229309
संग्रामपुर में बेटी के जान जाने पर मौसी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Sangrampur, Uttar Pradesh:संग्रामपुर में बेटी के जान जाने पर मौसी ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उसने बेटी के पति और सास की गिरफ्तारी की मांग की है। इस घटना के बाद ससुराल पक्ष मौके से फरार हो गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विश्वकर्मा पूजा के मौके पर कुशीनगर में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन
Kushinagar, Uttar Pradesh:विश्वकर्मा पूजा के तहत विराट कुश्ती दंगल का हुआ आयोजन राष्ट्रीय पहलवानों ने दिखाया दम पहलवानों की कुश्ती देख रोमांचित हुए लोग कुशीनगर सांसद विजय दूबे, खड्डा विधायक विवेकानंद , सदर विधायक मनीष जायसवाल रहे मौजूद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग रहे मौजूद पडरौना क्षेत्र के सूरजनगर विश्वकर्मा मंदिर में हुआ कुश्ती दंगल0
0
Report
लोकायुक्त की दबिश: बम्हनी तहसील कार्यालय में रिश्वतखोरी का मामला, गिरफ्तार अधिकारी
Mandla, Madhya Pradesh:1709ZMP_MANDLA_KARYVAHI_R एंकर - मण्डला के बम्हनी उप तहसील कार्यालय में लोकायुक्त जबलपुर की दबिश से हड़कंप मच गया... जमीन के नामांतरण के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत पर लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है。 वीओ - बताया जा रहा है कि ग्राम सिलगी के किसान आलोक चंदेल से जमीन के नामांतरण के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। रिश्वत की मांग से परेशान किसान ने लोकायुक्त जबलपुर से शिकायत की。 शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त की टीम ने बम्हनी उप तहसील कार्यालय में जाल बिछाया... और जैसे ही 8 हजार रुपये की रिश्वत ली गई, टीम ने हरीश सिंगोर को रंगे हाथों दबोच लिया。 बाईट - टीआई - लोकायुक्त - जबलपुर । वीओ - हरीश सिंगोर पर उप तहसील कार्यालय के नायब तहसीलदार और बाबू के लिए रिश्वत लेने का आरोप है। लोकायुक्त की अचानक कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मच गया。 बाईट - शिकायतकर्ता - किसान एंकर - फिलहाल लोकायुक्त टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है... वहीं पूरे मामले में रिश्वत की मांग और उससे जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।0
0
Report
भिंड में 30 फीट गहरे गड्ढा, सुरंग की चर्चा पर पुरातत्व विभाग का स्पष्ट जवाब
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड के किला रोड की हिन्नारिया गली में सड़क अचानक इस कदर धंस गई कि नीचे करीब 30 फीट गहरा गड्ढा दिखाई देने लगा। सड़क करीब 15 फीट लंबाई-चौड़ाई में धंसी तो इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास रहने वाले कई परिवारों ने डर के चलते अपने मकानों पर ताला लगाया और दूसरी जगह चले गए। दो दिन पहले इसी जगह धमाके जैसी तेज आवाज सुनाई दी थी और सड़क मामूली रूप से धंसी थी, लेकिन अब देखते ही देखते धसाव ने बड़ा रूप ले लिया。 करीब 300 मीटर दूर ऐतिहासिक किला होने की वजह से लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई कि कहीं जमीन के नीचे किले से जुड़ी कोई पुरानी सुरंग तो नहीं है। हालांकि मौके पर पहुंचे पुरातत्व विभाग के अधिकारी महावीर सिंह भदौरिया ने सुरंग की आशंका को सिरे से खारिज किया है。 अधिकारी के मुताबिक, मौके पर करीब 15 फीट लंबाई-चौड़ाई और 30 फीट गहराई का धसाव है और प्रारंभिक निरीक्षण में इसके पुराने कुएं के अवशेष होने की संभावना सामने आई है, जिसे वर्षों पहले पत्थर रख कर दिया गया था।मोके पर प्रसासनिक अमले के साथ स्थानीय विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, नगरपालिका अध्यक्ष अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील बाल्मीक ने नगर पालिका की टीम ने मौके का निरीक्षण किया है, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल सड़क के नीचे छिपे इस गड्ढे की सुरक्षा का है। लगातार बारिश के बीच अगर धसाव और बढ़ा तो आसपास के मकानों पर भी खतरा पैदा हो सकता है。 यानी दो दिन पहले जिस जगह सिर्फ मामूली दरार नजर आई थी, वहीं अब जमीन के नीचे 30 फीट गहराई तक खुला गड्ढा दिखाई दे रहा है। लोगों की दहशत बढ़ी हुई है और प्रशासन के सामने चुनौती है—इसे जल्द से जल्द सुरक्षित तरीके से भरना。 बाइट-1-अंजलि शर्मा,स्थानीय निवासी। बाइट-2-सौम्या परमार। बाइट-3-राजबीर शर्मा स्थानीय निवासी बाइट-4-रागिनी स्थानीय निवासी बाइट-5-श्याम सिंह स्थानीय निवासी बाइट-महावीर सिंह भदौरिया,पुरातत्व बिभाग,भिण्ड0
0
Report
Advertisement
अकसोहा गांव में दो पक्षों में मारपीट, लाठी-डंडे चलने से सात घायल रेउसा, सीतापुर। थाना रेउसा क्षेत्र
Bamhnawa, Uttar Pradesh:अकसोहा गांव में दो पक्षों में मारपीट, लाठी-डंडे चलने से सात घायल रेउसा, सीतापुर। थाना रेउसा क्षेत्र के अकसोहा गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हो गए। पहले पक्ष से चंदन, कमलेश और दिलीप घायल हुए हैं। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं दूसरे पक्ष से छोटू, जुगल किशोर, सुशील और सनी घायल हुए हैं। इनमें सनी को भी प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत जुगल किशोर के शराब के नशे में होने के बाद हुई कहासुनी से हुई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
खैरागढ़: मोदी जन्मदिन पर कांग्रेस ने महंगाई- बेरोजगारी के सवालों से सरकार को घेरा
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने इसे सवालों का दिन बताते हुए महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और आर्थिक नीतियों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को पत्रकारवार्ता आयोजित की। विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, जिलाध्यक्ष कोमल साहू समेत कांग्रेस नेता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष कोमल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ‘जुमला दिवस’ और ‘बेरोजगारी दिवस’ के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, बिजली और जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर सवाल खड़े किए。 विधायक यशोदा वर्मा ने प्रधानमंत्री की पूर्व अपील का हवाला देते हुए ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाने के निर्देश पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि जब तेल कम इस्तेमाल करने की अपील की गई थी, तो अब दीये जलाने के लिए तेल किस मद से खरीदा जाएगा। कांग्रेस ने 2014 से 2026 तक के कार्यकाल को लेकर सरकार से जवाबदेही मांगी। बाइट 1- कोमल साहू, जिलाध्यक्ष बाइट 2-भुनेश्वर बघेल, पूर्व विधायक0
0
Report
रेत खदान में शिक्षक शिव कुमार चंद्राकर की मौत: हत्या या दुर्घटना?
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग आरंग में शिक्षक का शव मिलने से सनसनी... रेत खदान के पास मिला शिक्षक शिव कुमार चंद्राकर का शव... कुम्हारी में शिक्षक थे शिव कुमार चंद्राकर... शव के सिर पर मिले चोट के निशान... प्रथम दृष्टया मौत संदिग्ध, हत्या की आशंका से जांच... सूचना पर सीएसपी और थाना प्रभारी पहुंचे मौके पर... एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाना शुरू किया... रेत खदान के आसपास भी पुलिस कर रही जांच... शिक्षक घटनास्थल तक कैसे पहुंचे, पुलिस खंगाल रही कड़ी... मौत दुर्घटना है या हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा... पुलिस ने स्वजन और आसपास के लोगों से शुरू की पूछताछ...0
0
Report
Advertisement
मानसून की वापसी: नगर पालिका की पोल खुली
Surajpur, Chhattisgarh:मानसून की वापसी, खुली नगर पालिका की पोल,,0
0
Report
Apple मैनेजर विवेक तिवारी केस: प्रशांत चौधरी को 304 में दोषी, अन्य सिपाही बरी
Noida, Uttar Pradesh:Apple के मैनेजर विवेक तिवारी के केस में डीजे कोर्ट ने प्रशांत चौधरी को 304 में दोषी साबित किया, दूसरे सिपाही आरोपी को बरी कर दिया है। सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार के खिलाफ मुकदमा चल रहा था। परिवार ने कहा कि वो कोर्ट के फैसले को चैलेंज करेगा।0
0
Report
मध्यप्रदेश भू स्वामित्व योजना में आज रजिस्ट्री संभव नहीं, जानिए वजह
Panna, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश में आज भू स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री संभव नहीं0
0
Report
Advertisement
मनाली के ऊंचे इलाकों में ताज़ा बर्फबारी, हिमाचल प्रदेश में मौसम ठंडा
Noida, Uttar Pradesh:हिमाचल प्रदेश | मनाली के ऊंचे इलाकों में ताज़ा बर्फबारी, हिमाचल प्रदेश में मौसम ठंडा0
0
Report
AIMPLB press conference: Muslims concerned over plan to implement UCC by 2029
New Delhi, Delhi:दिल्ली AIMPLB की प्रेस कांफ्रेंस बोर्ड के महासचिव अब्दुररहीम मुजद्दिदी उबाईदुल्ला आज़मीं, उपाध्य्क्ष कासिम रसूल इलियास, प्रवक्ता बोर्ड आरिफ मसूद, कांग्रेस विधायक औऱ बोर्ड में मेंबर मलिक मोहतसिम, उपाध्यक्ष, जमात ए इस्लामी SQR इलयास, प्रवक्ता हमारा आज धरना होना था लेकिन पुलिस ने कल शाम इसे कैंसिल कर दिया पुलिस में कारण बताया कि बड़ी तादाद में लोग आने वाले हैं 10 दिन में तीन बार अलग अलग आला अधिकारियों से मुलाकात कि और कहा संख्या जितनी तय हुई है उससे ज्यादा नहीं होगी ये अभिव्यक्ति आजादी और मौलिक अधिकार का हनन हुआ है पूरे इलाके में 144 में लगी हुई है और हमारे लिए मुमकिन था कि हम जाते और गिरफ्तारी दे देते लेकिन हम डिसिप्लिन संगठन है। सेव इंडिया सेव कॉन्स्टिट्यूशन अभियान का आज पहला दिन था。 अब्दुर्रहीम मुजद्दी, AIMPLB गृहमंत्री के 2029 तक UCC लागू लिए जाने वाले बयान ने मुस्लिमों के बीच चिंता पैसा कर दी है बोर्ड ने वंदेमातरम के सभी छंदों को अनिवार्य बनाना धार्मिक और नागरिक आजादी पर सवाल खड़े करता है मलिक मोहतसिम, उपाध्यक्ष, जमात ए इस्लामी सरकार देश को अराजकता की तरफ धकेल रही हैँ अल्पसंख्यक औऱ कमज़ोरो की आवाज़ को दबाया जा रहा है मॉब लिंचिंग हो रही हैँ मस्जिदों को तोड़ा जा रहा है मुसलमानो के साथ संवैधानिक ज़ुल्म हो रहा है टीटी सैयद कासिम रसूल इलियास प्रवक्ता मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड0
0
Report
छतरपुर: नीलम तिवारी को भ्रष्टाचार के आरोप में 3 साल जेल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर से भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष न्यायालय ने रिश्वतखोरी के मामले में जनपद पंचायत छतरपुर की तत्कालीन ब्लॉक समन्वयक नीलम तिवारी को 3 साल के कठोर कारावास और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला शौचालय निर्माण की राशि से जुड़ा है। फरियादी जितेंद्र सिंह ने शिकायत की थी कि हितग्राहियों के खातों में शौचालय निर्माण की राशि डालने के एवज में ब्लॉक समन्वयक नीलम तिवारी ने 6,500 रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोपी ने 1,000 रुपए पहले ही ले लिए थे। शिकायत के बाद सागर लोकायुक्त पुलिस ने 18 फरवरी 2020 को ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही नीलम तिवारी ने शेष 5,500 रुपये की रिश्वत ली, लोकायुक्त टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था। मामले की सुनवाई विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, छतरपुर में हुई। न्यायालय ने आरोपी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत दोषी मानते हुए 3 साल की सजा और 10 हजार का अर्थदंड लगाया है。0
0
Report
Advertisement
कोलकाता के कई हिस्सों में तेज बारिश, शहर में ट्रैफिक प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता (पश्चिम बंगाल): कोलकाता शहर के कई हिस्सों में तेज़ बारिश हुई।0
0
Report
कोटा में मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव तिथियाँ घोषित; 25–26 सितम्बर को मतदान
Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव की तारीख तय हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगरपालिका के लिए नया चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। नए कार्यक्रम के मुताबिक मेयर पद के लिए 18 सितंबर को लोक सूचना जारी होगी, 19 सितंबर को नामांकन दाखिल किए जाएंगे, 21 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 22 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा और मतदान समाप्त होते ही मतगणना कराई जाएगी। वहीं डिप्टी मेयर पद का चुनाव 26 सितंबर को होगा। इस दिन सुबह 10 बजे बैठक शुरू होगी, 11 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे, 11:30 बजे से स्क्रूटनी होगी और दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। जरूरत पड़ने पर दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और इसके तुरंत बाद मतगणना होगी। यानी पुनर्मतदान और मतगणना के बाद अब कोटा में मेयर की कुर्सी का सियासी संग्राम 25 सितंबर को और डिप्टी मेयर का मुकाबला 26 सितंबर को होगा。0
0
Report
बारां में झमाझम बारिश, काली घटाओं के साथ आंधी-गर्जना ने मचाई हलचल
Baran, Rajasthan:बारां जिले में झमाझम बारिश, काली घटाओं के साथ तेज गर्जना और आंधी बारां जिले शाहाबाद क्षेत्र के समरानियां में आज दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। काली घटाएं छाने के साथ तेज गर्जना और आंधी चली, जिसके बाद कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। लगभग हो रही तेज बारिश से जिले के नदी-नालों में पानी की आवक तेज हो गई और सड़कों पर पानी बहने लगा। निचले इलाकों और कच्चे रास्तों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश को लेकर किसानों में मिली-जुली प्रतिक्रिया है। खेतों में खड़ी उड़द की फसल में इस बारिश से नुकसान की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि फलियां पकने की अवस्था में हैं। वहीं धान, मक्का और धनिया की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित होगी। किसानों का कहना है कि इस पानी से इन फसलों को जीवनदान मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अभी 1-2 दिन और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
