Back
Ambedkar Nagar224149blurImage

UP News - जलालपुर पहुंचे पिछड़ा मोर्चा प्रदेश महामंत्री, हुआ भव्य स्वागत

Ashutosh Kumar Srivtastava
May 31, 2025 05:23:38
Jalalpur, Uttar Pradesh

जलालपुर आए बीजेपी एमएलसी एवं प्रदेश महामंत्री (पिछड़ा मोर्चा) रामचंद्र सिंह प्रधान का पूर्व नगरअध्यक्ष देवेश मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा और जय श्री राम के उद्घोष के साथ भव्य स्वागत किया। रामचंद्र सिंह प्रधान ने भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक मनीष सोनी के आवास पर जाकर उनकी तबीयत का हाल जाना, जिन्हें हाल ही में चोट लगी थी। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हैं, इन्हीं के बल पर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इस मौके पर पिछड़ा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न सोनी ,व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल विकाश निषाद,रविंद्र भारती,शुभम पांडे,आदित्य गोयल,सीताराम अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|