227413
Amethi: KPS विद्यालय में मनाया गया मातृदिवस
Thegha, Uttar Pradesh:KPS विद्यालय में मातृदिवस पर माता का पूजन किया गया। सभी बच्चों ने अपने मां की पूजा अर्चना कर आरती उतारी और पैर छुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रेटर नोएड़ा के खेड़ी भनौता में भूमि अधिग्रहण पर ग्रामीणों का विरोध; टीम लौटी
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के खेड़ी भनौता गांव में उस वक्त माहौल गरमा गया, जब प्राधिकरण की टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। प्राधिकरण की टीम के पहुंचते ही ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण के दौरान प्राधिकरण की ओर से जो बातें और वादे किए गए थे, उन्हें अभी तक पूरी तरह पूरा नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने साफ कहा कि पहले भूमि अधिग्रहण के दौरान तय की गई शर्तों और मांगों को पूरा किया जाए, उसके बाद ही किसी तरह की कार्रवाई की जाए। मौके पर ग्रामीणों और प्राधिकरण की टीम के बीच काफी देर तक बातचीत और विरोध का दौर चलता रहा। ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े नजर आए और उन्होंने प्राधिकरण से पुराने वादों को पूरा करने की मांग की, ग्रामीण को विरोध को देखते हुए प्राधिकार की टीम वापस लौट गई।0
0
Report
सीतामढ़ी में कथित बयान पर दवा विक्रेताओं ने क्लिनिक पहुंचकर हंगामा मचाया
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में सोशल मीडिया पर दिया गया एक कथित बयान एक व्यक्ति के लिए उस वक्त भारी पड़ गया, जब बड़ी संख्या में दवा विक्रेता और एमआर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव उसके निजी क्लीनिक पर पहुंच गए। आरोप है कि सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस शख्स ने एमआर को लेकर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था। इसी बात को लेकर दवा विक्रेता और एमआर में नाराजगी बढ़ी और सभी एकजुट होकर उसके क्लीनिक पहुंच गए। देखते ही देखते मौके पर विरोध और हंगामे की स्थिति बन गई। मामला बढ़ता देख आरोपी शख्स ने अपने कथित बयान को लेकर दवा विक्रेताओं से माफी मांगी। वायरल वीडियो में वह कान पकड़कर उठक-बैठक करते हुए भी नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, कैमरे के सामने उसने कथित तौर पर यह भी स्वीकार किया कि वह वास्तविक रूप से डॉक्टर नहीं है और काम करते-करते अनुभव हासिल करने की बात कह रहा है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।0
0
Report
सूखे के कारण लोणी बाजार में पशुधन कारोबार घटा, किसानों की बिक्री बढ़ी
Shirdi, Maharashtra:राहता तालुक्यातील लोणी येथ दर बुधवारी भरणाऱ्या बैलबाजारावरही दुष्काळाचं सावट पाहायला मिळतंय. चारा और पाण्याअभावी जनावरे सांभाळणं शेतकऱ्यांसाठी जिकिरीचं झाल्याने मोठ्या संख्येने शेतकरी जनावरे विक्रीसाठी बाजारात घेऊन येतायत. कृषी उत्पन्न बाजार समिती राहता यांच्या अधिपत्याखाली चालणाऱ्या या बाजारात यापूर्वी दर आठवड्याला 10 ते 12 कोटी रुपयांची उलाढाल होत होती. मात्र दुष्काळाच्या परिस्थितीमुळे ही उलाढाल आता 6 ते 7 कोटी रुपयांवर आली आहे. मराठवाडा आणि विदर्भातून जनावरे खरेदी करण्यासाठी येणाऱ्या ग्राहकांची संख्या घटली असून विक्रीसाठी जनावरे आणणाऱ्या शेतकऱ्यांची संख्या वाढलीय. यादरम्यान खरेदी-विक्रीच्या व्यवहारावर मोठा परिणाम झालााय. दुष्काळामुळे शेतकऱ्यांसमोर पिकांसोबतच पशुधन वाचवण्याचंही मोठं संकट उभं राहिलंय.0
0
Report
Advertisement
नेपाल से पानी छोड़ने पर लखीमपुर खीरी में बाढ़, किसानों को मुआवजे की मांग
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:पड़ोसी देश नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद एक बार फिर लखीमपुर खीरी जिले का तराई क्षेत्र में बाढ़ की जद में हैं । बाढ़ का पानी अब घरों में खेतों में पहुंच चुका है जिससे लोगों की काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । इतनी परेशानियों को देखते हुए तहसील पलिया के ग्राम पंचायत मकनपुर में लगातार बाढ़ के पानी से हो रहे भारी नुकसान को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश छा गया है। ग्रामीणों कि माने तो नेपाल द्वारा लगातार पानी छोड़े जाने क्षेत्र में बाढ़ का पानी भरा हुआ है, जिससे धान, गन्ना, सब्जी और पशुओं के चारे समेत पूरी फसल नष्ट हो चुकी है। घरों में पानी घुसने के कारण मवेशियों का भूसा तक खराब हो गया है और बिलाहिया फार्म में ग्रामीणों द्वारा स्वयं चलाई जा रही नाव ही आवागमन का एकमात्र सहारा बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ से निजात दिलाने मांग की है साथ ही बर्बाद हुई फसलों का तत्काल सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाये जाने को कहा है। इसके साथ ही दुधवा रोड स्थित वंशीनगर रपटा पुल के स्थान पर नया पुल बनाया जाना चाहिए। आपको बता दें सुहेली नदी और नकहुआ नाला में सिल्ट जमा होने से जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। इस वजह से बिलाहिया फार्म, मकनपुर, मुझहा, देवीपुर, अतरनगर, गजरौरा, मुसाफिरनगर, निषादनगर और घोला समेत दर्जनों गांवों में लंबे समय तक जलभराव रहता है।0
0
Report
बासनी आग हादसे में फायरफाइटर प्रदीप मेघवाल की मौत, अंतिम संस्कार दुलचास गांव में
Jhunjhunu, Rajasthan:बिसाऊ, झुंझुनूं जोधपुर के बासनी स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान हुए ब्लास्ट में फायर फाइटर प्रदीप कुमार मेघवाल की मौत हो गई। वे दुलचास गांव, बिसाऊ के निवासी थे. उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव दुलचास में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। आग बुझाने के दौरान ब्लास्ट हुआ और फायर फाइटर गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, पर इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। शव बिसाऊ बाइपास पर तिरंगा बाइक रैली के साथ उनके गांव दुलचास लाया गया। भारत माता की जय के नारों के बीच अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर राजस्थान अग्निशमन सेवा के कई जिलों से भी दमकलें पहुंचीं और सलामी दी गईं। अधिकारियों ने मृतक के पिता को तिरंगा सौंपा। ग्रामीणों की बड़ी उपस्थिति रही।0
0
Report
झुंझुनूं के व्यास डेयरी फार्म में गायों की मौत पर विरोध बढ़ा, निष्पक्ष जांच की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं भोमपुरा के व्यास डेयरी फार्म में गायों की मौत का मामला गायों की मौत को लेकर हिंदू क्रांति सेना का विरोध जारी व्यास डेयरी फार्म के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग को लेकर किया सद्बुद्धि यज्ञ कार्यकर्ताओं का आरोप- गायों को पर्याप्त चारा-पानी नहीं मिल रहा मृत गायों को परिसर में ही दबाने का भी लगाया आरोप निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग झुंझुनूं जिले के चिड़ावा-मंड्रेला रोड स्थित भोमपुरा गांव के व्यास डेयरी फार्म में गायों की मौत के मामले को लेकर हिंदू क्रांति सेना का विरोध जारी है। कार्यकर्ता व्यास डेयरी फार्म के बाहर धरने पर बैठे हैं और डेयरी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कार्रवाई की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने सद्बुद्धि यज्ञ भी किया।कार्यकर्ताओं ने आरोप हैं कि व्यास डेयरी फार्म में गायों की स्थिति दयनीय है। गायों को पर्याप्त चारा-पानी नहीं मिल रहा है और साफ-सफाई की भी उचित व्यवस्था नहीं है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इन अव्यवस्थाओं के चलते लगातार गायों की मौत हो रही है। हिंदू क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने मृत गायों को व्यास डेयरी फार्म परिसर में ही दबाने का भी आरोप संचालक अशोक व्यास पर लगाया है। कार्यकर्ताओं के अनुसार पूरा मामला उस समय सामने आया, जब एक जेसीबी चालक ने जीवित गाय को मिट्टी में दबाने से इनकार कर दिया। इसके बाद हिंदू क्रांति सेना और ग्रामीणों ने मामले की जानकारी सामने आने पर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी और व्यास डेयरी फार्म के बाहर धरने पर बैठ हुए हैं। फिलहाल व्यास डेयरी फार्म के बाहर धरना जारी है। साथ ही संचालक अशोक व्यास भी गायब है। कार्यकर्ताओं ने गायों की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
केदारनाथ-Basuki ताल-ODIN कोल के रास्ते लापता पांच ट्रैकर: खोज आज भी जारी
Routhiya, Uttarakhand:केदारनाथ-बासुकीताल-ऑडिन कोल ट्रैक पर लापता पांच ट्रैकर्स की तलाश आज सुबह फिर शुरू कर दी गई है। खराब मौसम के चलते कल हेलीकॉप्टर से चलाया गया सर्च अभियान रोकना पड़ा था। आज रेस्क्यू टीमें पैदल ट्रैक रूट की ओर रवाना हो गई हैं। टीम के करीब 12:30 बजे तक मौके पर पहुंचने की उम्मीद है। फिलहाल लापता ट्रैकर्स से सीधा संपर्क नहीं हो पा रहा है और सैटेलाइट फोन के जरिए ही संपर्क की कोशिश की जा रही है। 25 सितंबर को केदारनाथ-बासुकीताल होते हुए ऑडिन कोल के रास्ते गंगोत्री के लिए निकले पांच ट्रैकर्स से संपर्क टूट गया था। इनमें 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार के अमित फर्सवाण, 40वीं वाहिनी पीएसी रुद्रप्रयाग के नवीन रावत, उत्तरकाशी के फोरेस्टर प्रवेश चौहान, जग्गी बगवान निवासी विवेक और केदारनाथ पशुपालन विभाग में तैनात संजय सिंह रावत शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीमों ने सर्च अभियान शुरू किया। कल उच्च हिमालयी क्षेत्र में खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण हेलीकॉप्टर से खोजबीन नहीं हो सकी। आज सुबह जमीनी टीम को ट्रैक रूट पर भेजा गया है। रेस्क्यू टीम के करीब 12:30 बजे तक मौके पर पहुंचने की उम्मीद है। फिलहाल क्षेत्र में सामान्य मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होने के कारण सैटेलाइट फोन के जरिए ही संपर्क स्थापित किया जा रहा है। टीम के मौके पर पहुंचने के बाद सैटेलाइट फोन से दोबारा संपर्क किया जाएगा और इसके बाद ही लापता ट्रैकर्स की स्थिति और मौके की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल रेस्क्यू टीमों की नजर ट्रैकर्स की सुरक्षित लोकेशन का पता लगाने पर है।0
0
Report
पेयजल सप्लाई को सुचारू बनाने के लिए मुख्य सचेतक और विधायक ने निरीक्षण किया
Jaipur, Rajasthan:पानी मूलभूत आवश्यकता है, सुचारू एवं नियमित पेयजल सप्लाई सुनिश्चित की जाए-मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग पेयजल संबंधी समस्याओं का हो त्वरित निस्तारण - आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित जालोर 29 सितम्बर। राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग एवं आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने मंगलवार सुबह उम्मेदाबाद स्थित पीएचईडी के पंप हाऊस पर पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा जालोर व आहोर क्षेत्र में बाधित एवं अनियमित पेयजल सप्लाई के संबंध में आ रही शिकायतों के निस्तारण को लेकर विभागीय अधिकारियों को पाबंद किया। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने अधीक्षण अभियंता तथा पंप संचालकों को पाबंद करते हुए कहा कि पेयजल मूलभूत आवश्यकता है, गांवो एवं शहरों में सुचारू एवं नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि मोटरों के रख-रखाव, रिपेयर वर्क, वोल्टेज समस्या निस्तारण को लेकर पेयजल एवं विद्युत विभाग आपस में समन्वय रखते हुए सुचारू पेयजल सप्लाई सुनिश्चित करें। उन्होंने पंप के रखरखाव तथा बकाया बिलों के भुगतान को लेकर भी निर्देशित किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही पेयजल सप्लाई के संबंध में उपस्थित आमजन से फीडबैक लेते हुए अधिशाषी अभियंता को सुधार करने की बात कहीं। आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने ग्रामीण क्षेत्रों से पेयजल संबंधी आने वाली समस्याओं के त्वरित निस्तारण करवाने को लेकर विद्युत एवं पेयजल से संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए संवेदना के साथ कार्य करने की बात कहीं। तैतरोल पम्पिंग हाऊस स्टेशन पहुंच देखी व्यवस्थाएं राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग एवं आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने बागोड़ा क्षेत्र के तैतरोल पम्पिंग हाऊस स्टेशन पहुंच कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मोटरों के रख-रखाव, फ्लोमीटर, रिपेयर वर्क, वोल्टेज के संबंध में जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को पाबंद किया। इस अवसर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह चांदावत, एडीएम सांचौर प्रकाश अग्रवाल, सायला के एसडीएम सूरजभान विश्नोई, बागोड़ा एसडीएम लाखाराम, दीपसिंह धनानी, हसमुख गर्ग, गणपत सिंह बगेडिया, विद्युत विभाग के एसई निमेन्द्र राज सिंह, पीएचईडी प्रोजेक्ट के एसई लिच्छुराम चौधरी, संबंधित विभागीय अधिकारी-कार्मिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे。0
0
Report
झुंझुनूं में फव्वारा नोजल चोरी: किसान तीन दिन में भारी नुकसान झेल रहे
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं फव्वारा नोजल चोरी से किसान परेशान बड़ाऊ, रसूलपुर और नंगली गांवों में लगातार तीन दिन से चोरी कल 141, आज करीब 150 फव्वारा नोजल चोरी चोरी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया मौका मुआयना ग्रामीणों ने police से जल्द चोरियों का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग झुंझुनूं जिले के खेतड़ी नगर थाना इलाके के बड़ाऊ, रसूलपुर और नंगली गांवों में फव्वारा सिंचाई के नोजल चोरी होने की वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही चोरी की वारदातों से किसानों में आक्रोश है।ग्रामीणों ने बताया कि कल करीब 141 फव्वारा नोजल चोरी हुए थे, जबकि आज भी करीब 150 नोजल चोरी हुए हैं। इससे पहले भी बड़ी संख्या में नोजल चोरी हो चुके हैं। चोरी की सूचना पर खेतड़ी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली।लगातार हो रही चोरियों से परेशान ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर वारदातों का खुलासा करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस का सहयोग करने के लिए गांव की ओर से गश्त भी की गई और वाहन भी उपलब्ध करवाया गया था। क्षेत्र में पुलिस चौकी भी लगाई गई थी, लेकिन बाद में चौकी हटा दी गई।लगातार हो रही चोरियों से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से मुस्तैदी के साथ कार्रवाई कर चोरों को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार तीन दिन से चोरी की घटनाएं होने के बावजूद अभी तक किसी वारदात का खुलासा नहीं हुआ है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।ग्रामीणों की मांग है कि फव्वारा नोजल चोरी की लगातार हो रही वारदातों का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए。0
0
Report
Advertisement
Kotputli के रामलीला मंच पर बली पूजन से रामलीला महोत्सव की शुरुआत
Jaipur, Rajasthan:जिला-KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा -KOTPUTLI लोकेशन.......KOTPUTLI.... इंट्रो:--कोटपूतली......शहर के उपखण्ड कार्यालय परिसर स्थित रामलीला मंच पर सनातन परंपरा और वैदिक रीति-रिवाज के साथ बली पूजन का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर रामलीला समिति से जुड़े वृद्धजनों, पदाधिकारियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर पूजन-अर्चना की। पूजन कार्यक्रम के दौरान पंडित अनिल शर्मा के द्वारा मंत्रोच्चार के बीच बली पूजन की धार्मिक प्रक्रिया पूरी की गई और रामलीला मंच के समीप स्थापित परंपरा अनुसार ''बली गढ़ी'' गई। मान्यता और परंपरा के अनुसार इस पूजन के साथ ही क्षेत्र में रामलीला के भव्य आयोजन का शुभारंभ माना जाता है। समिति के सदस्यों ने बताया कि आगामी 8 अक्टूबर को विधिवत गणेश पूजन के साथ राम लीला के मंचन का शुभारम्भ किया जाएगा। इसके बाद रामलीला कमेटी के सदस्यों द्वारा प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र की विभिन्न लीलाओं का भी वर्णन किया..... कोटपूतली उपखण्ड कार्यालय परिसर में रामलीला मंचन की यह परंपरा आजादी से पूर्व से चली आ रही है। पिछले 80 वर्षों से लगातार बिना किसी व्यवधान के यह रामलीला आयोजित की जा रही है, जो क्षेत्रवासियों के लिए न केवल धार्मिक आस्था बल्कि सांस्कृतिक धरोहर का भी प्रतीक है। बली पूजन के दौरान रामलीला से लंबे समय से जुड़े प्रकाश भगतजी, डॉ मोतीलाल, महेंद्र शर्मा, भास्कर शर्मा रतन लाल राय, जगदीश बेसिठा, कुलदीप जोशी, कमलेश मीणा, घनश्याम आथोनिया, सुमित शर्मा, पप्पू पुजारी, माडुराम आर्य, कैलाश सैन सहित वरिष्ठ नागरिकों और श्रद्धालुओं मौजूद रहे...... बाइट:--01...डॉ मोतीलाल स्वामी रामलीला मंच के कार्यक्रता。0
0
Report
उमेश कुशवाहा का बड़ा बयान: महागठबंधन-INDIA अस्तित्व में नहीं
Patna, Bihar:महागठबंधन और INDIA गठबंधन के अस्तित्व को लेकर जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है। उमेश कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के अलग होने के समय ही INDIA गठबंधन समाप्त हो गया था, उन्होंने कहा कि महागठबंधन में है भी क्या INDIA गठबंधन कागज पर हो सकता है लेकिन हम इसे नहीं मानते। चुनाव आयोग पर धांधली के आरोपों को लेकर भी उमेश कुशवाहा ने विपक्ष पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि अगर चुनाव में धांधली हुई है तो तेजस्वी यादव पहले इस्तीफा दें और उनके 25 विधायक भी इस्तीफा दें इसके बाद ही कोई बात की जा सकती है। उमेश कुशवाहा ने महागठबंधन के नेताओं पर तंज कसते हुए नाच न जाने, आंगन टेढ़ा वाली कहावत का जिक्र किया। दिल्ली के कांग्रेस नेताओं और बिहार के विपक्षी नेताओं पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा दिल्ली में पप्पू, बिहार में डब्बू । उमेश कुशवाहा ने साफ कहा कि जेडीयू ने कह दिया है कि वह महागठबंधन में है ही नहीं0
0
Report
हाथी रेस्क्यू, धान शॉर्टेज और चुनावी आरोपों पर वन मंत्री केदार कश्यप ने दिया बयान
Raipur, Chhattisgarh:वन मंत्री केदार कश्यप का अलग अलग विषयों पर बाइट सरगुजा DFO ने हाथी के रेस्क्यू के लिए सरकार को लिखा पत्र मामले में वन मंत्री केदार कश्यप का बयान सिंगल हाथी है जिन्होंने उत्पाद मचाया है. कॉलर आईडी लगाकर न्यूट्रलाइज करने की सहमति बनी है विभाग तत्परता से उस दृष्टि से काम करेगा. हाथी को अलग रखकर मॉनिटरिंग करेंगे. *छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर धान का शार्टेज* मामले में सहकारिता मंत्री केदार कश्यप का बयान प्रदेशभर में 55 हजार टन धान का शॉर्टेज हुआ है. 30 से 32 करोड़ लगभग कीमत होगी. समितियां को भी कोई नुकसान ना हो इसको देखा जा रहा है. यूथ कांग्रेस के चुनाव में फर्जी वोटिंग के आरोप पर बोले वन मंत्री कांग्रेस पार्टी संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाकर उल्लू सीधा करना चाहती है. सबसे बड़े चोर कांग्रेस पार्टी है. उसको हटाने का काम देश की जनता ने किया है.0
0
Report
Advertisement
इटावा की सड़क पर 8 फीट मगरमच्छ का वीडियो वायरल; वन विभाग को सूचना
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में रात के अंधेरे में बीच सड़क पर मगरमच्छ के चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो इटावा जनपद के बलरई इलाके के नहर पटरी का बताया जा रहा है जहां पर बाइक सवार जा रहा था तभी रास्ते में उसको करीब 8 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया जिसके बाद बाइक धीमी करके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है वहीं इस मामले की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है।0
0
Report
हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों को 3,685 पद: पुलिस, जेल, वन विभाग में आरक्षण
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने पूर्व अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार के उपलब्ध आदेशों और विभागों से मांगी गई पदवार जानकारी के अनुसार पुलिस, जेल और वन विभाग में पूर्व अग्निवीरों के लिए कुल 3,685 पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें हरियाणा पुलिस में 2,790 पद, जेल विभाग में 637 पद और वन विभाग में 258 पद शामिल हैं। हरियाणा सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर और फॉरेस्ट गार्ड जैसे पदों पर 20 फीसदी क्षैतिज आरक्षण का prावधान किया है। जुलाई 2026 में हुई कैबिनेट बैठक के बाद सरकार ने इस संबंध में आरक्षण व्यवस्था को और स्पष्ट किया था। इसके बाद मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से अगस्त 2026 में सभी संबंधित विभागों से पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित सीधी भर्ती के पदों की पदवार और श्रेणीवार स्थिति मांगी गई थी। सरकारी व्यवस्था के तहत पुलिस विभाग में आरक्षित 2,790 पदों में कांस्टेबल सहित विभिन्न पद शामिल हैं। जेल विभाग में पुरुष और महिला वार्डर के पद तथा वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के पद शामिल किए गए हैं। अग्निवीरों को मिलेगा इन पदों पर लाभ पुलिस कांस्टेबल जेल वार्डर फॉरेस्ट गार्ड आईआरबी और एसडीआरएफ से जुड़े पद फायर ऑपरेटर-कम-ड्राइवर कुछ अन्य संबंधित पद सरकार के अनुसार पूर्व अग्निवीरों को निर्धारित आयु सीमा में छूट तथा संबंधित पदों पर शारीरिक दक्षता और अन्य पात्रता शर्तों में भी नियमानुसार राहत का प्रावधान किया गया है।0
0
Report
भाजपा मोर्चा के अरुण प्रभात ने विधानसभा में मुद्दों पर सक्रिय रहने का ऐलान किया
Anantnag, Jammu and Kashmir Bhartiya Yuva Morcha state president Arun Prabhat said the party would continue to raise issues concerning the people both inside and outside the Legislative Assembly, while accusing the National Conference-led government of failing to address key election promises. Speaking to Zee Media during his visit to Kokernag, Prabhat said the BJP’s repeated protests and walkouts in the Assembly were linked to what he described as the government’s failure to focus on development and deliver on commitments made to voters during the elections. He referred to promises including 200 units of free electricity, free LPG cylinders, employment opportunities, one lakh jobs and financial assistance of ₹4,000 for the eldest woman in a household, and said the BJP would continue to remind the government of these commitments. Prabhat said the BJP, which has 29 MLAs in the Assembly, would raise the concerns of ordinary citizens, including youth, economically weaker sections and people living in remote and tribal areas. “We will continue this fight with full determination, both inside and outside the Assembly, and remind people of the promises made to them,” Prabhat said. Asked about reports concerning the demolition of around 600 old mosques in the country, Prabhat said he did not have information about who had carried out the demolitions or when they had taken place. He, however, referred to Prime Minister Narendra Modi’s stated principle of “Sabka Saath, Sabka Vikas” and said the country’s progress must involve the development of all sections of society. Prabhat was speaking to Zee Media during the Seva Sankalp Abhiyan programme in Kokernag.0
0
Report
Advertisement
