227813
Amethi - ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांगा न्याय
Musafirkhana, Uttar Pradesh:अमेठी, ग्रामीणों नें आवागमन बाधित होने को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय मे लगाई न्याय की गुहार, गांव के ही कुछ लोगों ने रोका है रास्ता. गौरीगंज क्षेत्र के ग्राम पासिन मजरे भवन शाहपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने,जिला मुख्यालय गौरीगंज कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है. ग्रामीणों ने बताया किगांव के रहने वाले राम सजीवन, अमरनाथ, लालजी, हम लोगों का पुश्तैनी रास्ता रोक रहे हैं ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
श्रीकाकुलम जिले में चक्रवाती तूफान के कारण भारी बारिश, जलजमाव से यातायात बाधित
Noida, Uttar Pradesh:Heavy rains are lashing Srikakulam district across the region due to the cyclone. The district has been witnessing continuous rainfall for the past two days. Several streams and minor water channels have overflowed at various locations. Roads across the district have been inundated, disrupting normal movement. Low-lying areas are facing waterlogging, with water reaching knee-deep levels in several places. Authorities have warned fishermen not to venture into the sea due to the adverse weather conditions. Strong winds are sweeping across the district under the impact of the cyclone. Relief and rescue operations are continuing in the affected and waterlogged areas.0
0
Report
डुडिया के ह्यूम पाइप ब्रिज अक्सर बहते, Mirik मार्ग ठप
Darjeeling, West Bengal:Once again Hume Pipes Bridge Of Dudia had been wash out due to the Water Level high in the River by continue rainfall in Hills. Last Monday the bridge was open after reconstruction by the Mirik Truck Driver Association. But heavy rainfall in the Hill region for which the level of water in the river has increased, causing the Hume Pipes Bridge some part to be washed out. Due to this the heavy vehicles like buses, gas vehicles and other commodities vehicles can't pass through Dudia River toward Mirik and surrounding areas. Now they have to run through a long distance. Whereas small vehicles can pass through the Bailey Bridge which was constructed by the Army.0
0
Report
बिजुरी उप तहसील कार्यालय गाड़ी पार्किंग बनाकर विवाद, वायरल वीडियो पर कार्रवाई की मांग
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले का बिजुरी उप तहसील कार्यालय गाड़ी पार्किंग कार्यालय बन चुका है। सरकारी कार्यालय जनता के हितों के लिए होता है लेकिन बिजुरी उप तहसील कार्यालय के अंदर कई बार कर्मचारियों द्वारा अपनी गाड़ियाँ पार्क कर दी जाती हैं, जिससे पक्षकारों को परेशानी होती है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है कि उप तहसील के बड़े बाबू राम लाल कहते हैं कि ये मेरी गाड़ी है। अब वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई कैसी होगी, यह देखने की बात है।0
0
Report
Advertisement
MPSC पेपर लीक: SIT ने 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया, कुल 11 गिरफ्तार
Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग यानी MPSC की ओर से फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के लिए आयोजित परीक्षा के पेपर लीक मामले में जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम यानी SIT ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चार लोगों में दो ऐसे छात्र हैं, जिन्होंने खुद यह परीक्षा दी थी। वहीं, दो अन्य आरोपियों पर इन छात्रों को कथित तौर पर पेपर उपलब्ध कराने में मदद करने का आरोप है। इन चार गिरफ्तारियों के बाद इस मामले में अब तक कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले भी जांच के दौरान MPSC से जुड़े अधिकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। SIT अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पेपर लीक का नेटवर्क कितना बड़ा था और परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र किन \-किन लोगों तक पहुंचा था।0
0
Report
जांजगीर-चांपा में विवाद: युवक पर चाकू हमला, 3 गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा गली में विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार पीछे से पकड़कर युवक को जमीन पर गिराया, सिर पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार हमले में महेन्द्र पटेल के सिर पर आई गंभीर चोट, काफी खून निकलने से मची अफरा-तफरी परिजनों और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर घायल युवक को आरोपियों से छुड़ाया भीड़ जुटते ही तीनों आरोपी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए सूचना मिलते ही डायल-112 और चांपा पुलिस मौके पर पहुंची घायल युवक को तत्काल बीडीएम अस्पताल चांपा में कराया गया भर्ती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया सुरेन्द्र पटेल, जितेन्द्र पटेल और विजेन्द्र पटेल गिरफ्तार पूछताछ में आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर चाकू और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया0
0
Report
लखनऊ में कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ कांग्रेस पार्टी का पूरे देश में वोट चोरी को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दोपहर 12:00 बजे, होगा प्रदर्शन - अंशू अवस्थी , वरिष्ठ नेता प्रवक्ता कांग्रेस लखनऊ में प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश भर से आए कांग्रेस नेता & कार्यकर्ता होंगें शामिल - अंशू अवस्थी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता & प्रवक्ता l मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बीजेपी से मिलकर देश के लोगों को धोखा दिया है, ज्ञानेश कुमार पर अपराधी मुकदमा दर्ज हो, वह तुरंत इस्तीफा दें । अंशू अवस्थी, वरिष्ठ नेता & प्रवक्ता कांग्रेस0
0
Report
Advertisement
झाड़ग्राम में जलस्तर बढ़ने से कॉज़वे डूबे, संपर्क मार्ग बाधित
Noida, Uttar Pradesh:झाड़ग्राम: निम्न दबाव के कारण लगातार हो रही बारिश से झाड़ग्राम की कई नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। बिनपुर-2 ब्लॉक में ताराफेनी नदी का जलस्तर बढ़ने से ढोलभांगा कॉजवे पानी में डूब गया है। इसके चलते बक्सी और बिनपुर के बीच संपर्क टूट गया है। जामबनी में डुलुंग नदी का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है। चिल्किगढ़ कॉजवे भी पानी में डूब गया है। तेज पानी के बहाव में एक बाइक बह रही थी। ग्रामीणों ने बाइक को बाहर निकालकर रस्सी से बांधकर सुरक्षित किनारे पहुंचाया। जलस्तर बढ़ने के कारण जामबनी ब्लॉक का झाड़ग्राम से संपर्क भी कट गया है। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गोपीबल्लभपुर की 9 नंबर राज्य सड़क के तपसिया कॉजवे पर काथुआ खाल का जलस्तर फिर बढ़ गया है। इसके कारण गोपीबल्लभपुर से झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, कोलकाता समेत कई रूटों पर सीधी बस और सड़क संपर्क बाधित हो गया है। सड़कों पर पानी जमा होने के कारण कई वाहन रास्ते में खड़े हैं। इस महीने यह दूसरी बार है जब आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
धौलपुर कोर्ट: थाने में तीन दिन हिरासत और नाबालिग के साथ बर्ताव पर जांच
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी, धौलपुर बाइक चोरी के मामले में अभियुक्त को तीन दिन थाने पर रखने से कोर्ट नाराज आरोपी के साथ एक नाबालिग भी रखा गया बिना सूचना थाने पर,कोर्ट ने अभियुक्त को किया रिहा नाबालिग के नहीं मिलने पर कोर्ट ने जताई चिंता तो पुलिस ने पहुंचाया उसके घर जांच के साथ मामले में कार्यवाही के लिए एडीजी क्राइम,आईजी और एसपी को निर्देश बाड़ी शहर के एसीजेएम कोर्ट संख्या एक में पुलिस द्वारा बाइक चोरी के मामले में लाए गए एक अभियुक्त को पेश करने के बाद हुंंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने जैसे ही आरोपी को कोर्ट में पेश किया एसीजेएम द्वारा उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पुलिस ने उसकी तीन दिन से थाने में बंद कर रखा है। उसने चोरी का मामला भी स्वीकार कर लिया है और चोरी की बाइक भी पुलिस ने बरामद कर लिए है फिर भी उसको पुलिस ने कोर्ट में समय पर पेश नहीं किया साथ में उसके साथ मारपीट की गई है उसके पिता को भी अवैध रूप से एक दिन पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। ऐसे में एसीजेएम ने मामले को गंभीरता को देखते हुए बाइक चोरी मामले के आईओ सुरेश चंद्र एएसआई से पूछताछ की जो मौके पर सही जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद कोर्ट मामले को लेकर बुधवार की देर रात तक खुला रहा , दोपहर तीन बजे से शुरू हुए इस मामले की बहस रात दस बजे तक जारी रही। इससे कोतवाली थाने में तो हड़कंप मच गया। रात दस बजे एसएचओ महेंद्र शर्मा ने न्यायालय के समक्ष आकर अपनी बात रखी। इस दौरान अधिवक्ता गण भी कोर्ट के बाहर मौजूद रहे。 बाइक चोरी मामले में गिरफ्तार किए गए सोनारा गांव निवासी 19 वर्षीय आकाश पुत्र रामेश्वर दयाल जाटव के सहायक अधिवक्ता श्रीराम मंगल ने बताया की कोतवाली थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में सनोरा से आकाश पुत्र रामेश्वर दयाल जाटव को गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी से पूर्व उसके पिता रामेश्वर दयाल को पुलिस घर से पड़कर लाई थी और उसे पूरी रात थाने पर रखा गया। जब आकाश ने थाने पर जाकर सिलेंडर कर दिया तो पिता को छोड़ा गया। आकाश से पूछताछ हुई तो उसने बाइक चोरी की घटना को स्वीकार किया और चोरी की बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली लेकिन मुल्जिम आकाश को पुलिस 3 दिन तक थाने में बिठाये रखी।उसके साथ में एक नाबालिग को भी थाने पर चोरी के मामले में ही बिठाया गया जो आकाश के साथ ही रहा। जब वक्त मामले की एसीजेएम डॉक्टर सिद्धार्थ शंकर शर्मा को जानकारी हुई तो उन्होंने पूरे मामले में पूछताछ की और नाबालिक के परिजनों को के साथ आकाश के परिजनों से भी प्रार्थना पत्र और शपथ पत्र लिए। पूर्व मामले में एसीजेएम कोर्ट बुधवार की रात 10 बजे तक चला को बाड़ी के इतिहास में पहली बार देखने को मिला है। इस दौरान कोर्ट ने जो आर्डर सीट जारी की है उसमें स्पष्ट किया है की बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए मुजरिम के साथ पुलिस ने अमानवीय यातनाएं दी है जो धारा 53 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता का उल्लंघन है। वही उसके पिता को भी एक रात थाने में जबरन बिठाकर मारपीट की गई जो मानवाधिकारों का उल्लंघन है। एक नाबालिग को भी चोरी के मामले में पुलिस ने तीन दिन तक थाने पर बिठा रखा है इसको लेकर भी अधिवक्ता रामजी मंगल द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया और परिजनों ने शपथ पत्र दिया है। ऐसे में मामले के आईओ सुरेश चंद के साथ थाना अधिकारी महेंद्र शर्मा द्वारा उच्चतम न्यायालय के आदेश और संवैधानिक प्रावधानों की अवहेलना करने और कर्तव्य के प्रति लापरवाही करने पर धौलपुर जिला पुलिस अधीक्षक,पुलिस महानिदेशक एडीजी क्राइम,एडीजी विजिलेंस के साथ रेंज आईजी भरतपुर को निर्देश दिए हैं कि वह उक्त मामले को लेकर विशेष जांच अधिकारी नियुक्त करे और मामले की जांच कराई जाए साथ में रिपोर्ट एसीजेएम न्यायालय में पेश की जाए। इसके अलावा मामले के आईओ और थाना अधिकारी के खिलाफ मिथ्या साक्ष्य रचने,कानूनी प्रक्रियाओं का दुरुपयोग करने,मिथ्या दस्तावेज लगाने पर प्रथम दृश्य अपराध प्रतीत होने पर मुकदमा दर्ज किया जाए। एसीजेएम डॉ सिद्धार्थ शंकर शर्मा ने कोर्ट में पेश किए गए बाइक चोरी के मुजरिम आकाश पुत्र रामेश्वर जाटव को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए तीन दिन तक थाने पर बिठाकर रखने,मारपीट करने पर अभियुक्त की अवैध गिरफ़्तारी मानते हुए तुरंत रिहा कर दिया। वहीं देर रात तक कोर्ट चलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप देखा गया और नाबालिक भी उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। बाइट 1 श्रीराम मंगल एडवोकेट0
0
Report
यूपी के महरौनी पुल पर टैंकर चालक की कोशिश से बड़ा हादसा टला
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में महरौनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महरौनी - नाराहट मार्ग पर स्थित कुझान घाट पुल पर एक बड़ा हादसा होते हुये उस समय बच गया । जब जमीनी बांध के गेटों को खोलकर पानी निकालने की वजह से कुझान पुल के ऊपर से पानी का तेज बहाव जा रहा था लेकिन उसके बावजूद पेट्रोल से भरा एक टैंकर को उसके चालक द्वारा पुल को पार कराने की कोशिश की गई , लेकिन पानी के तेज भाव की वजह से टैंकर अनियंत्रित होकर बह गया और फिसलकर वह पुल से नीचे पानी में गिर गया । दुर्घटना के दौरान टैंकर चालक बाल बाल बच गया , और एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई ।0
0
Report
Advertisement
कपिल देव अग्रवाल ने अंत्योदय को हर नागरिक तक पहुँचाने की बात कही
Noida, Uttar Pradesh:हापुड: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा, "पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की आज जयंती है। उन्होंने हम सबको अंत्योदय का एक मंत्र दिया यानी अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचना। उनके मार्गदर्शन पर चलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 12 वर्षों में अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया...मैं पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी को नमन करता हूं..."0
0
Report
जावरा में गणेश विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के चलते तनाव की चेतावनी
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के जावरा में इस बार गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है। विसर्जन के जुलूस के लिए हिंदू पक्ष की ओर से चुनी गई जगह को लेकर मुस्लिम पक्ष की सहमति नहीं है। दोनों पक्षों के मतभेद को देखते हुए पुलिस और बटालियन फोर्स ने इस स्थान को अपने सुरक्षा मे लें लिया है । यह जगह जावरा का पैलेस मैदान है, जिसे मुस्लिम पक्ष के आयोजनों के चलते कर्बला मैदान के नाम से भी जाना जाता है। सुरक्षा को लेकर जावरा में अलग-अलग बटालियन से अतिरिक्त बल बुलाकर तैनात किया गया है। जावरा शहर में निकलने वाली हर झांकी के साथ भी अलग पुलिस बल रहेगा। पुलिस अधिकारी लगातार पूरे इलाके की निगरानी कर रहे हैं। ऐसे में आज जावरा में पुलिस के लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती है, तो वहीं आम लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की जा रही है। प्रशासन की नजर हर गतिविधि पर बनी हुई है।0
0
Report
सतना में शराब दुकान के पास पुरानी रंजिश से युवक पर चाकू हमला
Satna, Madhya Pradesh:सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र की नईबस्ती में गुरुवार रात शराब दुकान के पास पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उसके बयान दर्ज किए और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक हनुमान नगर निवासी रावेन्द्र सिंह उर्फ छोटू रात करीब 10 बजे बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह वार्ड क्रमांक-15 की शराब दुकान के पास पहुंचा, वहां चार-पांच लोग खड़े मिले। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने रावेन्द्र से शराब पीने के लिए रुपए मांगे। रुपए देने से इनकार करने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। परिजनों के मुताबिक मारपीट के दौरान आरोपियों ने रावेन्द्र पर चाकू से तीन वार किए। चाकू के वार कमर और दोनों पैरों में लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते रवि रैकवार, बाबू दाहिया और प्रतीक यादव पर हत्या की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने पर कोलगवां पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और घायल के बयान लिए। पुलिस आरोपों की जांच करते हुए संदिग्धों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
बैतूल में गणेश प्रतिमा विसर्जन सुरक्षा चौकसी, ड्रोन से निगरानी
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में आज भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। शहर में गणेश विसर्जन के लिए चार स्थानों पर विशेष व्यवस्था की गई है,जबकि सुरक्षा के लिए करीब 400 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए छिंदवाड़ा से एक बटालियन भी बुलाया गया है। गणेश प्रतिमाओं के चल समारोह और विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस की पैनी नजर रहेगी। ड्रोन और CCTV कैमरों के जरिए संवेदनशील इलाकों की निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को समय रहते रोका जा सके। वहीं, बारिश कम होने के कारण इस बार प्राकृतिक जलस्रोतों के बजाय कृत्रिम विसर्जन कुंड तैयार किए गए हैं। हमलापुर और फिल्टर प्लांट के पास इन कुंडों में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था की गई है। aaj बैतूल शहर में ढोल-नगाड़ों और भव्य झांकियों के साथ गणपति विसर्जन चल समारोह निकलेगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से विसर्जन करने की अपील की है।0
0
Report
उज्जैन नगर निगम में 8 एल्डरमैन नियुक्ति, शपथ के बाद शहर विकास योजना शुरू
Ujjain, Madhya Pradesh:नगर निगम में 8 एल्डरमैन की नियुक्ति, कलेक्टर ने दिलाई शपथ शहर के विकास और जनहित के मुद्दों पर देंगे सुझाव, निगम मुख्यालय में हुआ स्वागत-सम्मान उज्जैन नगर निगम में 8 नए एल्डरमैन यानी नाम निर्दिष्ट पार्षदों की नियुक्ति की गई है। मध्यप्रदेश शासन के आदेश के बाद गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय स्थित प्रशासनिक संकुल में कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने सभी-nवनियुक्त एल्डरमैन को शपथ दिलाई। नवनियुक्त एल्डरमैन में मुकेश मालवीय, अशोक देवड़ा, मनीष खंडेलवाल, अरविन्द्र उपाध्याय, मुकेश चौधरी, धर्मेन्द्र बरूआ, शैलेन्द्र यादव और मधुकर राव शामिल हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेश नाथ महाराज, उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव और निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा मौजूद रहे। शपथ के बाद नगर निगम मुख्यालय के परिषद हाल में नवनियुक्त एल्डरमैन के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा और निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने सभी का पुष्पमाला और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। नए एल्डरमैन अब नगर निगम की बैठकों में शामिल होकर शहर के विकास, जनहित और नगरीय व्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव और अनुभव साझा करेंगे। नवनियुक्त सदस्यों ने भी नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताते हुए शहर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।0
0
Report
बांका मंदार पर्वत पर युवती के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो, छह अज्ञात युवक
Patna, Bihar:बांका के ऐतिहासिक एवं प्रमुख पर्यटन स्थल मंदार पर्वत से युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक युवती के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करते और चप्पल से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में 3 सितंबर की तारीख दिखाई दे रही है। हालांकि, वीडियो पुलिस के संज्ञान में 22 सितंबर को आया। इसके बाद बौंसी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, 22 सितंबर को करीब 14:45 बजे सोशल मीडिया सेल के माध्यम से बौंसी थाना अध्यक्ष के व्हाट्सऐप पर वायरल वीडियो प्राप्त हुआ। वीडियो सामने आने के बाद वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मंदार पर्वत पहुंचे। करीब 15 बजे पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे स्थान का सत्यापन किया। पुलिस जांच में वायरल वीडियो मंदार पर्वत का पाया गया। प्राथमिकी के अनुसार, वीडियो में छह अज्ञात युवकों द्वारा एक युवती के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार एवं अश्लील हरकत की जा रही थी। इस दौरान घटना का वीडियो भी बनाया गया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने की बात प्राथमिकी में दर्ज की गई है। वीडियो की पुष्टि के बाद पुलिस ने इसमें दिखाई दे रहे युवकों और युवती की पहचान का प्रयास शुरू किया। इसके लिए मंदार पर्वत के आसपास रहने वाले ग्रामीणों और वहां मौजूद दुकानदारों से पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, स्थानीय दुकानदारों ने वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों के नवयुवक होने की जानकारी दी, लेकिन प्राथमिकी दर्ज होने तक किसी भी युवक की पहचान स्पष्ट रूप से नहीं हो सकी थी। मामल में बौंसी थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने अपने बयान पर छह अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने वायरल वीडियो को मामले की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य के तौर पर शामिल किया है। प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहंता (BNS) की धारा 74, 75, 76 और 3(5) के साथ आईटी एक्ट 2000 की धारा 66E और 67A के तहत मामला दर्ज किया गया है। मंदार पर्वत जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल से इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद वहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अब वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे चेहरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपित युवकों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
