227813
Amethi - मुख्यमंत्री के निर्देशन में फायर सेफ्टी का हुआ ऑडिट
Dadra, Uttar Pradesh:अमेठी जनपद के भेटुआ ब्लॉक के सीएचसी में मुख्यमंत्री के निर्देशन मे पहुंची ऑडिट टीम. जहाँ पर ऑडिट टीम ने फायर सेफ्टी को किया ऑडिट।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाराणसी में सफाईकर्मियों का सम्मान, प्रयागराज में 602 आवासों की भूमिपूजन
Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath सेवा का सम्मान समाज को संवेदनशील बनाता है, महापुरुषों की स्मृतियां उसे अपनी जड़ों से जोड़ती हैं और 'अपना घर' हर परिवार को स्वाभिमान के साथ जीने का आधार देता है। इसी भावना के साथ आज बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी में स्वच्छता कर्मियों का सम्मान करूंगा। इसके उपरांत तीर्थराज प्रयागराज में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू मसुरियादीन पासी जी की प्रतिमा का अनावरण, माफिया से मुक्त कराई 9,811 वर्ग मीटर भूमि पर पद्म लोक आवास योजना के अंतर्गत ₹191 करोड़ से अधिक लागत से 602 आवासों के निर्माण के लिए भूमिपूजन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत निर्मित 556 आवासों के लाभार्थियों को चाबी का वितरण होगा। हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और हर आंगन में खुशहाली पहुंचाने हेतु डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध है।0
0
Report
टोंक DST ने 250 दिनों में 230 कार्रवाइयां कर राजस्थान में नंबर 1 बना
Tonk, Rajasthan:टोंक DST ने 250 दिनों में 230 कार्रवाइयां कर राजस्थान में नंबर 1 बना टोंक जिला स्पेशल टीम (DST) राजस्थान में न 1 पर हे टोंक जिला स्पेशल टीम (DST) ने पिछले 250 दिनों में अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 230 कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी, साइबर ठगी, अवैध शराब, विस्फोटक सामग्री, अवैध हथियार, मिलावटी खाद्य पदार्थ और सरकारी दवाइयों के अवैध कारोबार सहित कई मामलों का खुलासा किया है। इन कार्रवाइयों में अब तक 412 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 12 करोड़ 43 लाख के मादक पदार्थ पकड़े DST ने मादक पदार्थों के खिलाफ 120 कार्रवाई करते हुए करीब 12 करोड़ 43 लाख रुपये के मादक पदार्थ पकड़े। वहीं, साइबर अपराध के खिलाफ 56 कार्रवाई में करीब 100 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा किया गया। अवैध शराब और विस्फोटक सामग्री पर शिकंजा टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 3 करोड़ रुपये की शराब जब्त की। इसके अलावा 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त करने की कार्रवाई भी की गई। टीम ने अवैध बारूद और हथियार बनाने के कारखानों का भी भंडाफोड़ किया। मिलावटखोरी और कालाबाजारी का खुलासा DST ने मिलावटी दूध की फैक्ट्री और नकली घी के कारोबार का पर्दाफाश किया। सरकारी दवाइयों के जखीरे और भारी मात्रा में नशीली दवाइयों को जब्त किया गया। इसके साथ ही अवैध नकली बीड़ी फैक्ट्री का खुलासा करने के साथ खाद की कालाबाजारी और अवैध स्टॉक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। अपराधियों पर लगातार कार्रवाई टोंक DST की इन कार्रवाइयों में अब तक 412 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। टीम की कार्रवाई से जिले में संगठित अपराध, नशे के कारोबार, साइबर ठगी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के प्रयासों को गति मिली है। जिला स्पेशल टीम के इंचार्ज ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि जिस प्रकार जमादार शहर की सफाई करता है उसी प्रकार हम अपराधियों को साफ करने का काम कर रहे हे आम जन हमारा सहयोग करे ...0
0
Report
मानटाउन में पेड़ पर युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, पुलिस जाँच जारी
Sawai Madhopur, Rajasthan:जिला मुख्यालय के मानटाउन थाना क्षेत्र के बजरिया क्षेत्र स्थित गुलाब बाग गांधी पार्क के सामने एक पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मानटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की समूची जानकारी ली। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस में शव को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। मानटाउन थाने के सब इंस्पेक्टर बने सिंह के मुताबिक मृतक की शिनाख्त बागरिया बस्ती गुलाब बाग निवासी कन्हैया बागरिया के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति ने जरिये टेलीफोन पुलिस को सूचना दी थी कि गुलाब बाग गाँधी पार्क के सामने एक निम के पेड़ पर एक युवक का शव फंदे पर लटका रहा है। सूचना पर मानटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक बागरिया बस्ती गुलाब बाग निवासी कन्हैया बागरिया है। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया है, जहाँ पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जायेगा। प्रथम दृष्टया पुलिस युवक की मौत को आत्महत्या मान नही है, हालांकि फिलहाल ये पता नहीं लग पाया कि युवक ने आत्महत्या की है या इसकी हत्या हुई है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
22 महीने बाद राजपुरिया बॉर्डर पर बोर्ड नहीं बदला; प्रशासनिक लापरवाही उजागर
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के राजपुरिया बॉर्डर पर प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है। मध्यप्रदेश-राजस्थान सीमा पर लगा बांसवाड़ा संभाग में पधारने पर धन्यवाद का बोर्ड अब भी पुरानी प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी दे रहा है। राज्य सरकार बांसवाड़ा संभाग को निरस्त कर चुकी है और बांसवाड़ा जिले को उदयपुर संभाग में शामिल किया गया है। इसके बावजूद करीब 22 महीने बाद भी बोर्ड नहीं बदला गया। लोक निर्माण विभाग के अधीन बताया गया यह बोर्ड जर्जर हालत में है और इसका रंग भी उखड़ चुका है। बोर्ड पुलिस चेकपोस्ट के पास लगा है, जहां से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गलत बोर्ड हटाकर नया बोर्ड लगाने की मांग की है。0
0
Report
प्रतापगढ़ की इशिका जैन ने चित्रकला में प्रथम और वाद-विवाद में दबदबा
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतापगढ़ की इशिका जैन ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतापगढ़ की माहेनुर और सुहागपुरा की खुशी गुर्जर प्रथम रहीं. कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर के निर्देशानुसार अंकुर माध्यमिक विद्या मंदिर में किया गया। चित्रकला में सुहागपुरा की प्रकृति कुमारी मीणा द्वितीय और स्वरूपगंज की आरती धाकड़ तृतीय रहीं। वाद-विवाद में धरियावद की निखत फातिमा द्वितीय और मोहेड़ा की कल्पना गायरी तृतीय स्थान पर रहीं।0
0
Report
गोसेखुर्द धरण १००% भर गया; पूर्व विदर्भ के चार जिलों को राहत
Bhandara, Maharashtra:भंडारा जिले के गोसेखुर्द धरण १००% जलसाठ्यासह अंतिम पाणीपातळी गाठलेली आहे. धरणाने २४५ पूर्णांक ५० मीटर ही निर्धारित पातळी गाठली, ज्यामुळे आगामी काळातील पिण्याचे पाणी, शेती आणि जनावरांच्या पाण्याचा प्रश्न काही प्रमाणात सुटण्याची आशा आहे. मध्य प्रदेशातील पावसामुळे वैनगंगा नदीचा प्रवाह सुरू राहिल्याने धरणातील पाणीसाठ्यात वाढ झाली. गोसेखुर्द धरण पूर्ण क्षमतेने भरण्याने पूर्व विदर्भातील चार जिल्ह्यांना मोठा दिलासा मिळाला आहे. दुष्काळी परिस्थितीमुळे पाण्याची चिंता वाढली असतानाच गोसेखुर्द प्रकल्पाने अंतिम पाणीपातळी गाठल्याने उपलब्ध जलसाठ्याचे महत्त्व वाढलेले आहे. धरणातील पाणी पिण्यासाठी, शेतीसाठी आणि जनावरांसाठी उपयोगात आणण्याचे नियोजन केले जाणार आहे. सद्या गोसेखुर्द धरण १००% भरला आहे. तर उर्वरित बावनथडी, धापेवडा या धरणात देखील ७०% जलसाठा उपलब्ध आहे.0
0
Report
Advertisement
अंगप्रदेश की मंजूषा कला अमेरिका तक पहुँची सूपों की मांग बढ़ी
Naya Chak, Bihar:एंकर - भागलपुर की मंजूषा कला अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रही है। अंगप्रदेश की इस पारंपरिक लोककला से सजे छठ के सूपों की मांग अमेरिका तक पहुंच गई है। अमेरिका से 200 सूपों के ऑर्डर मिले हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया में भी मांग को लेकर बातचीत जारी है। खास बात यह है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मंजूषा साड़ी धारण करने के बाद इस कला को नई पहचान मिली और अब छठ महापर्व इसे विदेशों तक पहुंचाने का नया जरिया बन रहा है। मंजूषा गुरु मनोज पंडित और उनकी टीम इन दिनों सूपों पर अपनी कूची से लोककला के रंग उकेरने में जुटी है। भगवान सूर्य की आकृति, कमल के फूल और छठ की परंपराओं को दर्शाती कलाकृतियां इन सूपों को खास बना रही है। छठ महापर्व की तैयारी के बीच भागलपुर में मंजूषा कला के कलाकारों की व्यस्तता बढ़ गई है। कोई सूप पर भगवान सूर्य की आकृति उकेर रहा है, तो कोई कमल और दूसरे फूलों की खूबसूरत डिजाइन तैयार कर रहा है। साधारण सूप पर कूची चलाकर उसे आकर्षक कलाकृति में बदलने का यह काम जितना सुंदर दिखता है, उतनी ही मेहनत भी मांगता है। हर रेखा और हर रंग को उकेरने में कलाकारों को घंटों लगते हैं। इन कलाकृतियों में छठ की आस्था के साथ अंगप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की झलक भी दिखाई देती है। मंजूषा कला की अपनी अलग शैली और पहचान है। इसमें मुख्य रूप से गुलाबी, हरे और पीले रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। इन्हीं रंगों के सहारे कलाकार सूपों पर पारंपरिक आकृतियों को जीवंत कर रहे है। छठ महापर्व में सूर्य उपासना का विशेष महत्व है और इसी भाव को ध्यान में रखकर सूपों पर भगवान सूर्य की आकृतियां बनाई जा रही है। इस बार मंजूषा कला से सजे सूपों की मांग स्थानीय बाजार तक सीमित नहीं है। अमेरिका से 200 सूपों के ऑर्डर मिलना इस लोककला के बढ़ते दायरे को दिखाता है। ऑस्ट्रेलिया से भी ऑर्डर को लेकर बातचीत चल रही है। इसके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों से मांग पहुंच रही है। मंजूषा गुरु मनोज पंडित और उनकी टीम इन ऑर्डरों को पूरा करने में लगी है। कलाकारों के लिए यह अपनी कला को नए लोगों तक पहुंचाने का मौका है। साथ ही, यह चुनौती भी है कि समय पर हर सूप को तैयार करते हुए उसकी पारंपरिक खूबसूरती और कलात्मक बारीकी बरकरार रखी जाए। मंजूषा कला को नई पहचान मिलने की कहानी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हुई मुलाकात भी अहम रही। करीब पांच महीने पहले मंजूषा गुरु मनोज पंडित ने राष्ट्रपति को मंजूषा कला से सजी साड़ी भेंट की थी, जिसे राष्ट्रपति ने धारण किया। इसके बाद इस पारंपरिक कला को लेकर लोगों की दिलचस्पी और चर्चा बढ़ी। अब छठ के सूपों के जरिए कलाकार इस पहचान को और आगे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय कलाकारों की कूची से तैयार ये कलाकृतियां अंगप्रदेश की विरासत को नए बाजारों से जोड़ रही हैं।0
0
Report
दुमका के यज्ञ मैदान में दुर्गा पूजा दो दिन बाद शुरू, गाथा मंदिर आकर्षण
Dumka, Jharkhand:दुमका का यज्ञ मैदान दो दिन बाद दुर्गा पूजा के शुरू होने वाला है। एक तरफ भव्य माँ दुर्गा की प्रतिमा सुंदर नक्काशी के बीच स्थापित होंगी। पुणे महारास्ट्र में स्थित प्रसिद्ध गाथा मंदिर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। दुमका का यज्ञ मैदान शहर के बीचों-बीच बड़े मैदान होने के कारण लोगों के लिए आकर्षण के साथ एंटरटेनमेंट और पूजा पंडाल का केंद्र होता है। पूजा समिति विशेष तैयारी कर रही है; एक तरफ भव्य पंडाल और दुर्गा पूजा के दौरान होने वाला घड़ा उतार प्रतियोगिता देखने के लिए दुमका के दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग पहुँचते हैं। पूरे मैदान को सजाया गया है, दुकानें लगती हैं और पंडाल परिसर पूजा समिति द्वारा बनाए जाते हैं। इस वर्ष महाराष्ट्र के पुणे स्थित गाथा मंदिर को बनाने की कोशिश की जा रही है ताकि लोगों को एक नया अनुभव मिले। मंदिर के अंदर भव्य नक्काशी और माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित हो रही है। एं entertainment के लिए घड़ा उतार प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। सुरक्षा को देखते हुए मैदान को सीसीटीवी से लैस किया गया है और वालिंटियर तथा प्रशासन की मदद से एक-एक व्यक्ति नजर रखे जाएंगे। दुमका का यज्ञ मैदान बीचों-बीच होने के कारण बड़ी संख्या में लोग पहुँचते हैं।0
0
Report
जमशेदपुर की दुर्गापूजा में हैरी पॉटर थीम पंडाल, बच्चों में जोश
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर मे दुर्गा पूजा की धूम देखते ही बन रही है, वंही अब पंडालों के पट अभी से खुलना शुरू हो गया है, वंही दुर्गापूजा के अवसर पर रानीकुदर हिंद क्लब ने इस वर्ष कुछ अलग और खास करने का प्रयास किया है। क्लब की ओर से हैरी पॉटर की तर्ज पर एक रहस्यमयी किले के रूप में भव्य पूजा पंडाल तैयार किया गया है। अनूठी थीम पर आधारित यह पंडाल शहरवासियों, विशेषकर बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है। क्लब के एक सदस्य ने मीडिया से बातचीत में बताया कि रानीकुदर हिंद क्लब हर वर्ष कुछ नया करने और अपनी कल्पनाओं को साकार करने का प्रयास करता है। इसी कड़ी में इस बार हैरी पॉटर की जादुई दुनिया से प्रेरित पंडाल का निर्माण कराया गया है। फिल्मों और किताबों में हैरी पॉटर की रोमांचक दुनिया को देखने और पढ़ने वाले बच्चों को इस पंडाल में उसका अनुभव कराने की कोशिश की गई है। उन्होंने बताया कि क्लब इस वर्ष अपना 53वां दुर्गापूजा आयोजन कर रहा है। पंडाल निर्माण में बंगाल के कारीगर पिछले 45 दिनों से लगातार जुटे हुए हैं। मां दुर्गा की प्रतिमा भी बंगाल से मंगाई गई है, जिसे वहां के कारीगरों ने विशेष रूप प्रदान किया है। आयोजकों को उम्मीद है कि पंडाल की अनूठी सजावट और प्रतिमा का आकर्षक स्वरूप श्रद्धालुओं को काफी पसंद आएगा। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और विशेष निगरानी दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी क्लब की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। पंडाल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर क्लब की पूरी टीम सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेगी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में मां दुर्गा के दर्शन कर सकें और पूजा का आनंद उठा सकें। हैरी पॉटर की जादुई दुनिया को पंडाल के रूप में प्रस्तुत करने की यह पहल इस वर्ष रानीकुदर हिंद क्लब की दुर्गापूजा को खास बनाने जा रही है। अब श्रद्धालुओं को इस अनूठी थीम और भव्य सजावट को करीब से देखने का इंतजार है।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ में कलेक्टर ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बिजली-बैरिकेडिंग सुधाने के निर्देश दिए
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने धमोत्तर ब्लॉक के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में स्थापित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने तलैया, कुल्मीपूरा, देवपुरा और ग्यासपुर के मतदान केंद्रों पर बिजली की समुचित व्यवस्था करने तथा आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी श्रवण सिंह राजावत, विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा, तहसीलदार, थाना अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
दमोह में जेन अल्फा के धरने के बाद देवी प्रतिमा स्थापित
Damoh, Madhya Pradesh:एमपी के दमोह में जेन अल्फा का अनूठा प्रदर्शन, देवी स्थापना न होने पर दिया धरना फिर पुलिस वालों ने दिलाई मूर्ति। देश में जेन जी शब्द बेहद ट्रेंड में है और इस जेन जी के आंदोलनों को लेकर चर्चाएं भी है लेकिन एमपी के दमोह में जेन अल्फा का एक प्रदर्शन देश भर को सोचने मजबूर करेगा जिसके सामने पुलिस को झुकना पड़ा और न सिर्फ मांग माननी पड़ी बल्कि जो हुआ वो जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे। देखिए दमोह से ये खास रिपोर्ट। देश की राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर पिछले कुछ महीनों से बेहद सुर्खियों में है यहां हो रहे आंदोलनों में देश भर से युवा जुड़ रहे है और इस वर्ग की जेन जी कहा जा रहा है। इस जेन जी के आंदोलनों ने सरकारों की भी नाक में दम कर दिया और जेन जी की आग पूरे देश में सुलग रही है। अलग अलग शहरों से इस जेन जी के आंदोलनों की ख़बरें सुर्खियां बन रही है। अब जरा इस तस्वीर को देखिए, बच्चों की ये टोली नारेबाजी कर रही है, इक्ट्ठे होकर गांव के एक चबूतरे पर बैठ कर विरोध जाहिर कर रहे है, पहली नजर में आपको ये बच्चों का खेल लग रहा होगा और शायद इस गांव के लोगों ने भी यही समझा होगा कि ये बच्चे आंदोलन का खेल खेल रहे है लेकिन जब कई घंटे बीत गए तो इन बच्चों को माता पिता को यकीन नहीं हुआ कि वाकई ये बच्चे आंदोलन ही कर रहे है, बच्चे टस से मस नहीं हो रहे थे और उसके बाद जो हुआ वो हैरान करने वाला था ये वर्ग है जेन अल्फा, ये जेन अल्फा कई तरह से लोगों को सोचने मजबूर कर गया। आखिर इन मासूमों को ये कदम क्यों उठाना पड़ा वजह क्या थी और हुआ क्या आपको सिलसिलेवार समझाते हैं। ये तस्वीरें है एमपी के दमोह जिले के हटा ब्लाक में आने वाले रसोटा गांव की, धरने पर बैठे ये बच्चे इसी गांव के रहने वाले है और गांव में इस साल नवरात्र पर देवी प्रतिमा की स्थापना की मांग गांव वालों से ही कर रहे है, दरअसल रसोटा गांव में पिछले 15 सालों से हर साल नवरात्र ने देवी पंडाल सजाया जाता है और यहां 9 दिनों तक देवी प्रतिमा स्थापित होती है, धार्मिक आयोजन होते है लेकिन इस साल यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ। नवरात्र के पहले दिन जब न तो यहां पंडाल बना न ही देवी प्रतिमा आई तो बच्चों ने हर साल ये आयोजन करने वाले समिति के लोगों से पूछा तो उन्होंने बात को ये कहकर टाल दिया कि पंडाल बनेगा और प्रतिमा की स्थापना होगी लेकिन जब दिन बीत गया प्रतिमा नहीं आई पंडाल नहीं सजा तो बच्चों को समझ आ गया कि यहां कुछ होने वाला नहीं है। फिर क्या है इस जेन अल्फा ने वो किया जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती थी खास तौर पर गांव के बच्चों से शायद ये उम्मीद नहीं की जा सकती। बच्चों ने धरना देना शुरू किया, नारेबाजी की समिति के लोगों के खिलाफ हो हल्ला किया और गांव से निकलने वाले लोगों का रास्ता बंद कर दिया और बच्चों का ये रूप जिसने भी देखा वो हैरान रह गया। बच्चों ने अपने अभिभावकों को धमकी भी दी कि यदि देवी स्थापना नहीं हुई तो वो स्कूल भी नहीं जायेंगे। बाइट/ 1 हर्ष गौतम ( छात्र रसोटा दमोह) बाइट/ गौरव तिवारी ( छात्र रसोटा दमोह) वी ओ/ बात यही नहीं थमी बल्कि इस जेन अल्फा लगातार लोगों का रास्ता रोक रहे थे नारेबाजी कर रहे थे और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और डायल 112 की टीम गांव में पहुंची, अमूमन बच्चे पुलिस को देखकर डर जाते है लेकिन यहां बच्चे हिले तक नहीं, बकायदा आंदोलनकारियों की तरह उन्होंने पुलिस वालों से बात की, अपनी बात को बताया और ये कहा कि जब तक देवी स्थापना नहीं होगी वो हटेंगे नहीं। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने हालातों से थाना प्रभारी को अवगत कराया और थाना प्रभारी ने फोन पर बच्चों से बात की। दोनों के बीच चली बात में ये समझौता हुआ कि बच्चों की टोली पुलिस वालों के साथ हटा पुलिस थाने जाएगी और फिर बच्चे पुलिस की गाड़ी में बैठकर हटा थाने पहुंचे जहां बच्चों और थाना इंचार्ज के बीच लम्बी बातचीत हुई और आखिरकार पुलिस को बच्चों की जिद के सामने झुकना पड़ा, थाना प्रभारी ने गांव वालों से बात की उन्हें हर साल की तरह गांव में देवी प्रतिमा रखने और पंडाल सजाने के लिए कहा गया गांव के लोग भी मान गए। इस प्रदर्शन और बच्चों की भावनाओं को समझते हुए थाना प्रभारी और उनका स्टाफ बच्चों को लेकर मूर्तिकार के पास पहुंचे और यहां बच्चों ने अपने मन की देवी प्रतिमा पसंद की और इस प्रतिमा की न्योछावर यानी पेमेंट भी पुलिस ने यानी थाना प्रभारी ने किया। बाइट/ सुधीर बेगी ( थाना प्रभारी हटा दमोह) वी ओ/ देवी प्रतिमा लेकर गांव पहुंचे इस जेन अल्फा को देखकर गांव के लोगों के चेहरे देखने लायक थे, उन्होंने आनन फानन में तैयारिया की, गांव के पंडित जी को बुलाया गया और उसी स्थान पर देवी प्रतिमा स्थापित की गई जहां हर साल मातारानी को विराजमान कराया जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक इस साल खेती किसानी का काम ज्यादा था और अतिवृष्टि की वजह से किसानों की माली हालत भी ठीक नहीं थी लिहाजा इस साल लोगों ने देवी स्थापना न करने का निर्णय लिया था लेकिन बच्चों के प्रदर्शन और पुलिस की समझाइश के बाद आखिरकार वो करना पड़ा जिसे नहीं किया जा रहा था। बाइट/ ललित प्यासी ( ग्रामीण रसोटा दमोह) बाइट/ राजकुमार तिवारी ( ग्रामीण रसोटा दमोह) वी ओ / गांव में प्रदर्शन करने के बाद मिली सफलता के बाद बच्चे बेहद खुश है और देवी स्थापना के बाद अब वो पूजा पाठ कर रहे है और अपनी खुशी का इजहार भी कर रहे है। बाइट/ 2 हर्ष गौतम ( छात्र रसोटा दमोह) वी ओ / बहरहाल ये वाक्या सामान्य घटनाक्रम नहीं है इसे बच्चों का खेल कहा जा सकता है लेकिन असल में ये पूरा घटना क्रम कई तरह के संकेत भी दे रहा है और बता रहा है कि स्कूल लेवल के बच्चों की मानसिक स्थिति क्या है? वो नए दौर में टीवी और सोशल मीडिया पर अलग अलग आंदोलनों से प्रेरित हो रहे है और सोचने वाली बात भी है कि इस उम्र में वो धरना प्रदर्शन और आंदोलनों को भी समझने लगे है और ये तथ्य विचारणीय है। महेंद्र दुबे दमोह0
0
Report
300 ग्राम MD तस्करी के मामले में गुजरात से आरोपी गिरफ्तार, 10% कमीशन खुलासा
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अरनोद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 ग्राम एमडी तस्करी मामले में बैंक खाता और एटीएम उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गुजरात के भावनगर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धार्मिक बेगड निवासी भावनगर, गुजरात के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपने बैंक खाते में रुपये जमा करवाने के बदले 10 प्रतिशत कमीशन लेता था। साथ ही, वह अपने इस्तेमाल के लिए भी एमडी मंगवाता था। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में थानाधिकारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। मामले की शुरुआत 9 अक्टूबर को हुई, जब राठांजना थाना पुलिस ने गादोला से वरमंडल जाने वाले कच्चे रास्ते पर गश्त के दौरान खालिद निवासी बागलिया, थाना हथुनिया के कब्जे से 300 ग्राम अवैध एमडी जब्त की थी। मादक पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी when्त की गई थी। इस संबंध में राठांजना थाने में मामला दर्ज कर जांच अरनोद थानाधिकारी शिवलाल मीणा को सौंपी गई। जांच के दौरान सामने आया कि खालिद ने जब्त की गई एमडी इब्राहिम खान निवासी गादोला, थाना राठांजना को उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने इब्राहिम को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसके कब्जे से एक बैंक का एटीएम कार्ड मिला। जांच में यह एटीएम धार्मिक बेगड के नाम पर होना सामने आया। भारतीय स्टेट बैंक से रिकॉर्ड प्राप्त करने पर खाते की जानकारी के आधार पर पुलिस धार्मिक तक पहुंची। इसके बाद अरनोद थाने की पुलिस टीम गुजरात के भावनगर पहुँचि और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले अपने ठिकाने पर नहीं मिला, लेकिन मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से संबंधित एटीएम की बैंक पासबुक और दस्तावेज मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपना एटीएम एक साथी के माध्यम से इब्राहिम खान तक पहुँचाया था। पुलिस जांच के अनुसार, इस खाते में रुपये जमा करवाने के बदले आरोपी को 10 प्रतिशत कमीशन मिलता था। आरोपी ने अपने इस्तेमाल के लिए भी एमडी मंगवाने की बात बताई है। पुलिस ने धार्मिक बेगड को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में मादक पदार्थों की आपूर्ति, आर्थिक लेन-देन तथा अन्य संलिप्त लोगों के संबंध में आगे की जांच जारी है。0
0
Report
Advertisement
जलपाईगुड़ी के वैकुण्ठपुर राजमहल की 517 साल पुरानी दुर्गापूजा आज भी जीवंत
Jalpaiguri, West Bengal:রাজত্ব নেই, নেই রাজাও। কিন্তু আজও অটুট রাজকীয় ঐতিহ্য। ইতিহাস আর প্রাচীন রীতিনীতিকে আঁকড়ে ধরে ৫১৭ বছরে পদার্পণ করল জলপাইগুড়ির বৈকুণ্ঠপুর রাজবাড়ির দুর্গাপুজো। শতাব্দীপ্রাচীন এই পুজো ঘিরে এখন সাজ সাজ রব রাজবাড়ি চত্বরে। চতুর্থীতেই দেবী দুর্গা-সহ অন্যান্য প্রতিমাকে বস্ত্র পরানোর কাজ সম্পন্ন হয়েছে। রাজবাড়ির এই বিশেষ অনুষ্ঠানে অংশ নেন বিভিন্ন এলাকার মহিলারা। পঞ্চমীতেও চলবে মায়ের সাজসজ্জার কাজ। এই রাজবাড়ির দুর্গাপুজোর পরতে পরতে রয়েছে চমক। এখানে দেবী দুর্গার পাশাপাশি লক্ষ্মী, সরস্বতী, কার্তিক, গণেশের সঙ্গে পুজো হয় সিংহ ও বাঘেরও। শুধু তাই নয়, জয়া-বিজয়া থেকে শুরু করে ব্রহ্মা, বিষ্ণু, মহেশ্বর এবং মহামায়া চণ্ডীরও আরাধনা করা হয়। কালিকাপুরাণ মেনে আজও নিষ্ঠার সঙ্গে চলে পুজোর সমস্ত আচার-অনুষ্ঠান। রাজপরিবারের সদস্য লিন্ডা বোস জানান, ষষ্ঠীতে বেলতলা, পাকুড়তলা ও বটতলায় বিশেষ পুজোর পর সন্ধ্যায় হবে দেবীর বোধন। সপ্তমীতে বরণ ও প্রাণপ্রতিষ্ঠা। রাতেই অনুষ্ঠিত হবে বিশেষ অর্ধরাত্রির পুজো। অষ্টমীতে অঞ্জলি, ভোগ নিবেদন ও সন্ধ্যারতি। নবমীতেও প্রাচীন নিয়ম মেনে চলবে দেবীর আরাধনা। তবে এই রাজবাড়ির পুজোর সবচেয়ে বড় আকর্ষণ দশমীর আমিষ ভোগ। প্রাচীন রীতি মেনে দেবীকে নিবেদন করা হয় ইলিশ মাছ, পুঁটিমাছ, কচুশাক, পান্তাভাত ও শাপলা। বছরের পর বছর ধরে একই নিয়মে চলে আসছে এই বিশেষ ভোগ নিবেদনের প্রথা। সময় বদলেছে। রাজতন্ত্র আজ ইতিহাস। কিন্তু বদলায়নি বৈকুণ্ঠপুর রাজবাড়ির দুর্গাপুজোর ঐতিহ্য। প্রজন্মের পর প্রজন্ম ধরে বংশপরম্পরায় চলে আসা এই পুজো আজও জলপাইগুড়ির ইতিহাস, সংস্কৃতি ও আবেগের সঙ্গে জড়িয়ে রয়েছে। একদিকে রাজ্কীয় ইতিহাস, অন্যদিকে দেবী আরাধনার নিষ্ঠা। সব মিলিয়ে দুর্গোৎসবের আবহে আরও একবার জীবন্ত হয়ে উঠেছে জলপাইগুড়ির ৫১৭ বছরের প্রাচীন বৈকুণ্ঠপুর রাজবাড়ির দুর্গাপুজোর ঐতিহ্য।0
0
Report
Diwali से पहले Greater Noida के प्रवेश द्वार रोशन, प्रशासन ने तैयारी तेज की
Greater Noida, Uttar Pradesh:आगामी दिवाली पर ग्रेटर नोएडा के सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर रोशनी से जगमगाएंगे। इसके लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिवाली से पहले स्ट्रीट लाइट लगाने और उन्हें चालू करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर के प्रमुख स्थानों के साथ विभिन्न गांवों और सेक्टरों में भी प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर दिया। बैठक में एसीईओ ने बादलपुर और अस्तौली में निर्माणाधीन 33 केवी सबस्टेशनों के कार्यों की समीक्षा की। इन दोनों बिजलीघरों के निर्माण की निर्धारित समयसीमा में छह माह शेष हैं, लेकिन एसीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर इन्हें निर्धारित समय से पहले पूरा कराया जाए, ताकि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके। किसानों को आवंटित छह प्रतिशत आबादी भूखंडों में बिजली संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए एसीईओ ने नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। खैरपुर, खोदना खुर्द, पतवाड़ी, छोटी मिलक और इटैड़ा समेत कई गांवों में इन भूखंडों के क्षेत्र में बिजली के कार्य चल रहे हैं। तिलपता, कुलेसरा, छपरौला और खोदना खुर्द समेत 17 गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य प्रगति पर है। एसीईओ ने निर्देश दिए कि दिवाली से पहले इन लाइटों को लगाकर चालू कर दिया जाए। इसके अलावा सेक्टर-2, सेक्टर-3 और सेक्टर-12 समेत अन्य सेक्टरों के पार्कों में भी स्ट्रीट लाइट लगाने को कहा गया। बैठक में ड्रेन निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। एसीईओ ने प्रस्तावित कार्यों की टेंडर प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी कर निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए। बैठक में ड्रेन विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक मनोज कुमार सचान, विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल, अश्विनी चतुर्वेदी, सौरभ भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
नवरात्रि के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी: घी सीज, नमूनों की लैब जाँच
Greater Noida, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर नवरात्रों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है, इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नई बस्ती दादरी स्थित सिटी मॉल में छापेमारी की और 06 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लेब भेजे और 240 लीटर घी को सीज किया गया । सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि बुधवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, विजय बहादुर पटेल, विशाल कुमार गुप्ता , रविंद्र नाथ वर्मा एवं रितु सक्सैना की टीम द्वारा नई बस्ती दादरी स्थित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म कंपनी कम्यूनिटी प्राइवेट लिमिटेड (सिटी मॉल) पर छापा मारकर अवतार ब्रांड घी का 01 नमूना , अवतार ब्रांड गाय के घी का 01 नमूना , मिर्च पाउडर का 01 नमूना, मखाना का 01 नमूना , सरसों का तेल का 01 नमूना एवं कुट्टू आटा का 01 नमूना लिया गया। अवशेष लगभग 240 लीटर घी भ्रामक सूचनाएं (घी में विटामिन एवं मिनरल्स होना अंकित होने के कारण) अंकित होने के कारण सीज किया गया तथा लगभग 18 किग्रा मिर्च पाउडर पर पैकिंग तिथि, बैच नंबर आदि अंकित न होने व मिथ्याछाप होने के कारण सीज किया गया। इस प्रकार कुल 06 नमूनें लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये जा रहे हैं। समस्त खाद्य सामग्री विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी गई किसी प्रकार की खाद्य सामग्री खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाइसेंसी/पंजीकृत आपूर्तिकर्ता से खरीदें तथा खरीद बिल अवश्य लिए जाएं और निर्माण तिथि व बैच नंबर आदि देखकर ही खाद्य सामग्री प्राप्त करें व उपभोक्ताओं को बिक्री करें। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, मिलावटखोरों के खिलाफ जिले में एक्शन लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
