icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227412
HSHANSRAJ SINGHFollow30 Apr 2025, 10:32 am

Amethi - राहुल गांधी ने अमेठी में हार्ट यूनिट का उद्घाटन किया

Katra Maharani, Uttar Pradesh:

अमेठी में राहुल गांधी ने हार्ट यूनिट का उद्घाटन किया। कांग्रेस से रायबरेली सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे। अमेठी पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। इस दौरान राहुल गांधी ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।संजय गांधी अस्पताल में जहां राहुल गांधी ने हार्ट यूनिट का उद्घाटन कर आम लोगों के लिए सौंपा,वही मुंशीगंज स्थित गन फैक्ट्री का निरीक्षण भी किया। एक दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने इंडो रसियन रायफल प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण भी किया। इसके बाद उनका काफिला सीधे मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल पहुंचा जहां राहुल गांधी ने संजय गांधी अस्पताल में ओपन हर्ट सर्जरी यूनिट का उद्घाटन किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जयसंगसर में शांत मतदान के बाद देर रात दो पक्षों के बीच विवाद; कैंपर-ट्रैक्टर जब्त

Churu, Rajasthan:सरदारशहर। जयसंगसर गांव में देर रात दो पक्षों में हुआ विवाद, कैंपर और ट्रैक्टर जब्त; पुलिस ने संभाला मोर्चा, शांतिपूर्ण मतदान के बाद रात 10 बजे हुई घटना, दो-तीन लोगों को आई मामूली चोटें; थानाधिकारी बोले- चुनाव से नहीं जुड़ा मामला। सरदारशहर क्षेत्र के जयसंगसर गांव में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद देर रात करीब 10 बजे दो पक्षों के बीच अचानक विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। इस दौरान कैंपर और ट्रैक्टर के आपस में टकराने की बात भी सामने आई है। घटना में दो-तीन लोगों को मामूली चोटें आने की जानकारी मिली है। घटना की सूचना मिलते ही सरदारशहर थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत भारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मौके पर मौजूद भीड़ को तितर-बितर किया और मामले को शांत करवाया। पुलिस ने घटनास्थल से कैंपर और ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है। थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार, शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि शराब के नशे में दो लोगों के बीच आपसी झगड़ा हुआ था, जिसने बाद में बड़ा रूप ले लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विवाद चुनाव से संबंधित नहीं था और न ही मतदान को लेकर दोनों पक्षों में कोई झगड़ा हुआ था। फिलहाल गांव में पूरी तरह शांति बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

महोबा में तेज रफ्तार पिकअप ने मजदूर के हाथ काटे, जाम लगा प्रदर्शन

Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने अनियंत्रित होकर मजदूरी कर पैदल घर जा रहे मजदूर को टक्कर मार दी, हादसे में मजदूर का बायाँ हाथ शरीर से अलग हो गया और घायल युवक सड़क पर तड़पने लगा। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में शरीर से युवक का हाथ अलग होने से आक्रोशित हुए परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। परिजनों द्वारा घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस भी आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने में कामयाब नहीं हो सकी। मौके पर पहुंचे सीओ, एसडीएम ने पीड़ित परिवार को सरकारी आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया तब जाकर जाम में फंसे राहगीरों ने राहत की सांस ली। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के कुम्हडौरा माफ गाँव की है। गाँव के रहने वाले रामभगत का 25 वर्षीय बेटा धीरेन्द्र मजदूरी करके पैदल अपने घर जा रहा था, जैसे ही धीरेन्द्र गांव की मुख्य सड़क पर पहुंचा तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने अनियंत्रित होकर उसे टक्कर मार दी। हादसे की चपेट में आकर धीरेंद्र का बायाँ हाथ शरीर से अलग हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सड़क हादसे में धीरेंद्र का हाथ शरीर से अलग होने के कारण आक्रोशित हुए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और जाम में फंसकर राहगीर परेशान हो गए। आनन-फानन में परिजनों द्वारा घायल धीरेन्द्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उसे झाँसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों को समझाने में कामयाब ना हो सकी जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर शिवध्यान पांडे और सीओ ने पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों ने जाम खोला और जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। करीब 4 घंटे तक लगे जाम में फंसकर राहगीरों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
0
0
Report

वाराणसी: प्रेम विवाह के बाद युवती ने वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा

Varanasi, Uttar Pradesh:प्रेम विवाह के बाद युवती ने वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा, बोली - पति को कुछ हुआ तो जिम्मेदार मेरे घर वाले होंगे मयंक कश्यप/ वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती मनीषा ने अपनी मर्जी से शादी करने के बाद वीडियो जारी कर प्रशासन से सुरक्षा की अपील की है। युवती ने कहा कि मेरा नाम मनीषा है, मैंने अपनी मर्जी से शादी की है और मैं बालिग हूं। मेरे घर वाले इस शादी से खुश नहीं हैं। मनीषा ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि यदि मेरे पति को कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार मेरे घर वाले होंगे। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कसौधन ट्रेडिंग कंपनी में घुसी, टीनशेड क्षतिग्रस्त

Dipu RawatDipu RawatFollow40m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल बाजार में मंगलवार रात करीब 9:30 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुराने पंजाब नेशनल बैंक के बगल में स्थित कसौधन ट्रेडिंग कंपनी में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेडिंग कंपनी का टीनशेड क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे दुकान में जा घुसी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार चालक नशे की हालत में था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास के व्यक्ति भाग कर अपना जान बचाई जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर परतावल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

पुलिस ने ढाई घंटे में मासूम को बरामद कर मां से मिलवाया

Begun, Rajasthan:रायपुर पंडरी पुलिस ने ढाई घंटे में ढूंढ निकाला एक साल का मासूम, मां से मिलाया पारिवारिक विवाद के बाद पिता एक वर्षीय बेटे को जबरन ले गया था अपने साथ बच्चे की सुरक्षा को लेकर मां ने थाना पंडरी में दर्ज कराई थी शिकायत पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज ढाई घंटे में बच्चे को सकुशल बरामद किया मासूम का पहला जन्मदिन होने पर थाने में पुलिसकर्मियों ने काटा केक मां से मिलाने के बाद पुलिसकर्मियों ने मनाया बच्चे का जन्मदिन पति लाकेश सिंह बंजारे के खिलाफ BNS की धारा 296 और 115(2) के तहत अपराध दर्ज पंडरी थाना क्षेत्र का मामला बाइट- कृष्ण कुमार चंद्राकर, एसीपी, पंडरी
0
0
Report

कोटा दशहरा मेले में ड्रोन शो और जस्सी गिल के गीतों पर भीड़ मंत्रमुग्ध

Kota, Rajasthan:Kota 133 वां राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026, विजय श्री रंगमंच पर हुआ भव्य ड्रोन शो,हनुमान जी ka लंका दहन,श्री राम मंदिर,रावण वध, कोटा हवाई सेवा के साथ हैंगिंग ब्रिज के दृश्य देख मंत्रमुग्ध हुए शहरवासी, पंजाबी नाइट कार्यक्रम में जस्सी गिल और बब्बल रॉय के हिट गानों पर झूमे शहरवासी, पंजाबी गानों के साथ बॉलीवुड एवं हिंदी गानों की धुन पर झूमे शहरवासी, जस्सी गिल के हिट गानों पर छात्र,युवा वर्ग के लोग जमकर झूमे, भीड़ को काबु करने के लिए पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कार्यक्रम के अंत तक मुस्तैद रहे पुलिस जवान, निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा, महापौर अनसुईया गोस्वामी ने कलाकारों का किया स्वागत सम्मान, राम-राम कोटा कहकर किया दर्शकों का स्वागत,
0
0
Report
Advertisement

खातेगांव TI हत्याकांड: ड्राइवर अक्कू और साथी का शॉर्ट एनकाउंटर, दोनों घायल

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:खातेगांव TI हत्याकांड मामला, आरोपी ड्राइवर और उसके साथी का शॉर्ट एनकाउंटर खातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड के 2 आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया। दोनों आरोपी सीधे पैर में गोली लगने से घायल हुए। दोनों आरोपियों को पुलिस आलीराजपुर से पकड़कर अलग-अलग रास्ते से खातेगांव लाया गया। रविवार- सोमवार की दरमियानी रात खातेगांव TI दिलीप पुरी की अवैध शराब परिवहन कर रहे आयशर ट्रक चालक ने कुचलकर हत्या कर दी थी... मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी ड्राइवर गजेंद्र उर्फ अक्कू और उसके साथी धीरज का शॉर्ट एनकाउंटर किया... पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को पुलिस आलीराजपुर से पकड़कर अलग-अलग रास्ते से खातेगांव लाया गया... इस दौरान पहले आरोपी आयशर ड्राइवर गजेंद्र ऊर्फ अक्कू रावत ने भागने का प्रयास किया, जहां पुलिस ने उनके पैर में गोली मार दी; उन्हें देर रात जिला अस्पताल लाया गया और बाद में इंदौर रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसके साथी धीरज को भी पैर में गोली लगने के बाद जिला अस्पताल लाया गया व प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया गया... बायट - आदित्य तिवारी - SDOP, कन्नौद बायट - सुमित अग्रवाल - CSP, देवास बायट - डॉ. अजय पटेल - RMO, जिला अस्पताल देवास
0
0
Report

ED ने पंचकूला में सेवानिवृत्त DSP जगबीर के बेटों के ठिकानों पर छापेमारी की

Panchkula, Haryana:पंचकूला में सेवानिवृत्त DSP जगबीर के बेटों के ठिकानों पर ED की बड़ी रेड... कई घंटे की जांच के बाद टीम लैपटॉप, मोबाइल फोन, डॉक्युमेंट्स और कैश ज़ब्त कर अपने साथ ले गई... पंचकूला के सेक्टर 17 स्थित अल्फ़ा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 101 और 102 में ED की छापेमारी... अल्फ़ा अपार्टमेंट में सेवानिवृत्त DSP जगबीर के बेटों के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी की कार्रवाई पूरी हो गई है... कई घंटे तक चली जांच और तलाशी के बाद ED की टीम परिसर से रवाना हो गई... सूत्रों के मुताबिक, तलाशी के दौरान ED अधिकारियों ने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल फोन और नकदी अपने कब्जे में ली है, जिन्हें टीम अपने साथ लेकर गई है। हालांकि, इस पूरी कार्रवाई के दौरान परिवार के किसी भी सदस्य को ED अधिकारी अपने साथ नहीं ले गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अपेक्स अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 101 और 102 सेवानिवृत्त DSP जगबीर के बेटे के आवास हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top