Amethi: खराब गुणवत्ता से टूटा पेड़ सेफ्टी गार्ड, प्रशासन बेखबर
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी के बाजार शुकुल के नांदी ग्राम सभा में सड़क किनारे लगे पेड़ों की सुरक्षा के लिए सेफ्टी गार्ड लगाए गए थे। लेकिन घटिया गुणवत्ता के कारण गार्ड जल्द ही टूट गए।
इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। स्थानीय लोगों ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई और सुधार की मांग की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
