227809
Amethi: मुसाफिरखाना में छात्र-छात्राओं की क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
Utelwa, Uttar Pradesh:मुसाफिरखाना ज्ञान एकेडमी के संचालक दीपक पांडे जी द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एबीवीपी के पूर्व सोशल मीडिया संयोजक राहुल कौशल विद्यार्थी जी और गायत्री मंदिर के पुजारी विजय बहादुर सिंह जी ने फीता काटकर किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बरेली में एलपीजी गैस की कमी की खबरें निराधार, शादी-विवाह व आयोजनों के लिए मिलेगी प्राथमिकता—डीएम
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। जनपद में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा है कि बरेली में गैस की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है। डीएम ने बताया कि शादी-विवाह और धार्मिक आयोजनों के मद्देनजर प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। ऐसे आयोजनों के लिए जरूरतमंद लोगों को हर हाल में गैस उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए संबंधित व्यक्ति को आयोजन से जुड़े दस्तावेज, जैसे शादी का कार्ड आदि प्रस्तुत करना होगा, जिसके सत्यापन के बाद कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि गैस का दुरुपयोग न करें, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को समय पर गैस मिल सके। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी परिवार या आयोजन को गैस की कमी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि गैस एजेंसियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है। एजेंसियों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि वितरण व्यवस्था पारदर्शी और सुचारू बनी रहे। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और उपभोक्ताओं को समय पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।0
0
Report
बुलंदशहर में दिनदहाड़े स्कूटी सवार युवक की चाकुओं से हत्या, फरार हमलावर
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: बुलंदशहर:स्कूटी सवार युवक की दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर हत्या हमलावर आरोपी भी अपनी स्कूटी पर था सवार,वारदात को अंजाम देकर हुआ फरार हमलावर आरोपी ने मृतक के घर पहुंच कर उसके भाई पर भी किया हमला घायल युवक को परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती हमलावर आरोपी व मृतक युवक गांव पाली परतापुर के निवासी बताए जा रहे हैं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर मौजूद, आरोपी की तलाश और जांच में जुटी पुलिस थाना खानपुर क्षेत्र लखावटी-खानपुर मार्ग पर गांव भटपुरा और पाली के जगलों का मामला0
0
Report
बेगूं में ट्रांसफार्मर चोरी: अज्ञात चोरों ने स्थानीय बिजली कटौती से हड़कंप मचाया
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र के नरसिंहपुरा गांव में अज्ञात चोरों द्वारा ट्रांसफार्मर चोरी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि को अज्ञात चोर गांव में लगे बिजली ट्रांसफार्मर को खोलकर वाहन में भरकर ले गए। सुबह जब गांव में बिजली सप्लाई शुरू नहीं हुई और पानी की सप्लाई भी बाधित रही तो ग्रामीणों को घटना की जानकारी लगी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो ट्रांसफार्मर गायब मिला। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया, वहीं पुलिस को भी मामले की सूचना देकर जांच शुरू कर दी गई है।0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में भाजपा ने स्थापना दिवस ध्वजारोहण साथ सेवा और सुशासन का संकल्प लिया
Dungarpur, Rajasthan:भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना 47वां स्थापना दिवस पूरे देश के साथ-साथ डूंगरपुर जिले में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर डूंगरपुर पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। वहीं स्थापना समारोह में संगठनात्मक चर्चा करने के साथ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सेवा और सुशासन का संकल्प लिया। डूंगरपुर भाजपा कार्यालय में आयोजित स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हकरू मईड़ा रहे। वही समारोह में पूर्व मंत्री सुशील कटारा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। सबसे पहले भाजपा व नेताओं ने पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। वहीं इसके बाद स्थापना दिवस समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। पार्टी ने जनसंघ से लेकर आज तक के अपने सफर में राष्ट्रवाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को सर्वोपरि रखा है। सरकार की उपलब्धियों का बखान: पार्टी पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और भजनलाल शर्मा सरकार की जनहितकारी योजनाओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र पर चलते हुए गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित है। राम मंदिर निर्माण और धारा 370 को हटाना पार्टी की वैचारिक जीत और मजबूत इच्छाशक्ति का प्रतीक है। स्थापना दिवस के उपलक्ष में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे हर गांव और ढाणी तक जाकर सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाएं। पार्टी नेताओं ने जोर देकर कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला एक माध्यम है। इस अवसर पर जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।0
0
Report
कोटा ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन रूट क्लियरेंस से डोडा और अफीम बरामद
Kota, Rajasthan:कोटा ग्रामीण पुलिस की "ऑपरेशन रूट क्लिरियेंस" के तहत बड़ी कार्रवाई,\nअंतरराज्यीय तस्करों से 30.760किलोग्राम अवैध डोडा चुरा एवं 1.900किलोग्राम अफीम की बरामद,\nअंतरराष्ट्रीय बाजार में जप्त माल की कीमत 15लाख,\nमंडाना एवं DST टीम की संयुक्त कार्रवाई,\nनाकाबंदी के दौरान झालावाड़ से कोटा आ रही कार को किया चेक,कट्टो में मिला मादक पदार्थ,एक तस्कर मोके से हुआ फरार,\nआरोपी अनिल जाट को तस्करी में प्रयुक्त कार सहित किया गिरफ्तार,अन्य सहयोगी सुरजाराम जाट हुआ मौके से फरार,\nमादक पदार्थ के स्रोत को लेकर अग्रिम अनुसन्धान जारी,\nग्रामीण SPसुजीत शंकर के नेतृत्व में हुई कार्रवाई,\nआपरेशन रूट क्लीयरेंस के माध्यम से लगातार मादक पदार्थ तस्करों पर जारी कारवाई0
0
Report
चित्तौड़गढ़: कलेक्टर के दौरे के दौरान पेयजल सुधार के आदेश जारी
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले कलेक्टर डॉ. मंजू ने राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर पेयजल व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जिला कलेक्टर धनेत ग्राम पंचायत प्रमुखालय पहुंचीं, जहां उन्होंने हैंडपंप का निरीक्षण किया और स्वयं हैंडपंप चलाकर पानी की उपलब्धता व गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने ग्रामीणों से पेयजल व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली और समस्याओं के बारे में पूछा। भ्रमण के दौरान महिलाओं ने स्नानघर निर्माण की मांग रखी, जिस पर जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को खराब हैंडपंपों की शीघ्र मरम्मत कर पेयजल व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश भी दिए।0
0
Report
Advertisement
पाकिस्तान से आए शरणार्थियों के कब्जे से मुक्त हुआ मुक्तेश्वर मंदिर क्षेत्र
Noida, Uttar Pradesh:पाकिस्तान से आए शरणार्थियों के क़ब्ज़े से मुक्त कराई गई मुक्तेश्वर महादेव नक्का कुआँ मुक्तेश्वर महादेव मंदिर की अरबों रुपया की ज़मीन. मुक्तेश्वर महादेव के पास की अरबों रुपया की ज़मीन को पाकिस्तान से आए कुछ शरणार्थियों ने क़ब्ज़ा कर लिया था. प्रशासन की इन भू माफ़ियाओं की करतूत पर नज़र पड़ी तो उन्होंने बुल्डोजर एक्शन के तहत उनके क़ब्ज़ा किये हुए मकान दुकान को ज़मींदोज कर दिया. प्रशासन ने जिस मार्ग पर कभी गंगा बहती थी प्राचीन गंगा मंदिर के आस पास का इलाक़ा नक्का मुक्तेश्वर महामंदिर मुक्तेश्वर महादेव मंदिर की ज़मीन को क़ब्ज़ा मुक्त करा लिया है0
0
Report
फरीदाबाद: प्रेम-इन्कार से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद कल शाम एक 28 वर्षीय युवक ने गर्लफ्रेंड द्वारा शादी से इंकार किए जाने से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान निखिल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निखिल का संजय कॉलोनी की एक युवती के साथ करीब पांच साल से प्रेम संबंध था और दोनों शादी करना चाहते थे। इस संबंध को लेकर परिवारों के बीच बातचीत भी हो चुकी थी, लेकिन कुछ समय से युवती ने शादी से मना करना शुरू कर दिया था, जिससे निखिल मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। रविवार शाम करीब पांच बजे निखिल ने युवती से व्हाट्सएप पर बातचीत की और फिर उसे वीडियो कॉल किया। कॉल के दौरान ही उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह देखकर युवती ने तुरंत निखिल के दोस्तों को सूचना दी। दोस्त मौके पर पहुंचे तो निखिल फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Muzaffarpur के BRABU VC आवास पर नकाबपोश ने सुतली बम फेंका, हड़कंप
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के BRABU के VC आवास गेट के पास देर रात स्कूटी सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने सुतली बम फेंका, जिससे यूनिवर्सिटी कैंपस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीटीएसपी और FSL की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शुरुआती जांच के अनुसार बदमाशों ने सुतली बम ही फेंका था और फरार हो गए। इससे पहले campus में तैनात पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। इस घटना में किसी की जान-माल की क्षति नहीं हुई है। आगे की जांच जारी है.0
0
Report
Advertisement
पिथौरागढ़ के जारा जिबली में इंटर कॉलेज के लिए ग्रामीणों का आमरण अनशन शुरू
Noida, Uttar Pradesh:Manish Chaudhary Pithoragarh 110 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पहुंचे जरा जीबली के ग्रामीण, नगरी क्षेत्र में जुलूस निकालकर किया जारजीबली इंटर कॉलेज की मांग... 15 से 20 किलोमीटर दूर छात्रों को जाना पड़ता है 11th और 12th की पढ़ाई के लिए, कोई नहीं है इंटर कॉलेज जाराजीबली मैं...... ग्राम जारा जिबली, विकासखंड धारचूला के लगभग 200 ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में एकत्र होकर राजकीय उच्च विद्यालय जारा जिबली को इंटर कॉलेज में उच्चीकृत करने की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस मांग को प्रशासन और सरकार के समक्ष रखा जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को इंटर स्तर की पढ़ाई के लिए दूर जाना पड़ता है, जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित हो रही है। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उच्चीकरण का शासनादेश जारी नहीं किया जाता, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में अपनी मांग को दोहराया।0
0
Report
Muzaffarpur BRABU VC आवास के पास नकाबपोश बदमाशों ने सुतली बम फेंका, जांच जारी
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के BRABU के VC आवास गेट के पास देर रात स्कूटी पर सवार 2 नकाबपोश बदमाशों ने सुतली बम फेंका और फरार हो गए. इससे कैंपस में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही शहर की पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है, साथ ही कैंपस में लगे CCTV फुटेज खंगालीजा रहे हैं. शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ कि बदमाशों ने सुतली बम ही फेंका था. घटना के बाद उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया. मोहिबुल्लाह अंसारी, सिटी एसपी ने बताया कि किसी की जान-माल को नुकसान नहीं हुआ है. पुलिस जांच जारी है.0
0
Report
गाड़िया लोहार समाज के लिए 5% आरक्षण और कल्याण बोर्ड की घोषणा
Jaipur, Rajasthan:पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का X पर बयान काहा -गाड़िया लोहार प्रतिज्ञा मुक्ति दिवस के अवसर पर मैं गाड़िया लोहार समाज की अटूट निष्ठा, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं ऐतिहासिक संकल्प को नमन करता हूं। आज ही के दिन वर्ष 1955 में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने चित्तौड़गढ़ दुर्ग में इस स्वाभिमानी समाज को प्रवेश करवाकर इनकी सदियों पुरानी प्रतिज्ञा को पूर्ण करवाया था। हमारी कांग्रेस सरकार ने सदैव इस समाज के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाए हैं जिसके अंतर्गत गाड़िया लोहार समेत एमबीसी वर्ग को राजस्थान न्यायिक सेवा में 5% आरक्षण देने का ऐतिहासिक फैसला किया गया। साथ ही, समाज के सर्वांगीण विकास और उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु 'राजस्थान राज्य गाड़िया लोहार कल्याण बोर्ड' के गठन को मंजूरी प्रदान की गई।0
0
Report
Advertisement
झारखंड में मिसिर बेसरा के खिलाफ ऑपरेशन की तैयारी, 49 इनामी माओवादी सूची जारी
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग माओवादियों के बचे हुए एकमात्र शीर्ष नेता मिसिर बेसरा को घेरने की तैयारी, माओवादियों के टॉप कमांडर MISSIR BASERA के खिलाफ जल्द लॉन्च हो सकता है बड़ा ऑपरेशन, पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा अपने 70 साथियों के साथ झारखंड में छुपे होने की सूचना, हाल ही में झारखंड पुलिस ने मिसिर बेसरा सहित 49 इनामी माओवादियों की जारी की थी सूची, झारखंड पुलिस द्वारा द्वारा जारी सूची में शामिल माओवादियों के ऊपर कुल 5 करोड़ 47 लाख रुपए का इनाम0
0
Report
BMI से जानिए आपका सही वजन और वजन नियंत्रित करने के आसान उपाय
Morena, Madhya Pradesh:कितना ‘वजन’ सही है?…ये सवाल आज हर उम्र के लोगों के मन में है…कोई बढ़ते वजन से परेशान है, तो कोई कम वजन को लेकर चिंतित…लेकिन क्या आप जानते हैं कि सही वजन क्या होता है…और इसे कैसे मेंटेन रखा जाए? शरीर का सही वजन हर इंसान के लिए अलग-अलग होता है…ये आपकी लंबाई, उम्र और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है… वजन सही है या नहीं, ये जानने का सबसे आसान तरीका है BMI यानी बॉडी मास इंडेक्स… BMI का फॉर्मूला: वजन (किलो) ÷ (लंबाई मीटर में)² BMI के अनुसार कैटेगरी: 18.5 से कम – अंडरवेट 18.5 से 24.9 – नॉर्मल वजन 25 से 29.9 – ओवरवेट 30 से ज्यादा – मोटापा BMI चार्ट, वजन मापते लोग, जिम एक्सरसाइज, हेल्दी फूड वॉइस ओवर: World Health Organization के मुताबिक, मोटापा आज एक ‘एपिडेमिक’ यानी वैश्विक समस्या बन चुका है… बढ़ता वजन डायबिटीज, हार्ट डिजीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है अगर आप अपना वजन सही रखना चाहते हैं, तो सबसे जरूरी है बैलेंस्ड लाइफस्टाइल… रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज…संतुलित आहार…और पर्याप्त नींद बेहद जरूरी है… बाइट (डॉक्टर/एक्सपर्ट): “वजन को कंट्रोल में रखने के लिए फास्ट फूड और जंक फूड से दूरी बनाना जरूरी है…फल, सब्जियां और प्रोटीन से भरपूर डाइट लें कम वजन भी उतना ही खतरनाक हो सकता है…इससे शरीर कमजोर हो सकता है और इम्युनिटी घटती है…0
0
Report
हमीरपुर में राठ कोतवाली ने जेब काटकर चोरी के बदमाश गिरफ्तार, 39,830 रुपये बरामद
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-राठ कोतवाली पुलिस को मिली सफलता, पुलिस ने जेब काटकर चोरी करने वाले 2 चोरों को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार चोरों के कब्जे से 39,830 रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद, 03 अप्रैल को चोरों ने जेब काटकर 50 हजार रुपये की चोरी की वारदात को दिया था अंजाम, आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस कार्रवाई में जुटी, राठ कोतवाली क्षेत्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
