227811
Amethi: ठंड से राहत के लिए अलाव तापते नजर आए लोग
Banarpur, Uttar Pradesh:बाजार शुकुल ब्लॉक के कई स्थानों पर प्रशासन द्वारा जलवाए गए अलाव से ठंड में दुकानदारों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली। अलाव के पास लोग गर्मी लेकर ठंड से बचते नजर आए और प्रशासन की इस पहल की सराहना की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुलमुला पुलिस ने गांजा ले जा रहे युवक को गिरफ्तार किया; 4 किलो गांजा बरामद
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा मोटरसाइकिल से गांजा ले जा रहा युवक गिरफ्तार, 4.120 किलो गांजा बरामद। मुखबिर की सूचना पर मुलमुला पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। मोटरसाइकिल की तलाशी में अलग-अलग पैकेट में मिला 4 किलो से ज्यादा गांजा। बरामद गांजे की कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई। गांजा बिक्री के लिए ले जाने की मिली थी सूचना। पुलिस ने गांजे के साथ वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की। आरोपी संतराम यादव, उम्र 37 वर्ष, सोनसरी का रहने वाला। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। Mulmula थाना क्षेत्र का पूरा मामला।0
0
Report
पामगढ़ में जुआ फड़ पर दबिश: 11 गिरफ्तार, 22,300 रुपये नगद और 52 ताश बरामद
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा पामगढ़ में जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार. दो अलग-अलग मामलों में जुआ खेलते पकड़े गए 11 आरोपी. जुआरियों के कब्जे से 22 हजार 300 रुपये नगद बरामद, 52 पत्ती ताश के साथ 5 मोटरसाइकिल भी पुलिस ने की जब्त. ग्राम कुटरा में देर शाम पुलिस ने मारा जुआ फड़ पर छापा,पामगढ़ पुलिस, साइबर थाना और रिस्पांस टीम ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई. जुआ खेलते पकड़े गए सभी 11 आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई. पुलिस की कार्रवाई से जुआरियों में मचा हड़कंप. पामगढ़ थाना क्षेत्र का पूरा मामला.0
0
Report
गोरैया गांव में विवाद के बाद चाकूबाजी, चार घायल; पुलिस जांच में जुटी
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले के कोटर थाना क्षेत्र के गोरैया गांव में शुक्रवार शाम विवाद के बाद चाकूबाजी हो गई। घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम गोरैया गांव में एक मेडिकल स्टोर के बाहर धीरज सिंह और विनय पाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर धीरज और उसके साथियों ने विनय के साथ लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। इसके बाद विनय और उसके साथियों ने चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुई चाकूबाजी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में शैलेन्द्र सिंह (35), धीरज सिंह (26) निवासी बरदाडीह-गोरैया, संदीप सिंह (27) और रजनीश सिंह (22) निवासी इटौर घायल हुए हैं। चारों को परिजनों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े वीडियो और फोटो भी जुटाए हैं। इनमें मारपीट और चाकूबाजी की घटना दिखाई दे रही है। पुलिस अब वीडियो-फोटो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के साथ ही विवाद की वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
बैतूल: 35 गौवंश से भरे कंटेनर के साथ आरोपी फरार, हैदराबाद जा रहा था
Betul, Madhya Pradesh:एंकर -बैतूल जिले में नागपुर-भोपाल हाईवे पर हतनापुर के पास गौवंश से भरा एक कंटेनर पकड़ा गया है। एनएच हाईवे पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली थी कि कंटेनर में गौवंश को हैदराबाद ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने बजरंग दल मुलताई और पुलिस प्रशासन को जानकारी दी। संयुक्त टीम ने हतनापुर के पास कंटेनर को रोककर जांच की,जहां करीब 35 गौवंश बरामद हुए। कार्रवाई के दौरान मौके से दो संदिग्ध आरोपी फरार हो गए। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश के साथ कंटेनर के रूट,गौवंश कहां से लाए गए थे और वाहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। बरामद गौवंशों को ग्राम बघोड़ा की गौशाला पहुंचाया गया,बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
एशियन गेम्स: भारत बनाम पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से पहले टीम इंडिया स्टेडियम पहुंची
Noida, Uttar Pradesh:TEAM INDIA REACHES AT STADIUM AHEAD OF INDIA VS PAKISTAN CRICKET GOLD MEDAL MATCH IN ASIAN GAMES VISUALS0
0
Report
सासाराम में जमीन के झगड़े के बाद दो परिवारों की मारपीट, युवक की हत्या
Sasaram, Bihar:सासाराम- नौहट्टा थाना के पहाड़िया में जमीन के झगड़ा में दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई है। मारपीट में 30 साल का एक युवक नवीन कुमार सिंह की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है। जबकि परिवार के अन्य पांच सदस्य भी घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। जहां से सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके से एक बंदूक भी बरामद किया है तथा तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। बताया जाता है कि शिवकुमार सिंह तथा लाल बाबू सिंह के परिवार में पिछले कई सालों से जमीन का झगड़ा चल रहा है। इसी झगड़े में जमकर मारपीट हो गई। आप है की मारपीट के दौरान हथियार भी लगाया गया है। वही धारदार हथियार से हमला कर नवीन कुमार उर्फ सीटू सिंह की हत्या कर दी गई। जबकि उनकी माता पार्वती देवी, भाई प्रवीण कुमार सहित अन्य लोग घायल हो गए हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है।0
0
Report
Advertisement
हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री गिरने पर बुजुर्ग की मौत, एक महिला व दो बच्चों घायल
Chapra, Bihar:अमनौर के परशुरामपुर में राहत वितरण के दौरान हादसा, हेलीकॉप्टर की तेज हवा से छत से गिरी महिला, दो बच्चों के पैर में फ्रैक्चर, सारण जिले में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री पहुंचाने के दौरान अमनौर प्रखंड के परशुरामपुर गांव में बड़ा हादसा हो गया। हेलीकॉप्टर से गिराई जा रही राहत सामग्री सिर पर गिरने से करीब 65 वर्षीय अनिल कुमार सिंह उर्फ अप्पू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हेलीकॉप्टर की तेज हवा की चपेट में आने से एक महिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में महिला के दो बच्चे भी घायल हो गए। एक ही गांव में हुए दो हादसों से बाढ़ पीड़ितों के बीच अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, परशुरामपुर गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। गांव के कई परिवारों ने बाढ़ से बचने के लिए बांध पर शरण ले रखी है। शुक्रवार को बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर से सूखा राशन गिराया जा रहा था। इसी दौरान अनिल कुमार सिंह राहत सामग्री लेने जा रहे थे। तभी ऊपर से गिराई गई राहत सामग्री सीधे उनके सिर पर जा गिरी। गंभीर चोट लगने से उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। अमनौर थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अनिल कुमार सिंह राहत सामग्री लेने जा रहे थे। इसी दौरान उनके सिर पर सामग्री गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इसी गांव में राहत सामग्री वितरण के दौरान दूसरा हादसा भी हुआ। बताया जा रहा है कि रंभा देवी अपने दो बच्चों के साथ घर की छत पर खड़ी होकर हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री गिराए जाने का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान हेलीकॉप्टर की तेज हवा के कारण वह संतुलन खो बैठीं और छत से बगल के मकान पर जा गिरीं। हादसे में उनकी कमर में गंभीर चोट आई है, जबकि उनके दोनों बच्चों के पैर में फ्रैक्चर होने की जानकारी मिली है। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बाढ़ की मार झेल रहे परशुरामपुर के ग्रामीणों के लिए राहत सामग्री लेने की कोशिश इस हादसे में एक परिवार के लिए मातम और दूसरे के लिए मुसीबत बन गई। एक बुजुर्ग की मौत और तीन लोगों के घायल होने की घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।0
0
Report
झारखंड विधानसभा: मदनशाही से सकरीगली तक बदहाल सड़कें, विपक्ष का हेमंत सोरेन पर वार
Sahibganj, Jharkhand:झारखण्ड विधानसभा में प्रतिपक्ष और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज के मदनशाही से सकरीगली के बीच बदहाल सड़कें मुद्दा बनाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस जिला से मुख्यमंत्री विधायक हो और उस जिले की सड़कों की हालत इतनी खराब हो कि गड्ढे और सड़क का स्पष्ट अंतर ही न नजर आये, उससे पूरे राज्य की विकास स्थिति का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। करे गए ट्वीट में बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाए। साहिबगंज के मदनशाही से सकरीगली के बीच सड़कें अभी बेहद खराब स्थिति में हैं, जिनकी मरम्मती के लिए जिला प्रशासन ने टेंडर कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है, पर बरसात के कारण गति अभी धीमी है। हाल में बाबूलाल मरांडी का इस रास्ते पर आना हुआ और उन्होंने इस मुद्दे को पकड़ा, जिससे सड़क निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।0
0
Report
भागलपुर में गंगा जलस्तर बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ी
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में पिछले कई दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी का असर अब आम लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। सुल्तानगंज में गंगा खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है, जबकि भागलपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 33.68 मीटर के करीब पहुंच चुका है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से दियारा इलाके के लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं, तो वहीं विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद शुरू की गई जलमार्ग सेवा पर भी इसका असर पड़ा है। महादेवपुर घाट के पहुंच पथ तक गंगा का पानी पहुंचने के बाद बाइक सवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात को देखते हुए जिलाधिकारी ने अगले दो दिनों तक जहाजों पर बाइक के आवागमन पर रोक लगा दी है। वहीं जलस्तर को लेकर अनुमान है कि आज शाम तक गंगा का पानी और बढ़ सकता है। इसके बाद कल से जलस्तर में स्थिरता आने और फिर धीरे-धीरे कमी होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल बढ़ते जलस्तर के बीच दियारा क्षेत्र से लेकर गंगा के रास्ते सफर करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है।0
0
Report
Advertisement
वाशीम जिले में बारिश से खरीफ फसलें तीन लाख हेक्टेयर से अधिक प्रभावित
Washim, Maharashtra:वाशिम: वाशिम जिल्ह्यात पावसानं दीर्घ खंड दिल्यामुळं ३ लाख हेक्टरहून अधिक क्षेत्रावरील खरीप पिकांचं नुकसान झालंय.नुकसान झालेल्या पिकांचे पंचनामे करण्याचे काम वेगळाच सुरू असून आत्तापर्यंत जिल्ह्यातील ९२ हजार हेक्टर क्षेत्रावरील पंचनामे पूर्ण करण्यात आलेत.कृषी सहायक, ग्रामपंचायत अधिकारी आणि तलाठी यांच्या ग्रामस्तरीय समित्यांकडून हे पंचनामे सुरू आहेत.जिल्ह्यातील ८०८ गावांमध्ये पंचनामे करायचे असल्याने प्रशासनासमोर मोठे आव्हान आहे. मात्र,अवघ्या तीन दिवसांत ९२ हजार हेक्टरवरील प्रक्रिया पूर्ण झाल्याने पंचनाम्यांच्या कामाला वेग आल्याचे दिसून येत आहे. जिल्ह्यातील सहाही तालुक्यांचा ट्रिगर-१ अंतर्गत दुष्काळी परिस्थितीच्या यादीत समावेश करण्यात आलाय.0
0
Report
कोटा प्रसूता मौत मामला: चार कमेटियों ने डॉक्टरों को क्लीनचिट, तीनों डॉक्टर बहाल
Kota, Rajasthan:कोटा प्रसूता मौत मामला: 4 जांच कमेटियों से मिली क्लीनचिट, निलंबित तीनों डॉक्टर बहाल कोटा में प्रसूताओं की मौत और किडनी फेल्योर मामले में चार उच्चस्तरीय कमेटियों ने डॉक्टरों को क्लीनचिट दे दी है. कोटा : कोटा मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में प्रसूताओं की मौत और किडनी फेल्योर के बहुचर्चित मामले में बड़ी राहत सामने आई है. इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए गठित चार अलग-अलग उच्चस्तरीय कमेटियों ने डॉक्टरों को पूरी तरह क्लीनचिट दे दी है. जांच में सामने आया है कि इस दुखद घटनाक्रम में चिकित्सकों की ओर से कोई चिकित्सकीय लापरवाही नहीं बरती गई थी. कमेटियों की रिपोर्ट आने के तुरंत बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने निलंबित किए गए तीनों वरिष्ठ डॉक्टरों को बहाल कर दिया है. मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में मई महीने में भर्ती प्रसुताओं के किडनी फेल्योर के गंभीर मामले सामने आए थे. इसके बाद इसी तरह का मामला जेके लोन अस्पताल में भी आया था. इसके बाद कई प्रसूताओं की असमय मौत से भारी हंगामा मच गया था. विपक्ष और जनता के भारी आक्रोश को देखते हुए राज्य सरकार ने चिकित्सकों और नर्सिंग कर्मियों पर कार्रवाई की थी. सरकार ने आनन-फानन में कदम उठाया और 9 मई को कोटा मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टरों को निलंबित कर दिया था. इनमें गायनी विभाग के प्रोफेसर डॉ. बीएल पाटीदार, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. खुशबू मीणा और सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नवनीत कुमार शामिल थे. घटनाक्रम के बाद बनाई गई चार कमेटियों ने इन तीनों डॉक्टर को क्लीनचिट दी है. जिसके बाद मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट की जॉइंट सेक्रेटरी डॉ ज्योति चौहान ने शुक्रवार को तीनों डॉक्टर के बहाली के आदेश जारी कर दिए हैं. डॉ. चौहान के मुताबिक राज्य सरकार ने 9 मई 2026 को कार्रवाई करते हुए मेडिकल कॉलेज में गायनी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ बीएल पाटीदार व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ खुशबू मीणा, सर्जरी डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नवनीत कुमार को सस्पेंड कर दिया था. इस मामले में मेडिकल कॉलेज कोटा ने अपने स्तर पर ही एक जांच कमेटी गठित की थी. जिसके बाद सरकार ने मेडिकल कॉलेज जयपुर से भी कमेटी भेजी गई थी. मामला काफी ज्यादा हाईलाइट होने पर ऑल इंडिया मेडिकल साइंसेज की टीम भी कोटा भेजी गई थी. इस टीम में दिल्ली के साथ-साथ जोधपुर और अन्य एम्स के डॉक्टर कोटा पहुंचे थे. इसके साथ ही नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने भी एडिशनल डायरेक्टर की अगुवाई में जांच कमेटी गठित की गई थी. मामले की जांच के लिए कोटा, जयपुर, जोधपुर व दिल्ली की चार कमेटियों ने क्लीयरेंस दी है. चारों कमेटियों ने दवाओं, उपचार की प्रक्रिया, संक्रमण के स्रोतों और केस हिस्ट्री की तकनीकी पड़ताल के बाद स्पष्ट किया कि डॉक्टरों ने प्रोटोकॉल के तहत इलाज किया था और उनकी कोई व्यक्तिगत गलती नहीं थी. चिकित्सा शिक्षा विभाग की संयुक्त सचिव डॉ. ज्योति चौहान ने आदेश जारी कर तीनों चिकित्सकों का निलंबन रद्द करते हुए उन्हें दोबारा कोटा मेडिकल कॉलेज में ही पदस्थापित कर दिया है. जेके लोन अस्पताल की अधीक्षक और मेडिकल कॉलेज में गायनी की विभाग अध्यक्ष डॉक्टर निर्मला शर्मा का कहना है कि तीन डॉक्टर को बहाल किया गया है. इनमें दो गायनी और एक सर्जरी के हैं. आदेश शुक्रवार को जारी हुए हैं डॉक्टर शनिवार को ड्यूटी ज्वाइन करेंगे. कोटा के बाद पूरे प्रदेश में सामने आने लगे थे मामले : कोटा में शुरुआत में पांच प्रसुताओं में यह दिक्कत सामने आई थी. इसका खुलासा 5 मई 2026 को हुआ था, जिसके बाद में 12 महिलाओं को संक्रमित माना गया था. इनमें से चार प्रसूता और एक गर्भवती थी. जिनमें पायल, ज्योति, पिंकी महावर, प्रिया व शिरीन की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी पांच रागिनी, धन्नी, सुशीला, चंद्रकला, किरण, पिंकी व आरती को अस्पताल से इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया. जबकि कोटा के मामले के बाद ही प्रदेश के अन्य जगह से भी प्रसुताओं की मौत की घटनाक्रम हुए हैं. पीड़ित परिवार बोला- जांच रिपोर्ट सार्वजनिक हो : इस घटनाक्रम में प्रसूता रागिनी की भी तबियत बिगड़ गई थी, वह अभी वर्तमान में डायलिसिस पर है. उनकी किडनी काम नहीं कर रही है. सरकार ने ट्रांसप्लांट का आश्वासन दिया था. रागिनी के पति लोकेश का कहना है कि सरकार को जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए. डॉक्टर को क्लीन चिट दी गई है, फिर घटनाक्रम क्यों और कैसे हुआ? क्या-क्या कारण रहे यह तो हमें पता चलना चाहिए? हमें कोई सहायता नहीं मिली है, केवल आश्वासन दिया है किडनी ट्रांसप्लांट की बात कहने पर हमें ही किडनी डोनेट करने के लिए कहा जा रहा है0
0
Report
आदि गंगा की रक्षा के लिए आनंदपल्लि में लड़ाई; जल-क्षेत्र पर बहुमंजिला निर्माण पर आरोप
Kolkata, West Bengal:হেডলাইন: আদি গঙ্গার অস্তিত্ব রক্ষার লড়াই আনন্দপল্লীতে, জলাভূমি ভরাট করে বহুতল নির্মাণের অভিযোগ সোনারপুর: খাতায়-কলমে এই জায়গায় আদি গঙ্গার অস্তিত্ব আর নেই। অথচ রাজপুর-সোনারপুর পুরসভার ২৭ নম্বর ওয়ার্ডের আনন্দপল্লীর পুরনো বাসিন্দাদের দাবি, একসময় এই এলাকা দিয়েই প্রবাহিত হত আদি গঙ্গা। বর্তমানে ২৭ নম্বর ওয়ার্ড রাজপুর-সোনারপুর পুরসভার অন্তর্গত এবং বিধানসভা বিন্যাস অনুযায়ী সোনারপুর উত্তর কেন্দ্রের অংশ। বাসিন্দাদের অভিযোগ, দীর্ঘ সময় ধরে বিভিন্ন জায়গায় ভরাট হতে হতে আদি গঙ্গার পুরনো প্রবাহপথ কার্যত হারিয়ে গিয়েছে। তাঁদের দাবি, কোথাও সেই প্রবাহ নালার চেহারা নিয়েছে, কোথাও আবার মাটির নীচে চলে গিয়েছে। রাজ্যে বর্তমানে বিজেপি সরকার ক্ষমতায় থাকায় নতুন সরকারের কাছে বিষয়টির সমাধানের দাবি তুলেছেন তাঁরা। ২০২৬ সালের পর পশ্চিমবঙ্গে বিজেপি সরকার গঠিত হয়েছে—সাম্প্রতিক দলীয় পুনর্বিন্যাস সংক্রান্ত প্রতিবেদনেও রাজ্যের বিজেপি মন্ত্রীদের উল্লেখ রয়েছে। আনন্দপল্লীর বাসিন্দাদের মূল আপত্তি এলাকার একটি জলাভূমিকে ঘিরে। তাঁদের অভিযোগ, আদি গঙ্গার পুরনো প্রবাহপথ হিসেবে পরিচিত ওই জায়গার একটি অংশ ভরাট করে বহুতল নির্মাণের পরিকল্পনা করা হয়েছে। সেই কাজের বিরোধিতা করে জলাভূমি রক্ষায় আন্দোলনে নেমেছেন তাঁরা। একই সঙ্গে তাঁদের দাবি, জায়গাটিকে ফের আদি গঙ্গার প্রবাহের সঙ্গে যুক্ত করার ব্যবস্থা করা হোক। প্রসঙ্গত, রাজপুর-সোনারপুর এলাকায় ‘Adi Ganga Canal’-এর সম্প্রসারিত নালা পরিষ্কার ও রক্ষণাবেক্ষণের জন্য আগেও সরকারি কাজের উল্লেখ পাওয়া যায়। তবে আনন্দপল্লীর বাসিন্দাদের নির্দিষ্ট দাবি এবং সংশ্লিষ্ট জমিটি সরকারি নথিতে আদি গঙ্গা বা জলাভূমি হিসেবে নথিভুক্ত কি না, তার স্বাধীন সরকারি নথি আমরা খুঁজে পাইনি। বাসিন্দাদের আরও অভিযোগ, বর্ষার সময় জল বেরোনোর পথ না থাকায় এলাকায় জল জমে যায় এবং কখনও সেই জল বাড়ি ও আবাসনের ভিতরেও ঢুকে পড়ে। মশার উপদ্রব ও ডেঙ্গির সমস্যার কথাও জানিয়েছেন তাঁরা। সমস্যা সমাধানের দাবিতে বিভিন্ন দফতরে একাধিকবার আবেদন করেও স্থায়ী সমাধান হয়নি বলে তাঁদের অভিযোগ。 অন্যদিকে, বিষয়টি নিয়ে সংশ্লিষ্ট নির্মাণ সংস্থার সঙ্গে যোগাযোগ করা হলে তাদের দাবি, তারা সমস্ত কাজ আইন মেনেই করছে。 ফলে প্রশ্ন থেকেই যাচ্ছে—বাসিন্দাদের দাবি অনুযায়ী আদি গঙ্গার পুরনো প্রবাহপথ ও জলাভূমি কি সংরক্ষিত হবে, নাকি আইনগত অনুমোদনের ভিত্তিতে সেখানে নির্মাণ এগোবে? আপাতত প্রশাসনিক নথি ও সংশ্লিষ্ট কর্তৃপক্ষের সিদ্ধান্তের দিকেই তাকিয়ে আনন্দপল্লীর বাসিন্দারা।0
0
Report
Advertisement
जयपुर: प्रॉपर्टी और USDT घोटाले में करोड़ों के ठगी के मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:प्रॉपर्टी और यूएसडीटी में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी के मामले में जयपुर की सोडाला थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । सोडाला थाना पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दे ठगी की वारदात में वांछित मुख्य आरोपी मोहित और उसके सहयोगी घनश्याम को गिरफ्तार किया है । सोडाला थानाधिकारी मनोज बेरवाल ने बताया कि पुलिस की ओर से फरार अपराधियों और स्थाई वारंटियों की धरपकड़ को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के दौरान पुलिस ने करोड़ों रुपए की ठगी के मामले में वांछितों को गिरफ्तार किया है । इस संबंध में परिवादी ऋषि मेहता की ओर से मामला दर्ज कराया था । परिवादी ने रिपोर्ट में बताया था कि मोहिल कालोया ओर घनश्याम कंडेला की ओर से ईजी वे होम्स नामक कंपनी संचालित की जा रही थी । कंपनी में निवेश करने पर मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर परिवादी से 4 करोड़ रुपए नकदी और 1 करोड 55 लाख रुपए चेक के जरिए ले लिए । रिटर्न देने के समय आरोपियों ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया । उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू की । जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मोहित कालोया को गुड़गांव से गिरफ्तार किया । पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद वांछित अन्य आरोपी घनश्याम कान्देल उर्फ घनश्याम कडेलू को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी मोहित कालोया से पूछताछ के बाद हड़पी गई राशि से खरीदी गई एक लग्जरी कार और बाइक को जब्त किया । पुलिस ने आरोपी के पास मिले कंप्यूटर, लैपटॉप , मोबाइल भी जब्त किया है । पुलिस ने ठगी के पैसे से करवाई गई एक करोड़ रूपए की एफडी को भी फ्रीज करवाया है । जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ करीब आधा दर्जन पुलिस थानों में मामले दर्ज है । प्रॉपर्टी और यूएसडीटी में निवेश के नाम पर आरोपियों ने करीब 100 करोड़ रुपए की ठगी की है । फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है ।0
0
Report
बेगूं में अवैध बजरी परिवहन: पारसोली पुलिस ने तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ जब्त की
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ पारसोली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई बिछौर-मक्खनगंज मार्ग पर की गई। पुलिस टीम को देखकर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में लेकर पारसोली थाना परिसर में खड़ा करवाया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देश और बेगूं डीएसपी अंकित कुड़ी के सुपरविजन में थानाधिकारी आशुतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध बजरी परिवहन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस अब जब्त वाहनों के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है。0
0
Report
वन्यजीव सप्ताह 2026 का शुभारंभ: भैंसरोडढ़ में बच्चों ने प्रकृति संरक्षण की कसम ली
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले रावतभाटा के वन्यजीव अभयारण्य भैंसरोडढ़ में वन्यजीव सप्ताह 2026 का शुभारंभ हुआ। वन विभाग की ओर से 2 से 8 अक्टूबर तक वन्यजीव सप्ताह मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में रावतभाटा और विक्रमनगर के राजकीय विद्यालयों के करीब 120 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वनकर्मियों के साथ विद्यार्थियों ने जंगल को करीब से जाना और क्रोकोडाइल पॉइंट तक वन भ्रमण किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी दिनेश नाथ ने विद्यार्थियों को स्थानीय वन्यजीव, जैव विविधता, वन पारिस्थितिकी तंत्र और वन संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। वन विभाग की ओर से विद्यार्थियों को वन्यजीवों से जोड़ने के लिए प्रत्येक शनिवार “प्रकृति की पाठशाला” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
