Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amethi227813

अमेठीः ग्राम प्रधान की शिकायत पर अवैध कब्जे की जमीन पर चला बुलडोजर

Jan 25, 2025 12:40:02
Musafirkhana, Uttar Pradesh

ग्राम प्रधान की शिकायत पर तहसीलदार मुसाफिरखाना राहुल सिंह ने राजस्व टीम और पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर कठौरा ग्राम सभा की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PSParmeshwar Singh
Mar 30, 2026 08:05:35
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर/कराहल। कराहल में आयोजित पार्वती माता मेला के मंच पर भाजपा के पूर्व विधायक सीताराम आदिवासी ओर कराहल थाना प्रभारी यास्मीन खाना ने एक दूसरे पर जुबानी तीर चला दिए और अब ये मामला समय चर्चा का विषय बन गया है जब भाजपा के पूर्व विधायक एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त सीताराम आदिवासी और कराहल थाना प्रभारी यास्मीन खान के बीच मंच से ही तीखी नोकझोंक हो गई। दोनों ने एक-दूसरे को खुले मंच से खरी-खरी सुनाई, ओर आरोप लगा दिए, भाजपा विधायक ने मेले में पुलिस की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे टी आई गिरी नहीं चलेगी किसी को भी डंडा मार देते हो सब का सम्मान हो ओर जब से ये टी आई आए हैं तब से घटना हो रही है जो थाना प्रभारी को ना गवार गुजरा कराहल थाना प्रभारी यास्मीन खाना ने मंच से ही भाजपा विधायक सीताराम आदिवासी को जवाब देते हुए कहा कि सीताराम आदिवासी जी मंच से आपको हमारा अपमान करना बिलकुल ठीक नहीं है जिसको दिक्कत है वो बता दे अब पूरा मामला गरमाता दिखाई दे रहा है
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 30, 2026 08:05:19
Jodhpur, Rajasthan:किसान हो रहे परेशान, राशि जमा नहीं हो रही है। खरीफ फसल के ऋण की जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। ग्राम सेवा सहकारी समिति भोपालगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग गांवों से बड़ी संख्या में किसानों द्वारा ऋण जमा करवाने के कारण शाखा भोपालगढ़ खुली रखने के बावजूद, एक दिन में ही लगभग 60-70 किसानों की राशि जमा हो रही है, जिससे बाकी किसान दिनभर परेशान रहते हैं। जोधपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक शाखा भोपालगढ़ में जमा करवाने के लिए किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहते हैं। किसान नेताओं ने राज्य सरकार से खरीफ फसल के ऋण की राशि जमा करवाने की तारीख बढ़ाने की मांग की है ताकि ब्याज पूरे साल का नहीं देना पड़े। ग्राम सेवा सहकारी समिति के मैनेजर पिछले कुछ दिनों से हड़ताल पर हैं, जिससे किसानों को परेशानियाँ हो रही हैं और वे अपने कर्ज की राशि जोधपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक शाखा भोपालगढ़ में जमा करवाने के लिए आ रहे हैं।
0
comment0
Report
Mar 30, 2026 08:04:01
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाएं अब जमीनी स्तर पर असर दिखाने लगी हैं। बघरा ब्लॉक के गांव सैदपुरा की रहने वाली प्रतिभा कश्यप इसकी जीवंत मिसाल हैं। एक सिंगल मदर के रूप में जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए उन्होंने न सिर्फ खुद को आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा किए। प्रतिभा कश्यप की शादी के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन घरेलू हिंसा के कारण उनका वैवाहिक जीवन ज्यादा समय तक नहीं चल सका। दो बच्चों की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। ऐसे में उन्होंने हार मानने के बजाय खुद का रोजगार शुरू करने का संकल्प लिया। इसी दौरान उनकी मुलाकात डॉक्टर सविता आर्य से हुई, जिन्होंने उन्हें सही दिशा दिखाई। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हुए प्रतिभा ने अपने घर पर ही एक छोटी यूनिट स्थापित की, जहां वे डिटर्जेंट पाउडर, नहाने के साबुन, हैंडवॉश, टॉयलेट क्लीनर और फिनायल जैसे उत्पाद तैयार करती हैं। खास बात यह है कि उनके अधिकांश उत्पाद हर्बल हैं और किफायती दामों पर उपलब्ध हैं। आज प्रतिभा एक डीआरपी और मास्टर ट्रेनर के रूप में भी कार्य कर रही हैं। उनके समूह में 10 महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जो अलग-अलग कार्यों जैसे अचार और मुरब्बा निर्माण में लगी हैं। कई महिलाएं उनके उत्पादों की बिक्री कर अपनी आय बढ़ा रही हैं। प्रतिभा कश्यप का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं और मार्गदर्शन से उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिला। वे अन्य महिलाओं से भी अपील करती हैं कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें। उनकी सफलता आज पूरे क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है।
0
comment0
Report
Mar 30, 2026 08:02:54
Chahaniya, Uttar Pradesh:रूखमणी देवी को सपा के महीला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर खुशी। चहनिया।स्थानीय क्षेत्र के महराजगंज स्थित । सपा के महीला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव सुषमा यादव के आवास पर एवं उन्हीं के नेतृत्व में एक कार्यक्रम के तहत सपा की सांसद रही फूलन देवी की बहन रूक्मिणी देवी को सपा के महीला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर मिठाई बांटकर व खिलाकर खुशियां मनाई गई। वही रूक्मिणी देवी को बधाई के साथ शुभकामनाएं दी गयी। मिठाई बांटकर खुशीया मनाते हुए सपा के महीला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव सुषमा यादव ने कहा । रूक्मिणी देवी को सपा मुखिया अखिलेश यादव के द्वारा महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है इसके लिए हम मुखिया को धन्यवाद देते हैं । रूखमणी देवी को प्रदेश अध्यक्ष बना बनाकर जो विश्वास माननीय अखिलेश यादव जी ने किया है उनके विश्वास और हर आदेश का पालन करते हुए महीलाओं आर पार पार की लड़ाई लड़ेगी। वर्तमान सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी और उप्र में अगली सरकार सपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनवायेगी। इस दौरान शकुंतला देवी ,दुर्गावती देवी ,कालिंदी, गीता सुनीता , धर्मवती देवी,बंदना आरती सुशीला कलावती सहित सैकड़ों महिलाए मौजूद रही।
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 30, 2026 08:00:52
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर-शाजापुर में आज टंकी चौराहे पर अज्ञात कारणों के चलते दो पहिया वाहन बाइक में आग लग गई. गनीमत रही कि जिस समय आग लगी उसी समय टंकी चौराहे क्षेत्र से दमकल की गाड़ी गुजर रही थी जिससे आग पर काबू पाया गया. गौरतलब हैं कि जैसे जैसे गर्मी का दौर बढ़ रहा हैं वैसे वैसे आगजनी की घटना भी बढ़ रही हैं. *टला हदसा* जिस जगह दो पहिया वाहन में आग लगी उसी जगह पर ऑटो रिक्शा स्टैंड भी हैं घटना के दौरान उस जगह 4 से 5 ऑटो रिक्शा खड़े हुए थे समय रहते ऑटो चालकों ने अपने ऑटो रिक्शा वहां से हटा लिए नही तो बड़ा हादसा हो सकता था. इस घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन दो पहिया वाहन पूरी तरह से जलकर खाक गया.
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 30, 2026 08:00:21
Patna, Bihar:पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित चिन्ना कोठी में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीते 17 मार्च को नारकोटिक्स टीम पर हुए हमले के मामले में की गई है, जिसमें पहले ही 7 नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है। दरअसल, 17 मार्च को नारकोटिक्स टीम को चिन्ना कोठी में मादक पदार्थों की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर 5 सदस्यीय टीम सादे लिबास में सुबह करीब 11:45 बजे छापेमारी करने पहुंची। इस दौरान टीम ने आकाश धांगर नाम के आरोपी को स्मैक बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मौके पर मौजूद शरारती तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। उपद्रवियों ने ईंट-पत्थर चलाए और आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की। हालात बिगड़ते देख नारकोटिक्स टीम को आत्मरक्षा में दो राउंड फायरिंग करनी पड़ी। हमले के दौरान कुछ लोगों ने आरोपी के पास से स्मैक की पुड़िया और नकद रुपये छीनकर नाले में फेंक दिए। हालांकि पुलिस ने आकाश को करीब 6500 रुपये और स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद बुद्धा कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया गया, जिसमें 7 लोगों को नामजद और 60 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। लगातार जारी है पुलिस कार्रवाई। रविवार को एक बार फिर पुलिस ने चिन्ना कोठी में छापेमारी की। थानाध्यक्ष पल्लव ने बताया कि इस दौरान 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। 30 आरोपियों की हो चुकी पहचान। पुलिस ने अब तक इस मामले में 30 आरोपियों की पहचान कर ली है। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही और गिरफ्तारी होने की संभावना है।
0
comment0
Report
SRShivam RAj
Mar 30, 2026 07:48:03
Patna, Bihar:नाबार्ड की ओर से राज्य ऋण संगोष्ठी 2026-27का आयोजन किया गया, जिसकी थीम रखी गई — बिहार 2047: विजन फॉर टेकिंग रूरल बिहार फॉरवर्ड”। कार्यक्रम में कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए。 इस संगोषोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, बिहार सरकार , विजयेंद्र यादव, वित्त एवं योजना विभाग के मंत्री, उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, सहकारिता एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शीर्ष अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए。 कार्यक्रम के दौरान नाबार्ड ने बिहार के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 का स्टेट फोकस पेपर लॉन्च किया। यह दस्तावेज राज्य के सभी 38 जिलों के लिए संभावित ऋण योजना का आकलन प्रस्तुत करता है, जिसे बैंकों, सरकारी विभागों और अन्य हितधारकों के परामर्श से तैयार किया गया है。 नाबार्ड के अनुसार, वर्ष 2026-27 के लिए प्राथमिकता क्षेत्र में कुल संभावित ऋण क्षमता लगभग 2.8 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 5.82 प्रतिशत अधिक है। इस वृद्धि में कृषि, एमएसएमई और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती वित्तीय जरूरतों की अहम भूमिका है。 अनुमान के मुताबिक, कृषि क्षेत्र के लिए करीब 1.24 लाख करोड़ रुपये, एमएसएमई के लिए 1.24 लाख करोड़ रुपये और अन्य प्राथमिकता क्षेत्रों के लिए लगभग 31 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है。 यह रिपोर्ट कृषि, संबद्ध गतिविधियों, एमएसएमई, हाउसिंग, शिक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और सामाजिक आधारभूत ढांचे को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। नाबार्ड का मानना है कि ग्रामीण बिहार के विकास के बिना विकसित बिहार का सपना पूरा नहीं हो सकता। रिपोर्ट में बिहार सरकार की विभिन्न नीतियों—जैसे कृषि रोडमैप, स्टार्टअप पॉलिसी, जैव ईंधन नीति और सहकारिता सुधार—को भी आधार बनाया गया है। इनका उद्देश्य कृषि उत्पादन बढ़ाना, किसानों की आय में वृद्धि करना और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करना है। नाबार्ड ने यह भी कहा कि कृषि को लाभकारी बनाने के लिए बागवानी और उच्च मूल्य वाली फसलों की ओर किसानों को प्रोत्साहित करना जरूरी है, साथ ही फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को बढ़ावा देना भी राज्य की प्राथमिकता में शामिल है।
487
comment0
Report
Advertisement
Back to top