icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227409
RVRan Vijay SinghFollow23 Jan 2025, 07:38 am

Amethi - यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता अभियान

Gauriganj, Uttar Pradesh:अमेठी यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता अभियान,नवोदय विद्यालय में बनाई गई मानव श्रृंखला,बांटे गए निशुल्क हेलमेट,नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बढ़ते सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय में आधा दर्जन से अधिक स्कूली छात्रों द्वारा हिंदुस्तान का मैप बनाते हुए मानव श्रृंखला बनाई गई।इस दौरान परिवहन विभाग द्वारा यातायात पुलिस में तैनात होमगार्ड और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को हेलमेट भी बांटे गए।परिवहन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिले के एआरटीओ ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महासमुंद जेल में विचाराधीन कैदी की मौत; पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा कारण

Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन-महासमुंद ब्रेकिंग महासमुंद जिला जेल में विचाराधीन बंदी की मौत。 बुधवार सुबह अचानक बिगड़ी बंदी सय्यद अशफाक की तबीयत。 44 वर्षीय सय्यद अशफाक, बिलासपुर का था निवासी。 NDPS एक्ट के तहत वर्ष 2023 से जेल में था बंद。 सुबह करीब 7 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने से मचा हड़कंप。 जेल प्रशासन ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया。 जांच के बाद डॉक्टरों ने बंदी को मृत घोषित किया。 प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका。 हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी स्पष्ट घटना की सूचना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी गई。 शव जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया。 परिजनों की मौजूदगी में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में होगा पोस्टमार्टम。
0
0
Report

करौली ड्यूटी से लौटे हेड कांस्टेबल नरेश यादव क्वार्टर आंगन में मृत, हार्ट अटैक असमंजस

Alwar, Rajasthan:अलवर। पुलिस लाइन में तैनात 53 वर्षीय हेड कांस्टेबल नरेश यादव की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर के आंगन में पड़ा मिला। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर अखेपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार नरेश यादव पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। उनकी पंचायत चुनाव में करौली जिले में ड्यूटी लगी हुई थी। मंगलवार को चुनाव ड्यूटी पूरी करने के बाद वे अलवर लौटे थे। बुधवार दोपहर उनका शव सरकारी क्वार्टर के आंगन में पड़ा मिला। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर पुलिस को सूचना दी गई। नरेश यादव की मौत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। वे मूल रूप से मुंडावर क्षेत्र के शिवाली खुर्द गांव के रहने वाले थे। परिजन ऋषि के अनुसार नरेश यादव की उम्र 53 वर्ष थी। परिवार में उनके दो बेटे हैं। एक बेटा नौकरी करता है, जबकि दूसरा निजी काम करता है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अखेपुरा थाने के एएसआई घनश्याम ने बताया कि हेड कांस्टेबल नरेश यादव मंगलवार को ही करौली से चुनाव ड्यूटी पूरी कर लौटे थे। बुधवार को उनका शव पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर के आंगन में मिला। प्रारम्भिक जांच में शरीर पर चोट या किसी बाहरी निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा。
0
0
Report
Advertisement

अम्बेडकरनगर हत्याकांड: वाहिद अंसारी का बिट्टू इंदौरी गैंग से संबंध खुलासा

Noida, Uttar Pradesh:अम्बेडकरनगर में मुड़भेड़ में मारे गए वाहिद अंसारी का कनेक्शन बिट्टू इंदौरी गैंग से जुड़ा है। बिट्टू इंदौरी का संबंध मध्य प्रदेश इंदौर से है, जो सुपारी लेकर हत्याएं और असलहा तस्करी का काम करता है। इस गैंग का काम मध्यप्रदेश और हरियाणा से अवैध असलहे लाकर पूर्वांचल में सप्लाई करता था, और वाहिद अंसारी भी इसी गैंग से जुड़ा था। 31 अक्टूबर 2026 को एसटीएफ ने बिट्टू इंदौरी को गिरफ्तार किया था। फिलहाल बिट्टू इंदौरी इस समय जेल में है। हैरानी की बात यह है कि यह गैंग हथियारों की सौदेबाजी के लिए इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करता था।
0
0
Report

पटवारियों की हड़ताल पर फेडरेशन और शिक्षक महासंघ का समर्थन; आक्रोश महारैली कलेक्ट्रेट पहुंची

Kawardha, Chhattisgarh:पटवारियों की हड़ताल को फेडरेशन और शिक्षक महासंघ का समर्थन, आक्रोश महारैली निकाल कलेक्ट्रेट पहुंचे कर्मचारी कवर्धा। जिले में तीन सूत्रीय मांगों के लेकर पिछले 37 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे पटवारियों के आंदोलन को अब अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन और शिक्षक महासंघ का समर्थन मिल गया है। बुधवार को निलंबन और तबादले की कार्रवाई के विरोध में पटवारियों ने आक्रोश महारैली निकाली। इसमें बड़ी संख्या में पटवारी, अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक शामिल हुए। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। फेडरेशन अध्यक्ष अर्जुन चंद्रवंशी ने कहा कि मांगों पर बातचीत करने के बजाय पटवारियों पर दंडात्मक कार्रवाई करना उचित नहीं है। वहीं, जिला पटवारी संघ अध्यक्ष गेंदूराम मेरावी ने कहा कि 37 दिनों से शांतिपूर्ण आंदोलन के बावजूद शासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगों का सकारात्मक निराकरण होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

OBC समाज के 27% आरक्षण, जातिगत कॉलम और पांचवीं अनुसूची संरक्षण के लिए बीजापुर में ज्ञापन

Vijayapura, Karnataka:बीजापुर में अन्य पिछड़ा वर्ग यानी OBC समाज ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। 18 नवंबर को छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज, जिला शाखा बीजापुर के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन और अधिकार रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रमुख मांगें रखीं। इनमें OBC समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण देने, जातिगत जनगणना में अलग कॉलम निर्धारित करने और पांचवीं अनुसूची के तहत संवैधानिक एवं प्रशासनिक संरक्षण देने की मांग शामिल है। समाज ने बस्तर संभाग में निवासरत अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के अधिकारों और सुविधाओं को लेकर भी सरकार का ध्यान आकर्षित किया। अब देखना होगा कि समाज की इन मांगों पर सरकार क्या कदम उठाती है।
0
0
Report

भरे मंच पर भाजपा नेत्री का गुस्सा, जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर प्रशासन को सुनाई खरी-खोटी

Muju, Jeonbuk State:जनजातीय गौरव दिवस समारोह में सियासी बवाल....भरे मंच पर भाजपा नेत्री का गुस्सा, जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर प्रशासन को सुनाई खरी-खोटी। एंकर: मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के केल्हारी में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह के दौरान उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता सिंह प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर भड़क उठीं। विधायक रेणुका सिंह की मौजूदगी में अनीता सिंह ने भरे मंच से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि क्या जनप्रतिनिधियों को बेवकूफ समझ लिया है, जो सिर्फ खाने के लिए आए हैं? चुनाव जीतकर आए जनप्रतिनिधियों का नाम तक आमंत्रण कार्ड में नहीं है। अपर कलेक्टर लिंगराज सिदार ने उन्हें समझाने और रोकने की कोशिश की, लेकिन अनीता सिंह अपनी बात कहती रहीं। सरकारी आयोजन के मंच पर हुए इस घटनाक्रम ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में नर्सों का धरना; मांगों पर कार्रवाई की चेतावनी

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्सों ने बुधवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर 2 दिवसीय धरना प्रदर्शन की शुरुवात की, नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले नर्सिंग स्टाफ काम बंद कर मेडिकल कॉलेज परिसर में धरने पर बैठ गई, नर्सों का कहना है कि उनकी मांगें साल 2018 से लंबित हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया है, दो दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन के जरिए नर्सें ग्रेड पे में सुधार और डेली वेजेस पर काम कर रही नर्सों के समायोजन की मांग उठा रही हैं, नर्सिंग एसोसिएशन का कहना है कि लंबे समय से मांगों को लेकर आवाज उठाई जा रही है, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं होने के चलते अब आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है, नर्सों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तो सांकेतिक प्रदर्शन के बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

Raipur cleanliness award: demands for administrative reforms and accountability

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री रहे मोहम्मद अकबर ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में रायपुर को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना और महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित होना शहर के लिए गौरव की बात है, लेकिन शहर की वर्तमान सफाई व्यवस्था इस सम्मान के अनुरूप नजर नहीं आ रही है। शहर की सड़कों और गलियों की जमीनी हकीकत को लेकर अब प्रशासनिक कार्यप्रणाली और सर्वेक्षण प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं। यह मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा गया है कि सर्वेक्षण की रिपोर्ट और शहर की वास्तविक स्थिति के बीच बड़ा अंतर है, जिसे नगरीय प्रशासन मंत्री को गंभीरता से समझना चाहिए। मांग की गई है कि नगरीय प्रशासन मंत्री अब इस पुरस्कार की गरिमा के अनुरूप रायपुर को वास्तव में स्वच्छ बनाने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाएं। इसके साथ ही, सर्वेक्षण करने वाली एजेंसी की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर उसकी जवाबदेही भी तय की जानी चाहिए। सफाई व्यवस्था के लिए विधानसभा-वार टेंडर प्रक्रिया अपनाने के निर्णय पर भी पुनर्विचार करने की मांग उठाई गई है। तर्क दिया गया है कि प्रत्येक वार्ड में पार्षद सीधे तौर पर जनता के बीच मौजूद रहते हैं और स्थानीय समस्याओं से बेहतर परिचित होते हैं। इसलिए सफाई व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनाने के लिए वार्ड स्तर पर पार्षदों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जानी चाहिए.
0
0
Report

आंगनबाड़ी कर्मी- सहायिकाओं ने 10 सूत्रीय मांगों के लिए तीन दिवसीय धरना शुरू किया

Taga, Chhattisgarh:जांजगीर-चांपा जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। जिले की 3 हजार आंगनबाड़ी में पदस्थ कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका कल्याण संघ के बैनर तले कचहरी चौक में तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों की सबसे बड़ी मांग है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को नियमित किया जाए और 30 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाए। इसके अलावा रिक्त पर्यवेक्षक पदों पर 50 प्रतिशत पदोन्नति, सहायिकाओं को शत-प्रतिशत कार्यकर्ता पद पर पदोन्नति और सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त राशि देने की मांग भी उठाई गई है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सालों से कम मानदेय में अधिक जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद उनकी मांगों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब संघ ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिवसीय धरना के बाद भी सरकार ने उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

रीवा के बरदहा घाटी में शिक्षक की मौत, हत्या आशंका—परिजनों ने चक्का जाम किया

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरदहा घाटी में एक शिक्षक का शव लहूलुहान हालत में मिलने। मृतक की पहचान मुकुन्दपुर निवासी 32 वर्षीय भानू प्रकाश गुप्ता के रूप में हुई है, जो सीएम राइज विद्यालय में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। घटना 16 नवंबर की सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। शिक्षक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है। इसी को लेकर परिजनों और छात्रों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई। परिजनों ने दो करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति और रीवा में डॉक्टरों की टीम गठित कर पोस्टमार्टम जांच कराने की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि उनकी जानकारी के बिना और घटनास्थल का पंचनामा बनाए बगैर शव को अस्पताल पहुंचा दिया गया। साथ ही घटना के जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

फागी पंचायत: कैलाश चौधरी दो साल में विकास के आयाम स्थापित करेंगे

Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) पंचायतीराज चुनावों के बाद सरपंचों का पदभार ग्रहण हुआ शुरू।‌ फागी के मांदी सरपंच कैलाश चौधरी ने उगा ग्रहण के बाद आमजन को बताया विजन。 मांदी पंचायत क्षेत्र में हर गांव ढाणी को गांवों सड़क से जोड़ने के लिए लिया संकल्प。 ग्रामीणों ने भी पदभार ग्रहण के बाद सरपंच को अपनी समस्या बताई और बिजली पानी और सड़क बनाने का दिया सुझाव。 पंचायत चुनावों में युवाओं की रही अहम भूमिका, युवा महेंद्र चौधरी ने लाइब्रेरी बनाने की रखी मांग。 सरपंच कैलाश चौधरी ने कहा - दस साल में पंचायत में विकास नहीं हुआ लेकिन मैं दो साल में ही पंचायत में विकास के नए आयाम स्थापित कर दूंगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top