icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227409
Vijay MishraVijay MishraFollow10 Jan 2025, 12:11 pm

Amethi: सेंट्रल बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न

Barna Tikar, Uttar Pradesh:

गौरीगंज कलेक्ट्रेट परिसर में सेंट्रल बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी, समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह, विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र सिंह, अन्य अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि सभी का दायित्व है कि वादकारियों को न्याय दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी सफलता की ओर अग्रसर हो और अधिवक्ता अपनी शपथ के हर शब्द को जनसेवा में समर्पित करें।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बाढ़ पीड़ितों के लिए जिला प्रशासन की मानवीय पहल, स्वास्थ शिविर शुरू

Bettiah, Bihar:Anchor बेतिया से खबर है जहां बाढ़ के विभीषिका के बीच जिला प्रशासन की मानवीय पहल सामने आई है नौतन के मंगलपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया है मेडिकल टीम तटबंधों पर शरण लिए पीड़ितों का इलाज कर रहे है उन्हें तत्काल दवा मुहैया कराई जा रही है गर्भवती महिलाओं को भी आयरन की दवा बाटी जा रही है बुखार पेट दर्द सहित तमाम दवाओं का वितरण जांच के उपरांत दिया जा रहा है बुजुर्गों को बीपी की दवा सहित टॉनिक वितरण किया जा रहा है मंगलपुर शिवराजपुर फुलियाखाड़ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में डॉक्टरों की टीम भिजीट कर रही है इलाज के बाद दवा दिया जा रहा है बाढ़ प्रभावित गांवों में तीन तीन एंबुलेंस तैनात किया गया है ताकि किसी की भी स्थिति बिगड़ने पर मरीज को जीएमसीएच भेजा जा सके। डॉक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर मेडिकल टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैनात है दवा के साथ एम्बुलेंस भी रखा गया है ताकि किसी भी तरह का बाढ़ पीड़ितों को असुविधा न हो वही बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि जिला प्रशासन हमलोगों के बीच मेडिकल टीम तैनात किया है हमलोग को इलाज के बाद दवा मिल रहा है इसके लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद है।
0
0
Report

शाहजहांपुर पुवायां विधान की जनता ने विकास को लेकर क्या कहा ?

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow6m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में भी सियासी माहौल धीरे-धीरे गर्म होने लगा है। तिराहा चौराहा और चौपाल पर अब सियासी बातें चर्चा के तौर पर होने लगी है। यहां चाय की दुकानों पर अभी किसी पार्टी की बात नहीं हो रही है। बल्कि लोग विकास की बात कर रहे हैं। जी यूपी उत्तराखंड की टीम शाहजहांपुर के पुवायां विधानसभा पहुंची। यह एक सुरक्षित (अनुसूचित जाति) सीट है। यहां से चेतराम लगातार दो बार से बीजेपी से विधायक हैं। इससे पहले वह चार बार कांग्रेस पार्टी से विधायक रह चुके हैं।  हमारे संवाददाता शिव कुमार ने लोगों से बबात की और चुनावी हाल जाना। 6 विधान सभाएं 1 शाहजहांपुर विधान सभा 2 ददरौल विधान सभा 3 जलालाबाद विधान सभा 4 कटरा विधान सभा 5 तिलहर विधान सभा 6 पुवायां विधान सभा यहां सभी 6 विधान सभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पुवायां (सुरक्षित) विधानसभा सीट (संख्या 134) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी चेतराम ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (SP) के प्रत्याशी उपेंद्र पाल सिंह को 51,578 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया। मुख्य परिणाम विवरण: चेतराम (विजेता) भारतीय जनता पार्टी (BJP) कुल प्राप्त मत 1,29,785, मत प्रतिशत 55.6% उपेंद्र पाल सिंह, समाजवादी पार्टी (SP) कुल प्राप्त मत, 78,207, मत प्रतिशत 33.5% उदयवीर सिंह, बहुजन समाज पार्टी (BSP) कुल प्राप्त मत, 16,799 मत प्रतिशत 7.2% अनुज कुमारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) कुल प्राप्त मत, 2,493,  मत प्रतिशत, 1.1% कुल मतदाता (Voters) ​निर्वाचन आयोग के आंकड़ों (2022-2024 के अनुसार) के मुताबिक पुवायां विधानसभा में कुल मतदाताओं की स्थिति: कुल मतदाता: लगभग 3,85,622 से 3,87,000   ​पुरुष मतदाता: लगभग 2,06,566   महिला मतदाता: लगभग 1,79,030   थर्ड जेंडर मतदाता: लगभग 26 जनसंख्या (Population) भारत में जनगणना विधानसभा क्षेत्र के बजाय तहसील और नगर स्तर पर प्रकाशित की जाती है। पुवायां क्षेत्र के आंकड़े:   ​पुवायां तहसील (ग्रामीण + नगरीय क्षेत्र): ​2011 की आधिकारिक जनगणना के अनुसार पुवायां तहसील की कुल जनसंख्या 6,74,066 थी (जिसमें 3,57,030 पुरुष और 3,17,036 महिलाएं शामिल थीं)।   ​वर्तमान अनुमान के अनुसार पूरे तहसील क्षेत्र की आबादी लगभग 8 लाख के करीब है।
0
0
Report
Advertisement

जमुई-Sikandra मार्ग पर थार गाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार

Jamui, Bihar:जमुई-Sikandra मुख्य मार्ग पर चौड़ीहा मिर्चा मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार थार वाहन की चपेट में आने से चौड़ीहा निवासी सकिन्द्र कुमार पासवान की पत्नी सुगनी देवी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। बताया जाता है कि सुगनी देवी गांव में आयोजित एक भोज कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान मिर्चा मोड़ के पास सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार थार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लिहाजा घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमुई-Sikandra मुख्य मार्ग को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया और फरार वाहन के चालक की गिरफ्तारी तथा कार्रवाई की मांग करने लगे। सड़क जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में मृतका के शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां टाउन थाना पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल फरार थार वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। दरअसल महिला की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। परिजनों के चीत्कार से सदर अस्पताल परिसर का माहौल भी गमगीन बना रहा।
0
0
Report

लोकतंत्र बचाने के लिए विपक्ष का देशव्यापी मार्च; SIR और चुनाव आयोग पर आरोप

Patna, Bihar:आज से विपक्षी दलों की ओर से देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ की शुरुआत की गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के विरोध में यह मार्च निकाला जा रहा है। देश के कई हिस्सों में आज विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किया। पटना में गांधी मूर्ति के नीचे महागठबंधन के दलों की ओर से प्रदर्शन कर लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध जताया गया। राजेश राम, बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र अब नहीं रह गया है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र की ताकत के जरिए इसे रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र और दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। राजेश राम ने SIR को लेकर कांग्रेस के पूर्व में हुए प्रदर्शनों का भी जिक्र किया और कहा कि राहुल गांधी ने SIR के दौरान चुनाव आयोग के सामने कई सवाल और प्रमाण रखे थे। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग के दो कमिश्नरों ने भी इस मुद्दे पर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। राजेश राम, बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित शशांक, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर आपातकाल लगाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। सुमित शशांक ने कहा कि जो लोग लोकतंत्र के हत्यारे हैं, वे लोकतंत्र बचाने की बात नहीं कर सकते। उन्होंने नीतीश कुमार के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर सोनिया गांधी से माफी मांगने की भी मांग की। एजाज अहमद, राजद प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि ‘सेव डेमोक्रेसी’ कार्यक्रम के जरिए लोकतंत्र और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं और उनके मतदान के अधिकार को कमजोर किया जा रहा है। एजाज अहमद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि INDIA गठबंधन लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आंदोलन जारी रखेगा। चंदन सिंह, जेडीयू प्रदेश प्रवक्ता ने विपक्ष के प्रदर्शन को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र बचाने के नाम पर अपनी कमजोरियों को छिपाने का प्रयास कर रहा है और SIR का इस्तेमाल राजनीतिक मुद्दे के तौर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष एक भी ऐसे व्यक्ति को सामने नहीं ला पाया है जो यह दावा करे कि वह वैध मतदाता है और SIR के दौरान उसका नाम काटा गया। चंदन सिंह ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया को सही बताते हुए कहा कि गलत मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं और विपक्ष हार का ठीकरा SIR पर फोड़ रहा है।
0
0
Report
Advertisement

गांधी-शास्त्री जयंती पर जिला अस्पताल में दिखी सादगी और सेवा की झलक

Praveen BhargavPraveen BhargavFollow12m ago
Pali Pahari, Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी। जिला चिकित्सालय झाँसी में गुरुवार, 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ सहित अस्पताल परिवार के कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सक्सेना ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, शांति और समानता का मार्ग दिखाया, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा का आदर्श प्रस्तुत किया। इस दौरान अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यक्षेत्र में अपनाने का संकल्प लिया। डॉ. आरके सक्सेना ने सभी से आपसी सौहार्द, समानता और शांतिपूर्ण व्यवहार के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। बाइट में डॉ. आरके सक्सेना ने कहा कि आज के दिन सभी को महात्मा गांधी के बताए पदचिह्नों पर आगे बढ़ने का संदेश लेना चाहिए। सुख, शांति और समानता का व्यवहार सभी के साथ करते हुए अहिंसा के मार्ग पर आगे बढ़ना ही गांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
0
0
Report

गांधी जयंती पर अजमेर में मुफ्त स्वास्थ्य कैंप: बीपी और शुगर सहित जांच

Ajmer, Rajasthan:मुल्क भर में आज 2 अक्तूबर के दिन गांधी जयंती मनाई जा रही है। ऐसे में राजस्थान के शहर अजमेर में भी इस खास मौक़े पर सेहतमंदी और बीमारियों से निजात के लिए तिब्बी कैंप का प्रोग्राम किया गया। अजमेर मुस्लिम वेलफेयर एजुकेशन समिति के सदर सैय्यद रब नवाज़ जाफरी के मुताबिक़ अंदर कोट इलाका में मुफ्त चेकअप और टिटमेंट कैंप लगाया गया। जहां सैकड़ों मरीजों ने सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपनी जांच और मुफ़्त दवाइयां हासिल की। इस कैंप में बीपी,शुगर,ईसीजी समेत दीगर अमराज का चेकअप किया गया और मुफ़्त दवा भी मुहैया कराई गई। अंदर कोट इलाका के मदरसा में लगे इस कैंप में जयपुर और अजमेर के चेस्ट फिजिशयन, कार्डियोलॉजिस्ट,ईएनटी, न्यूरोलॉजिस्ट,आर्थोपेडिक और स्क्रीन प्रॉब्लम के स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स ने अपनी खिदमत अंजाम दी। बाइट, सैय्यद रब नवाज जाफरी,सदर, मुस्लिम वेलफेयर एजुकेशन समिति,अजमेर ( काले कपड़े,चश्मा लगाए) बाइट, शेख नावेद चिश्ती,मेंबर, मुस्लिम वेलफेयर एजुकेशन समिति,अजमेर (काली टोपी) बाइट, हाजी शकील अब्बासी, सदर, राजस्थान अब्बासी भिश्ती समाज ,अजमेर ( सफेद कुर्ता,हल्की काली दाढ़ी) बाइट, डॉक्टर इमरान खान, न्योरोलॉजिस्ट, रेलवे हॉस्पिटल अजमेर ( सफेद शर्ट,चश्मा लगाए )
0
0
Report
Advertisement

स्वच्छता मिशन: SBI जयपुर मंडल ने गांधी जयंती पर राजस्थान में चला स्वच्छता अभियान

Jaipur, Rajasthan:स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर भारतीय स्टेट बैंक, जयपुर मंडल ने शुरू किया स्वच्छता अभियान जयपुर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छ भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में भारतीय स्टेट बैंक, जयपुर मंडल द्वारा राजस्थान भर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसी श्रृंखला का शुभारंभ भारतीय स्टेट बैंक, जयपुर मंडल के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) श्री ओंकार नाथ चौधरी ने जयपुर स्थित नेहरू गार्डन में स्वच्छता अभियान के साथ किया। मुख्य महाप्रबंधक श्री ओंकार नाथ चौधरी ने स्वयं अभियान में सहभागिता करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया तथा स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने का संदेश दिया. इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, जयपुर मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नेहरू गार्डन में सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान चलाया और उद्यान परिसर की साफ-सफाई की। साथ ही वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया. कार्यक्रम के दौरान ‘नो प्लास्टिक, गो ग्रीन’ के संदेश को प्रोत्साहित करते हुए पार्क में आने वाले नागरिकों को कपड़े के थैले वितरित किए गए। उपस्थित लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने की शपथ भी दिलाई गई. कार्यक्रम में GM श्री मनीष सिंघल, श्री कुमार रोहित, श्री रजनीश कुमार, DGM (CDO) सुश्री रीता राजोरा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, DGM एवं बैंक के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे. इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक श्री ओंकार नाथ चौधरी ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन या अभियान तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन की आदत और सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वच्छता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने तथा अपने आसपास स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया. भारतीय स्टेट बैंक, जयपुर मंडल द्वारा राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जाने वाले इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता, हरित पर्यावरण, प्लास्टिक मुक्त समाज और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति व्यापक जन-जागरूकता उत्पन्न करने का प्रयास किया जाएगा.
0
0
Report

जालौन में अवैध पटाखा निर्माण का भंडाफोड़; 10 किलो 900 ग्राम विस्फोटक समेत तीन गिरफ्तार

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण का किया भंडाफोड़, 10 किलो 900 ग्राम विस्फोटक सामग्री समेत पटाखा बनाने के उपकरण बरामद, पुलिस ने विस्फोटक सामग्री के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 10 किलो 900 ग्राम पीला और सफेद विस्फोटक पाउडर मिला, अधबने देशी पटाखे, कागज, कपड़े की कतरन और बालू समेत अन्य सामग्री की बरामद, पकड़े गए आरोपी टीहर गांव में मुर्गी फार्म के पास बनी कोठरी के बाहर छप्पर में कर रहे थे अवैध पटाखों का निर्माण, पुलिस ने राहुल कुमार, हरेंद्र सिंह और कैलाश के खिलाफ की विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई, पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ करवाई करते हुए भेजा जेल, जालौन की रामपुरा थाना पुलिस ने टीहर गांव में मुर्गी फार्म के पास से की गिरफ्तारी।
0
0
Report
Advertisement

लोहारकी वाइन शॉप में सेल्समैन पर हमला, अस्पताल रैफर

Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - पोकरण लोहारकी गांव में वाइन शॉप के सेल्समैन का आपसी कहासुनी और बहस के बाद हॉकी से सर फोड़ने की घटना सामने आई है। घटना कल रात 9.20 बजे की है। जानकारी के अनुसार लोहारकी गांव स्थित वाइन शॉप पर शॉप के सेल्समैन सुमेर सिंह ने रामदेवरा थाना में रिपोर्ट देकर बताया कि कल शाम को 7.30 बजे लोहारकी निवासी रामस्वरूप पुत्र किसान राम और पुखराज पुत्र भैराराम वाइन शॉप पर आए और नशे की हालत में गाली गलौच की। उसके बाद आस पास मौजूद दुकानदारों के द्वारा समझाइश कर शराब लेकर दोनों चले गए। लेकिन थोड़ी देर बाद को जब सेल्समैन दुकान के अंदर काम कर रहा रहा था इसी दौरान दोनों युवक वापिस आए जिसमें से राम स्वरूप ने दुकान के अंदर घुसकर सुमेर सिंह के सर पर हॉकी से वार किया जिससे उसके सर में गभीर चोट आई। उसके बाद उसे लोहारकी हॉस्पिटल से पोकरण रैफर किया गया। जहाँ से आज घायल को जोधपुर रैफर किया गया है। रामदेवरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना वाइन शॉप के सीसीटीवी में कैद हो गई।
0
0
Report

कोटपूतली के खेड़की वीरभान गांव में अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से सनसनी

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली क्षेत्र के खेड़की वीरभान गांव में सड़क किनारे एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना पर कोटपूतली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और एंबुलेंस की मदद से कोटपूतली स्थित राजकीय बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. थाना पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 65 वर्ष प्रतीत हो रही है. फिलहाल शव की shिनakh्त नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालने के साथ-साथ हुलिए के आधार पर वृद्ध की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की नियमानुसार जांच कर रही है.
0
0
Report

रादौर अनाज मंडी में प्रवासी श्रमिक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की

Yamuna Nagar, Haryana:रादौर अनाज मंडी में शुक्रवार सुबह एक प्रवासी श्रमिक ने आढ़ती की दुकान के ऊपर बने कमरे में गमछे से फंदा लगाकर कथित तौर पर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान बिहार निवासी रूपेश के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रूपेश रादौर अनाज मंडी में ठेकेदारी का काम करता था। और मंडी में ही एक आढ़ती की दुकान के ऊपर बने कमरे में रह रहा था। शुक्रवार सुबह उसके साथी उसे जगाने के लिए कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि रूपेश ने गमछे से फंदा लगाया हुआ था। इसके बाद घटना की सूचना आढ़ती सुशील कुमार को दी गई। सुशील कुमार ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से अनाज मंडी में एक श्रमिक द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं आढ़ती सुशील कुमार ने बताया कि उन्हें श्रमिक रामावतार ने घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रूपेश मंडी में ठेकेदारी का काम करता था।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top