Amethi - अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शहीदों को याद कर पुष्य चक्र अर्पित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने दी श्रद्धांजलि
Kathaura, Uttar Pradesh:अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमेठी व अन्य अधि0/कर्म0गणों द्वारा फायर स्टेशन अमेठी में कर्तव्य के पथ पर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को याद कर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी तथा अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ किया गया. अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य आमजन मानस को अग्निकाण्ड से होने वाली जान-माल की क्षति के प्रति जागरूक करना, अग्निकाण्डों को रोकना एवं अग्नि से बचाव के लिए व्यापक अभियान चलाने की योजना को क्रियान्वित किया जाना है ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
39 लाख 33 हजार 560 रुपये धोखाधड़ी: नैनीताल से दो आरोपी गिरफ्तार
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ग्रीन रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में डाटा एंट्री और डाटा रिकवर एवं पेमेंट रिलीज के नाम पर 39 लाख 33 हजार 560 ₹ की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को नैनीताल उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है दोनों ही आरोपी को अब जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. दरअसल 2 जुलाई 2026 को प्रार्थी राजेश कुमार चौरसिया ने स्मृति नगर थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी कि अक्टूबर 2025 में इंडियामार्ट के माध्यम से मोबाइल नंबर के जरिए संपर्क हुआ था जिसके बाद ग्रीन रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नोएडा उत्तर प्रदेश द्वारा डाटा एंट्री का कार्य दिलाने की बात कही गई इसके बाद कंपनी के साथ एग्रीमेंट कर मेडिकल स्टील कारोबार कंस्ट्रक्शन और इंपोर्ट एक्सपोर्ट से संबंधित डाटा एंट्री का कार्य प्रारंभ किया गया जिसके कुछ समय बाद डाटा करप्ट होने के बात सामने आई और समस्या को सुलझाने के लिए विभिन्न सॉफ्टवेयर टूल्स खरीदने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में 39 लाख 33 हजार 560₹ की राशि जमा कराई गई लेकिन इसके बाद काम बंद कर दिया गया कई बार संपर्क करने के बाद भी राजेश कुमार चौरसिया को कोई जवाब नहीं मिला तब राजेश चौरसिया को समझ आ गया कि उसके साथ ठगी हो गई है तब उसने संबंधित लेनदेन के तमाम साक्ष्य और डिजिटल दस्तावेज बैंक खातों की जानकारी और मोबाइल नंबर पुलिस को उपलब्ध कराए पुलिस ने मामले की सूक्ष्मता से जांच की तो विवेचना करने पर मामला सही पाया गया जिसके बाद पुलिस को मोबाइल लोकेशन के माध्यम से पता चला क संबंधित शातिर ठग हल्द्वानी जिला नैनीताल उत्तराखंड में आए जिसके बाद फॉरेन मोबाइल लोकेशन को ट्रेस कर दुर्ग पुलिस की एक टास्क टीम वहां पहुंची है दोनों ही आरोपी उत्तराखंड नैनीताल के ही रहने वाले हैं शातिर आरोपी रामनिवास और राहुल बेस्ट को गिरफ्तार कर पुलिस दुर्ग ले आई है जहां से उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Noida, Uttar Pradesh:गौतम बुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत। संदिग्ध परिस्थितियों में 5 की मौत। माता-पिता और तीन बच्चों की मौत। फूड पॉइजनिंग से मौत की आशंका है। घर के अंदर 5 लोगों की बॉडी मिली। ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा क्षेत्र की घटना।
