आतंकी हमले की अभाविप ने की निंदा,फूंका पुतला, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अमेठी के कार्यकर्ताओं ने आज गौरीगंज तिराहे पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए आतंकियों का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रोली सिंह जी ने कहा कि "कश्मीर में निर्दोष तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की हत्या का यह कृत्य मानवीय मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने बताया कि इस हमले में अब तक 26 नागरिकों की निर्मम हत्या हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं। यह घटना देश की सामाजिक एकता और सुरक्षा व्यवस्था पर हमला है।अभाविप ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

अमेठी में अभाविप का आतंकवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन!
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मऊ जनपद के मधुबन क्षेत्र के कटघरा शंकर तिराहे पर बने शहीद स्थल पर फटा हुआ तिरंगा झंडा फहरता पाया गया। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। जैसे ही यह खबर फैली, मधुबन के उपजिलाधिकारी राजेश अग्रवाल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए झंडे को उतरवाने के आदेश दिए और जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इससे पहले भाजपा नेता विनय कुमार राय ने भी इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। बताया जा रहा है कि यह तिरंगा करीब एक साल पहले शहीद स्मारक पर लगाया गया था जो अब पूरी तरह फट चुका था लेकिन प्रशासन पहले तक चुप था। सोशल मीडिया पर मामला उजागर होते ही प्रशासन हरकत में आया और फटा तिरंगा उतरवाया गया।
ବ୍ରହ୍ମପୁରରେ ୬ମାଉଜାର ଓ ୧୨ଟି ଗୁଳି ଜବତ, ୧୨ ଗିରଫ୍ : ଗଞ୍ଜାମ ପରେ ବ୍ରହ୍ମପୁର ପୁଲିସ ଜିଲରେ ଧରପଡ଼ିଛି ମାଉଜର୍। ନିମଖଣ୍ଡି, ସଦର, ଗୋସାଇଁନୂଆଗାଁ, ବଡ଼ବଜାର ଓ ଦିଗପହଣ୍ଡି ଥାନା ପୁଲିସ ୬ଟି ମଉଜର ଓ ୧୨ଟି ଗୁଳି ଜବତ କରିଛି। ସଂପୃକ୍ତ ମାମଲାରେ ୧୨ଜଣଙ୍କୁ ଗିରଫ କରାଯାଇଥିବା ବ୍ରହ୍ମପୁର ଏସପି ଅଫିସରେ ଆୟୋଜିତ ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀରେ ଦକ୍ଷିଣାଞ୍ଚଳ ଆଇଜି ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି। ବ୍ରହ୍ମପୁର ପୁଲିସ ପକ୍ଷରୁ ସପ୍ତାହେ ହେଲା ସ୍ଵତନ୍ତ୍ର ଡ୍ରାଇଭ୍ ଚାଲିଥିବା ବେଳେ ବହୁ ହର୍ଡକୋର୍ ଅପରାଧୀଙ୍କୁ ପୁଲିସ ଉଠାଇ ଆଣି ଜେରା କରିଥିଲା। ସେମାନଙ୍କ ଠାରୁ ଜବତ ହୋଇଛି ଏହି ମାଉଜର। ଗିରଫ ଅପରାଧୀଙ୍କ ନାମରେ ବହୁ ଅପରାଧିକ ମାମଲା ରହିଥିବା ଆଇଜି କହିଛନ୍ତି। ବ୍ରହ୍ମପୁର ଏସପି ଡ଼ା ସରବଣା ବିବେକ ଏମ ଏହି ସ୍ପେଶାଲ୍ ଡ୍ରାଇଭ.
मैनपुरी के करहल क्षेत्र के गांव नगला किरथुआ के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पुल के नीचे कई दिनों से एक घायल गाय इलाज के अभाव में तड़प रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गाय गंभीर रूप से घायल है और दर्द में कराह रही है, बावजूद इसके पशुपालन विभाग और प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। क्षेत्रीय अधिकारियों की इस लापरवाही से लोगों में आक्रोश है। पशुपालन विभाग की अनदेखी न सिर्फ असंवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि यह पशु कल्याण के दावों पर भी सवाल खड़े करती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि घायल गाय का तुरंत इलाज कराया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुक्रवार को उन्नाव के गंगाघाट क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान राजधानी मार्ग पर बीजेपी विधायक पंकज गुप्ता व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शुक्लागंज से पास हुए नए गंगा पुल के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया और जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। गंगाघाट के एक गेस्ट हाउस में हुए भव्य आयोजन में महाना ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेश अवस्थी, पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडे, अवधेश कटियार, आदि मौजूद रहे।
अंबेडकर नगर जनपद के सिकंदरपुर क्षेत्र स्थित राज क्लिनिक के डॉक्टर राजमणि गौतम की प्रयागराज में गंगा नदी में डूबने से दुखद मौत हो गई। डॉक्टर गौतम किसी कार्यवश प्रयागराज गए थे, जहां गंगा नदी में स्नान के दौरान यह हादसा हुआ। डूबने की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। डॉक्टर राजमणि गौतम एक प्रसिद्ध चिकित्सक के रूप में जाने जाते थे और उनके निधन से स्थानीय लोगों में गहरा दुख है। परिजन और शुभचिंतक अस्पताल और घर पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच की जा रही है।