227816
Amethi - संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की रानीगंज चौराहे पर की गयी चेकिंग
Bhikhanpur, Uttar Pradesh:एसपी के दिशा निर्देश पर शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु द्वारा जनपद के भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र रानीगंज चौराहे पर संवेदनशील स्थानों पर मुख्य मार्गों, चौराहों आदि पर थाना अध्यक्ष तनुज पाल द्वारा मयहमराही सहित संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गयी और बाइक वाहनों को हेलमेट लगाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीवान महिला थाना में पिटाई का वीडियो वायरल, दारोगा ने पीड़िता को बचाया
Siwan, Bihar:सीवान के महिला थाना परिसर में महिला से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ महिलाएं एक महिला के साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं। वीडियो में थाना गेट के पास महिलाएं हाथ और चप्पल से महिला की पिटाई करती दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान महिला थाना में पदस्थापित दारोगा राजन कुमार मौके पर पहुँचते हैं और महिलाओं को हटाकर पीड़ित महिला को बचाने का प्रयास करते नजर आते हैं।हालांकि ZEE मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।बताया जा रहा है कि एमएच नगर थाना क्षेत्र के लहेजी की एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच के लिए संबंधित युवक और दोनों महिलाओं को थाना बुलाया गया था। इसी दौरान थाना परिसर में मारपीट की घटना सामने आई।घटना के दौरान मौके पर कोई महिला पुलिस पदाधिकारी या महिला जवान नजर नहीं आती, जिसके बाद महिला थाना परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।0
0
Report
दिल्ली से बिहार तक: राहुल गांधी पर FIR, संविधान की चर्चा तेज
Noida, Uttar Pradesh:दानिश अजाद अंसारी की बाईट राहुल गांधी पर हुए एफआईआर पर देखिए कल के पूरे घटनाक्रम को अगर आप देखेंगे तो हम सबको यह महसूस हुआ कि राहुल गांधी जी जो संविधान की हमारी जो सम्मानित किताब है। उस किताब को लेके वो घूमे तो बहुत लेकिन उस किताब को कभी खोल के पढ़ा नहीं उन्होंने। राहुल गांधी जी अगर देश के हमारे संविधान को समझते उसका सम्मान करते उसको पढ़ते उसको जानते बूझते तो निश्चित तौर पे जिस तरीके से वो देश को गुमराही के रास्ते पर धकेलना चाह रहे हैं। जिस तरीके से देश के संविधान को बार-बार वो तार कर रहे हैं। जिस तरीके से देश के लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करने की साजिश में राहुल गांधी जी शामिल ऐसा वो नहीं करते। आप देखिए देश के देश के लोकतांत्रिक ढांचे को लगातार राहुल गांधी जी कांग्रेस पार्टी विपक्ष के एक एक दल समाजवादी पार्टी कमजोर करने पर लगा हुआ है。 जिस तरीके से आप देश के जो अलग अलग संस्थान हैं उनके ऊपर एक अविश्वास का भाव जनता के अंदर पैदा कराना चाहते हैं ये लॉन्ग टर्म के लिए बहुत हानिकारक है। सत्ता की कुर्सी की लालच में आप इस कदर अंधे हो गए कि आप देश के संविधान के ऊपर उंगलियां उठाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। देश के संविधान को कमजोर करने से आप पीछे नहीं हट रहे हैं। देश के जो संविधानिक ढांचा है, उस ढांचे के ऊपर लगातार प्रहार कर रहे हैं आप। तो ये कांग्रेस पार्टी सत्ता के लिए इस कदर भूखी है कि वो चाह रही है कि देश को किस तरीके से गुमराही पे भटका के और हम सत्ता की कुर्सी पर बैठे। देखिए राज0
0
Report
देवघर की प्राची प्रिया संसद भवन से देश के लिए प्रेरणा बनकर उभरी
Deoghar, Jharkhand:देवघर नटराज की भूमि देवघर कहते है यहां कला कण कण में है , देवघर की बेटी प्राची प्रिया ने संसद भवन में आयोजित युवा कार्यक्रम में शामिल होकर जिले का नाम रोशन किया है। देवघर से संसद भवन तक देवघर की बेटी पहुंची हाल ही में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से चयनित युवाओं ने हिस्सा लिया, जहां प्राची प्रिया को भी अपनी प्रतिभा और विचार रखने का अवसर मिला।संसद भवन जैसे ऐतिहासिक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना प्राची प्रिया के लिए गौरव का क्षण रहा। इस दौरान उन्होंने युवाओं की भूमिका, समाज में सकारात्मक बदलाव और देश के विकास में युवा शक्ति के योगदान से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए युवाओं ने अपनी प्रतिभा और विचारों का प्रदर्शन किया।देवघर की प्राची प्रिया के संसद भवन पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों और उनके शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। लोगों ने इसे देवघर के लिए भी गर्व का विषय बताया। परिजनों का कहना है कि प्राची ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। भाई अमित तिवारी बताते हैं कि यह काफी गौरव की बात है पहली बार हमारी बहन इस तरह के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पहुंची थी घर से पूरा सपोर्ट है और बचपन से ही काफी मेहनती है जिस वजह से आज या मुकाम हासिल हुआ प्राची के भाई प्राची प्रिया ने कहा कि संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच युवाओं को आगे बढ़ने और देश के लिए बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि कभी भी युवाओं को मेहनत से कतरना नहीं चाहिए और निरंतर प्रयास करने से सफलता जरूर हाथ लगती है वह भी पहले जिला स्तर पर राज्य स्तर और उसके बाद राष्ट्र स्तर में चयनित हुई है यूथ आइकन वही प्राची प्रिया की मां ने अपनी बेटी का इस मुकाम पर पहुंचना काफी गौरवान्वित का पल है उन्होंने कहा कि एक मां के लिए सबसे खुशी की बात होती है जब उसके बच्चे इस तरह के स्तर पर पहुंचकर घर परिवार के साथ-साथ अपने शहर का भी नाम रोशन करें प्राची बचपन से ही काफी होनहार और मेहनती है और उसी का नतीजा आज यह है कि वह देवघर से संसद भवन तक का सफर तय की ज्ञानी तिवारी , प्राची की मां आपको बता दे की प्राची प्रिया की प्रारंभिक शिक्षा देवघर के मैत्रीय किड्स से हुई जहां उन्होंने अपना मैट्रिकुलेशन किया जिसके बाद 12th के लिए देव संघ में और अभी ग्रेजुएशन के लिए रामादेवी महिला कॉलेज में पढ़ाई कर रही है इसके अलावा प्राची को संगीत के साथ-साथ पेंटिंग का भी शौक है प्राची के पेंटिंग काफी आकर्षक रहते हैं ।0
0
Report
Advertisement
Gen Alpha छात्रों का पैदल मार्च: कलेक्टर से मिलने की जिद पर 60 किमी का सफर
Shahdol, Madhya Pradesh:हॉस्टल की दीवार लांघी, 60 KM का सफर पकड़ा, कलेक्टर से मिलने निकले 150 Gen Alpha छात्र शहडोल के जैतपुर के विरौड़ी एकलव्य छात्रावास से 150 से ज्यादा छात्र हॉस्टल की दीवार लांघकर कलेक्ट्रेट की ओर निकल पड़े, छात्रों की जिद है कि उन्हें अपनी समस्याएं सीधे कलेक्टर के सामने रखनी हैं। करीब 60 किलोमीटर के इस सफर में छात्र लगभग 22 किलोमीटर पैदल चल भी चुके हैं। इन छात्रों को रोकने के लिए प्रशासनिक अमला पीछे-पीछे चल रहा है, बसें लगाई गई हैं, अधिकारी मान-मनौव्वल कर रहे हैं, लेकिन छात्र किसी की बात सुनने को तैयार नहीं,इनका एक ही कहना है। बात होगी तो सीधे कलेक्टर से... बताया जा रहा है कि इससे पहले भी अलग-अलग छात्रावासों के विद्यार्थी अपनी समस्याएं लेकर पैदल कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ते जा रहे है।0
0
Report
मेरठ होटल बाथरूम में हवलदार की मौत: संदिग्ध परिस्थितियाँ
मेरठ. सदर बाजार थाना क्षेत्र में स्थित होटल डिबरा में सेना के एक हवलदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसपी सिटी ने बाइट में जानकारी देते हुए बताया - आज दिनांक 6 अक्टूबर 2026 को समय लगभग 5 बजे 112 के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि होटल डिबरा में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। इस सूचना का संज्ञान लेते हुए तत्काल मौके पर थाना सदर बाजार पुलिस पहुंची। जांच में पता चला कि मृतक हवलदार परमिंदर सिंह उम्र करीब 34 वर्ष हैं, जो अंबाला के मूल निवासी हैं और वर्तमान में बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप नंबर 1 ट्रेनिंग बटालियन रुड़की में तैनात हैं। उनका स्वास्थ्य काफी दिनों से खराब चल रहा था, जिसके इलाज के लिए उन्हें रुड़की से एमएस हॉस्पिटल मेरठ भेजा गया था। 21 सितंबर को उन्हें एमएस हॉस्पिटल मेरठ में भर्ती कराया गया था। आज इलाज के बाद उन्हें वहां से डिस्चार्ज किया गया। उनके साथ दो मददगार जवान भी आए हुए थे और उन्हें लेकर रुड़की वापस जा रहे थे। चूंकि एंबुलेंस अड्डे के पास से रुड़की की बसें मिलती हैं, इसलिए थोड़ी देर विश्राम करने के लिए ये लोग होटल निबरा/डिबरा में पानी-नाश्ता करने लगे। उसी दौरान हवलदार परमिंदर सिंह बाथरूम में टॉयलेट करने गए। काफी देर तक जब वो वापस नहीं आए तो उनके साथ के सैनिकों ने ऊपर से झांक कर देखा तो वो अंदर गिरे पड़े थे। दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया तो मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में सेना के सभी अधिकारियों को और परिजनों को सूचना दे दी गई है। थाना पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट संजय गुप्ता सीओ मेरठ0
0
Report
जालौन NHM कर्मियों का धरना जारी, 18 हजार वेतन समेत मांगों की आग
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में NHM कर्मियों ने लंबित मांगों को लेकर किया कार्य बहिष्कार, NHM कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरने का किया ऐलान, लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने को लेकर सीएचसी अधीक्षक समेत स्वास्थ्य अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, 18 हजार न्यूनतम वेतन, नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग, EPF, ESI, ग्रेच्युटी व स्वास्थ्य बीमा जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधा देने की मांग, कर्मचारियों ने आउटसोर्स कर्मियों के समायोजन की भी उठाई मांग, लंबित मांगों के समाधान न होने पर हड़ताल पर गए NHM कर्मी, जालौन के कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला。 बाइट:- सविता पटेल--NHM कर्मी0
0
Report
Advertisement
श्रावस्ती में बदला मौसम, किसानों की चिंता बढ़ी: तेज बारिश और हवाएं
Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती में मौसम बदला है। जिले में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई है। अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी धान की फसल पर बारिश और तेज हवाओं से नुकसान का खतरा मंडरा रहा है। तेज गर्जना और बिजली की चमक से लोग भी सहम गए हैं। श्रावस्ती जिले की तस्वीरें हैं जहां अचानक तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई है। बारिश के साथ तेज गर्जना और बिजली की चमक का सिलसिला भी देखने को मिला। अचानक हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में धान की फसल तैयार खड़ी है, ऐसे में तेज हवा और बारिश से फसल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। किसानों को डर है कि अगर बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहा तो खेतों में खड़ी धान की फसल प्रभावित हो सकती है। वहीं बादलों की गरज और चमक से लोग सहमे हुए हैं।0
0
Report
दिल्ली: इंडिया ब्लॉक व कांग्रेस सांसदों के लिए सागर रत्न, जनपथ में लंच आयोजित
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Congress Party Hosts Lunch For INDIA Bloc And Congress MPs At Sagar Ratna, Janpath0
0
Report
बीकानेर के सार्वजनिक पार्कों में गंदगी और अंधेरा, सुरक्षा पर जी मीडिया का सच
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से जी मीडिया संवाददाता रौनक व्यास की ग्राउंड रिपोर्ट Story - जी मीडिया का बीकानेर के पब्लिक पार्कों का रियलिटी चेक भ्रमण पथ से गांधी पार्क और महावीर पार्क तक बदहाल व्यवस्थाओं की पड़ताल कहीं गंदगी, कहीं टूटा ट्रैक, खुले वायर और आवारा कुत्तों से लोग परेशान शाम होते ही कई पार्कों में अंधेरा, टूटे जिम इक्विपमेंट और सन्नाटे की तस्वीर INTRO- बीकानेर में सुबह की शुरुआत हो या शाम की सैर… शहर के पब्लिक पार्क लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा हैं कोई यहां मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचता है तो कोई परिवार के साथ सुकून के कुछ पल बिताने। लेकिन क्या इन पार्कों में लोगों को वो सुविधाएं मिल रही हैं, जिनकी उम्मीद की जाती है? जी मीडिया संवाददाता रौनक व्यास ने बीकानेर के प्रमुख पार्कों का ग्राउंड जीरो पर जाकर रियलिटी चेक किया। भ्रमण पथ से लेकर गांधी पार्क और महावीर पार्क तक… कहीं गंदगी नजर आई… कहीं ट्रैक टूटा हुआ मिला… खुले वायर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करते दिखाई दिए… और पार्क में आवारा कुत्तों की मौजूदगी भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। यहां मौजूद लोगों ने भी पार्क की व्यवस्थाओं को लेकर अपनी समस्याएं सामने रखीं। सबसे बड़ी शिकायतों में टॉयलेट की सुविधा का अभाव भी सामने आया हजारों लोगों की आवाजाही वाले इस भ्रमण पथ में बुनियादी सुविधाओं को लेकर सवाल उठना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। लेकिन कहानी सिर्फ दिन के उजाले तक सीमित नहीं है शाम ढलते ही बीकानेर के सर्किट हाउस के सामने मौजूद गांधी पार्क और महावीर पार्क की तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां करती है पार्क में रोशनी की व्यवस्था कई जगह नाकाफी नजर आई। अंधेरा होते ही पार्क में लोगों की आवाजाही कम होती दिखाई दी और सामाजिक तत्वों की मौजूदगी को लेकर भी लोगों में चिंता नजर आई। पार्क में लगाए गए जिम इक्विपमेंट्स में भी कई जगह टूट-फूट दिखाई दी। नतीजा ये कि शाम के समय जो पार्क लोगों की चहल-पहल से गुलजार होना चाहिए, वहां अंधेरा और सन्नाटा नजर आया। और इसी इलाके में है रवींद्र रंगमंच। एक तरफ सर्किट हाउस… दूसरी तरफ जिला कलेक्टर का निवास… आसपास सरकारी कार्यालय… और रवींद्र रंगमंच। लेकिन इसी इलाके के गांधी पार्क में जब जी मीडिया की टीम पहुंची, तो कुछ रंगकर्मी मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में अपने प्ले की रिहर्सल करते और डायलॉग पढ़ते नजर आए। सवाल सिर्फ पार्क की लाइट का नहीं है सवाल उस व्यवस्था का है जहां शहर की सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े लोग भी अंधेरे के बीच अपनी तैयारियाँ करने को मजबूर नजर आए। दरअसल, बीकानेर के पब्लिक पार्कों का इतिहास सिर्फ मौजूदा व्यवस्थाओं तक सीमित नहीं है महाराजा गंगा सिंह के दौर में भी शहर में ऐसे सार्वजनिक स्थलों की कल्पना की गई थी जहां लोग बैठ सकें घूम सकें और मनोरंजन के साथ सुकून के पल बिता सकें। बताया जाता है कि लंदन के पब्लिक पार्कों की तर्ज पर बीकानेर में भी सार्वजनिक पार्क की अवधारणा को विकसित किया गया। समय बदला… शहर बढ़ा… जरूरतें बढ़ीं पिछले दो वर्षों में प्रशासन और सरकार की ओर से पब्लिक पार्कों में कई नवाचार भी किए गए हैं। नए स्कल्प्चर्स, बच्चों के लिए नए झूले, नई लाइटिंग और कई जगह सुविधाओं को बेहतर करने की कोशिश हुई है लेकिन जी मीडिया के इस रियलिटी चेक में तस्वीर का दूसरा पहलू भी सामने आया। कुछ जगह व्यवस्थाएं बेहतर हुईं तो कुछ जगह बुनियादी सुविधाओं की कमी अब भी लोगों की परेशानी बनी हुई है यानि सवाल ये है कि करोड़ों की योजनाओं और सौंदर्यीकरण के बीच उन छोटी-छोटी व्यवस्थाओं पर कितना ध्यान दिया जा रहा है, जो सीधे आम आदमी से जुड़ी हैं? इस पूरे मामले को लेकर जी मीडिया ने जिम्मेदार अधिकारियों से भी बात की। नगर निगम की उपायुक्त दमयंती कंवर ने कहा कि निगम के अधीन आने वाले पार्कों को दुरुस्त करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं और दीपावली से पहले पार्कों की व्यवस्थाओं को बेहतर करने की बात कही। वहीं बीकानेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त स्नेहल धाय गुड़े ने कहा कि कई जगह पहले से सुधार किए गए हैं और रियलिटी चेक के दौरान सामने लाई गई समस्याओं पर भी काम किया जाएगा। बीकानेर के पब्लिक पार्कों की ये तस्वीरें सिर्फ कमियों की कहानी नहीं कहतीं, बल्कि उस जिम्मेदारी की याद भी दिलाती हैं, जिसके लिए ये पार्क बनाए गए हैं। जरूरत है कि सौंदर्यीकरण के साथ-साथ साफ-सफाई, सुरक्षा, रोशनी, टूटे ट्रैक, टॉयलेट और दूसरी बुनियादी सुविधाओं पर भी लगातार निगरानी हो। क्योंकि ये पार्क सिर्फ पेड़-पौधों और लाइटों से खूबसूरत नहीं बनते… इनकी असली खूबसूरती तब है जब बीकानेर का आम आदमी यहां सुरक्षित, स्वच्छ और सुकून के साथ कुछ वक्त बिता सके।0
0
Report
Advertisement
भोपाल में दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा पर प्रेस कॉन्फ्रेंस
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिग्विजय के साथ उनकी पत्नी अमृता सिंह भी मौजूद अमृता सिंह ने यात्रा को लेकर कहा सतपुड़ा के समान दिग्विजय सिंह हैं अडिग और निर्मल हैं- अमृता सिंह जटिल नहीं दृढ़ हैं - अमृता सिंह ये यात्रा खूब सफल रहे - अमृता सिंह0
0
Report
कोडरमा में विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन
Koderma, Jharkhand:कोडरमा में भी विकसित भारत संकल्प सभा एवं 'सेवा ज्योति यात्रा' का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से लेकर अब तक के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। कोडरमा ब्लॉक मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव शामिल हुई, जबकि इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के संबोधन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विकसित भारत के संकल्पों को साकार करने की शपथ भी ली। कार्यक्रम के अंतिम चरण में मशाल और दीप प्रज्वलित किया गया। सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम स्थल से महाराणा प्रताप चौक तक निकली गई, जिसमे बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पीएम मोदी दीर्घायु होने की कामना की। विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि 25 वर्षो के सेवा काल के दौरान पीएम मोदी ने समाज के हर तबके को ध्यान में रखकर योजनाएं चलाई और आज उनके नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। राष्ट्र प्रथम के उनके संदेश से लोग ओतप्रोत है। वही कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने पीएम मोदी के लंबी उम्र की कामना करते हुए है कहा कि उनके नेतृत्व में महिलाएं सशक्त बनी है। वही लोगो ने बताया कि पीएम मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उनके विकास मॉडल का दूसरे राज्य अनुसरण करते थे और आज उन्होंने ने शौचालय, हर घर नल जल के साथ लोगो को सम्मान के साथ जीने के लिए छत दिया है, जो जन सेवा से देश सेवा को समर्पित है।0
0
Report
धनखड़ ने राहुल गांधी के आरोप पर चुटकी, कहा कांग्रेस हार नहीं मानती
Jhajjar, Haryana:राहुल गांधी और कांग्रेस के वोट चोरी के आरोप पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने ली चुटकी कहा कांग्रेस जब तक हार नहीं करेगी स्वीकार जीत का अभियान शुरू होने वाला नहीं कहा चुनाव आयोग की छलनी से टूटा है कांग्रेस के बांग्लादेशियों के वोट का लालच झज्जर में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में भाग लेने आए थे धनखड़ विपक्ष द्वारा चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का त्यागपत्र मागे जाने के सवाल का भी दिया जवाब कहा चुनाव आयुक्त की पोस्ट होती है संवैधानिक किसी के मांगने से नहीं होता इस्तीफा चुनाव आयोग की चुनाव प्रक्रिया को बताया पारदर्शी अन्य देशों ने भी की है भारत की चुनाव प्रक्रिया की सराहना धनखड़ बोले कांग्रेस जब हारती है तो स्वयं ओनरशिप लेने की बजाय संस्थाओं को जिम्मेदार ठहराती है उन्होंने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव आयोग की छलनी से कांग्रेस के बांग्लादेशियों के वोट के लालच की कहानी टूट गई है उनके इस बयान को कांग्रेस के चुनावी आरोपों पर सीधा राजनीतिक पलटवार माना जा रहा है मोदी के विकसित भारत के संकल्प की सराहना झज्जर के नेहरू कॉलेज में बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण ऑनलाइन देखने के कार्यक्रम की भी सराहना की उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का स्पष्ट संदेश है कि संकल्प लेकर आगे बढ़ें—हम कर सकते हैं और करेंगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना भारत को 2047 तक विकसित देश बनाना है और आज देश का प्रत्येक नागरिक भारत को ऊंची उड़ान भरते हुए देख रहा है धनखड़ ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक 42 देशों ने सम्मानित किया है, जो भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को दर्शाता है0
0
Report
Advertisement
पटना में महागठबंधन घटक दलों का विरोध प्रदर्शन ज्ञानेश हटाओं देश बचाओ नारे
Patna, Bihar:पटना में महागठबंधन घटक दलों ने बुधवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञानेश हटाओं देश बचाओ के नारे के साथ विधानसभा गेट से शुरू किया गया यह मार्च वीरचंद पटेल पथ होते हुए इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचा जहां प्रशासन ने उन्हें रोका। यहां प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन कर एसआईआर के मुद्दे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ विरोध जताया और कहा कि उनका यह विरोध तबतक जारी रहेगा जबतक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, घटक दलों के पटना महानगर के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बात0
0
Report
फर्जी वीजा से विदेश भेजने की कोशिश: दिल्ली एयरपोर्ट पर दो आरोपी गिरफ्तार
Fatehpur, Uttar Pradesh:फर्जी वीजा बनाकर विदेश भेजने की कोशिश, दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया पीड़ित की शिकायत के बाद दो आरोपी गिरफ्तार फतेहपुर मे विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने के मामले में बिंदकी पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी वीजा व दस्तावेजों के जरिए एक व्यक्ति को विदेश भेजने की कोशिश की थी। बताया गया कि विदेश जाने के दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच में फर्जी दस्तावेज सामने आने पर संबंधित व्यक्ति को पकड़ लिया गया और उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके बाद पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत थाना बिंदकी में की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुट गई। आज मंगलवार को बिंदकी पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 107/2025 में वांछित दो अभियुक्तों घूरू उर्फ मकसूद पुत्र स्व. लल्लन निवासी फरीदपुर और नफीस पुत्र स्व. जुम्मन निवासी जोनिहा, थाना बिंदकी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने व उनका प्रयोग करने, धमकी समेत पासपोर्ट एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया।0
0
Report
उन्नाव की मशाल यात्रा हादसे का शिकार: विधायक ब्रजेश रावत के हाथ जले
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव,ब्रेकिंग न्यूज。 उन्नाव में विकसित भारत सेवा संकल्प ज्योति यात्रा के दौरान हादसा हो गया。 बीजेपी मोहान विधायक बृजेश रावत का हाथ झुलस गया। मशाल यात्रा के दौरान बृजेश रावत का हाथ झुलसा। हाथों में मशाल लेकर यात्रा निकाली जा रही थी। मशाल की आग की चपेट में आने से विधायक का हाथ जल गया। मोहन विधायक ब्रजेश रावत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया。0
0
Report
Advertisement
