227412
Darpipur - इंदिरा गांधी स्कूल एवं नर्सिंग कॉलेज में शुरू हुई खेल प्रतियोगिता
Darpipur, Uttar Pradesh:अमेठी मुंशीगंज कस्बा स्थित इंदिरा गांधी स्कूल एवं नर्सिंग कॉलेज में आयोजित 6 दिवसीय फिट इंडिया सप्ताह खेल उत्सव का शुभारंभ हुआ,इस मौके पर मुख्य अतिथि सीओ गौरीगंज अखिलेश कुमार ने कहां कि खेल को खेल की भावना के रुप विकसित करना चाहिए. उन्होंने छात्राओं से बेहतर स्वास्थ्य के लिए खेल में प्रतिभाग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस कॉलेज का महत्वपूर्ण स्थान है ,यहां से निकल कर रोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे है जो संस्था द्वारा सराहनीय कार्य है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सुगम परिवहन सेवा शुरू, 7 शहरों में 351 बसों ने दिखाई झंडी
Bhopal, Madhya Pradesh:*स Sugam परिवहन सेवा पर सवाल- रंग बदला, हाल वही,कांग्रेस बोली खाटाला बसों को हरी झंडी दिखाई,राज्य के 7 शहरों में 351 बसें चलीं,भाजपा बोली सही कही कोई गलती नहीं,परिवहन सेवा बंद करने वाली कांग्रेस थी* - पुरानी बसों को पेंट कर दिखाई हरी झंडी,सीएम,केन्द्रीय मंत्री की ये कैसी सौगात* - मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का किया शुभारंभ - 7 शहरों की 351 इंटरसिटी-इंट्रासिटी बसों को दिखाई झंडी 3500 से अधिक मार्गों पर 15 हजार से अधिक बसों का चरणबद्ध रूप से होगा विस्तार - मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा में ऑनलाइन टिकटिंग, ईवी और सीएनजी बसों को प्राथमिकता देते हुए पर्यावरण अनुकूल आधुनिक बसें, शामिल होंगी। यात्री फीडबैक के आधार पर शिकायतों और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 24×7 कस्टमर केयर सुविधा रहेगी。 - विपक्ष के आरोपों के बाद हमने जब पड़ताल की तो पुरानी साफ़ दिखा पुराने कंडम बसों पर रेडियम लगाकर दौड़ाई जा रही है यात्रियों ने कहा बस चलते ही खड़खड़ की आवाज आती है ....बसों के कांच टूटे हैं ... यंहा तक की डीजल तेज का ढक्कन तक डेमैज है... अंदर का नजर कंडम वाला है .... (वॉक थ्रू - अलग अलग तीन बसों से रिपोर्ट) (वीडियो सड़क पर जाती बस का रेडियम निकलता हुआ) - कांग्रेस ने आरोप लगाया की मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने अपनी खामियों,भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए जो रंग रोगन किया था वो कुछ घंटो में ही उत्तर गया है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बारोलिया कहा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को नई बस के नाम पर कबाड़ा बसों की हरि झंडी दिखवा दी है ... कांग्रेस ने एक टेंडर कागज जारी कर कहा की इसमें साफ़ लिखा है बसों का रंग रोगन का टेंडर 7 अक्टूबर को खुलना था पर उससे पहले की भूतो से बसों का रंग रोगन करवा कर बसों को हरी झंडी दिखबा दी है। (बाइट - अभिनव बारोलिया कांग्रेस प्रवक्ता) ( टेंडर कागज ) - BJP प्रदेश मीडिया प्रभारी ब्रजगोपाल लोया ने कहा की कांग्रेस ने परिवहन सेवा बंद की थी, हमने 21 साल बाद शुरू की है,पुरानी बसों को पेंट करके चलाने और टेंडर पर विपक्ष के जो आरोप है वो झूठे सब हुआ है ! (बाइट - BJP प्रदेश मीडिया प्रभारी ब्रजगोपाल लोया)0
0
Report
जमशेदपुर सिदगोड़ा में नाव पलटने से दो युवक लापता
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। बारीडिह नदी घाट में देर रात मछली पकड़ने गए तीन युवकों की नाव अचानक पलट गई। नाव पलटते ही तीनों युवक नदी की तेज धार में बहने लगे। एक युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर नदी से बाहर निकल आया,जबकि दो युवक तेज बहाव में लापता हो गए। लापता दोनों युवकों की पहचान बारीडिह मीरा पथ निवासी अमित और बिट्टू के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और राहत टीम दोनों युवकों की तलाश में जुटी है।बताया जा रहा है कि तीनों युवक रोजाना इसी तरीके से नदी में मछली पकड़ने जाया करते थे।इसी दौरान अचानक नाव पलट गई और Three чоловकी नदी की तेज धार में बहने लगे।एक युवक किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा, लेकिन अमित और बिट्टू तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गए। दोनों बारीडिह मीरा पथ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लापता युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है। नदी में तेज बहाव होने के कारण रेस्क्यू टीम को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
जमुई में छापेमारी: मां तारा ज्वेलर्स से आभूषण खरीद में उमेश पोद्दार गिरफ्तार
Jamui, Bihar:जमुई चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर स्थित मां तारा ज्वेलर्स और झारखंड सीमा से सटे इलाकों में पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर चोरी के आभूषण खरीदने के आरोप में एक स्वर्ण व्यवसायी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यवसायी की पहचान थाना क्षेत्र के चंद्रमंडीह निवासी स्व.सुरेंद्र पोदार के पुत्र उमेश पोद्दार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से साढ़े तीन किलो चांदी के जेवरात और सोने के आभूषण बरामद किए हैं। एक साल पुराने चोरी कांड से जुड़े तार बांका जिले के बौंसी अंतर्गत बाराहाट थाना पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला करीब पिछले वर्ष हुए चोरी के एक कांड से जुड़ा है। उक्त कांड के अनुसंधान के क्रम में पूर्व में भी कई अपराधियों को सोने और चांदी के जेवरातों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। रिमांड व पूछताछ के दौरान गिरफ्तार चोरों ने स्वीकार किया था कि वे चोरी के जेवरात माधोपुर स्थित मां तारा ज्वेलर्स के संचालक उमेश पोद्दाद को बेचते थे। दुकानदार और घर पर सघन तलाशी गिरफ्तारी के ब्योरे के अनुसार पुलिस ने ठोस रणनीति बनाकर कार्रवाई शुरू की। बाराहाट और स्थानीय पुलिस की टीम ने माधोपुर स्थित दुकान और चंद्रमंडीह स्थित व्यवसायी के आवास पर एक साथ दबिश दी। इसके अतिरिक्त झारखंड के जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत खोरीपानन इलाके में भी तलाशी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान दुकान और अलमारियों की सघन जांच की गई तथा इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर जेवरातों का वजन कराया गया। बरामद आभूषणों के संदर्भ में उचित कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने साढ़े तीन किलो चांदी व सोने के जेवरात को जब्त कर लिया। दो थानों की पुलिस ने मिलकर की कार्रवाई चंद्रमंडीह थानाधिकारी गजेंद्र कुमार ने बताया कि बाराहाट थानाध्यक्ष अशोक गुप्ता, केस के अनुसंधानकर्ता और चंद्रमंडीह थाना की एसआई ब्यूटी कुमारी के नेतृत्व में यह संयुक्त रेड की गई। बाराहाट पुलिस आरोपी दुकानदार उमेश पोद्दार को जब्त आभूषणों के साथ अपने साथ ले गई है, जहां उससे गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
खूँटी: एसआईआर नोटिस से नाम कटना नहीं, दस्तावेज़ से विसंगतियाँ दूर होंगी
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले में एसआईआर नोटिस को लेकर उपायुक्त मोह. जावेद हुसैन ने स्पष्ट किया है कि नोटिस का मतलब मतदाता सूची से नाम कटना नहीं है। मतदाताओं को दस्तावेज पेश कर विसंगतियां दूर करने का अवसर दिया जा रहा है। जिले में कुल 1,32,164 मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है। इनमें 26,980 मतदाताओं की वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो सकी है, जबकि 1,05,184 मामलों में तार्किक विसंगतियां मिली हैं। उन्होंने तीन-चार लाख नाम हटाए जाने की बात को भ्रामक बताया। मतदाता आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अपना पक्ष रख सकते हैं। बूथ स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं और 30 सितंबर तक प्रपत्र-6 जमा किया जा सकता है। संशोधित मतदाता सूची का प्रकाशन 19 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है।0
0
Report
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देशभर में गूंज उठी; मोदी सरकार पर सवाल उठे
Noida, Uttar Pradesh:DELHI - CPI ML Press Conference 26-09-2026 The demand for resignation of Gyanesh Kumar is now resonating across India. A rattled Modi government is trying to protect him exactly as it tried to protect its failed education minister Dharmendra Pradhan. आने वाले दिनों में जिन राज्यों में चुनाव अगर इसी इलेक्शन कमीशन के तहत करवाया جاتا है तो यह कंप्रोमाइज कमेटी चुनाव को करवा रही है हमसे नहीं होने देंगे। डेमोक्रेसी के ऊपर एक बहुत बड़ा अटैक है कि किसी भी मुद्दों को लेकर अगर आम जनता को सड़कों पर उतरने नहीं देंगे प्रोटेस्ट नहीं करने देंगे कल के प्रोटेस्ट में 5 से 6 पुलिस थानों में अलग-अलग रोज प्रदर्शन कर रहे हैं प्रदर्शनकारियों को लेकर जाया जाता है दिल्ली से बाहर ले जाया जाता है सभी प्रोटेस्ट को सेंटर दिल्ली से उठाकर 40 से 50 किलोमीटर दूर ले जाकर छोड़ दे रहे हैं जो प्रदर्शनकारी इस प्रोटेस्ट को शामिल थे ज्यादातर महिलाएं थी उनकोरात क्या अंधेरे इतनी दूर छोड़ दिया जाता है यह भी महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करती है0
0
Report
यूपी के सीएम ने जय नड्डा के आवास पर मुलाकात की
Noida, Uttar Pradesh:CM UP met Shri JP Nadda at his residence in Delhi0
0
Report
Advertisement
बालोद में भारी बारिश से रेल यातायात ठप, 4 पैसेंजर ट्रेनें रद्द
Raipur, Chhattisgarh:बालोद, एक्सक्लूसिव बीते 48 घंटों से बालोद सहित पूरे प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मैदानी इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति के बीच अब इसका गंभीर असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। राजधानी रायपुर को वनांचल क्षेत्र बालोद, दल्लीराजहरा, ताड़ोकी और अंतागढ़ से जोड़ने वाले मुख्य रेल मार्ग पर इरगुड़ा के समीप भारी बारिश के चलते रेलवे ट्रैक के नीचे की जमीन धसक गई, जिससे पटरियां अस्थिर हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में ट्रैक सुधार का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया। समय रहते स्थिति भांप लेने के कारण एक बड़ा रेल हादसा टल गया और किसी भी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, सुरक्षा कारणों से इस मार्ग पर चलने वाली 4 पैसेंजर ट्रेनों के साथ सभी मालगाड़ियों का परिचालन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रायपुर रेल मंडल के डीआरएम श्री दयानंद स्वयं पूरे रेस्टोरेशन कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि देर शाम तक ट्रैक को दुरुस्त कर रेल परिचालन सामान्य करने का प्रयास जारी है। मुख्य लाइन शुरू करने से पहले दो डेमू ट्रेनों को ट्रायल रन के तौर पर चलाकर सुरक्षा की जांच की जाएगी, जिसके बाद ही नियमित ट्रेनों को हरी झंडी मिलेगी。 ग्राउंड जीरो पर DRM सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने एहतियातन 4 पैसेंजर ट्रेनों और इस रूट से गुजरने वाली तमाम मालगाड़ियों का परिचालन रद्द कर दिया है। चूंकि यह रूट बीएसपी (BSP) के लिए कच्चे लोहे (आयरन ओर) की सप्लाई का प्रमुख जरिया है, लेकिन खदानों में पानी भरने के कारण कच्चे माल की आपूर्ति पर फिलहाल ज्यादा असर नहीं पड़ा। रायपुर रेल मंडल के डीआरएम श्री दयानंद खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर हालात की समीक्षा कर रहे हैं।0
0
Report
*बलरामपुर: छात्र को बेरहमी से पीटने वाला हेडमास्टर निलंबित*
Gainsari, Uttar Pradesh:गैंसड़ी शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय करैली के प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र पाल सिंह को BSA विकास चन्द्र श्रीवास्तव ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी की जांच में पाया गया कि 21 सितंबर को कक्षा 5 के छात्र पवन कुमार को शोर मचाने पर डंडे से बेरहमी से पीटा, पीठ पर गंभीर चोटें आईं। इससे पहले कक्षा 8 के छात्र प्रमोद का हाथ फ्रैक्चर कर दिया था। अभिभावकों से गाली-गलौज, छात्रा अंकिता को प्रमोट न करने और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल से विभाग की छवि धूमिल करने का आरोप है। निलंबन अवधि में इन्हें तुलसीपुर BRC से संबद्ध किया गया है।0
0
Report
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 33 केवी लाइन पर दोबारा गिरे पेड़, मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल। सेमरा चंदौली में 33 केवी लाइन पर कार्य पूरा होने के बाद एक बार फिर दो पेड़ विद्युत लाइन पर गिर गए। पेड़ गिरने से मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
NH-52 पर डम्पर टक्कर से बाइक सवार की मौत; पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा
Tonk, Rajasthan:डम्पर की टक्कर से बाइक सवार की मौत थाना दूनी क्षेत्र के एनएच-52 बंथली कट पर शनिवार को डम्पर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में इंदौदा निवासी गोपी बैरवा पुत्र छीतर बैरवा बाइक से जा रहा था, इसी दौरान डम्पर ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि गोपी बेरवा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर दूनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर दूनी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।0
0
Report
चरित्र शंका पर पति की लठ हत्या: ड्रम में शव जलाकर रेत में दफन
Alirajpur, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले के उदयगढ़ थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चरित्र शंका में एक पत्नी ने अपने पति की लट्ठ से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए महिला ने शव को घर के अंदर ड्रम में डालकर जलाया और बचे हुए अवशेषों को घर में ही रेत के ढेर में गाड़ दिया। 17 दिन बाद जब घर से बदबू आने लगी और बेटा मजदूरी करके वापस लौटा, तब इस जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ। लट्ठ से पीट-पीटकर उतारी मौत के घाट मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पत्नी ने चरित्र पर शक के चलते अपने ही पति पर लट्ठ से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय उनका बेटा राहुल गुजरात में मजदूरी करने गया हुआ था। साक्ष्य मिटाने की खौफनाक साजिश पति की हत्या के बाद महिला ने अपराध छिपाने के लिए हर संभव कोशिश की: ड्रम में जलाया शव: आरोपी महिला ने डेड बॉडी को एक बड़े ड्रम में डाला और घर के कमरे में ही आग के हवाले कर दिया। रेत के ढेर में दफनाए अवशेष: शव पूरी तरह से नहीं जल सका, जिसके बाद बचे हुए अवशेषों और हड्डियों को घर के अंदर बने रेत के ढेर में ही गाड़ दिया। पहचान पत्र व फोटो जलाए: सुराग मिटाने की नीयत से महिला ने पति के सभी फोटो और पहचान पत्र (आधार कार्ड) भी आग में जलाकर राख कर दिए। बदबू और बेटे की पूछताछ से खुला राज घटना के 17 दिन बाद जब बेटे ने गुजरात से मजदूरी कर घर वापस पहुंचा, तो उसे घर में अजीब बदबू महसूस हुई। जब उसने अपने पिता के बारे में पूछा, तो मां टालमटोल करने लगी। शक होने पर जब बेटे ने सख्ती से पूछताछ की, तो मां ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस कार्रवाई बेटे को सच्चाई पता चलते ही मामले की सूचना उदयगढ़ थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेत के ढेर से शव के अवशेष बरामद किए। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
भोपाल: मास्टर प्लान ड्राफ्ट पर सियासत तेज, 2031 से 2047 तक योजनाओं का सवाल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर शुरू हुई सियासत कांग्रेस ने कहा ड्राफ्ट देखेंगे और आवश्यक आपत्तियां जो भी होंगी वह लगाई जाएंगी 31 साल से सरकार मास्टर प्लान नहीं लाई थी अब यह 2047 तक की बात कर रहे हैं पहले 2031 तक का तो प्लान करें 100 गांव को इंक्लूड करा है, किसानों की जमीन जाएगी उसका क्या जिन व्यवसायिक केन्द्रों को सीलिंग का नोटिस दिया गया है उनका क्या कर रहे हैं मिक्स लैंड यूज पॉलिसी कैसे काम करेगी , यह सारी बातें सरकार स्पष्ट करे0
0
Report
Advertisement
PMGYS से बनी सड़क बारिश में धंसकर टूट; गुणवत्ता पर उठे सवाल
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा जनमन योजना के तहत पीएमजीएसवाई द्वारा कबीरधाम जिले के चिमरागांव से बरभावर तक 3 किमी करीब दो करोड़6 लाख रुपये लागत से बनाई गई सड़क महज तीन महीने के भीतर ही बारिश की मार नहीं झेल पाई। पिछले दो दिनों से जिले में हो रही झमाझम बारिश के बीच सड़क बीचों-बीच धंसकर टूट गई। अब इस रास्ते आवागमन बाधित हो गई सड़क के क्षतिग्रस्त होने के बाद अब निर्माण की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं。 जानकारी के अनुसार, इस सड़क का निर्माण ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने और ग्रामीणों को अपनी कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने के उद्देश्य से कराया गया था। लेकिन निर्माण के कुछ ही महीनों बाद सड़क के बीचों-बीच बड़ा हिस्सा धंस जाने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में इस मार्ग से आवागमन पहले ही चुनौतीपूर्ण हो जाता है और अब सड़क टूटने के कारण समस्या और गंभीर हो गई है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में इस्तेमाल सामग्री और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद यदि सड़क इतनी कम अवधि में टूट जाती है तो निर्माण कार्य की निगरानी और गुणवत्ता परीक्षण पर भी सवाल उठना स्वाभाविक है。 वहीं, सड़क के क्षतिग्रस्त होने के बाद ग्रामीणों को सबसे ज्यादा चिंता अपनी कृषि उपज को गांव से बाहर ले जाने को लेकर है। यदि सड़क की जल्द मरम्मत नहीं की गई तो आने वाले दिनों में उन्हें आवागमन के साथ-साथ उपज के परिवहन में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है。 ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मौके का निरीक्षण कर सड़क की तकनीकी जांच कराने, जिम्मेदारी तय करने और सड़क की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क के महज तीन माह में क्षतिग्रस्त होने की वास्तविक वजह जांच में क्या सामने आती है।0
0
Report
अभिषेक बनर्जी के घर के सामने सुरक्षा हटते ही कोलकाता पुलिस ने ढांचे हटाए
Noida, Uttar Pradesh:अतिरिक्त सुरक्षा हटाने के बाद अभिषेक बनर्जी के घर के सामने से अब पुलिस कियोस्क हटाया गया। अतिरिक्त सुरक्षा हटाने के समय ही दोनों पुलिस कियोस्क को निष्क्रिय कर दिया गया था। हालांकि उसका ढांचा वहीं रह गया था। आज शनिवार को कोलकाता पुलिस की तरफ से उस ढांचे को हटाने का काम शुरू हुआ. सत्ता में रहते हुए अभिषेक बनर्जी के घर के चारों ओर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा घेरा बना कर रखा गया था। पुलिस कियोस्क के अलावा सामने वाले फुटपाथ पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात रहते थे। उनके लिए फुटपाथ पर शेड की व्यवस्था की गई थी। आज उन सभी शेड को भी हटाने का काम कोलकाता पुलिस ने शुरू किया. राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद, नई सरकार की तरफ से बार-बार फुटपाथ के इस्तेमाल को लेकर स्पष्ट किया गया है। आम लोग फुटपाथ का इस्तेमाल कर सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन को कहा गया है। अभिषेक बनर्जी के घर के सामने से ही कोलकाता पुलिस ने उस काम की शुरुआत की।0
0
Report
CPA सम्मेलन से लौटे डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने जनता दरबार में कड़े निर्देश दिए
Jhanj Kalan, Haryana:69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (CPA) में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका एवं केन्या के सफल प्रवास के उपरांत स्वदेश लौटे हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने जिला जींद मुख्यालय स्थित अपने निजी आवास पर जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने आमजन की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकांश मामलों का मौके पर ही प्रशासनिक अधिकारियों को निपटान करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने सख्त लहजे में कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में अधिकारियों की किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। CPA सम्मेलन में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, पंजाब और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों को अपना-अपना पक्ष रखने का अवसर मिला। सम्मेलन में पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, एआई तथा महिला व बाल कल्याण जैसी जनहितकारी योजनाओं पर गहन चर्चा हुई। केपटाउन (दक्षिण अफ्रीका) का उदाहरण देते हुए कहा, वहाँ पर्यावरण और यातायात को लेकर जनता और सरकार का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। पूरे प्रवास के दौरान हमें कहीं भी हॉर्न की आवाज़ सुनने को नहीं मिली। हर नागरिक अनुशासन का पालन करता है। यदि हमारे देश की 140 करोड़ से अधिक आबादी भी थोड़ा और नागरिक अनुशासन अपना ले, तो हम वैश्विक स्तर पर और भी बेहतर स्थिति प्राप्त कर सकते हैं। एशियाई खेलों/स्पर्धाओं में भारतीय कबड्डी टीम द्वारा ईरान को हराकर स्वर्ण पदक जीतने और टीम में हरियाणा की 6 बेटियों के शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत खेल और शिक्षा समेत हर क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुका है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए सरकार की खेल नीतियों की भी सराहना की। चुनाव आयोग पर विपक्ष के सवालों और प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. मिड्ढा ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से बौखला चुकी है और केवल अपनी खिसकती ज़मीन तलाशने का प्रयास कर रही है। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों पर उन्होंने कहा कि विदेश प्रवास के दौरान भी इन विषयों पर चर्चा देखने को मिली। कुछ युवाओं के कंधों पर बंदूक रखकर देश की छवि धूमिल करने का एक प्रायोजित षड्यंत्र रचा जा रहा है, जिसे देश की जनता को समझना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' पर बोलते हुए उपाध्यक्ष ने कहा कि यह अभियान गरीबों, असहायों और बेज़ुबान जानवरों की सेवा करने का एक माध्यम है, जिस प्रकार हमारे संस्कारों में दान-पुण्य की आदत डाली जाती है, उसी प्रकार यह अभियान भी समाज में सेवा भाव जगाने का काम कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष को 'सेवा संकल्प' का मूल अर्थ समझना चाहिए। हमारी सरकार ने चुनाव से पहले लिए गए संकल्पों में से लगभग 80 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए हैं और शेष बचे कार्यों को भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। हरियाणा में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को प्रभारी बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व का यह निर्णय बेहद सराहनीय है। इससे जहाँ संगठन को नई मज़बूती मिलेगी, वहीं प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को भी एक नया आयाम प्राप्त होगा।0
0
Report
Advertisement
