227809
Amethi-पुलिस की जांच में लूट की घटना निकली फर्जी
Dulari Nagar, Uttar Pradesh:अमेठी पुलिस की जांच में 9 लाख 50 हजार की लूट की घटना निकली फर्जी,पुलिस ने 5 घंटे के अंदर जांच कर फर्जी लूट का किया खुलासा। पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता बैंक का है कर्जदार,जिसके चलते शिकायतकर्ता ने स्वयं रची लूट की घटना को साजिश खबर चलने के अमेठी पुलिस ने मामले का किया खुलासा। देर रात्रि लूट की घटना की सूचना पर जांच करने स्वयं पहुंचे थे एएसपी और सीओ व कई थानों की फोर्स ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यमुना जल समझौते पर डोटासरा-जूली का तीखा हमला, राजस्थान को पानी का अधिकार
Sikar, Rajasthan:सीकर यमुना जल समझौते पर डोटासरा का हमला, बोले- यह अधिकार है, खैरात नहीं जूली ने भी सरकार को घेरा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर सीकर पहुंचे। शहर के रामूकाबास तिराहे पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गठाला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान आयोजित पत्रकार वार्ता में डोटासरा और जूली ने हरियाणा-राजस्थान के बीच हुए यमुना जल समझौते, बाड़मेर रिफाइनरी, प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा और कृषि विभाग सहित कई मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि यमुना जल शेखावाटी और राजस्थान का अधिकार है, कोई खैरात नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार समझौते का झूठा प्रचार कर रही है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद को भागीरथ साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1994 के समझौते के तहत राजस्थान को 581 एमसीएम पानी मिलना तय था, लेकिन वर्तमान एमओए में ऐसी शर्तें जोड़ दी गई हैं, जिनसे राजस्थान के हित प्रभावित हुए हैं। डोटासरा ने कहा कि हरियाणा पहले अपना हिस्सा लेगा और राजस्थान को केवल बारिश के चार महीनों के दौरान ओवरफ्लो का पानी मिलेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब हरियाणा रास्ते में भी पानी उपयोग करेगा तो राजस्थान के हिस्से में आखिर कितना पानी बचेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने बजट में 33 हजार करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा तो की, लेकिन अब तक एक रुपये का भी प्रावधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने कार्यकाल में यमुना का एक बूंद पानी भी राजस्थान तक पहुंचा दें तो कांग्रेस उनका स्वागत करेगी और धन्यवाद देगी। लेकिन फिलहाल यह सिर्फ कागजी समझौता है और भाजपा जनता को भ्रमित कर रही है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बाड़मेर रिफाइनरी कार्यक्रम में आमसभा नहीं होने को लेकर कहा कि भाजपा को खाली कुर्सियों का डर है, इसलिए आमसभा रद्द की गई। उन्होंने दावा किया कि रिफाइनरी परियोजना का 90 प्रतिशत कार्य कांग्रेस सरकार के समय पूरा हुआ था, जबकि भाजपा सरकार ने इसकी लागत बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला। जूली ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रसौताओं की मौत, गलत इंजेक्शन, चिकित्सा अव्यवस्था और अस्पतालों की बदहाल स्थिति सरकार की विफलता का प्रमाण है। उन्होंने आरोप लगाया कि चिकित्सा मंत्री केवल बयानबाजी कर रहे हैं, जबकि स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बिगड़ रही हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर निशाना साधते हुए जूली ने कहा कि प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक पद खाली हैं, विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति, पुस्तकें और साइकिलें नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस गोविंद सिंह डोटासरा के साथ खड़ी है और भाजपा कांग्रेस सरकार की शिक्षा योजनाओं को भी ठीक से आगे नहीं बढ़ा पा रही। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के छापों को लेकर भी जूली ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि करोड़ों रुपये बरामद हुए तो दोषियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही। उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार के मामलों को दबाने का आरोप लगाया। दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल घोषणाएं, इवेंट और प्रचार कर रही है, जबकि प्रदेश की जनता को पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे मूलभूत मुद्दों पर राहत नहीं मिल रही है। 1.बाइट - गोविंद सिंह डोटासरा पीसीसी चीफ, राजस्थान। 2.बाइट - टीकाराम जूली नेता प्रतिपक्ष,राजस्थान विधानसभा。0
0
Report
भीषण गर्मी के मद्देनजर गौतम बुद्ध नगर के सभी स्कूलों का समय बदला गया
Greater Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार चल रही लोगों के प्रकोप को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने जनपद गौतम बुद्ध नगर के सभी बोर्ड के कक्षा 1 से 8 तक संचालित विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिए हैं नए आदेश के तहत अभी सभी स्कूल सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे ये आदेश सरकारी सहायता प्राप्त सीबीएसई आईसीएसई यूपी बोर्ड सहित जिले के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर सामान्य रूप से लागू होगा। *भीषण गर्मी और लू से बच्चों की सुरक्षा के लिए लिया गया फैंसला* पिछले कई दिनों से जिले में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है दोपहर के समय चल रही लू और तेज धूप के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव का निर्णय लिया है ताकि विद्यार्थियों को दोपहर की भीषण गर्मी से बचाया जा सके जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने बताया कि विद्यालयों के समय में किया गया यह बदलाव केवल सरकारी स्कूलों तक सीमित नहीं रहेगा जनपद में संचालित सभी बोर्ड के निजी सहायता प्राप्त एवं सरकारी विद्यालयों पर यह आदेश समान रूप से लागू होगा बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है इसके लिए सभी शिक्षण संस्थानों को आदेश का कड़ाई से पालन करना होगा। *शिक्षक संघ की मांग पर प्रशासन ने लिया त्वरित निर्णय* प्राथमिक शिक्षक संघ नहीं लगातार बढ़ रही गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों का समय बदलने की मांग की थी शिक्षक संघ के प्रति मंडल ने जिलाधिकारी मैदा रूपम से मुलाकात कर बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तत्काल निर्णय लेने का अनुरोध किया था प्रशासन ने मामले को गंभीरता से देखते हुए तुरंत आदेश जारी कर दिया।अभिभावकों का कहना है कि स्कूलों का समय बदलना जनहित में लिया गया महत्वपूर्ण फैसला है पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करना चाहिए।0
0
Report
गढ़चिरौली में रेती माफिया–प्रशासन संगनमत से करोड़ों की लूट, शिवसेना ने कड़ा आरोप
Gadchiroli, Maharashtra:प्रशासन और अधिकाऱ्यांच्या संगनमताने गडचिरोली जिल्ह्यात रेती माफियांकडून कोट्यवधींच्या महसुलाची लूट सुरू असल्याचा गंभीर आरोप शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) पक्षाने केला आहे. ९ जून २०२६ पासून जिल्ह्यातील सर्व रेती घाट बंद असूनही दिवसाढवळ्या ओव्हरलोड वाहनांद्वारे अवैध उत्खनन व वाहतूक सुरू आहे. घाटांचे मार्ग बंद केल्याचा प्रशासनाचा दावा फोल ठरला आहे. या अवैध प्रकारामुळे नदीपात्र, भूजल पातळी धोक्यात आली असून ओव्हरलोड वाहनांमुळे रस्त्यांची दुरवस्था व अपघातात निष्पाप बळी जात आहेत. कोंढाळा- सिनराई घाटावर बेकायदा उत्खनन सुरू असताना मजुराचा संशयास्पद मृत्यू झाला. यामुळे पोलीस व महसूल प्रशासनाच्या भूमिकेवर प्रश्नचिन्ह आहे. या संपूर्ण घटनेची उच्चस्तरीय चौकशी करून दोषी माफिया व अधिकाऱ्यांवर फौजदारी कारवाई करावी, अशी मागणी पक्षाने केली आहे. तातडीने कारवाई न झाल्यास आठ दिवसात तीव्र आंदोलन छेडून अवैध रेती वाहतूक रोखण्याचा इशारा देण्यात आला आहे.0
0
Report
Advertisement
ताल मैदान में 15 दिन से गंदा पानी, बदबू अस्पताल तक पहुंची, डेंगू-मलेरिया का खतरा
Churu, Rajasthan:सरदारशहर। सरदारशहर का ताल मैदान बना बदबूदार झील, 15 दिन से जमा गंदे पानी ने बढ़ाई मुसीबत, अस्पताल तक पहुंची दुर्गंध सरदारशहर में पिछले दिनों लगातार हुई बारिश के बीच शहर का ताल मैदान इन दिनों झील का रूप ले चुका है। पिछले करीब 15 दिनों से यहां गंदा पानी जमा होने के कारण अब तेज बदबू उठने लगी है। हालात ऐसे हैं कि इस बदबू का असर ताल मैदान स्थित राजकीय उप जिला अस्पताल तक पहुंच रहा है, जिससे मरीजों, चिकित्सकों और आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ताल मैदान परिसर में शहर का सबसे बड़ा राजकीय उप जिला अस्पताल स्थित है। इसके अलावा यहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के सरकारी क्वार्टर भी बने हुए हैं। स्थानीय नागरिक दीपक पांडिया और बुलाकी शर्मा ने बताया कि पिछले 15 दिनों से पानी की निकासी नहीं होने के कारण दुर्गंध लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं ठहरे हुए पानी में मच्छरों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छर जनित बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। ताल मैदान के आसपास सैकड़ों लोग ठेले लगाकर अपना रोजगार चलाते हैं। आइसक्रीम विक्रेता रतिराम सैनी ने बताया कि हर वर्ष यही स्थिति बनती है और पानी की निकासी नहीं होने से करीब दो महीने तक परेशानी झेलनी पड़ती है। उनका कहना है कि जब तक पानी सूखने लगता है, तब तक फिर बारिश हो जाती है और मैदान दोबारा जलमग्न हो जाता है। गौरतलब है कि ताल मैदान सुबह-शाम शहरवासियों के टहलने और युवाओं के क्रिकेट खेलने का प्रमुख स्थान भी है, लेकिन जलभराव के कारण यहां की गतिविधियां भी प्रभावित हो गई हैं।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ताल मैदान में जमा पानी की स्थायी निकासी की व्यवस्था की जाए, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों, आसपास रहने वाले लोगों, दुकानदारों और आम नागरिकों को राहत मिल सके। आपको बता दे कि नगर परिषद मुख्य बाजार में बारिश के दौरान जमा होने वाले पानी को जनरेटर (पंप) की सहायता से ताल मैदान में छोड़ देती है। यही कारण है कि हर बारिश के बाद ताल मैदान जलभराव और बदबू की गंभीर समस्या से जूझता रहता है। बाइट- 1 से 3 स्थानीय निवासी0
0
Report
30 जून से घर-घर फॉर्म वितरण, एसआईआर-2026 से मतदाता सूची का नवीकरण
Bokaro Steel City, Jharkhand:30 जून से घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे फॉर्म का वितरण, प्रारूप मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का मिलेगा अवसर। बोकारो उपायुक्त ने कहा एसआईआर-2026 पूरी तरह पारदर्शी एवं सहभागी प्रक्रिया, सभी पात्र मतदाता भरें एन्यूमरेशन फॉर्म। सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों के साथ आयोजित संवाददाता सम्मेलन में 30 जून से प्रारंभ होने वाले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर)-2026 की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अधिकांश लोग विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया से परिचित नहीं हैं, क्योंकि झारखंड में यह 23 वर्षों के बाद आयोजित किया जा रहा है। यह एक 'डी-नोवो' (नए सिरे से) प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से मतदाता सूची का व्यापक एवं अद्यतन पुनरीक्षण किया जाएगा। डीईओ सह डीसी ने बताया कि एसआईआर-2026 दो चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण में मतदाता सूची में दर्ज सभी मौजूदा मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा। जो मतदाता विधिवत हस्ताक्षर कर यह फॉर्म जमा करेंगे, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त दस्तावेज की मांग किए प्रारूप मतदाता सूची में शामिल कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। भारत के पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए दावा प्रस्तुत कर सकेंगे, वहीं अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाने के लिए प्रपत्र-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज की सकेगी। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता के बाद अब तक देश में नौ बार विशेष गहन पुनरीक्षण कराया जा चुका है तथा वर्ष 2025-26 का एसआईआर देश का दसवां विशेष गहन पुनरीक्षण है। यह प्रक्रिया विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तरह ही पूरी तरह पारदर्शी, सहभागी एवं लोकतांत्रिक है, जिसमें मतदाताओं एवं राजनीतिक दलों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। डीईओ सह डीसी ने बताया कि जिले में लगभग 75.5 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। 30 जून को मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 की बैठक के बाद बीएलओ घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण प्रारंभ करेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि भारत के प्रत्येक पात्र नागरिक अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा करें, ताकि उनका नाम प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। डीईओ सह डीसी ने आम नागरिकों से ईसीआईनेट (ECINET) ऐप डाउनलोड कर निर्वाचन संबंधी सेवाओं एवं जानकारी का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि बीएलओ के कार्य में सहयोग के लिए शिक्षकों को वॉलिंटियर के रूप में लगाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वॉलिंटियर्स बीएलओ के पर्यवेक्षक नहीं, बल्कि फ्रेंड, फिलॉसफर एवं गाइड की भूमिका निभाते हुए उन्हें सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने सभी से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बाइट -- अजय नाथ झा, बोकारो उपायुक्त0
0
Report
हरदोई में लापता नाबालिग बरामद, दुष्कर्म के आरोप पर परिजनों का हंगामा
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में लापता किशोरी बरामद, दुष्कर्म का आरोप लगाकर परिजनों का हंगामा, अस्पताल में भर्ती पीड़िता का चल रहा उपचार हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में लापता हुई नाबालिग किशोरी को पुलिस ने बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। किशोरी मूल रूप से हरपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और अपने ननिहाल बिलग्राम आई हुई थी। 22 जून को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उस समय परिजनों ने एक नाबालिग पर बहला-फुसलाकर किशोरी को ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने तलाश अभियान चलाकर किशोरी को बरामद किया। बरामदगी के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। आज परिजन बिलग्राम कोतवाली पहुंचे और नाबालिग पर किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि पीड़िता के साथ गंभीर अपराध हुआ है और दोषी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाई जाए। सूचना पर पुलिसकर्मियों ने किसी तरह परिजनों को समझाकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। बिलग्राम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट, पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, जबकि पीड़िता अस्पताल में भर्ती है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है.0
0
Report
Advertisement
हल्द्वानी में शराब के नशे में कार चालक ने चार राहगीरों को टक्कर, एक महिला गंभीर
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में तेज रफ्तार और नशे का खौफनाक कहर देखने को मिला। शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने मुखानी से जेल रोड तक चार राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि अन्य तीन लोग भी चोटिल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और कार को सीज कर दिया, घटना में तीन लोगों को टक्कर मारने के बाद भी चालक नहीं रुका और वाहन को तेज गति से आगे बढ़ाता रहा। जेल रोड तिराहे के पास कालू सिद्ध बाबा मंदिर के निकट उसने एक महिला को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला उछलकर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।0
0
Report
गोरखपुर के 200 साल पुराने पीपल में रहस्यमयी आग, धुआँ अभी भी जारी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में एक पीपल का पेड़ इन दिनों लोगों के बीच कौतूहल और चर्चा का विषय बना हुआ है। जंगल कौड़िया विकास खंड के मझगावा गांव के पास स्थित करीब 200 साल पुराने पीपल के पेड़ में बीते शनिवार की शाम आग लग गई। बताया जा रहा है कि पूजा के दौरान जलाए गए दीपक से आग पेड़ के खोखले हिस्से में पहुंच गई। हैरानी की बात यह है कि फायर ब्रिगेड की टीम दो बार आग बुझाने पहुंची थी फायर ब्रिगेड के सीएफओ ने बताया कि हमारी टीम द्वारा दो बार आग बुझाने का प्रयास किया गया है मगर उसके कुछ देर बाद ही उस पीवेल के पेड़ के दोदड़ से पुनः तेज धुंआ निकलने लग रहा है। दो दिन बाद भी पेड़ के अंदर से धुआं और आग निकलने की रहस्यमयी बात को लेकर अब चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार पुराने और खोखले पेड़ों के अंदर सुलगती आग लंबे समय तक बनी रह सकती है। यह तस्वीरें जंगल कौड़िया विकास खंड के मझगावा गांव की हैं, जहां फोरलेन के किनारे खड़ा लगभग 200 साल पुराना पीपल का पेड़ शनिवार शाम अचानक धुआं छोड़ने लगा। ग्रामीणों के मुताबिक महिलाएं रोज की तरह पेड़ की पूजा कर दीपक जलाकर चली गई थीं। कुछ देर बाद पेड़ के तने से धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी गई। सुबह फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ घंटे बाद दोबारा भी पानी डाला गया, लेकिन पेड़ के अंदर सुलग रही आग पूरी तरह नहीं बुझ सकी। पेड़ के खोखले हिस्से से लगातार धुआं निकलता रहा, जिससे यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी ऐसी घटना नहीं देखी। कई लोग इसे रहस्यमयी मान रहे हैं, जबकि जानकार बताते हैं कि पुराने और खोखले पेड़ों के अंदर सूखी लकड़ी, पत्तियाँ और जैविक पदार्थ होने के कारण आग भीतर ही भीतर लंबे समय तक सुलगती रह सकती है। यदि आग पूरी तरह नहीं बुझाई जाए तो यह कई दिनों तक धुआं देती रह सकती है। अमित पाण्डेय, ग्रामीण। सुरेश उर्फ भरत पाण्डेय,ग्रामीण। मझगावा गांव में पीपल के पेड़ में लगी यह आग अब लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गई है। फायर विभाग दो बार आग बुझाने का प्रयास कर चुका है, लेकिन पेड़ के भीतर सुलग रही आग अभी भी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। प्रशासन की नजर इस पर बनी हुई है और स्थानीय लोग भी लगातार स्थिति पर निगाह रखे हुए हैं।0
0
Report
हापुड़ - युवक की लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या, कार सवार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस।
Gulaothi, Uttar Pradesh:खबर यूपी के हापुड़ से है। जहां युवक की लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी गई है। कार सवार युवकों ने मोहसिन नाम के युवक को लाठी डंडों से पीट पीट कर उतारा मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रह है मृतक मोहसिन दिल्ली से बिजनौर बस से जा रहा था और गढ़ कोतवाली क्षेत्र में होटल पर खाने पीने के लिए बस से उतरा था युवक। मृतक की मोहसिन निवासी बिजनौर के रूप में हुई पहचान। घटना को अंजाम देकर कार सवार युवक मौके से फरार। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। गढ़ कोतवाली के बिस्मिल्लाह ढाबे की घटना।0
0
Report
Advertisement
मंडला के शिक्षक अखिलेश उपाध्याय की पहल: बैगा बेटियों की शिक्षा शक्ति तेज
Mandla, Madhya Pradesh:एंकर - मंडला जिले में एक शिक्षक ने सिर्फ पढ़ाने का नहीं, बल्कि सच्चे अर्थों में राष्ट्रनिर्माता होने का दायित्व निभाकर समाज के सामने प्रेरणा की मिसाल पेश की है। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला के अंग्रेजी शिक्षक अखिलेश उपाध्याय ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति छात्रावास की 55 बालिकाओं को अपने स्वयं के व्यय से अध्ययन और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की। वीओ - बालिकाओं को पेन, कॉपी, पेंसिल किट, कॉफी मग, छाते, घड़ियां सहित जरूरी सामग्री दी गई। यह पहल उनके “प्रयास” प्रकल्प के तहत की गई, जिसके माध्यम से वे लगातार जरूरतमंद विद्यार्थियों के शैक्षिक संवर्धन में जुटे हैं। अखिलेश उपाध्याय ने कहा कि जनजातीय बेटियों को अपनी संस्कृति पर गर्व करते हुए शिक्षा के माध्यम से मुख्यधारा में आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। बाईट - अखिलेश उपाध्याय - शिक्षक । वीओ - अखिलेश ने न केवल छात्राओं को करियर मार्गदर्शन दिया बल्कि इस पूरे शैक्षणिक सत्र में निःशुल्क पढ़ाई व बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराने का संकल्प भी लिया। बाईट - अस्मिता परस्ते - छात्रा बाईट - स्वाति जरसिया - छात्रा एंकर - जब शिक्षक सिर्फ पाठ्यपुस्तक तक सीमित न रहकर समाज और भविष्य निर्माण का संकल्प लेता है… तब वही शिक्षक बनता है असली राष्ट्रनिर्माता। मंडला में अखिलेश उपाध्याय की यह पहल समाज के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर सामने आई है।0
0
Report
शिर्डी मेळावेदरम्यान चोर रंगे हाथ पकडला, शिवसैनिकांनी चोरट्याला चोप दिला
Shirdi, Maharashtra:शिर्डीतील मेळाव्यादरम्यान चोरट्याला रंगेहाथ पकडला; उद्धव ठाकरे यांच्या कार्यकर्ता मेळाव्यात चोरट्याला चोरीचा प्रयत्न फसला. शिवसैनिकांनी चोरट्याला चोप दिला; मेळावा संपल्यानंतर उद्धव ठाकरे गाडीतून मार्गस्थ होत असताना चोरीचा प्रयत्न झाला. रंगेहाथ पकडल्यावर संतप्त शिवसैनिकांनी चोरट्याला चोप दिला. राहाता पोलिसांनी चोरट्याला ताब्यात घेतला.0
0
Report
मोहर्रम में क्रेन से मैजिक वाहन उठाकर विस्फोट; बड़नगर पुलिस ने 9 गिरफ्तार
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन/बड़नगर। मोहर्रम पर्व के दौरान क्रेन की मदद से मैजिक वाहन को उठाकर उसमें विस्फोट करने की घटना में बड़नगर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में 5 और आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला। पुलिस आरोपियों को घटना स्थल पर लेकर पहुंची, जहां उनसे घटना की तस्दीक करवाई गई और उठक-बैठक भी लगवाई गई。 इससे पहले पुलिस द्वारा 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका भी जुलूस निकाला गया था। अब तक इस मामले में कुल 9 आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जा चुका है。 Pपुलिस ने आरोपियों को स्पष्ट संदेश दिया कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की हरकतें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। बड़नगर पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
महासमुंद पुलिस ने NDPS के 7 मामलों में 9 क्विंटल गांजा नष्ट, करोड़ों रुपये बरामद
Mahasamund, Chhattisgarh:महासमुंद में पुलिस ने NDPS एक्ट के 7 मामलों में जब्त 9 क्विंटल 98 किलो 70 ग्राम (998.070 किलोग्राम) अवैध गांजा नष्ट किया. इसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ 12 लाख 5 हजार 500 रुपये बताई गई है. बालाजी प्लांट बेलसोंडा में जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में पुलिस अधीक्षक, जिला आबकारी अधिकारी, DSP अजाक व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में भौतिक सत्यापन के बाद नष्टिकरण किया गया. नष्ट किया गया गांजा थाना कोमाखान के 3, बसना के 1 और सांकरा के 3 NDPS प्रकरणों में वर्ष 2025 और 2026 के दौरान जब्त किया गया था.0
0
Report
MP बिजली महकमे EOW की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख रिश्वत मांगने पर अधिकारी गिरफ्तार
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर - रिश्वत लेते पकड़े गए एडिशनल चीफ इंजीनियर और कार्यपालन यंत्री मध्य प्रदेश के बिजली मुख्यालय शक्ति भवन में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ यानी EOW की बड़ी कार्यवाही 10 लाख का बिल भुगतान करने के बदले दोनों अधिकारियों ने ठेकेदार से मांगी थी रिश्वत अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रहलाद मर्सकोले को 10000 तो कार्यपालन यंत्री चंद्रशेखर मेहरा को 15000 की रिश्वत लेते EOW ने दबोचा ठेकेदार अशोक कुमार द्विवेदी की शिकायत पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने की कार्यवाही कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील में जूनियर इंजीनियर कार्यालय भवन के निर्माण के एवज में ठेकेदार ने लगाया था 10 लाख रुपए का बिल शिकायतकर्ता के मुताबिक कार्यपालन यंत्री चंद्रशेखर मेहरा ने 20000 तो अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रहलाद मर्सकोले ने मांगी थी 30000 की घूस आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ यानी EOW ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 (ए) के तहत दर्ज किया अपराध0
0
Report
कटनी के 14 थाने ISO प्रमाण पत्र के लिए तैयार, नागरिक सेवा सुधरेगी
Katni, Madhya Pradesh:कटनी पुलिसिंग की बदली तस्वीर, 14 थानों को आज मिला ISO प्रमाण जबलपुर रेंज के आई जी प्रमोद वर्मा ने थानों को दिया प्रमाण पत्र कटनी जिले की पुलिस व्यवस्था में गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। जिले के 14 थानों को आईएसओ (ISO) सर्टिफिकेट के लिए तैयार किया गया है। लंबे समय से इन थानों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही थीं। थानों में रंग-रोगन, साफ-सफाई, आकर्षक साज-सज्जा और आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है। फरियादियों के बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ रिकॉर्ड प्रबंधन को भी व्यवस्थित किया गया है। थानों को हाईटेक बनाने के लिए तकनीकी संसाधनों पर भी विशेष ध्यान दिया गया। वही कटनी के थानों का निरीक्षण जबलपुर रेंज के आईजी प्रमोद वर्मा ने चेक किया... प्रमाणन के लिए कोतवाली, कुठला, माधवनगर, एनकेजे, स्लीमनाबाद, बहोरीबंद, उमरियापान, ढीमरखेड़ा, बड़वारा, विजयराघवगढ़, बरही और यातायात थाना सहित कई कार्यालयों को शामिल किया गया है। वहीं रंगनाथ नगर, बाकल और कैमोर थाना इस सूची में शामिल नहीं हैं。 बाइट प्रमोद वर्मा आई जी जबलपुर रेंज0
0
Report
Advertisement
