229302
Fursatganj- एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार की गई गई जान
Fursatganj, Uttar Pradesh:फुरसतगंज थाना क्षेत्र के पूरे पहलवान बाबा चौराहे के पास रायबरेली सुल्तानपुर राजमार्ग पर जायस की तरफ से आ रही एंबुलेंस की टक्कर से मोहैया केसरिया गांव निवासी अमरेश की गई जान ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पलामू में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में तीन गिरफ्तार; कार्रवाई तेज
Babhandih, Jharkhand:पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पूरे मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त दो टोटो और तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार पूरी थाना 29 अक्टूबर की रात्रि का है, जब नाबालिग पीड़िता अपने प्रेमी से मिलने उंटारी रोड आई थी, प्रेमी के नहीं मिलने के बाद पीड़िता टोटो से वापस अपने घर जाने लगी, इसी दौरान रास्ते में अंधेरे का फायदा उठाकर पीड़िता के साथ 2 टोटो चालक मुकेश दीक्षित, अभय दीक्षित और उसके एक साथी सुबोध दीक्षित ने नाबलिग के साथ सामूहिक दुषकर्म किया, जिसके बाद पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्रामपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चिरंजीवी मंडल, इंस्पेक्टर सोनू चौधरी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया और टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को एक नवंबर को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में बीएनएस, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।0
0
Report
दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की महा रैली: भाजपा भगाने को विपक्ष एकजुट
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक ने रामलीला मैदान में 'चलो दिल्ली' मार्च निकाला वोट बचाओ, देश बचाओ, महा रैली जो है होने जा रहा है। और इंडिया अलायंस के लोगों ने सभी पार्टी के लोग जिसमें आम जनता का समर्थन पूरा मिल रहा है, जिस हिसाब से वोट की चोरी हो रही है, लोकतंत्र को कुचला जा रहा है, संविधान को जो है ये लोग खत्म करना चाहते हैं। आम नागरिकों का अधिकार जो छीन रहे हैं, इसके खिलाफ सब लोग जो हैं एकजुट हुए हैं। भाजपा को भगाने के लिए ज्ञानेश कुमार की जो भूमिका रही है, वह सब लोग जान रहे हैं किस हिसाब से बैठ कर के एक संवैधानिक संस्था पर, एक संवैधानिक पद पर वोटों की चोरी करा रहे हैं। इसको लेकर के लोगों में भारी गुस्सा है और इनकी असलियत जो है सामने आ गई है। अब ये लोग ज्यादा दिन तक जो है टिकने वाले लोग नहीं हैं। ये लोग डरपोक लोग हैं और जिस हिसाब से लोकतंत्र को कुचलना चाहते हैं, जो लोग लोकतंत्र को कुचलते हैं वो लोग रहते नहीं हैं।0
0
Report
कर्नाटक में मजदूरी कर रहे युवक की मौत: ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जांच मांग
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां गौनाहा के मंझरिया में सड़क जाम कर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है कर्नाटक में मजदूरी करने गए युवक की मौत हो गई मजदूर सुजीत का शव जैसे ही गांव पहुंचा ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जांच की मांग कर रहे है परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले गांव का ठेकेदार मजदूरी कराने कर्नाटक ले गया था और जाते ही युवक की मौत हो गई ग्रामीण और परिजन शव को सड़क पर रख प्रदर्शन किया मजदूर की मौत की जांच की मांग कर रहे है मुवावजा की मांग कर रहे है सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है0
0
Report
Advertisement
मदन राठौड़ का बांसवाड़ा दौरा: मंदिर दर्शन के साथ विपक्ष पर कड़ा हमला
Banswara, Rajasthan:राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ बांसवाड़ा दौरे पर पहुंचे। उन्होंने प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना और आरती की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने पंचायतीराज चुनाव, वोट चोरी के आरोप, दिल्ली में राहुल गांधी और विपक्ष के प्रदर्शन तथा जनजातीय क्षेत्र में भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) की राजनीति को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान राठौड़ के निशाने पर कांग्रेस और विपक्षी दल रहे। पंचायतीराज चुनाव में भाजपा की संभावनाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर मदन राठौड़ ने दावा किया कि जिस प्रकार नगर निकाय चुनाव में जनता ने भाजपा का साथ देकर पार्टी को जीत दिलाई, उसी प्रकार पंचायतीराज चुनाव में भी भाजपा को बहुमत मिलेगा और पार्टी को अच्छी सफलता हासिल होगी। वहीं, विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों पर उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए सोनिया गांधी का जिक्र किया। राठौड़ ने कहा कि सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि सोनिया गांधी भारत आईं तो नागरिक बनने से पहले ही यहां की मतदाता बन गई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी की शुरुआत कांग्रेस के समय से हुई थी। उन्होंने कहा कि वोट चोरी कांग्रेस ने की है, भाजपा किसी प्रकार की वोट चोरी नहीं करती। दिल्ली में राहुल गांधी और विपक्षी दलों के प्रदर्शन को लेकर भी राठौड़ ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये देश में अराजकता फैलाने वाले लोग हैं। केवल भीड़ इकट्ठा करके देश का माहौल खराब करना चाहते हैं। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र में अपनी बात रखने तथा मांग मनवाने का एक तरीका होता है। वही आज भारत विकसित हो रहा है और विदेशी ताकतें जल रही है और वो चाहते है की देश विकसित ना हो, उसके लिए कुछ बाहरी शक्तियां भी फंडिंग कर रही है, और हमारे देश के भी कुछ विपक्ष के नेता वो उनसे सहयोग प्राप्त कर देश में अस्थिरता का वातावरण बनाना चाहते है। मां त्रिपुरा सुंदरी के दरबार में दर्शन और आरती के बाद हुई इस प्रेस वार्ता में मदन राठौड़ ने एक तरफ पंचायतीराज चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया, वहीं कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए BAP की राजनीति और आदिवासी हितों के मुद्दे पर भी भाजपा का पक्ष रखा।0
0
Report
पत्तों से सजी ड्रेस में मेरमेड जैसा लुक, हुआ वायरल
Noida, Uttar Pradesh:A beautiful outfit adorned with leaves, making it look as though a mermaid is enjoying herself in her lovely attire.0
0
Report
जालौन में बार संघ अध्यक्ष की अपहरण कर हत्या, जमीन विवाद से संकेत
Jalaun, Uttar Pradesh:एंकर उत्तर प्रदेश के जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र में कालपी बार संघ के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फाइल के बहाने फोन कर उन्हें दुर्गा मंदिर चौराहे पर बुलाया गया, जहां कार सवार लोगों ने कथित तौर पर उनका अपहरण कर लिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पूरी रात सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और पुलिस टीमों की कार्रवाई के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर अधिवक्ता का शव कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है। शुरुआती जांच में जमीन विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। *फाइल के बहाने बुलाकर किया गया अपहरण* दरअसल, अधिवक्ता गयादीन अहирवार को बीते दिन फाइल के संबंध में फोन कर कालपी के दुर्गा मंदिर चौराहे पर बुलाया गया था। आरोप है कि वहां पहुंचे कार सवार लोगों ने उनका अपहरण कर लिया। काफी समय तक उनके वापस नहीं लौटने और अपहरण की जानकारी मिलने के बाद परिजन परेशान हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को पूरे मामले की शिकायत दी। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया और अधिवक्ता की तलाश शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। *पूरी रात जांच के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार* मामले में जालौन के पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि उन्होंने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस की विभिन्न टीमों ने पूरी रात सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच के दौरान मिली जानकारी और कार्रवाई के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर अधिवक्ता गयादीन अहिरवार का शव कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है, ताकि वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके। *जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका* पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत के अनुसार, शुरुआती जांच में इस हत्याकांड के पीछे जमीन विवाद की बात सामने आई है। आशंका है कि इसी विवाद को लेकर अधिवक्ता की हत्या की गई। हालांकि, घटना की पूरी वजह, हत्या की परिस्थितियों और आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया और इसमें गिरफ्तार तीन आरोपियों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। *शव मिलने से परिजनों में मचा हड़कंप, अधिवक्ता समुदाय में शोक* अधिवक्ता गयादीन अहिरवार का शव कानपुर में मिलने की खबर से उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। अपहरण के बाद से ही परिवार के लोग उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए थे, लेकिन शव बरामद होने की सूचना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कालपी बार संघ के अध्यक्ष की हत्या की खबर से स्थानीय अधिवक्ता समुदाय में भी शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतक के साथी अधिवक्ता देवेंद्र कुमार और अमर सिंह के साथ ही उनके बेटे हर्ष मित्रा ने भी मामले को लेकर अपनी बात रखी है। *पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी* फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर हत्या की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा किया जाएगा.0
0
Report
Advertisement
DGGI ने जयपुर जोन में फर्जी GST बिलिंग से करोड़ों राजस्व हानि का किया खुलासा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर फर्जी बिलिंग के जरिए करोड़ों रुपए की GST चोरी करने वाले बड़े सिंडिकेट का डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की जयपुर जोन यूनिट ने खुलासा किया है। मामले में दिल्ली में सिंडिकेट से जुड़े लोगों के विभिन्न ठिकानों पर लगातार तीन दिन तक छापेमारी की गई। इस दौरान जांच एजेंसी ने 4 करोड़ 58 लाख 60 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा कार्रवाई में लैपटॉप, मोबाइल फोन, बड़ी संख्या में चेकबुक और विभिन्न फर्मों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिंडिकेट के सदस्य बिना किसी वास्तविक माल की सप्लाई किए फर्जी GST बिल जारी कर रहे थे। इन फर्जी बिलों के जरिए विभिन्न व्यापारियों को इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) उपलब्ध कराया जा रहा था। इससे सरकारी राजस्व को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाया जा रहा था. जांच एजेंसी को सिंडिकेट के काम करने के तरीके में बैंकिंग लेन-देन और नकदी के इस्तेमाल का भी खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि RTGS के माध्यम से बैंक खातों में लेन-देन दिखाने के बदले संबंधित व्यापारियों तक नकद राशि पहुंचाई जा रही थी। इस तरह फर्जी बिलिंग के जरिए ITC का लाभ देने और उसके बदले कैश का लेन-देन करने का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। मामले में विपुल गोयल की भूमिका भी जांच के दायरे में है। DGGI अब जब्त दस्तावेजों, डिजिटल साक्ष्यों और बैंक खातों के लेन-देन की जांच कर सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों और फर्जी फर्मों के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है。0
0
Report
हरदा के RO प्लांटों पर प्रशासन की पहली बड़ी जांच; संदिग्ध केमिकल मिले
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में RO प्लांटों की कार्यप्रणाली और संचालन को लेकर प्रशासन ने पहली बार जांच अभियान चलाया। माया RO प्लांट और श्रीपदा RO प्लांट के संचालन को लेकर मिली शिकायत के बाद प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की。 जांच के दौरान SDM शैलेंद्र बड़ोनिया, मंडीदीप प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अधिकारी संध्या मैडम और PHE विभाग के यादव सहित संबंधित विभागों की टीम मौजूद रही。 जांच के दौरान टीम को कुछ संदिग्ध केमिकल मिले हैं। अधिकारियों ने केमिकल के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।0
0
Report
नर्मदापुरम स्थापना दिवस पर मंत्री कृष्णा गौर ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया
Narmadapuram, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को नर्मदापुरम के पुलिस लाइन ग्राउंड में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री कृष्णा गौर शामिल हुईं। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान एवं ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया गया। स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। राज्य मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का समापन सामूहिक वंदे मातरम् के गायन के साथ हुआ।0
0
Report
Advertisement
आटोरिक्शा पलटने से चालक हुआ घायल, उपचार के दौरान मौत
Nauder, Uttar Pradesh:सड़क पर पलटा ऑटो, चालक की मौत *गंभीर रूप से घायल चालक ने ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पत्नी और दो पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल* फोटो नम्बर - रामगढ़ में ऑटो पलटने से चालक तिलकधारी गोस्वामी की मौत के बाद उनके घर पहुंचे पुलिसकर्मी एवं शोकाकुल परिजन। फोटो नम्बर 2 - तिलकधारी गोस्वामी की फाइल फोटो चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज चौकी अंतर्गत रामगढ़ निवासी ऑटो चालक 35 वर्षीय तिलकधारी गोस्वामी की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना शनिवार की शाम करीब सात बजे रामगढ़ स्थित गुलाब सिंह स्मृति द्वार के पास गुरेरा-रामगढ़-नादी मार्ग पर हुई। रामगढ़ के रहने वाले तिलकधारी गोस्वामी स्वयं ऑटो चलाकर जा रहे थे। इसी दौरान अर्धनिर्मित सड़क पर बिखरी गिट्टी पर ऑटो का पहिया चढ़ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। वहां इलाज के दौरान रविवार की भोर करीब तीन बजे उनकी मौत हो गई। रविवार को शव रामगढ़ स्थित उनके घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी कविता और दो पुत्रियों रितिका (10 वर्ष) तथा आर्या (8 वर्ष) को छोड़ गए हैं। पिता की असमय मौत से दोनों मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं पत्नी कविता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना बलुआ पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची बलुआ पुलिस एवं डायल 112 की टीम आवश्यक कागजी कार्रवाई में जुटी रही। पुलिस घटना की जांच कर रही है।0
0
Report
सारंगढ़ में गोवंश क्रूरता: 8 को नहर में फेंके, 7 बचे, एक की मौत
Saiki, Bihar:ब्रेकिंग न्यूज़ – सारंगढ़ स्लग/ गोवंशों के साथ क्रूरता, रस्सियों से बांधकर 8 गोवंशों को नहर में फेंका, 7 को बचाया, एक की मौत。 दोषियों की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग。 एंकर/छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में गोवंशों के साथ क्रूरता का एक बेहद गंभीर और अमानवीय मामला सामने आया है। रायगढ़ रोड स्थित नहर में अज्ञात लोगों द्वारा 8 गोवंशों को रस्सियों से बांधकर फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही गौ-रक्षकों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद 7 गोवंशों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक गोवंश की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है。 मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 7 बजे वार्ड क्रमांक 3 के एक निवासी ने सूचना दी कि कुछ लोगों ने 8 गोवंशों को रस्सियों से बांधकर नहर में फेंक दिया है。 सूचना मिलते ही पुलिस जवानों और गौ-रक्षकों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। सभी के संयुक्त प्रयासों से 7 गोवंशों की जान बचा ली गई, लेकिन एक गोवंश को नहीं बचाया जा सका。 इस घटना पर नाराजगी जताते हुए इसे बेजुबान पशुओं के साथ गंभीर क्रूरता बताया और प्रशासन के संज्ञान में मामला लाकर दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कराने के निर्देश दिए।0
0
Report
हापुड़ में यातायात माह नवंबर का एसपी ने किया शुभारंभ, जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी।
Hapur, Uttar Pradesh:आज जनपद हापुड़ में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यातायात माह नवंबर-2026 का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एसपी मधुबन कुमार सिंह ने समस्त पुलिस स्टाफ एवं एनसीसी के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए यातायात नियमों के पालन के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को यातायात नियमों का पालन करने व दूसरों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात महोदय सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
रीवा के त्योंथर में डोली से मरीज पहुंचाने पर सड़क अभाव बन गया वायरल वीडियो
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर बदहाल व्यवस्थाओं की तस्वीर सामने आई है। यहां ढखरा गांव में सड़क के अभाव के चलते एक बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को डोली का सहारा लेना पड़ा। दरअसल, महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने पर एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में ग्रामीणों ने महिला को डोली में बैठाकर करीब एक किलोमीटर तक कंधों पर उठाया और सड़क तक पहुंचाया, जहां से परिजनों ने उसे अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि गांव के लोग पिछले कई वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण जनसुनवाई से लेकर रीवा कलेक्टर तक अपनी फरियाद लगा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह तस्वीर सरकारी विकास के दावों और ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनी हकीकत पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।0
0
Report
लखीसराय में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा का युवाओं से लोकतंत्र बचाओ संवाद
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद शहर के एक निजी कोचिंग संस्थान में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' कार्यक्रम के तहत उन्होंने युवाओं से संवाद किया। इस दौरान मंत्री ने लोकतंत्र की मजबूती और उसकी मूल भावना को लेकर युवाओं को जागरूक किया। वहीं, कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कृषि मंत्री ने दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों द्वारा आयोजित रैली पर निशाना साधा। उन्होंने रैली के पीछे विदेशी फंडिंग होने का आरोप लगाया। मंत्री ने कहा कि कुछ लोग देश को कमजोर करने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन देश की जनता अब सब कुछ समझ चुकी है। उन्होंने विपक्ष की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र के नाम पर देश को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। बाइट - विजय कुमार सिन्हा, कृषि मंत्री, बिहार सरकार।0
0
Report
दीपावली पर मिट्टी के दीयों से कुम्हारों की उम्मीदें फिर रोशन
Pratapgarh, Rajasthan:दीपावली की जगमगाहट के बीच बाजारों में रंग-बिरंगी रोशनियों और बिजली की झालरों की चमक भले ही नजर आ रही हो, लेकिन मिट्टी के दीयों की लौ आज भी भारतीय संस्कृति की पहचान बनी हुई है। त्योहार नजदीक आते ही कुम्हारों के चाक तेजी से घूमने लगे हैं। कहीं मिट्टी को गूंथकर दीयों को आकार दिया जा रहा है तो कहीं उन्हें सुखाकर बाजार तक पहुंचाने की तैयारी चल रही है। गांवों से लेकर शहरों तक मिट्टी के दीयों की मांग ने पारंपरिक कारीगरों की उम्मीदों को फिर रोशन किया है। इस बार दीया खरीदना केवल दीपावली की रस्म निभाना नहीं, बल्कि स्थानीय हुनर, मेहनत और आत्मनिर्भरता को सम्मान देने का अवसर भी है। कुम्हार के लिए दीपावली केवल त्योहार नहीं, बल्कि सालभर की मेहनत को पहचान मिलने का समय है। सुबह से शाम तक मिट्टी गूंथना, चाक पर दीये बनाना, उन्हें सुखाना और बिक्री के लिए तैयार करना, इन परिवारों की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। कई घरों में बच्चे भी अपने माता-पिता का हाथ बंटाते नजर आते हैं। मिट्टी से तैयार होने वाला हर दीया अपने भीतर कारीगर का हुनर, परिश्रम और उम्मीद समेटे रहता है। कुम्हार बताते हैं कि समय के साथ बाजार में मोमबत्तियों और बिजली से चलने वाली सजावटी रोशनियों का चलन बढ़ा है, लेकिन मिट्टी के दीयों की अपनी अलग पहचान है। दीपावली पर इनकी मांग बढ़ने से कुम्हार परिवारों को भी रोजगार की उम्मीद बंधती है। उनके लिए दीयों की बिक्री केवल कमाई नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही कला को जीवित रखने का जरिया है। बदलते दौर में दीपावाली की सजावट के तरीके भी बदले हैं। घरों और दुकानों पर रंग-बिरंगी बिजली की झालरें दिखाई देने लगी हैं, लेकिन पूजा और परंपरा में मिट्टी के दीयों का महत्व बरकरार है। अब बाजार में साधारण दीयों के साथ अलग-अलग आकार और आकर्षक डिजाइन वाले दीये भी बनाए जा रहे हैं। कहीं कमल के आकार के दीये हैं तो कहीं गणेश-लक्ष्मी की आकृतियों से सजे दीपक लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। पारंपरिक दीयों के साथ कलात्मक डिजाइन और सजावट ने इन्हें नया रूप दिया है, जिससे मिट्टी के उत्पादों को आधुनिक पसंद के अनुरूप तैयार करने के अवसर मिल रहे हैं। कई जगह महिला स्वयं सहायता समूह भी दीये बनाने और स्थानीय उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में जुटे हैं। मिट्टी के दीयों का महत्व केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है। ये स्थानीय मिट्टी और पारंपरिक शिल्प से तैयार होते हैं तथा इस्तेमाल के बाद प्राकृतिक रूप से मिट्टी में मिल सकते हैं। हालांकि इनके पर्यावरणीय लाभ इस बात पर भी निर्भर करते हैं कि इन्हें किस तरह बनाया और इस्तेमाल किया गया है। फिर भी स्थानीय स्तर पर तैयार मिट्टी के दीये खरीदना और उनका उपयोग करना पारंपरिक कारीगरों को प्रोत्साहन देने का एक अच्छा माध्यम है। मिट्टी का दीया खुद जलकर दूसरों को उजाला देता है, शायद यही इसकी सबसे बड़ी खूबसूरती है। इस दीपावली अगर घरों की चौखट पर मिट्टी के दीये फिर से जगमगाते हैं, तो उनकी लौ के साथ भारतीय परंपरा, स्थानीय रोजगार और कुम्हारों की उम्मीदें भी रोशन होंगी।0
0
Report
Advertisement
