अमेठीः घूर के गड्ढे से कब्जा मुक्त कराने की मांग
Mahe Mau, Uttar Pradesh:
राजस्व विभाग द्वारा दर्ज घूर गड्ढे पर दबंगो द्वारा कब्जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस मे शिकायती पत्र देकर उच्च अधिकारीगणो से उनके कब्जे से मुक्त कराने की मांग की। मुसाफिरखाना तहसील के ग्राम पंचायत सिधियावा के ग्रामीणों ने दिए गए शिकायती पत्र मे बताया कि घूर गड्ढे के लिए ग्राम पंचायत में कई दशकों से ग्रामीणों द्वारा घूर गड्ढे का उपयोग किया जाता रहा है जिस पर गांव के दबंगो ने निर्माण कार्य कर लिया है। अब लोगों को घूर गड्ढे के लिे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और बची हुई जमीन पर भी कब्जा करने की कोशिश में हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
