहीं करीब 10 वर्षीय मोनू चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था और कक्षा छह में पढ़ाई करता था। दोनों किशोरों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, दो बच्चों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

अमन अगवा कर हत्या: गंगा नदी में शव की तलाश जारी

Barh, Bihar:अथमलगोला थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव से 13 सितंबर को अगवा अमन की हत्या कर शव गंगा नदी में फेंके जाने की बात सामने आने के बाद हंगामा मच गया। अथमलगोला थाने की पुलिस गंगा नदी में शव ढूंढने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। मुख्य आरोपी गौतम कुमार के बाढ़ कोर्ट में आत्मसमर्पण के बाद अमन की हत्या किए जाने का राज खुला। गौतम की निशानदेही पर पुलिस ने एक और अभियुक्त मुन्ना उर्फ माइकल को गिरफ्तार कर लिया। माइकल से कड़ी पूछताछ के बाद उसने कबूल किया कि मलाही दियारा क्षेत्र में मारपीट के बाद उसकी हत्या कर लाश को गंगा नदी में फेंक दिया गया था। इसके बाद पुलिस नाव के माध्यम से गिरफ्तार अभियुक्त को साथ लेकर कई घंटे तक गंगा नदी में मृतक की लाश खोजने में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चला है। कई दिन पूर्व हत्या किए जाने और गंगा की तेज धारा में बहकर दूर जाने की आशंका से अब सर्च ऑपरेशन से ग्रामीणों को יותר उम्मीद नहीं है। वहीं थानाध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत के नेतृत्व में लगातार कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। साथ ही कई ग्रामीण और जनप्रतिनिधि भी नाव से गंगा के किनारे लाश खोजने में जुटे हुए हैं।
0
0
Report

सीवान में डंपर ने पिता-पुत्र को कुचला, मौके पर मौत

Siwan, Bihar:सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हकाम छोटपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिता अपने बेटे को बाइक पर बैठाकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान हकाम छोटपुर हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में उनकी बाइक आ गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। लोगों ने डंपर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टड़वा निवासी मुकेश कुमार और उनके पुत्र के रूप में बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement

100 CCTV से ब्लाइंड मर्डर का राज खुला; मजदूरी के बहाने महिला को साथ ले गया आरोपी गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:जयपुर के वाटिका रिंग रोड के पास महिला के ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रधान आरोपी को गिरफ्तार किया गया है; वारदात के बाद आरोपी मध्यप्रदेश भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने छबड़ा से उसे दबोच लिया। करीब 100 CCTV कैमरों की पड़ताल और मजदूरों से पूछताछ के बाद आरोपी तक पहुंची। आरोपी मजदूरी के बहाने महिला को अपने साथ ले गया था। वाटिका इलाके में रहने वाली 21 सितंबर को मजदूरी के लिए चौखटी से निकलने के बाद शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोज शुरू की। देर रात तक फोन बंद मिलना पुलिस को सूचना दी गई। अगले दिन रिंग रोड के पास खाली प्लॉट की बाउंड्री के पास महिला का शव मिला, सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। परिजनों के आक्रोश प्रदर्शन के बाद पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। जांच में 35 वर्षीय नीरज की पहचान हुई, जो मध्यप्रदेश के कटनी जिले का रहने वाला है और वाटिका में किराए पर रह रहा था। आरोपी ने पूछताछ में शराब पीने और पोर्न फिल्में देखने की आदत कबूल की; उसने मृतका को अकेले प्लॉट की सफाई के बहाने से साथ ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया, जो नाकाम रहा तो मौत को अंजाम दे दिया। पुलिस ने लापरवाही पर घटनास्थल के करीब 100 CCTV फुटेज खंगाले और बोर्ड इकाइयों के साथ मिलकर नौकरी और ठिकानों में दबिश दी, जिससे आरोपी विश्वसनीय ठिकाने से गिरफ्तार हो सका। अब पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है।
0
0
Report

विश्व पर्यटन दिवस पर राजस्थान पर्यटन योद्धाओं को अभिनंदन

Jaipur, Rajasthan:विश्व पर्यटन दिवस पर राजस्थान के पर्यटन योद्धाओं का सम्मान, 15 हस्तियों को नवाजा जयपुर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान ने राजस्थान पर्यटन को देश-दुनिया में पहचान दिलाने वाले पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों का सम्मान किया। समारोह में होटल व्यवसाय, टूर एंड ट्रैवल, गाइड, हॉस्पिटैलिटी, फूड एंड बेवरेज और लोक कला से जुड़े 15 लोगों को सम्मानित किया गया होटल फेडरेशन ने कहा कि राजस्थान का पर्यटन केवल होटल, महलों और स्मारकों तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे जुड़े लोगों की मेहनत और सेवाएं पर्यटकों के अनुभव को यादगार बनाती हैं 95 वर्षीय भीम सिंह सम्मानित राजस्थान टूर्स से जुड़े भीम सिंह को लंबे समय से पर्यटन क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 95 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय रहने वाले भीम सिंह ने वर्षों तक देशी-विदेशी पर्यटकों को राजस्थान से जोड़ने में भूमिका निभाई है जयपुर के वरिष्ठ टूरिस्ट गाइड अरुण कुमार भट्ट को भी सम्मान मिला। वे करीब 35 वर्षों से पर्यटकों को जयपुर के इतिहास, विरासत और पर्यटन स्थलों की जानकारी दे रहे हैं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े लोगों को भी सम्मान रामबाग पैलेस से आयदान सिंह, रामबाबू मीणा, धर्मेंद्र मेहरा और हिमांशु बाला को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। जयपुर इन के जय भार्गव को भी हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान मिला
0
0
Report
Advertisement

बारां नागरिक सहकारी बैंक की नई शाखा से किसानों को होगा फायदा

Baran, Rajasthan:बारां नागरिक सहकारी बैंक की आमसभा आयोजित, कृषि उपज मंडी में खुलेगा नया ब्रांच बारां नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड की 67वीं वार्षिक आमसभा आज शहर की धर्मदा धर्मशाला में आयोजित हुई। आमसभा में बैंक के अध्यक्ष हरगोविंद जैन ने सदस्यों के सामने बैंक का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अध्यक्ष ने बताया कि वित्तीय वर्ष में बैंक ने करीब 11 करोड़ 80 लाख रुपए का लाभ अर्जित किया है। वहीं 31 हजार 600 सदस्यों वाले बैंक में बीते एक वर्ष के दौरान करीब 760 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है। अध्यक्ष हरगोविंद जैन ने बताया कि बैंक की सेवाओं के विस्तार के लिए जल्द ही कृषि उपज मंडी, बारां में नवीन शाखा शुरू की जाएगी। इसके साथ ही जिले की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत 56 संविदा कर्मियों को स्थायी नियुक्ति दिलाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। आमसभा में बैंक के उपाध्यक्ष पीयूष विजय, सदस्य सीमा शर्मा सहित बड़ी संख्या में बैंक के सदस्य मौजूद रहे।
0
0
Report

फरीदाबाद के सीही गांव में बोरवेल में गिरने वाली बच्ची के लिए राहत बचाव अभियान शुरू

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के सीही गांव में बोरवेल में गिरी बच्ची, राहत-बचाव अभियान शुरू फरीदाबाद के सीही गांव में एक बच्ची के बोरवेल में गिरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची बोरवेल में गिर गई, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव टीमों को मौके पर बुलाया गया है। बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया जा रहा है। मौके पर स्थानीय लोग और प्रशासनिक टीम भी मौजूद बताई जा रही है। फिलहाल बच्ची की स्थिति और बोरवेल की गहराई को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
0
0
Report
Advertisement

सासाराम में नकली पुलिस गिरफ्तार: पांच अपराधी पकड़ाए, असली पुलिस ने कार्रवाई की

Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर पखनारी के पास पुलिस की वर्दी पहन कर सड़क से गुजर रही गाड़ियों से अवैध वसूली तथा लूट की योजना बना रहे पांच नकली पुलिस को असली पुलिस ने हीं गिरफ्तार कर लिया है। यह पांचो फर्जी व्यक्ति पुलिस तथा कमांडो के फुल ड्रेस में थे तथा उनके पास से एक पुलिस लिखी हुई वाहन भी बरामद हुआ है। इतना ही नहीं, इन लोगों के पास से दो देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस भी मिले हैं। इसके अलावा नकली खिलौने वाला असली जैसा दिखने वाला PISTOL भी बरामद हुआ है। बताया जाता है कि यह लोग रोहतास तथा कैमूर के सीमावर्ती इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर ज्यादातर रात के समय पुलिस की वर्दी पहन कर घूमते थे तथा वाहन चालकों, ट्रक चालकों से वसूली करते थे। इसी सूचना पर शिवसागर थाना की पुलिस ने ये कार्रवाई करते हुए रोहतास जिला के तीन तथा कैमूर जिला के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य सरगना प्रवीण सिंह शिवसागर के कोनार का ही रहने वाला है। जबकि दिवाकर कुमार सिंह कैमूर जिला के सवार थाना के अमाव गांव का रहने वाला है। यह दोनों शव इंस्पेक्टर दरोगा का फूल वर्दी पहने हुए था। जबकि तीन अपराधी कैमूर के कुदरा का रहने वाला वीरेंद्र कुमार रोहतास जिला के करगहर का रहने वाला इसरार आलम तथा चेनारी के छितराटॉढ का रहने वाला रजनीश कुमार भी कमांडो के ड्रेस में था। पकड़े गए सभी अपराधियों में इसरार आलम तथा दिवाकर कुमार सिंह का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। सासाराम के एसडीपीओ गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने सतर्कता बदलते हुए इन सभी नकली पुलिस को गिरफ्तार किया है। बता दे कि यह लोग अपने आप को 2017 बैच का दरोगा बता रहे थे।
0
0
Report

सासाराम में 16 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी के शव से प्रशासन की कलई खुली

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरितमानस के उत्तरकाण्ड में लिखा है कि 'बड़े भाग मानुष तन बाबा सुर दुर्लभ सब ग्रंथ ही गावा'। अर्थात बड़े भाग्य से मानव का शरीर प्राप्त होता है। लेकिन सासाराम में जिस तरह से एक मानव शरीर की दुर्गति हुई है, यह पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े करती है। सासाराम के बड्डी थाना क्षेत्र के डूमरखोह जंगल से एक लड़की का शव बरामद हुआ था। इसके बाद मृतक के शव को एक ट्रैक्टर के पीछे खेत जोतने वाला कृषि यंत्र "हल" के ऊपर बोर में बंद शव को बांधकर लगभग 20 किलोमीटर सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया, जो काफी मार्मिक तस्वीर प्रस्तुत करती है। बता दे की 16 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी का ये शव था। बिक्रमगंज के मानी की रहने वाली लक्ष्मी ने दो महीना पहले बड्डी के बिश्रामपुर के रहने वाले पिंकू बिंद से प्रेम विवाह कर लिया था तथा उसी के साथ डूमरखोह जंगल के पास यह लोग रहते थे। लेकिन बाद में लड़की का शव जंगल में स्थित एक पुराने कुआं से बरामद हुआ। लेकिन शव को कुएं से निकलकर सासाराम के सदर अस्पताल लाने के लिए एक ट्रैक्टर के पीछे लगा खेत जोतने वाला लोहे का कृषि यंत्र के ऊपर लड़की के शव को बांध दिया गया और उसे सासाराम सदर अस्पताल लाया गया। पहले से शव की स्थिति काफी खराब थी और जब इस स्थिति में अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने शव की स्थिति देखकर पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. अजित कुमार ने बताया कि सबको पोस्टमार्टम के लिए पटना भेजा है। इसके बाद मृतक के शव को फॉरेंसिक तरीके से पोस्टमार्टम के लिए पटना भेजा गया। सवाल उठता है कि मानवीय संवेदनाएं आखिर कहां चली गई क्योंकि हत्याकांड को पुलिस ने काफी जगह ने बताया है तथा मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है वही एक ट्रैक्टर के हाल के ऊपर मिटक के शव को लेकर आने के संबंध में उन्होंने अनभिज्ञता जताई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top