icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227409
Vijay MishraVijay MishraFollow11 Jul 2024, 01:12 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुरैना के नायकपुरा में तीन भाइयों के घरों से सोना-नकदी चोरी

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - नायकपुरा गांव में चोरों का धावा, तीन भाइयों के घरों से जेवर-नकदी चोरी。 मकान के पीछे से छत पर चढ़कर वारदात को दिया अंजाम, घटना के बाद मौके पर पहुँच गई पुलिस。 मुरैना के सरायछौला थाना क्षेत्र के ग्राम नायकपुरा स्थित हरी सिंह का पुरा में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात चोरों ने एक ही परिवार के तीन भाइयों के घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घरों से सोने-चांदी के जेवरात सहित नगद राशि लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए。 फरियादी दीना सिंह पटेल के अनुसार, चोर मकान के पीछे की ओर से चढ़कर घर में दाखिल हुए। बताया जा रहा है कि चोरों ने बगल की दीवार का सहारा लेकर मकान में प्रवेश किया और अलग-अलग कमरों में चोरी की। एक ही परिवार के तीन भाइयों के घरों से जेवरात और नगदी चोरी होने की बात सामने आई है। सुबह जब परिवार के लोगों को घर में सामान बिखरा मिला और जेवर व नगदी गायब मिले तो उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। देखते ही देखते ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और अपने स्तर पर घटना की जानकारी जुटाने लगे। घटना की सूचना सरायछौला थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से घटना के संबंध में जानकारी ली तथा चोरी गए सामान और नगदी का विवरण जुटाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय हुई इस वारदात से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस अब मकान के आसपास के रास्तों और संभावित आने-जाने वाले स्थानों की जांच कर रही है। चोरी की पूरी वारदात में कितने जेवरात और कितनी नगदी चोरी हुई है, इसका वास्तविक आंकड़ा परिवार द्वारा सामान की जांच पूरी करने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है。
0
0
Report

चिंतामण गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी उत्साह: भक्तों की लंबी कतार, भोग 1.25 लाख लड्डुओं

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन गणेश चतुर्थी के मौके पर उज्जैन के प्राचीन चिंतामण गणेश मंदिर में आस्था का सैलाब देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है। दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान चिंतामण गणेश के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। कोई फूल लेकर आया है तो कोई प्रसाद और दुर्वा चढ़ाकर भगवान का आशीर्वाद ले रहा है। मान्यता है कि चिंतामण गणेश मंदिर में एक ही प्रतिमा में गणेश जी के तीन स्वरूप विराजमान हैं। यहां भगवान चिंतामण गणेश को चिंता दूर करने वाला, सिद्धिविनायक को कार्य सिद्ध करने वाला और इच्छामन गणेश को मनोकामनाएं पूरी करने वाला माना जाता है। मंदिर के पुजारी के मुताबिक, इस मंदिर का संबंध रामायण काल से भी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण ने यहां भगवान गणेश की पूजा की थी। इसके बाद से ही भगवान को चिंतामण गणेश के नाम से जाना जाने लगा। गणेश चतुर्थी के मौके पर सुबह अभिषेक, पंचामृत पूजन और विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद भगवान को 1 लाख 25 हजार लड्डुओं का भोग लगाया गया। गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। खास बात ये है कि गणेश चतुर्थी पर सिर्फ उज्जैन ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश और पुणे से आए भक्तों ने मंदिर में दर्शन कर भगवान से सुख-समृद्धि और मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की। गणेश चतुर्थी के इस पर्व पर पूरा चिंतामण गणेश मंदिर गणपति भक्ति में डूबा नजर आ रहा है और आने वाले दिनों में भी यहां श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रहने की उम्मीद है।
0
0
Report

भिलाई के सूर्या टीआई मॉल स्पा सेंटर पर पुलिस छापेमारी; 7 युवतियां बाउंड ओवर

Durg, Chhattisgarh:दुर्ग के जुनवानी स्थित सूर्या टीआई मॉल की दूसरी मंजिल पर संचालित एक स्पा सेंटर पर पुलिस की टीम ने औचक छापेमारी की गई यह दरअसल मॉल में संचालित 6 स्पा सेंटर पर देर रात पुलिस अचानक पहुँची और स्पा के अंदर जांच पड़ताल की इस जांच में लगभग 20 पुलिस के जवान और सीएसपी सहित 3 टीआई भी मौजूद थे जांच के दौरान सेंटर के भीतर युवतियाँ मौजूद मिलीं पुलिस ने मौके से 7 युवतियों पर बाउन्ड ओवर की कानूनी कार्रवाई भी की हालांकि, तलाशी और शुरुआती जांच के दौरान मौके से किसी भी प्रकार के अनैतिक देह व्यापार की पुष्टि नहीं हुई मामले पर सीएसपी ने निशांत पाठक ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी तरह की संदिग्ध या अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं की जाएगा और आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

मेरठ में पालतू कुत्ते टफ्फू की तेरहवीं, बेटी राखी बांधती थी

मेरठ मेरठ में कुत्ते की तेरहवीं, पसंद के लड्डू भी बनवाएः मालिक बोला-12 साल साथ रहा, बेटी राखी बांधती थी; जहां जन्मा, वहीं दफनाया मेरठ में पालतू कुत्ते टफ्फू की मौत से परिवार इतना दुखी हुआ कि तीन दिन तक घर में खाना नहीं बना। रविवार को परिवार ने टफ्फू की इंसानों की तरह तेरहवीं की। सुबह हवन के बाद रिश्तेदारों और पड़ोसियों को प्रसाद बांटा गया। करीब 12 साल से परिवार का हिस्सा रहे टफ्फू को शुक्रवार, 11 सितंबर को तबीयत बिगड़ने पर खो दिया था। बेटी ने रखा था नाम, 12 साल से राखी बांधती थी रायबरेली निवासी सुनील यादव पिछले 16 साल से मेरठ में रह रहे हैं। वह डीएन इंटर कॉलेज में माली हैं। परिवार में पत्नी सुनीता, 18 साल की बेटी वर्षा और 17 साल का बेटा शिवम है। करीब 12 साल पहले इसी कॉलेज में एक देसी नस्ल की डॉग ने टफ्फू को जन्म दिया था। सुनील उसे अपने साथ घर ले आए। धीरे-धीरे टफ्फू परिवार का हिस्सा बन गया। वह घर के हर सदस्य की आवाज पहचानता था। कौन अपना है और कौन बाहर का, यह भी समझता था। सुनील ने बताया कि उनकी बेटी वर्षा ने ही डॉग का नाम टफ्फू रखा था। वर्षा उसे अपना भाई मानती थी और पिछले 12 साल से हर रक्षाबंधन पर उसे राखी बांधती थी। इस बार भी उसने टफ्फू को राखी बांधी थी। परिवार में किसी का जन्मदिन या त्योहार होता तो टफ्कू भी उस खुशी का हिस्सा बनता था। वर्षा का कहना है कि उसका एक भाई शिवम है और दूसरा टफ्फू था। शिवम के लिए भी टफ्फू बचपन का साथी था। 12 साल के दौरान दोनों ने साथ काफी समय बिताया। परिवार के किसी सदस्य के आने-जाने पर टफ्फू अपनी प्रतिक्रिया देता था और सभी को पहचानता था। बाइट वर्षा
0
0
Report
Advertisement

चरपोखरी में सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या: पुलिस निरीक्षण में नया खुलासा

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र में हुए एक सामाजिक कार्यकर्ता की गोली मारकर हुई हत्या ने पुलिस की काफी किरकिरी हुई है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक भोजपुर अवधेश दीक्षित ने कल देर रात चरपोखरी थाना इलाके के इस्लामगंज में घटित गोलीबारी की घटना के घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कांड के सफल उद्भेदन एवं अब तक की गई पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को अभियुक्तों के विरुद्ध विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई एवं अनुसंधान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एस पी भोजपुर ने इस दौरान घटना स्थल का जायजा लिया और मृतक के परिजनों से मिलकर जल्द करवाई का आश्वासन दिया है।
0
0
Report

आगरा के बापू नगर में 200 मकानों पर बुलडोजर का खतरा, महिलाएं धरने पर

Noida, Uttar Pradesh:आगरा के बापू नगर इलाके में 200 पक्के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है। इलाके की महिलाएं पिछले तीन दिनों से धरने पर बैठी हैं। उनकी मांग है कि मर जाएंगे लेकिन इस जगह को खाली नहीं करेंगे। महिलाएं कहती हैं कि वह पिछले 60 सालों से यहां रह रही हैं और अपने-अपने मकान का बिजली बिल और हाउस टैक्स भर रहे हैं। दरअसल सिंचाई विभाग ने पिछले 1 तारीख को करीब 200 परिवारों को नोटिस जारी कर मकान खाली करने के आदेश दिए हैं। खाली नहीं करने पर उनके मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई होगी। इस इलाके के मकान पक्के बने हुए हैं। लोगों का कहना है कि करीब 22 साल पहले सिंचाई विभाग ने यहां अपनी जगह को चिन्हित किया था और सभी मकानों पर लाल निशान लगाए थे, उसके बाद सिंचाई विभाग ने सोची गई थी और अब 22 साल के बाद एक बार फिर से विभाग की नींद खुली है और करीब 200 परिवारों को नोटिस थमा दिया है। लोगों का कहना है कि सिंचाई विभाग को उस वक्त मकान बनाने नहीं देना चाहिए था लेकिन अब तमाम गरीब परिवार अपने-अपने मकान बन चुके हैं; तो वह कहां जाएँ—मर जाएँ लेकिन मकान खाली नहीं करेंगे। ज़ी न्यूज़ की टीम बापू नगर पहुंची और सच जानने की कोशिश की। दरअसल इन मकानों के पीछे की जो जमीन है करीब 75 मीटर वह सिंचाई विभाग की जमीन है और इन घरों के पीछे जो नाला बह रहा है वह भी सिंचाई विभाग का है, इसलिए सिंचाई विभाग ने अपनी जमीन खाली कराने के लिए इन्हें नोटिस जारी किया है।
0
0
Report

दिल्ली के शालीमार बाग के सिंगलपुर लेबर चौक पर टॉयलेट कॉम्प्लेक्स, मुफ्त और 24x7 सुविधाएं

New Delhi, Delhi:शालीमार बाग के सिंगलपुर गांव लेबर चौक पर नए टॉयलेट कंपलेक्स की शुरुआत की गई है मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा उद्घाटन करने पहुंचे ओपन डिफेकेशन और शौचालय के समस्या को खत्म करने के लिए यह नहीं फैसेलिटीज के साथ ऐसे परिसर की शुरुआत की जा रही है जिसमें मेल फीमेल और दिव्यांगजन के लिए अलग-अलग परिसर है जिसमें वेंडिंग मशीन है 24/7 जो ऑपरेशनल रहेंगे इसमें केयरटेकर भी रहेंगे जो 24 घंटे साफ सफाई करेंगे बिल्डिंग को मेंटेन करेंगे मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान बताया दिल्ली सरकार द्वारा आज यह पहला कंपलेक्स खोला गया है जिसके बाद पूरी राजधानी में हजार ऐसे बनाए जाएंगे और वहीं एमडी भी हजार टॉयलेट कंपलेक्स बनाएगा दिल्ली में रहने वाला कोई भी व्यक्ति या कोई बाहर से भी आ रहा हो तो इस फैसिलिटी का उपयोग कर सकता है एकदम निशुल्क पुराने जितने शौचालय हैं कुछ खराब हालत में है तो कभी उनका साफ नहीं किया जाता मेंटेन नहीं किया जाता तो स्वच्छता की ओर कदम बढ़ाते हुए सरकार यह नए मॉडल के साथ नए परिसर की शुरुआत कर रही है जिनके ऊपर एक सुपरवाइजर भी रहेगा नहीं मशीनरी भिलाई जाएगी और इनको साफ़ रखा जाएगा इसी के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की की दिल्ली हाट पीतमपुरा में डेवलपमेंट किया जाएगा और वहां पर हर राज्य के एंपोरियम बनाए जाएंगे जहां पर लोग खरीदारी कर सके और हर राज्य का भोजन भी चख सके
0
0
Report
Advertisement

मंत्री संजय निषाद का अखिलेश यादव और मुकेश सहनी पर हमला, मछुआरा समुदाय राजनीतिक ताकत बना: संजय निषाद

Noida, Uttar Pradesh:मंत्री संजय निषाद का अखिलेश यादव और मुकेश सहनी पर हमला ‘आयातित मौसमी नेताओं’ से मछुआरा समाज को सावधान रहने की जरूरत: संजय निषाद आजादी के बाद पहली बार यूपी में मछुआरा समुदाय राजनीतिक ताकत बनकर खड़ा हुआ: संजय निषाद मौसमी नेता तय नहीं कर पाए- व्यापार करेंगे, दरी बिछाएंगे या वोटों की दलाली: संजय निषाद बिहार में मछुआरा समाज के वोटों की खरीद-फरोख्त के लिए बदनाम रहे नेता यूपी में समाज को गुमराह कर रहे: संजय निषाद ‘मछुआरा समुदाय पैसों पर बिकने वाली कौम नहीं’ यूपी के मछुआरों को राजनीति सिखाने से पहले जान लें- राजनीति हमारे खून में है: संजय निषाद केवट, मल्लाह, बिंद और कश्यप में भेद कर समाज को कमजोर करने की कोशिश: संजय निषाद आरक्षण के नाम पर समाज को बांटने वालों से सावधान रहने की अपील ‘दूसरे दलों से पैसा लेकर समाज में बांटने वालों पर बिकाऊ होने का लेबल लगेगा’ अंग्रेजों-मुगलों से लड़ने वाला है निषाद समाज: संजय निषाद संविधान में आरक्षण लिखवाने में भी मछुआरा समाज की भूमिका: संजय निषाद ‘कुछ लोगों की वजह से आरक्षण लूटा और लूट रहा है’
0
0
Report

अमरकंटक में हरतालिका तीज: मौनी स्नान और शिव-पार्वती आराधना से आस्था का सैलाब

Anuppur, Madhya Pradesh:अमरकंटक। प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में हरतालिका तीज के पावन पर्व पर श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। तड़के करीब 4 बजे से ही पतित पावनी पुण्यसलिला मां नर्मदा के पावन तट पर मौनी स्नान का सिलसिला प्रारंभ हो गया। सुहागिन महिलाओं, युवतियों एवं भक्त श्रद्धालुओं ने मौन धारण कर नर्मदा नदी में आस्था की डुबकी लगाई और भगवान शिव-माता पार्वती का स्मरण करते हुए सुखी दांपत्य जीवन, अखंड सौभाग्य एवं मनवांछित फल की कामना की। हरतालिका तीज हिंदू धर्म में भगवान शिव और माता पार्वती के अटूट दांपत्य प्रेम, समर्पण और तपस्या का पावन पर्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसी श्रद्धा और विश्वास के साथ सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु एवं अखंड सौभाग्य की कामना से तथा युवतियां मनोवांछित वर की प्राप्ति के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। मौन में शिव-पार्वती का स्मरण, नर्मदा में आस्था की डूबकी। हरतालिका तीज के अवसर पर मौन धारण कर पवित्र नदी में स्नान करने की परंपरा का भी विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मौन केवल वाणी का संयम नहीं, बल्कि मन को एकाग्र कर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना में स्वयं को समर्पित करने का प्रतीक माना जाता है। श्रद्धालुओं की आस्था है कि मौन रहकर पवित्र जल में स्नान करने से मन की चंचलता शांत होती है और व्यक्ति का ध्यान पूजा, संकल्प एवं ईश्वर आराधना की ओर केंद्रित होता है। इसी धार्मिक भावना के साथ अमरकंटक में हजारों महिलाओं ने मौन धारण कर मां नर्मदा में स्नान किया। नर्मदा स्नान के बाद महिलाओं एवं युवतियों ने भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर विधि-विधान से जलाभिषेक किया तथा पुष्प, बिल्वपत्र अर्पित कर पूजा-अर्चना की। कई महिलाओं ने अपने व्रत एवं संकल्प के साथ भगवान शिव और माता पार्वती से अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि तथा मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top