icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उदयपुर में महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती और हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष समारोह शुरू

Udaipur, Rajasthan:आगामी 17 जून को प्रातः स्मरणीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती और हल्दीघाटी युद्ध विजय के के 450 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इस मौके पर उदयपुर के गांधी ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत सम्बोधित करेंगे। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अंतर्गत संचालित प्रताप गौरव केन्द्र ''राष्ट्रीय तीर्थ'' की ओर से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। स्टेडियम में 2 लाख स्क्वायर फिट के भव्य पांडाल बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग पहुंचे इसके लिए सम्भाग भर पर 2 लाख से अधिक पत्रक बांटे जा चुके है। सुबह करीब 10.30 बजे मोहन भागवत स्टेडियम पहुंचेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों की तस्वीर आप तक पहुंचा रहे है हमारे संवाददाता अविनाश जगनवत
0
0
Report
Advertisement

सारदाब Tulail में जल संकट पर विरोध, जल शक्ति विभाग से जलापूर्ति तुरंत मांग

People of Sardab Tulail Stage Protest Against jal Shakti Department Over Acute Drinking Water Shortage Residents of Sardab village in Tulail Valley today staged a peaceful protest against the Jal Shakti Department expressing strong resentment over the prolonged shortage of drinking water in the area. The protesters said that despite repeated appeals to the concerned authorities, the village continues to face an acute scarcity of potable water, causing immense hardship to local residents. Women rubeena banoo days, children, and elderly citizens are reportedly forced to travel long distances daily to fetch water for household needs. The aggrieved residents raised slogans demanding immediate restoration of regular water supply and urged the authorities to take urgent measures to resolve the issue. They warned that if their genuine concerns are not addressed promptly, they will be compelled to intensify their protest in the coming days. Speaking on the occasion, several residents highlighted that access to clean drinking water is a basic necessity and called upon the PHE Department and district administration to intervene without further delay. The protesters appealed to the concerned officials to visit the area, assess the ground situation, and ensure a sustainable solution to the ongoing water crisis in Sardab village.
0
0
Report

महबूबा मुफ्ती बफलियाज़ मार्केट के आग प्रभावित दुकानदारों से मिलीं, मुआवजे की मांग तेज

Chikri Ban, पुंछ जिले सुरनकोट तहसील के बफलियाज़ मार्केट में आग से प्रभावित दुकानदारों से मिलीं महबूबा मुफ्ती कुछ दिन पहले सुरनकोट के बफलियाज़ मार्केट में लगी भीषण आग में करीब 13 से14 दुकाने जलकर राख हो गई थीं, जिससे कई परिवारों की रोज़ी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया। इस घटना के बाद महबूबा मुफ्ती ने बफलियाज़ मार्केट का दौरा किया और आग से प्रभावित दुकानदारों व स्थानीय लोगों से मुलाकात की। दौरे के दौरान महबूबा मुफ्ती ने प्रभावित व्यापारियों की समस्याओं को सुना और आग से हुए भारी नुकसान पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों और दुकानदारों की दुकानें जल गई हैं, उन्हें जल्द से जल्द उचित मुआवजा और राहत प्रदान की जानी चाहिए ताकि वे अपने कारोबार को दोबारा शुरू कर सकें स्थानीय लोगों ने भी महबूबा मुफ्ती के सामने अपनी परेशानियां रखीं और बफलियाज़ क्षेत्र में स्थायी फायर स्टेशन की मांग दोहराई। लोगों का कहना है कि समय पर अग्निशमन सुविधाएं उपलब्ध न होने के कारण नुकसान और अधिक बढ़ गया। महबूबा मुफ्ती ने आश्वासन दिया कि वह प्रभावित परिवारों और व्यापारियों की आवाज़ को सरकार तक पहुंचाएंगी तथा उनके पुनर्वास और सहायता के लिए हर संभव प्रयास करेंगी。
0
0
Report
Advertisement

हांसी CID-1 हिरासत में युवक संदीप की मौत, परिजनों ने मारपीट के आरोप लगाए

Bhiwani, Haryana:हांसी बाइट : हांसी एसपी विनोद कुमार हांसी में सीआईए-1 की कस्टडी में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप हांसी की जगदीश कॉलोनी में एनडीपीएस मामले में पकड़े गए 25 वर्षीय युवक संदीप की सीआईए-1 टीम की कस्टडी के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर टॉर्चर और मारपीट के आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस का दावा है कि युवक ने कार्रवाई से बचने के लिए नशीला पदार्थ निगल लिया था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि संदीप नशीला पदार्थ बेचता है। बुधवार शाम को सीआईए-1 टीम ने जगदीश कॉलोनी में छापेमारी की। पुलिस ने पहले मुखबिर को खरीददार बनाकर भेजा गया और जैसे ही सौदा हुआ, टीम ने रेड कर दी। आरोप है कि पुलिस को देखते ही संदीप ने अपने पास मौजूद पॉलिथीन सहित नशीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब सात ग्राम चिट्टा भी बरामद किया है और इस संबंध में अलग से मामला दर्ज किया जाएगा। हांसी एसपी विनोद कुमार ने बताया कि रेड दौरान नशीला पदार्थ निगलने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे पहले शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते हिसार रेफर कर दिया गया। हिसार ले जाते समय उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम हिसार में करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक के शव का पोस्टमार्टम हिसार में कराया जा रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
0
0
Report

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचाव के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया।

Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव : मानसून एवं संभावित बाढ़ की चुनौतियों से निपटने के लिए गुरुवार को गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र स्थित आनंद घाट पर प्रशासन द्वारा व्यापक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में में बाढ़ में फंसे लोगों को किस तरह से मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार गोंड के नेतृत्व में आयोजित इस अभ्यास में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी बाढ़ दल समेत विभिन्न विभागों की टीमों ने आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों का जीवंत प्रदर्शन किया। मॉकड्रिल के दौरान अचानक जलस्तर बढ़ने और बाढ़ आने की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल सक्रिय हो गए और मोटरबोट व आधुनिक उपकरणों की सहायता से बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। वहीं नाव पलटने की काल्पनिक घटना में नदी में डूब रहे लोगों को तत्काल रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया तथा प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। बचाव कार्य के बाद प्रभावित लोगों को राहत शिविर तक पहुंचाने की प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया गया। मिश्रा कॉलोनी में बनाए गए राहत शिविर में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग पंजीकरण काउंटर, आवासीय व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल एवं सामुदायिक रसोई के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था दिखाई गई। घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजने की प्रक्रिया का भी सफल प्रदर्शन किया गया।
0
0
Report
Advertisement

12 वर्षों बाद मुंगेर में पुस्तक मेेला खुला: डीएम ने किया उद्घाटन

Munger, Bihar:12 वर्ष बाद मुंगेर में सजा पुस्तक मेला, जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन। मुंगेर: किला परिसर स्थित इनडोर स्टेडियम में गुरुवार को चार दिवसीय पुस्तक मेले का भव्य शुभारंभ जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. चंद्र भूषण सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान जिले के कई साहित्यकारों और कवियों की पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने कहा कि लगभग 12 वर्षों के बाद मुंगेर में पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है, जो जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मेले में विभिन्न विषयों की उत्कृष्ट पुस्तकें उपलब्ध हैं। शहरवासियों को इसका लाभ उठाते हुए अच्छी पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुस्तकें व्यक्ति के ज्ञान, विचार और व्यक्तित्व के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बनती हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में बच्चों की पुस्तकों के प्रति रुचि लगातार कम होती जा रही है। ऐसे में उन्हें पुस्तक मेलों से जोड़ने और पढ़ने की आदत विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों को पुस्तकों के प्रति प्रेरित करने की अपील की।
0
0
Report

भिवंडी के फ्लाईओवर की लोहे की सलाइयाँ छह इंच बाहर, दुर्घटना का खतरा

Thane, Maharashtra:भिवंडी में एमएमआरडीएची उड्डाण पूल कामात लापरवाही... उड्डाण पुलाच्या भिंतीच्या लोखंडी सळया ५ ते ६ इंच बाहेर,अपघाताला निमंत्रण... ॲकर... मुंबई नाशिक महामार्गावर एमएमआरडीए प्रशासनाकडून भिवंडी तालुक्यातील हायवे दिवे हद्दीत बनवण्यात आलेल्या उड्डाण पुलाच्या भिंटीला टाकण्यात आलेल्या लोखंडी सळया ५ते ६ इंच बाहेर निघाल्याने सदर सळया अपघाताला निमंत्रण देणाऱ्या ठरू शकतात,असे चित्र दिसून येत आहे. त्यामुळे संभाव्य अपघाताचा धोका लक्षात घेता सदर लोखंडी सळया हटवून अपघात टाळावा अशी मागणी स्थानिकांसह वाहन चालकांकडून होत आहे.
0
0
Report
Advertisement

रामनगर करैलपुरी में जला शव: हत्या का आरोप, पुलिस जांच शुरू

Noida, Uttar Pradesh:रामनगर के करैलपुरी गांव में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में जला हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गुरुवार सुबह जंगल क्षेत्र में 30 वर्षीय गुरदास का शव मिला। परिजनों ने बताया कि उसका भतीजा ईश्वर सिंह गुरदास के साथ मजदूरी करने गया था, देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय चिकित्सक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने पर मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए जांच शुरू कर दी है और साक्ष्य जुटाने के लिए पांच से छह संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
0
0
Report

पटना में योग प्रशिक्षकों का धरना: पांच मांगें और योग आयोग की मांग

Patna, Bihar:शिवम् राज पटना, राजधानी पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर बिहार राज्य योग प्रशिक्षक संघ के बैनर तले योग प्रशिक्षक अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में योग आयोग का गठन, योग प्रशिक्षकों का स्थायीकरण, स्वास्थ्य विभाग में पार्ट-टाइम के बजाय फुल-टाइम नियुक्ति के साथ सम्मानजनक वेतन, आयुष विभाग में योग प्रशिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करना तथा सभी शिक्षण संस्थानों में योग विषय को अनिवार्य करना शामिल है। योग प्रशिक्षकों का कहना है कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा, लेकिन योग को बढ़ावा देने वाले प्रशिक्षकों की स्थिति बेहद खराब है। उनका आरोप है कि सरकार योग के प्रचार-प्रसार की बात तो करती है, लेकिन प्रशिक्षकों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई प्रशिक्षक पूरे महीने काम करने के बावजूद मात्र 7 हजार रुपये मानदेय प्राप्त कर रहे हैं, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को वैश्विक पहचान दिलाई है, इसलिए केंद्र और राज्य सरकार को योग आयोग का गठन कर योग प्रशिक्षकों की स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। संघ ने सरकार से अपनी सभी पांच मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top