आज पूरे प्रदेश में भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा हुई। गौरीगंज भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला को अमेठी का नया जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।

Amethi: सुधांशु शुक्ला बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोंडा में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष के रूप में अमर किशोर कश्यप का चयन किया गया। चुनाव अधिकारी अशोक सिंह ने गोंडा बीजेपी कार्यालय में उनके नाम की घोषणा की।
अमर किशोर कश्यप ने कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है और वे कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ लोगों ने अफवाह फैलाई कि वे तीसरी बार अध्यक्ष बन रहे हैं जबकि वास्तव में यह दूसरी बार है। उन्होंने 2027 में जिले की सभी विधानसभा सीटें जीतने का संकल्प भी लिया।
सीमा जागरण मंच के तत्वाधान में सोनौली कस्बे में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में पेट्रोल भरवाने को लेकर दो बाइक सवार आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। गोली युवक के हाथ में लगी जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि तीन बाइक सवार बिना लाइन के पेट्रोल भरवाना चाहते थे जिस पर झगड़ा हो गया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
अमरोहा में आज विश्व हिंदू महासंघ भारत की मुरादाबाद मंडल कार्यकारिणी ने भव्य वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों ने भाग लिया और हिंदू समाज को एकजुट करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत योगी पंकज नाथ महाराज, राष्ट्रीय संरक्षक देवेंद्र तोमर, प्रदेश महामंत्री भानु प्रताप सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष आकाश वीर सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी अमित सिंह समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन में संगठन के विस्तार और हिंदू समाज को जाति, मत और संप्रदाय से ऊपर उठकर एकजुट करने पर विशेष जोर दिया गया। मुरादाबाद मंडल प्रभारी ऋषभ कुमार कश्यप और उत्तर प्रदेश गौ रक्षा उपाध्यक्ष विवेक शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
महराजगंज के श्यामदेऊरवा थाना क्षेत्र के तरकुलवा भटगावा गांव में धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। धर्म परिवर्तन के लिए एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि कुछ लोग हिंदू समुदाय के लोगों को लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। बजरंग दल की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रार्थना सभा में शामिल 9 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बस्ती जिले में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष के रूप में विवेकानंद मिश्रा की घोषणा होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर पंचायत नगर बाजार के राजकोट चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बहादुरपुर भाजपा संगठन के मंडल अध्यक्ष विजय भान सिंह ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद" और "विवेकानंद मिश्रा जिंदाबाद" के नारे लगाए। इस अवसर पर विजय भान सिंह, राम कृपाल यादव, प्रदीप सिंह राना, प्रदीप निषाद, श्रुति अग्रहरी, दिलीप शर्मा, प्रदीप सिंह, मोहंती दूबे, मोनू पांडेय, राकेश पांडेय, राम सूरत दूबे, रणविजय गौतम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा जिला चुनाव अधिकारी और काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ओंकार केसरी ने पार्टी कार्यालय में अधिवेशन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की। प्रदेश नेतृत्व ने संजय पांडेय को एक बार फिर जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। नए जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय ने शीर्ष नेतृत्व, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। बता दें कि अशोक पांडेय पहले भाजपा के जिला मंत्री और जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके हैं।