227405
Amethi: आवारा पशुओं से परेशान किसान, गेहूं की फसल को नुकसान
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी के विकास खंड भेटुवा के टिकरी ग्राम पंचायत के श्री का पुरवा गांव में आवारा पशुओं की समस्या से किसान परेशान हैं। ये पशु किसानों की गेहूं की फसल को बर्बाद कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। किसानों ने मांग की है कि आवारा पशुओं को नियंत्रण में लाने और फसल बचाने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं। समस्या बढ़ने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अयोध्या: दुर्गा पूजा के लिए सुरक्षा चाकचौबंद, नीम करोली बाबा के दर्शन भी संभव
Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या में कल से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र को लेकर दुर्गा पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार मां दुर्गा के साथ श्रद्धालुओं को बर्फानी बाबा और नीम करोली बाबा के भी दर्शन करने का अवसर मिलेगा। फतेहगंज स्थित राम जानकी मंदिर में पहली बार नीम करोली बाबा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। डीआईजी अयोध्या रेंज सोमेन बर्मा ने बताया कि अयोध्या मंडल के पांचों जिलों में लगभग 10 हजार दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी दुर्गा पूजा पंडालों में पुलिसकर्मियों के साथ महिला पुलिस और वालंटियर तैनात रहेंगे। पीएसी और सिविल पुलिस के जवान भी सुरक्षा संभालेंगे। प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदियों में एसडीआरएफ की टीम और गोताखोर तैनात रहेंगे। इसके साथ ही ड्रोन से निगरानी की जाएगी और मेडिकल टीमें भी मुस्तैद रहेंगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड सक्रिय रहेगी। डीआईजी ने बताया कि डीजे संचालकों के साथ बैठक कर निर्धारित मानकों के अनुसार आवाज रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, कुछ दुर्गा पूजा समितियों ने इस बार डीजे का इस्तेमाल नहीं करने का निर्णय लिया है। पुलिस-प्रशासन ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।0
0
Report
हेमकुण्ड साहिब के कपाट बंद: रिकॉर्ड श्रद्धालु, सुरक्षा में चमोली पुलिस तैयार
Karnaprayag, Uttarakhand:उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित सिखों के पवित्र तीर्थस्थल श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। सेना के बैंड की मधुर धुनों, शबद-कीर्तन और अंतिम अरदास के बीच हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने. इस वर्ष हेमकुण्ड साहिब की यात्रा में रिकॉर्ड 3 लाख 88 हजार 573 से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. वहीं, यात्रा के दौरान चमोली पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने कठिन मौसम और दुर्गम रास्तों के बीच सुरक्षा की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. कपाट बंद होने के अवसर पर 4 हजार लोग इस शुभ घड़ी के गवाह बने. हिमालय की गोद में करीब 15 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित श्री हेमकुण्ड साहिब में कपाट बंद होने के अवसर पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला. सेना के बैंड की गूंज, शबद-कीर्तन और ‘वाहेगुरु जी’ के जयकारों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पौराणिक श्री लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए. इसके साथ ही इस वर्ष की धार्मिक यात्रा का विधिवत समापन हो गया। इस वर्ष 23 मई से शुरू हुई श्री हेमकुण्ड साहिब की यात्रा में 3 लाख 88 हजार 573 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र धाम में मत्था टेका. कपाट बंद होने के अवसर पर गोविंद धाम यानी घांघरिया से रागी जत्थे के साथ हजारों श्रद्धालु हेमकुण्ड साहिब पहुंचे. इनमें पाकिस्तान से आया 40 सदस्यीय सिख श्रद्धालुओं का जत्था भी शामिल रहा. बर्फ से ढकी सप्तश्रृंग घाटी के मनमोहक नजारे के बीच श्रद्धालु गुरु की भक्ति में लीन नजर आए. कपाट बंद होने से पहले सुबह सुखमणी साहिब के पाठ और शबद-कीर्तन के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई. दोपहर में यात्रा की अंतिम अरदास की गई. इसके बाद हुक्मनामा लेकर गुरु ग्रंथ साहिब को पंज प्यारों की अगुवाई में सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच दीवान हॉल से सचखंड साहिब में सुशोभित किया गया. धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के बाद श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए. हेमकुण्ड साहिब की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा. भारी बर्फबारी, बारिश, कड़ाके की ठंड और फिसलन भरे पहाड़ी रास्तों के बावजूद चमोली पुलिस और एसडीआरएफ के जवान लगातार मुस्तैद रहे. पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवाजाही के लिए लगातार निगरानी की गई. दुर्गम रास्तों पर पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं की मदद की और जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई. यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर प्रबंधन के लिए गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने चमोली पुलिस की सराहना की. ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा और वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने प्रभारी निरीक्षक गोविन्दघाट चित्रगुप्त सिंह और चौकी प्रभारी घांघरिया अमनदीप सिंह की कार्यशैली की विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए आभार जताया. श्रद्धालुओं ने भी पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों के सेवाभाव और सहयोग की सराहना की. आस्था, सेवा और समर्पण के भाव के साथ श्री हेमकुण्ड साहिब की इस वर्ष की यात्रा संपन्न हो गई. रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं की आमद के बीच चमोली पुलिस और एसडीआरएफ की मुस्तैदी ने यात्रा को सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभाई. अब हिमालय की ऊंची वादियों में स्थित श्री हेमकुण्ड साहिब और श्री लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद रहेंगे।0
0
Report
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने करोड़ों के डायमंड के साथ नेपाली तस्कर को गिरफ्तार
Madhubani, Bihar:भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवानों ने की बड़ी कार्रवाई। करोड़ो के डायमंड दाना के साथ एक नेपाली तस्कर को किया गिरफ्तार। जयनगर थाना के बेतौन्हा बॉर्डर के पास SSB जवानों ने की कार्रवाई। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर सीमा चौकी बेतौन्हा के जवानों ने नियमित चेकिंग के दौरान एक नेपाली नागरिक के ट्रॉली बैग से हीरे जैसे प्रतीत होने वाले 163 छोटे दाने बरामद किए। नेपाल से भारत आ रहे नेपाली नागरिक के ट्रॉली बैग को बेतौन्हा–मारर चेक पोस्ट पर स्थापित बैगेज स्कैनर मशीन से स्कैन किया गया। स्कैनिंग के दौरान संदेह होने पर बैग खोलकर सामान की जाँच की गई, जिसमें एक छोटे प्लास्टिक बॉक्स में रखे प्लास्टिक पाउच से हीरे जैसे प्रतीत होने वाले दाने बरामद हुआ। बरामद हीरे जैसे वस्तु का कुल वजन 10 कैरेट है। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने बताया कि यह लैब-ग्रोन हीरा है, जिसे वह अपने निजी आभूषण बनवाने के उद्देश्य से भारत ले जा रहा था। हालाँकि, बरामद वस्तु के संबंध में उसके पास कोई वैध खरीद रसीद नहीं था। डायमंड काठमांडू से एमपी के होशंगाबाद ले जा रहा था। बरामद वस्तु को सीमा शुल्क विभाग, जयनगर को सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है。 कमांडेंट 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए बल के जवान सतर्कता एवं मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
जी.सी.जी. लुधियाणा की छात्राओं ने यूनाइटेड युथ फेस्टिवल में ओवरऑल ट्रॉफी जीत ली
Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਸਮਰਾਲਾ ਬੋਂਦਲੀ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਯੂਥ ਫੈਸਟੀਵਲ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰੀ ਕਾਲਜ ਲੜਕੀਆਂ ਦੇ ਕਾਲਜ ਨੇ ਲਈ ਉਵਰਆਲ ਟਰਾਫੀ ,ਟਰਾਫੀ ਮਿਲਣ ਤੇ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਮਨਾਇਆ ਜਸ਼ਨ ਕਾਲਜ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਦਿੱਤੀ ਵਧਾਈ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਕਾਲਜ ਲੜਕੀਆਂ (ਜੀ.ਸੀ.ਜੀ.) ਦੀਆਂ ਵਿਦਿਆਰਥਣਾਂ ਨੇ ਜ਼ੋਨ-2 ਯੂਥ ਫੈਸਟੀਵਲ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਦਿਆਂ 132 ਅੰਕ ਹਾਸਲ ਕਰਕੇ ਓਵਰਆਲ ਟਰਾਫ਼ੀ ਆਪਣੇ ਨਾਮ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਕੁੱਲ 28 ਕਾਲਜਾਂ ਨੇ ਭਾਗ ਲਿਆ। ਫੈਸਟੀਵਲ ਦੌਰਾਨ ਜੀ.ਸੀ.ਜੀ. ਅਤੇ ਐੱਸ.ਸੀ.ਡੀ. ਸਰਕਾਰੀ ਕਾਲਜ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿਚਕਾਰ ਜ਼ਬਰਦਸਤ ਮੁਕਾਬਲਾ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ। ਕਾਲਜ਼ ਦੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਸਟਾਫ਼ ਦੀ ਮਿਹਨਤ ਅਤੇ ਮੈਡਮ ਮਾਧਵੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਯੂਥ ਕੋਆਰਡੀਨੇਟਰਾਂ ਦੀ ਟੀਮ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਸਦਕਾ ਜੀ.ਸੀ.ਜੀ. ਨੇ 132 ਅੰਕਾਂ ਨਾਲ ਜਿੱਤ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਓਵਰਆਲ ਟਰਾਫ਼ੀ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ।ਇਸ ਜਿੱਤ ਦੀ ਖ਼ਾਸ ਗੱਲ ਇਹ ਰਹੀ ਕਿ ਕਾਲਜ ਦੀਆਂ ਵਿਦਿਆਰਥਣਾਂ ਨੇ ਸਹਿ-ਸਿੱਖਿਆ ਵਾਲੇ ਕਾਲਜਾਂ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਸਖ਼ਤ ਟੱਕਰ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਆਪਣੀ ਪ੍ਰਤਿਭਾ ਦਾ ਲੋਹਾ ਮਨਵਾਇਆ। ਇਹ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣਾਂ ਦੀ ਅਣਥੱਕ ਮਿਹਨਤ, ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਅਤੇ ਕਾਲਜ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਦੀ ਯੋਗ ਅਗਵਾਈ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਹੈ।ਇਸ ਮੌਕੇ ਜੀ.ਸੀ.ਜੀ. ਦੇ ਸਮੂਹ ਸਟਾਫ਼ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥਣਾਂ ਵਿੱਚ ਖ਼ੁਸ਼ੀ ਦੀ ਲਹਿਰ ਪਾਈ ਗਈ। ਕਾਲਜ ਦੀ ਇਸ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ’ਤੇ ਸਮੂਹ ਕਾਲਜ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਵਧਾਈਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ Byte ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ0
0
Report
प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर सवाल उठाए
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के समर्थन में जनसुराज पार्टी के सुप्रीमो प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव कराने के लिए जो संवैधानिक व्यवस्था है चुनाव आयोग के तौर पर उनके कार्यशैली और कार्यकलापों से पिछले आठ दस वर्षों में समाज का एक बड़ा वर्ग संतुष्ट नहीं है.. ये मामला सिर्फ एक ज्ञानेश कुमार का नहीं है ये मामला पूरी प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है जैसे वोटर लिस्ट बनाया जाता है फॉर्म 6 और 7 में जो परिवर्तन किया गया... SIR के जरिए लोगों का नाम काटा गया.. चुनाव की जो समय सारणी तिथि तय की जाती है..आचार संहिता लागू किया जाता है..काउंटिंग में जो धांधली की जाती है..ऑब्जर्बर जो भेजे जाते हैं इन सारी प्रक्रियाओं में ऐसा सीधा दिखता है कि चुनाव आयोग और उनके लोग सत्ताधर की मदद कर रहें है। बिहार में देखा गया कि वोट के दो दिन पहले तक 10 हजार रुपये देकर सरकारी खजाने से जनता के पैसे से ही जनता का वोट खरीदा गया। डेढ़ करोड़ से ज्यादा वोट खरीदा गया..चुनाव आयोग उसमें मददगार रहा जिसका नतीजा है बिहार का खजाना खाली है ऐसे लोग गद्दी पर बैठे हैं जिन्हें पब्लिक की चिंता नहीं है इस सब के लिए जवाबदेह चुनाव आयोग है अब चुनाव आयोग के खिलाफ लोगों ने बिगुल फूंक दिया है..हर पार्टी हर दल हर वो लोग जो लोकतंत्र की बहाली लोकतंत्र की मजबूती चाहता है वो चुनाव आयोग में व्यापक सुधार पारदर्शी सुधारों के पक्ष में है और जनसुराज भी इसके पक्ष में है । बाइट प्रशांत किशोर जनसुराज0
0
Report
नरसिंहपुर में मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम की तैयारियों पर अधिकारी निरीक्षण
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-11 अक्टूबर को नरसिंहपुर आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नरसिंहपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर रजनी सिंह ने कार्यक्रम की तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी। मौके पर एसपी डॉ ऋषिकेश मीणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
सिमडेगा की गोल्डन गर्ल्स का गृह जिले में जोरदार स्वागत
Simdega, Jharkhand:एशियन हॉकी में चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे समेत सिमडेगा की तीन स्टार खिलाड़ी आज अपने गृह जिले पहुंचीं। हॉकी की गोल्डन गर्ल्स सलीमा टेटे, दीपिका सोरेंग और ब्यूटी डुंगडुंग का हॉकी स्टेडियम के सामने जोरदार स्वागत किया गया। uppayukt kanshan singh ne teenon khilaadiyon ko momento bhent kar aur mithai khilakar jeet ki badhaai di. Unhone kaha ki simdega ki betiyaan lagataar jila ka naam roshan kar rahi hain. Yahan ki na-s-naas mein hockey basi hai aur jila prashasan khel ko badhaava dene ke liye har sambhav sahyog karega. Wahin, kaptan salima tetey ne kaha ki cheen ke khilaaf muqable se pehle team ka ekmatra laksh gold medal jeetna tha. Puri team ne khel bhavna ke saath shandaar pradarshan kiya aur Bharat ko champions banaya. Unhone yuva khilaadiyon se kathin mehnat aur lagan ke saath aage badhne ki apil ki. Teenon khilaadiyon ne un sabhi logon ka aabhar jataya jo unhe aage badhaane mein yogdan diye.0
0
Report
बेमेतरा में शांति समिति की बैठक: त्योहारों में आपसी सद्भाव की अपील
Bemetara, Chhattisgarh:आगामी दशहरा, दीपावली और ईद सहित अन्य प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेमेतरा के रेस्ट हाउस में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने बेमेतरा के गौरवमयी इतिहास का हवाला देते हुए सभी पर्वों को आपसी सद्भाव और भाईचारे से मनाने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने एसडीएम दिव्या पोटाई और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव ने त्योहारों को लेकर प्रशासन व पुलिस की तैयारियों की जानकारी दी। पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने कहा कि बेमेतरा जिला हमेशा से आपसी प्रेम और सौहार्द के लिए जाना जाता है। इस गौरवमयी परंपरा को हमें आगे भी बरकरार रखना है। जी मीडिया से बातचीत करते हुए बेमेतरा की कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगोई ने कहा कि आगामी त्यौहार को ध्यान में रखते हुए शांति समिति की बैठक रखी गई है और सभी से आपसी प्रेम सद्भाव के साथ त्योहार मनाने कहां गया है उन्होंने बताया कि सभी थानों में भी शांति समिति की बैठक के लिए निर्देशित किया गया है।0
0
Report
धनबाद के एटीएम से नकदी निकालने के बहाने ठगी की नई चाल उजागर
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में साइबर ठगों ने लोगों की मेहनत की कमाई उड़ाने का नया तरीका अपना लिया है। अब ठगों की नजर एटीएम मशीनों पर है। ताजा मामला मटकुरिया स्थित एसबीआई के एटीएम से सामने आया है, जहां पुलिस ने कैश डिस्पेंसर स्लॉट से एक संदिग्ध प्लेट बरामद की है। आशंका है कि इस प्लेट के जरिए एटीएम से पैसे निकालने आने वाले ग्राहकों को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही थी। शनिवार की सुबह एक ग्राहक के खाते से एक हजार रुपये कट गए, लेकिन नकदी बाहर नहीं निकली। वहीं, इसी एटीएम से पहले भी तीन हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आ चुका है। एटीएम में सुरक्षा गार्ड की कमी और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी बैंकों को पत्र लिखकर एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया है।0
0
Report
Advertisement
सिद्धार्थनगर सांसद जगदम्बिका पाल ने किया ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम को संबोधित
Naugarh, Uttar Pradesh:नौगढ़ क्षेत्र में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में सांसद जगदम्बिका पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और लोगों को संबोधित किया।कार्यक्रम में पोषण, शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, मातृ-शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। सांसद ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने और अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प दोहराया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित यह अभियान सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को सशक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। इस अवसर पर विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही सहित संबंधित विभाग के अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।0
0
Report
हमीरपुर के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: वेतन वृद्धि और बकाया वेतन की मांग तेज
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-वेतन वृद्धि और बकाया वेतन की माँग को लेकर आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने ठप किया काम, कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान न कराने का आरोप, कर्मचारियों के मुताबिक 2 माह बीतने के बाद भी नही मिला वेतन, समय से वेतन न मिलने पर जीवन यापन में आ रही समस्या, 475 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से वेतन दिये जाने की माँग, बकाया वेतन और वेतन वृद्धि नही मिलने तक हड़ताल पर रहने की चेतावनी, जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल का मामला।0
0
Report
जौनपुर में एक्सपायरी कैम्पा ड्रिंक से 7 गाड़ियां मिलीं; जांच के आदेश जारी
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर जलालपुर के नहोरा गांव में मिला एक्सपायरी पेय पदार्थ, खाद्य विभाग करेगा जांच; दोषियों पर होगी कार्रवाई जौनपुर। जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के नहोरा गांव में एक्सपायरी डेट की कैम्पा कोल्ड ड्रिंक से लदी करीब सात गाड़ियां मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया और पूरे प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक्सपायरी हो चुकी कैम्पा कोल्ड ड्रिंक को नष्ट करने की प्रक्रिया चल रही थी। हालांकि, इन पेय पदार्थों को कहां से लाया गया था और इन्हें नष्ट करने की जिम्मेदारी किसकी थी, इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलते ही जलालपुर थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी वाहनों को थाने लाकर संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक की इतनी बड़ी खेप कहां से आई और इसे नष्ट करने के लिए क्या प्रक्रिया अपनाई जा रही थी। मामले को लेकर खाद्य सुरक्षा और लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े सवाल भी उठ रहे हैं। यदि एक्सपायरी पेय पदार्थों की बिक्री होती, तो उपभोक्ताओं की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका हो सकती थी। हालांकि, फिलहाल इनके बाजार में बिक्री के लिए पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई है। डीएम ने खाद्य विभाग से जांच कराने की बात कही मामले पर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने बताया कि उन्हें प्रकरण की जानकारी मिली है। खाद्य विभाग से जांच कराई जाएगी और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और खाद्य विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि एक्सपायरी कैम्पा कोल्ड ड्रिंक को कहां से लाया गया था, इसे नष्ट करने की प्रक्रिया नियमानुसार हो रही थी या नहीं और इस मामले में किसी की लापरवाही सामने आती है या नहीं। बाइट: सैमुअल पॉल एन, जिलाधिकारी, जौनपुर0
0
Report
Advertisement
हेमकुण्ड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, रिकॉर्ड श्रद्धालु दर्शन
Karnaprayag, Uttarakhand:उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। सेना के बैंड की मधुर धुनों, शबद-कीर्तन और अंतिम अरदास के बीच हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। इस वर्ष हेमकुण्ड साहिब की यात्रा में रिकॉर्ड 3 लाख 88 हजार 573 से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं, यात्रा के दौरान चमोली पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने कठिन मौसम और दुर्गम रास्तों के बीच सुरक्षा की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। कपाट बंद होने के अवसर पर 4 हजार लोग इस शुभ घड़ी के गवाह बने। माता-धाम और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष की धार्मिक यात्रा का विधिवत समापन हो गया। यात्रा में 3 लाख 88 हजार 573 से अधिक श्रद्धालुओं ने मत्था टेका; श्रद्धालु सुरक्षा के लिए चमोली पुलिस और एसडीआरएफ के जवान मुस्तैद रहे। भारी बर्फबारी, बारिश, ठंड और फिसलन भरे पहाड़ी रास्तों के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय रही। गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने पुलिस की सराहना की और श्रद्धालुओं ने सेवाभाव की प्रशंसा की। अब हिमालय की ऊंची वादियों में स्थित श्री हेमकुण्ड साहिब और श्री लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद रहेंगे।0
0
Report
मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण पर सियासत गर्म, राव उदय प्रताप ने कांग्रेस पर निशाना
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-मध्य प्रदेश में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर सियासत फिर गरमा गई है। कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने आरक्षण मामले के कानूनी पचड़े में फंसने का सीधा ठीकरा कांग्रेस के सिर फोड़ा है। स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कमलनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बिना कानूनी और संवैधानिक तैयारी के, सिर्फ चुनावी फायदे के लिए आनन-फानन में 27% आरक्षण का नोटिफिकेशन जारी किया था। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की इसी जल्दबाजी के कारण भर्तियां कोर्ट में अटकी हैं और मध्य प्रदेश के लाखों ओबीसी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है।0
0
Report
बेमेतरा: नवजात चोरी की झूठी कहानी, गर्भवतीपन का प्रमाण नहीं मिला
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले के जेवरा-एस गांव में नवजात शिशु चोरी होने की शिकायत का पुलिस ने खुलासा किया है। महिला ने दो अज्ञात महिलाओं पर बच्चा ले जाने का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस जांच और चिकित्सकीय परीक्षण में महिला के गर्भवती होने और प्रसव होने की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस के मुताबिक, परिवार की नजरों में गलत साबित होने से बचने के लिए महिला ने नवजात चोरी की झूठी कहानी रची थी। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की धारा 217 के तहत कार्रवाई की है。0
0
Report
Advertisement
