227409
Amethi: होली से पहले अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 11 गिरफ्तार
Madho Pur, Uttar Pradesh:अमेठी में होली के त्योहार से पहले आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ा छापामारी अभियान चलाया। जिले में 338 जगहों पर छापे मारे गए, जिसमें 11 अभियुक्त गिरफ्तार हुए। टीम ने 2150 लीटर लहन नष्ट कर 863 लीटर अवैध शराब बरामद की। इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया। वहीं, 38 केस दर्ज किए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग भी पूरी तरह सक्रिय है, ताकि त्योहार पर मिलावटखोरी और अवैध कारोबार पर रोक लगाई जा सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीकानेर पंचायत चुनाव में डूडी परिवार की दावेदारी ने हलचल मचाई
Bikaner, Rajasthan:पंचायत चुनाव में सियासी हलचल पंचायत चुनाव में स्व.रामेश्वर डूडी परिवार की दावेदारी से बढ़ी राजनीतिक चर्चा रामेश्वरी डूडी ने वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस के नाम पर भरा नामांकन रामेश्वर डूडी के भाई भगवानाराम डूडी की पत्नी हैं रामेश्वरी डूडी कांग्रेस की प्रत्याशियों की सूची का अभी इंतजार, सिंबल पर टिकी निगाहें रामेश्वर डूडी की पुत्रवधू के भी चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर बोले-मुझे जानकारी नहीं नामांकन के बाद अब सवाल-कांग्रेस किसे देगी आधिकारिक टिकट? बीकानेर में पंचायत चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे रामेश्वर डूडी का जिला परिषद चुनावों में लंबे समय से प्रभाव रहा है और अब पंचायत चुनाव में उनके परिवार से सामने आई दावेदारी ने राजनीतिक चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है वार्ड नंबर 13 से रामेश्वर डूडी के भाई भगवानाराम डूडी की पत्नी रामेश्वरी डूडी ने नामांकन दाखिल किया है नामांकन प्रक्रिया के तहत रामेश्वरी डूडी बीकानेर कलेक्ट्रेट पहुंचीं और कांग्रेस के नाम पर अपना फॉर्म भरा। हालांकि, कांग्रेस की ओर से अभी आधिकारिक प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं हुई है ऐसे में नामांकन दाखिल होने के बावजूद पार्टी का अंतिम फैसला और चुनाव चिह्न किसे मिलेगा, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं जब रामेश्वर डूडी से परिवार की एक अन्य सदस्य, उनकी पुत्रवधू के भी नामांकन भरने की चर्चाओं को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने वार्ड नंबर 13 के लिए कांग्रेस की तरफ से नामांकन दाखिल किया है अब पंचायत चुनाव की इस राजनीतिक बिसात पर कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर चर्चा तेज है रामेश्वरी डूडी की दावेदारी के बीच पार्टी की आधिकारिक सूची का इंतजार किया जा रहा है देखना होगा कि कांग्रेस किसे अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित करती है और वार्ड नंबर 13 की सियासत आगे क्या मोड़ लेती है फिलहाल, नामांकन के बाद निगाहें कांग्रेस के फैसले पर टिकी हैं बाइयत - रामेश्वरी डूडी (कांग्रेस से नामांकन दाखिल करने वाली प्रत्याशी)0
0
Report
भोपाल के पंचशील नगर के छात्रावास में भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं मुद्दे पर प्रदर्शन
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल के पंचशील नगर के छात्रावास में भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं मुद्दे पर प्रदर्शन। खाने में कीड़े मिलने और दूषित पानी की शिकायतों को लेकर छात्राओं में आक्रोश है। विवाद के बीच वार्डन ने दिया इस्तीफा, लेकिन छात्राओं का प्रदर्शन अब भी जारी है। छात्राओं का आरोप है कि बजट बढ़ने के बावजूद गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन नहीं मिल रहा। सिर्फ खाना ही नहीं, स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली से भी छात्राएं परेशान हैं। छात्राओं का कहना है कि रात में तबीयत बिगड़ने पर पुरुष स्टाफ डॉक्टर के पास ले जाते हैं, जबकि रात के समय महिला स्टाफ मौजूद नहीं रहने से उन्हें परेशानी होती है। पीने के पानी की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए। छात्राओं की मांग बेहतर भोजन, स्वच्छ पानी और छात्रावास में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।0
0
Report
दिल्ली की छात्राओं की भागीदारी से नई युवा नीति बनेगी
Noida, Uttar Pradesh:हमारी युवा पीढ़ी की सोच, नए विचार और कुछ कर दिखाने का जज्बा सचमुچ प्रेरित करता है। आज की छात्राएं अपने सपनों के साथ-साथ दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए भी आगे आ रही हैं। छात्राओं के सुझावों पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा। नियमित संवाद के साथ आगामी युवा नीति और बजट की तैयारियों में भी उनकी भागीदारी बढ़ाई जाएगी। दिल्ली की हर छात्रा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े, नेतृत्व करे और अपने सपनों को पूरा करे। उनकी हर चिंता हमारी जिम्मेदारी है और उनका उज्ज्वल भविष्य हमारा संकल्प0
0
Report
Advertisement
चौमूं नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड: कार्यभार ग्रहण समारोह सम्पन्न
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर नगर परिषद चौमूं में कार्यभार ग्रहण समारोह हुआ आयोजित सभा अध्यक्ष आशीष दुसाद एवं उपसभापति बाबूलाल सैनी कार्यभार ग्रहण साथ ही नवनिर्वाचित पार्षदो का भी समारोह में हुआ अभिनंदन भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा कार्यक्रम में रहे मौजूद रामलाल शर्मा ने सभापति व उप सभापति को कार्यभार ग्रहण करवाया नगर परिषद चुनावों में भाजपा के 30 पार्षद ने जीत की थी दर्ज भाजपा के सभी पार्षद और कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद नगर परिषद चौमूं में आज कार्यभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। नगर निकाय चुनाव में भाजपा के 30 पार्षदों की जीत के बाद नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बना है। समारोह में सभापति आशीष दुसाद और उपसभापति बाबूलाल सैनी ने कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान नव निर्वाचित पार्षदों को साफा और दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा सहित भाजपा के पार्षद, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंजनी हनुमान धाम के महंत ग्वालिया बाबा एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने सभापति आशिष दुसाद एवं उपसभापति बाबूलाल सैनी को कार्यभार ग्रहण करवाया और सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पार्षदों से निष्पक्षता, पारदर्शिता और पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा करने का आह्वान किया। समारोह को संबोधित करते हुए रामलाल शर्मा ने कहा कि चौमूं में ट्रिपल इंजन की सरकार विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार के अभी दो बजट और आने हैं, जिनमें चौमूं के विकास से जुड़े कई कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना और शहर को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता होनी चाहिए। रामलाल शर्मा ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक को देखते हुए उन्हें पकड़ने के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया है। शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ रात्रिकालीन सफाई अभियान को भी तेज किया गया है, ताकि आमजन को स्वच्छ वातावरण मिल सके। रामलाल शर्मा ने चौमूं की ऐतिहासिक पहचान का उल्लेख करते हुए कहा कि शहर के चारों दरवाजे इसकी विरासत और पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन चारों दरवाजों का सौंदर्यीकरण करवाने की दिशा में काम किया जाएगा, जिससे शहर की ऐतिहासिक पहचान को और बेहतर बनाया जा सके। समारोह के अंत में नवनिर्वाचित सभापति, उपसभापति और पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए शहर के विकास, स्वच्छता और जनसमस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने का संदेश दिया गया।0
0
Report
कर्णप्रयाग-सिमली हाईवे पर धंसी सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल; जांच की मांग
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली जिले के कर्णप्रयाग में नेशनल हाईवे-109 पर सफर खतरे से खाली नहीं है. कर्णप्रयाग-सिमली हाईवे पर जखेड़ के समीप सड़क धंसने से हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है. हालात ऐसे हैं कि यहां से वाहनों को गुजरने में भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. दोपहिया वाहन चालक कई बार चोटिल हो चुके हैं, तो सड़क किनारे लोगों की कृषि भूमि और चाय की दुकान पर भी खतरा मंडराने लगा है. सवाल यह है कि आखिर बार-बार सुरक्षा कार्य होने के बावजूद सड़क को सुरक्षित क्यों नहीं बनाया जा सका? अब स्थानीय लोग निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग कर रहे हैं. तस्वीरें कर्णप्रयाग-सिमली नेशनल हाईवे-109 की हैं, जहां जखेड़ के समीप धंसती सड़क राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है. सड़क की बिगड़ती हालत के चलते यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा बना हुआ है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस स्थान पर कई बार दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर किसी बड़े हादसे से पहले जिम्मेदार विभाग की नींद कब टूटेगी? सड़क धंसने का खतरा अब सिर्फ राहगीरों तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के लोगों की रोजी-रोटी और जमीन पर भी संकट मंडराने लगा है. हाईवे किनारे स्थित लोगों की कृषि भूमि और एक चाय की दुकान पर भी खतरा बढ़ गया है. अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो स्थानीय लोगों को और नुकसान उठाना पड़ सकता है. ऐसे में लोगों की मांग है कि प्रभावित हिस्से का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि सड़क पर आवाजाही सुरक्षित हो सके और उनकी संपत्ति को भी बचाया जा सके. हैरानी की बात यह है कि इस स्थान पर नेशनल हाईवे विभाग की ओर से कई बार सुरक्षात्मक कार्य भी किए गए हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है. बार-बार किए जा रहे इन कार्यों के बावजूद सड़क की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने से विभागीय इंजीनियरों की योजना और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोग इन कार्यों को सरकारी धन के संभावित दुरुपयोग से जोड़ते हुए पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं. अब बड़ा सवाल यह है कि जब बार-बार सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे हैं, तो सड़क धंसने की समस्या का स्थायी समाधान क्यों नहीं निकल पा रहा है? क्या निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच होगी? और आखिर कब इस हाईवे से गुजरने वाले लोगों को इस खतरे से निजात मिलेगी? फिलहाल जखेड़ के समीप कर्णप्रयाग-सिमली हाईवे पर खतरा बरकरार है. अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस समस्या का स्थायी समाधान कब तक करता है और स्थानीय लोगों की जांच की मांग पर क्या कार्रवाई होती है.0
0
Report
भरतपुर वैर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना के समर्थकों के हमले में मौत
Dholpur, Rajasthan:भरतपुर के वैर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की भीड़ के द्वारा किये गए हमले में मौत हो गई....घटना में लीज पर काम करने वाले उनके सहयोगी गगन शर्मा भी घायल हुए है। जिसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल ICU में एडमिट किया गया है....गगन शर्मा ने बताया कि कल हम लीज स्थित मेस पर खाना बना रहे थे। तभी ग्रामीणों ने लीज की लाइट का कनेक्शन काट दिया। अचानक से ग्रामीणों ने हमला कर दिया। मैं हमले में बेहोश हो गया। उसके बाद मुझे होश नहीं रहा....गगन ने बताया कि मैं लीज पर सिक्योरिटी का काम करता हूं। मेस की देखरेख करता हूं। बाईट -घायल सिक्योरिटी गार्ड0
0
Report
Advertisement
नवसारी के अड्डे पर SMC का बड़ा छापा, अवैध शराब पकड़ी गई
Navsari, Gujarat:નવસારીના અડદા ગામે SMC નો મોટો દરોડો, 12.75 લાખના મુદ્દામાલ સાથે દારૂનું ગેરકાયદે કાર્ટિગ ઝડપાયું સ્થળ પરથી 1,200 બોટલ વિદેશી દારૂ, 2 કાર, 2 મોબાઈલ અને રોકડ رકમ સહિતનો જથ્થો કબજે કરાયો SMC ની ટીમે દારૂ મંગાવનારના ડ્રાઈવર રाकેશ ચૌહાણ અને પ્રફુલ્લ ઢીમ્મરની ઘટનાસ્થળેથી ધરપકડ કરી તહેવારો પહેલાં સંઘપ્રદેશ દમણથી વિદેશી દારૂ મંગાવી વાહનોમાંથી કાર્ટિંગ કરવાનું નેટવર્ક ખુલ્લું પડ્યુ દારૂ મંગાવનાર મુખ્ય આરોપી વિમલ સોલંકી અને દમણના સપ્લાયર અજય ટોપી સહિત 5 સામે ગુનો નોંધાયો SMC એ આગળની કાયદેસરની કાર્યવાહી માટે સમગ્ર કેસ અને જપ્ત મુદ્દામાલ નવસારી ગ્રામ્ય પોલીસને સોંપ્યો0
0
Report
कांग्रेस पर नकली दवा केस का हमला, जाले से तीन बार जीत का रिकॉर्ड
Patna, Bihar:जिवेश मिश्रा प्रेस कॉन्फ्रंस अभी कांग्रेस पार्टी पिछले साल बिहार चुनाव के अंदर। कांग्रेस ने मुझपर नकली दवा का आरोप लगाकर मुझपर केस किया था। एक नई पार्टी फर्जी नाम लेकर प्रेस कॉन्फ्रंस करती थी सत्ता के लिए इमरजेंसी ले आओ, चुनाव अपने अनुकूल ना हो तो सबको जेल भेज दो EVM पर टिकरा फॉर दो प्रोपेगेंडा खड़ा करना कांग्रेस का काम है। पिछले साल जुलाई में कांग्रेस पार्टी ने हमारे ऊपर एक नकली केस कर दिया। बिना जाने समझे कहा नकली दवा बनाने का सरगना है निवेश सुप्रिया श्री और कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता राजेश राठौर ने उस बयान को ऑथेंटिक मान के पप्पू यादव, तेजस्वी यादव, प्रशांत किशोर सब ने मुझपर झूठा इल्जाम लगाया। रोहिणी आचार्य ने भी विदेश में रहते हुए मुझपर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। 13 हजार जायदा वोट देकर जाले की जनता ने लगातार तीसरी बार मुझे चुनाव जितवा कर भेजने का काम किया पार्टी ने मुझपर जो भरोसा जताया उसपर मै खड़ा उतरा। आजादी के बाद आज तक जाले से कोई 3 बार चुनाव नहीं जीता था。 मुझे आपत्ति थी कि जब दवा एक्सपायर हो गया तो आप मुझपर केस कैसे किया। कांग्रेस पार्टी के जो लीगल सेल है वो केवल आतंकवादियों और देश विरोधियों के केस लड़ती है। विपक्ष को पूरा अधिकार है विरोध करना लेकिन ये हक किसने दिया कि वो मुझपर झूठा और भ्रामक बातें फैलाई।0
0
Report
सरकार ने विरोध प्रदर्शन के लिए नए स्थल निर्धारित किए: रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान
Noida, Uttar Pradesh:भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने नागरिकों के विरोध प्रदर्शन/धरना आयोजित करने के अधिकार के लिए मौजूदा निर्धारित स्थल के स्थान पर वैकल्पिक और उपयुक्त स्थानों की पहचान करने के लिए एक समिति का गठन किया था। समिति की सिफारिशों के आधार पर जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थल के रूप में निर्धारित करने की अधिसूचना रद्द कर दी गई है। इसके स्थान पर विरोध प्रदर्शन/धरना आयोजित करने के लिए तीन नए स्थलों को निर्धारित किया गया है। ये स्थल हैं: रामलीला मैदान बुराड़ी मैदान सीबीडी मैदान, पूर्वी दिल्ली इन तीनों स्थलों पर विरोध प्रदर्शन/धरना आयोजित करने के लिए विस्तृत और संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) अलग से जारी की जाएगी। यह आदेश 28 अप्रैल 2022 को जारी किए गए पूर्व स्थायी आदेश संख्या L&O/48/22 में आंशिक संशोधन के तहत जारी किया गया है।0
0
Report
Advertisement
शेखपुरा में चार दिवसीय राज्यस्तरीय प्रमंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का उद्घाटन
Sheikhpura, Bihar:बिहार राज्य खेल प्रधाधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शेखपुरा में चार दिवसीय राज्यस्तरीय प्रमंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में डीएम शेखर आनंद ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर एडीएम, एसडीएम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मी के साथ विभिन्न प्रमंडलों से आए खिलाड़ी शामिल हुए। चार दिवसीय राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पटना, तिरहुत, सारण,दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया और मगध प्रमंडल के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर डीएम शेखर आनंद ने विभिन्न प्रमंडलों से आए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और खेल को खेल भावना से खेलने की अपील किया।0
0
Report
PMGSY विभाग सड़क गड्ढे भरने को मिट्टी डाल रहा; ग्रामीण नाराज, मार्ग सुधार पर सवाल
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:पीएमजीएसवाई विभाग ने गड्ढों को भरने के लिए सड़क पर मिट्टी बिछाई जा रही जिस पर ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं। यह मोटर मार्ग दो ग्राम सभाओं सहित विकास भवन और जिला मुख्यालय को जोड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मोटर मार्ग की स्थिति कई वर्षों से बदहाल है, लगातार शासन प्रशासन से गुहार लगाने के बाद विभाग इस पर कार्य कर रहा है लेकिन महत्वपूर्ण मोटर मार्ग पर पीएमजीएसवाई विभाग मिट्टी बिछा रहा है जिससे स्कूली बच्चे और ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि पीएमजीएसवाई विभाग डामरीकरण की जगह सड़क पर मिट्टी डालकर दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है, जिस पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।0
0
Report
केतु gust्रम के निरोल ग्राम में काली मंदिर उद्घाटन education मंत्री ने बयानबाजी की
Katwa, West Bengal:রাজ্যের উচ্চশিক্ষা মন্ত্রী জগন্নাথ চট্টোপাধ্যায় কেতুগ্রামের নিরোল গ্রামে ঘনিষ্ঠের বাড়ির কালীমন্দির উদবোধনে এসে সাংবাদিকদের বলেন। অভিষেক বন্দ্যোপাধ্যায়কে থানায় ডাকা সম্পর্কে ক) আপনি যদি কাঠ খান আপনার আলমারি নির্গমন হবে, আপনি দুর্নীতিগ্রস্ত আপনাকে থানায় ডাক পড়বে। এখনতো শাসকের আইন নেই এখন পশ্চিমবঙ্গে আইনের শাসন বিদেশি প্রতিষ্ঠা পেয়েছে। আইনের উর্ধে কেউ নয়। আমিও নয়া বিরাট হনু মনে করা ব্যক্তিও না। দুর্নীতি করলে ডাক পড়বে। অভিষেক বন্দ্যোপাধ্যায় থানায় ডাকা নিয়ে নাম না করে রাজ্যের উচ্চশিক্ষামন্ত্রী জগন্নাথ চট্টোপাধ্যায় একথা বলেন। খ) বিদেশি শক্তির প্রভাব দ্বারা ভারতে অস্থিরতা তৈরি করার চেষ্টা করা হচ্ছে রাহুল গান্ধির নেতৃত্বে একটি অংশ, তথাকথিত ককরোচ পার্টি নামে এক উপদ্রবী অংশ। বাইশটি রাজ্যে বিজেপি শাসিত শাসন চলছে। উপদ্রবী অংশ হলো পরিবারবাদী সমন্বয় একটি গোষ্ঠী। গ) ভারতের যুবসমাজকে জেন জি বা জেন আলফা বলে দাগিয়ে দেওয়া চলবে না। আমরা আর্যভট্ট দিয়েছি, শূন্য দিয়েছে। পশ্চিমা ধারণায় ভারত চলে না। সোমবার উচ্চ শিক্ষামন্ত্রী জগন্নাথ চট্টোপাধ্যায় কেতুগ্রামের নিরোল গ্রামে ঘনিষ্ঠের বাড়িতে এসে কালীমন্দিরের উদবোধন করলেন। আরতির মাধ্যমে কালীর আরাধনা করলেন।0
0
Report
Advertisement
जोोधपुर में विजय राजे सिंधिया के जन्मदिन पर भाजपा ने पुष्पांजलि, आदर्श स्मरण
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्य एवं पूर्व राजमाता विजय राजे सिंधिया की जन्म जयंती के अवसर पर सोमवार को जोधपुर में गौरव पथ स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा शहर जिला की ओर से पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष शिवप्रकाश सोनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव जैन सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विजय राजे सिंधिया के आदर्शों एवं विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि विजय राजे सिंधिया ने भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और संगठन को मजबूत करने में अपना योगदान दिया। भाजपा नेताओं ने महिला उत्थान और सामाजिक सरोकारों के लिए उनके प्रयासों को भी याद किया। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनके संघर्ष और साहस का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विजय राजे सिंधिया के विचार और सिद्धांत आज भी भाजपा के कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित एवं समाजसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प भी लिया गया। बाईट 01 शिव प्रकाश सोनी BJP उपाध्यक्ष बाईट02 गौरव जैन अध्यक्ष जिला युवा मोर्चा बाईट03 रवि गहलोत0
0
Report
हजारीबाग के कटकमदाग में 23 वर्षीय अमर कुमार का फंदे से शव मिला
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत कूद वार्ड नंबर 24 में एक 23 वर्षीय युवक का शव किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान अमर कुमार, पिता स्वर्गीय शंभू सिंह, निवासी सरैया, पदमा, हजारीबाग के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, अमर कुमार पिछले चार महीने से कटकमदाग के कूद में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहा था। परिवार में उसकी विधवा मां, बड़ा भाई सोनू, उसकी पत्नी और बच्चे रहते थे। बड़ा भाई टोटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है, जबकि अमर बाहर काम करता था और कुछ समय पहले ही घर लौटा था। मृतक की मां ने बताया कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। वह काम करने गई थी, जबकि बड़ा बेटा अपने काम पर था। परिवार की अन्य महिलाएं भी अपने मायके गई हुई थीं। मां के अनुसार, अमर शाम तक सामान्य था और उसने खाना भी खाया था। घर में किसी तरह की परेशानी का अंदेशा नहीं हुआ था। ऐसे में उसने यह कदम क्यों उठाया, यह परिवार की समझ से परे है। मां ने बताया कि जब वह काम से घर लौटी तो दरवाजा बंद था। काफी कोशिश के बाद दरवाजा खुला तो सामने बेटे को फंदे से लटका पाया। यह दृश्य देखकर वह बदहवास हो गई। भारी मन से बेटे को नीचे उतारने के बाद उसने परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की सूचना दी। बेटे की मौत से मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मां ने भावुक होकर कहा कि उसने अपने बच्चों को बड़े लाड़-प्यार से पाला था, लेकिन जीवन में ऐसा दिन देखना पड़ेगा, यह कभी नहीं सोचा था। मकान मालिक विजय ने बताया कि परिवार पिछले चार महीने से उनके मकान में किराए पर रह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि पुलिस को मामले की सूचना मिली है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
बारिश ने धान बहा दिया; पानी की निकासी नहीं, बोरे भी नहीं पहुँचे
Noida, Uttar Pradesh:हम 7 तारीख को यहाँ धान लाए थे। परसों हमारा धान पास हो गया था। लेकिन उन्होंने कहा कि बोरे आएँगे। न तो कोई बोरा आया और न ही... फिर कल रात बारिश हो गई और सारा धान बह गया। यहाँ पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है।0
0
Report
Advertisement
