Back
खंड विकास अधिकारी द्वारा अभद्र भाषा के प्रयोग पर भड़के सफाई कर्मचारी किया प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी
Akbarpur, Uttar Pradesh
जनपद अंबेडकर नगर के कटेहरी ब्लाक परिसर में सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन जताई नाराजगी आंदोलन की चेतावनी जानकारी के अनुसार बताते चलें साफ सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारी द्वारा सफाई कर्मचारियों पर अवध भाषा का प्रयोग किया गया जिसको लेकर सफाई कर्मचारी भड़क गए और आंदोलन शुरू कर दी, जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य का कहना है अधिकारी द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, कहां गया कि खंड विकास अधिकारी जब तक माफी नहीं मानेंगेयह आंदोलन जारी रहेगा
16
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SMSanjay Mohapatra
FollowAug 27, 2025 16:17:58Puri, Odisha:
Temple Security issue onHidden Camera- Pkg
() ସ୍ପାଏ କ୍ୟାମେରା ସଂଯୁକ୍ତ ଚଷମା ଏବେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ସୁରକ୍ଷା ବ୍ୟବସ୍ଥାକୁ ନେଇ ବଡ଼ ପ୍ରଶ୍ନବାଚୀ ସୃଷ୍ଟି କରିଛି। ଗତ କିଛି ଦିନ ମଧ୍ୟରେ ଚାରି ଚାରି ଥର ପୋଲିସ ହାତରେ ଧରା ପଡ଼ିଛି ସ୍ପାଏ କ୍ୟାମେରା ସଂଯୁକ୍ତ ଚଷମା। ଏହି ଘଟଣାକୁ ନେଇ ସେବାୟତ ଓ ଭକ୍ତମାନେ ଚିନ୍ତାରେ ଥିବା ବେଳେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରର ସୁରକ୍ଷା ବ୍ୟବସ୍ଥାକୁ ଆହୁରି କଡ଼ାକଡ଼ି କରାଯିବାର ଆବଶ୍ୟକତା ରହିଛି ବୋଲି ମତପ୍ରକାଶ ପାଇଛି। ସେପଟେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଦର୍ଶନରେ ଆସୁଥିବା ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁମାନଙ୍କ ପାଇଁ ଏକ ସ୍ବତନ୍ତ୍ର ଏସଓପି ଜାରି କରାଯିବ ବୋଲି ପୁରୀ ଏସ୍ପି କହିଛନ୍ତି। ସେପଟେ କୌଣସି ବ୍ୟକ୍ତି ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଭିତରକୁ ସ୍ପାଏ କ୍ୟାମେରା ଯେଭଳି ନ ନେଇପାରିବେ ସେ ନେଇ ପୋଲିସ କର୍ମଚାରୀଙ୍କୁ ସ୍ବତନ୍ତ୍ର ପ୍ରଶିକ୍ଷଣ ଦିଆଯାଉଥିବା ଏସପି କହିଛନ୍ତି।
( ଭିଓ୧)ପୁଣି ଜବତ ହେଲା ସ୍ପାଏ କ୍ୟାମେରା। ପଶ୍ଚିମ ବଙ୍ଗର ଜଣେ ବ୍ୟକ୍ତି ଆଜି ଶ୍ରୀ ମନ୍ଦିର ଭିତରେ ସ୍ପାଏ କ୍ୟାମେରା ସଂଯୁକ୍ତ ଚଷମା ନେଇ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଭିତରେ ପୋଲିସ ହାତରେ ଧରାପଡ଼ିଛନ୍ତି। ତେବେ ସିଂହଦ୍ଵାର ଥାନା ପୋଲିସ ସମ୍ପୃକ୍ତ ବ୍ୟକ୍ତିଙ୍କୁ ଥାନାରେ ଅଟକ ରଖି ପଚରାଉଚରା କରିବା ସହିତ ସ୍ପାଏ କ୍ୟାମେରା ଜବତ କରିଥିବା ଜଣାପଡିଛି। ତେବେ ଗତ କିଛି ମଧ୍ୟ ରେ ଅଭିଷେକ କର, ଜୁଲାଇ ୩୦,ଗୁଜରାଟର ବିପୁଲ୍ ପଟେଲ ଅଗଷ୍ଟ ୫ ଏବଂ ସେହିପରି ପଶ୍ଚିମବଙ୍ଗ ର ପ୍ରତିଶ ପାଲ ତିନି ସପ୍ତାହ ତଳେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଭିତରକୁ ସ୍ପାଏ କ୍ୟାମେରା ସଂଯୁକ୍ତ ଚଷମା ନେଇ ପ୍ରବେଶ କରିଥିଲେ। ସୁରକ୍ଷା ଦାୟିତ୍ବରେ ନିୟୋଜିତ ଥିବା ସୁରକ୍ଷାକର୍ମୀଙ୍କ ହାତରେ ସମ୍ପୃକ୍ତ ବ୍ୟକ୍ତି ଜଣକ ଧରାପଡିବା ପରେ ତାଙ୍କ ଠାରୁ ସ୍ପାଏ କ୍ୟାମେରା ସଂଯୁକ୍ତ ଚଷମା ଓ ମୋବାଇଲ ଫୋନ୍ ଜବତ କରି ପୋଲିସ ଏକ ମାମଲା ରୁଜୁ କରି ତଦନ୍ତ କରୁଛି। ପୁଣି ଆଜି ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଭିତରୁ ଧରାହେଲା ଏକ କ୍ୟାମେରା ଯୁକ୍ତ ଚଷମା।ସିଂହଦ୍ଵାର ଥାନାରେ ଚାଲିଛି ତନାଘନା।ପ୍ରତିକ୍ରିୟା ରଖିଲେ ପୁରୀ ଏସପି ।ଏହା ଏକ ରେକର୍ଡିଂ ଡିଭାଇସ୍ ବୋଲି ଚିହ୍ନଟ କରିଛି ପୋଲିସ୍ ।ଉକ୍ତ ଭକ୍ତ ଜଣକ କଲିକତାର ୩୧ ବର୍ଷ ବୟସ୍କ ଅରୂପ ରୟ ।
ଗତକାଲି ଠାରୁ କଲିକତାରୁ ଆସି ଏକ ହୋଟେଲ ରେ ରହୁଥିଲେ।ଆଜି ପୂର୍ବାହ୍ନ ୧୧ ଟା ୪୫ ରେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଭିତରେ କ୍ୟାମେରା ଯୁକ୍ତ ଚଷମା ନେଇ ଭିତରେ ପଶିଥିବା ସମୟରେ ଧରିଥିଲେ JTP।ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଆଇନ୍ ସେକ୍ସନ ୩୦ ଅନୁସାରେ ତାଙ୍କ ବିରୋଧରେ ଆକ୍ସନ ନେବ ପୋଲିସ୍।। ତେବେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ବାରମ୍ବାର ସ୍ପାଏ କ୍ୟାମେରା ଜବତ ହେବା ପରେ ଏହି ଘଟଣାକୁ ନେଇ ଉଦବେଗ ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି ସେବାୟତ ଓ ଜଗନ୍ନାଥ ପ୍ରେମୀ। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରର ସୁରକ୍ଷାକୁ କଡାକଡି କରାଯିବା ସହ ସ୍ବତନ୍ତ୍ର ଆଇନ ଅଣାଯାଉ ବୋଲି ଦାବି ହୋଇଛି। ଅନ୍ୟପଟେ ଦର୍ଶନାର୍ଥୀ ଜଣଙ୍କ ଜାଣି ନାହାନ୍ତି ବୋଲି ତାଙ୍କ ପରିବାର ପକ୍ଷରୁ ସଫେଇ ଦେଇଛନ୍ତି।
ବାଇଟ୍- ଗୌରହରି ପ୍ରଧାନ, ସେବାୟତ
ବାଇଟ୍-ପରିବାର ସଦସ୍ୟ
(ଭିଓ୨)ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଚାରି ଦ୍ଵାରରେ କଡ଼ା ସୁରକ୍ଷା ବ୍ୟବସ୍ଥା ଗ୍ରହଣ କରାଯାଇଛି। ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ଦର୍ଶନ ପାଇଁ ଆସୁଥିବା ଭକ୍ତମାନଙ୍କୁ କଡ଼ାକଡ଼ି ଭାବେ ଯାଞ୍ଚ ମଧ୍ୟ କରାଯାଉଛି। ତେବେ ବର୍ତ୍ତମାନ ସମୟ ରେ ଅତ୍ୟାଧୁନିକ ସ୍ପାଏ କ୍ୟାମେରା ବଜାରରେ ବିକ୍ରି ହେଉଥିବା ବେଳେ ଅନେକ ବ୍ୟକ୍ତି ଏହାକୁ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଭିତରକୁ ନେଉଛନ୍ତି। ଯାହାଫଳରେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ସୁରକ୍ଷା ପ୍ରତି ଏହା ବିପଦ ସୃଷ୍ଟି କରୁଛି ବୋଲି ମତପ୍ରକାଶ ପାଇଛି। ତେବେ ଏହି ଘଟଣା କୁ ନେଇ ପ୍ରତିକ୍ରିୟା ରଖିଛନ୍ତି ପୁରୀ ଏସପି। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ସୁରକ୍ଷା ବ୍ୟବସ୍ଥା ନେଇ ଖୁବଶୀଘ୍ର ଏକ ଏସଓପି ତଥା ମାର୍ଗଦର୍ଶିକା ଅଣାଯିବ। ପୋଲିସ ବିଭାଗ ସହିତ ଆଲୋଚନା କରାଯାଇ ଅତ୍ୟାଧୁନିକ ସୁରକ୍ଷା ବ୍ୟବସ୍ଥା ଗ୍ରହଣ କରାଯିବ। ଏହି ଘଟଣାକୁ ପୋଲିସ ଗୁରୁତର ସହ ନେଇଛି। ସ୍ପାଏ କ୍ୟାମେରା ଧରିବା ପାଇଁ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ମୁତୟନ ହୋଇଥିବା ପୋଲିସ କର୍ମଚାରୀଙ୍କୁ ସ୍ବତନ୍ତ୍ର ପ୍ରଶିକ୍ଷଣ ଦିଆଯାଉଛି। ଏଣୁ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରକୁ ସ୍ପାଏ କ୍ୟାମେରା ନେଇ ଯାଉଥିବା ବ୍ୟକ୍ତିଙ୍କୁ ଠାବ କରାଯାଇ ପୋଲିସ ଧରୁଛି। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରର ସମସ୍ତ ନିୟମ ମାନିବା ପାଇଁ ଭକ୍ତମାନଙ୍କୁ ପୋଲିସ ଅନୁରୋଧ କରୁଛି। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଭିତରକୁ କ୍ୟାମେରା, ମୋବାଇଲ୍ ଫୋନ୍ ବାରଣ ଥିବାବେଳେ ଫଟୋ କିମ୍ବା ଭିଡ଼ିଓ ଉତ୍ତୋଳନ କରନ୍ତୁ ନାହିଁ ବୋଲି ଏସପି ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି। ଉକ୍ତ ଭକ୍ତ ଜଣକ କଲିକତାର ୩୧ ବର୍ଷ ବୟସ୍କ ଅରୂପ ରୟ ।
ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଆଇନ୍ ସେକ୍ସନ ୩୦ ଅନୁସାରେ ତାଙ୍କ ବିରୋଧରେ ଆକ୍ସନ ନେବ ପୋଲିସ୍।
Device ସିଜ୍ fsl ବା ଫୋରେନସିକ କୁ ପଠାଯିବ କହିଛନ୍ତି ଏସପି ।କ୍ୟାମେରା ଡିଭାଇସ୍ ଗୁଡ଼ିକୁ ଧରିବା ପାଇଁ ପୋଲିସ ଓ ସୁରକ୍ଷା କର୍ମୀଙ୍କୁ କଡା ନିର୍ଦ୍ଦେଶ ଦିଆଯାଇଛି।ଭକ୍ତ ଜଣଙ୍କ ଭିଜୁଆଲ କ୍ୟାପଚର୍ ର ଉଦ୍ଦେଶ୍ୟ ରଖିଥିଲେ ବୋଲି ପ୍ରାରମ୍ଭିକ ପଚରାଉଚୁରା ରେ ଜଣା ପଡ଼ିଛି ।ତେବେ ପ୍ରକୃତରେ ସେ ଫଟୋ ଭିଡ଼ିଓ ଉତ୍ତୋଳନ କରି ଥିଲେ ନା ନାହିଁ ସେନେଇ ଚାଲିଛି ତନାଘନା ।
ବାଇଟ୍ - ପ୍ରତୀକ ସିଂ, ଏସପି, ପୁରୀ
ବାଇଟ୍ -ଶ୍ରୀ ମନ୍ଦିର ଚର୍ଚ୍ଚା
(ଫାଭିଓ) ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ବାରମ୍ବାର ଢ଼ିଲା ସୁରକ୍ଷା ବ୍ୟବସ୍ଥାକୁ ନେଇ ଭକ୍ତ, ସେବାୟତ ଓ ଜଗନ୍ନାଥ ପ୍ରେମୀଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ଅସନ୍ତୋଷ ଥିବାବେଳେ ସରକାର ଏହାକୁ ଗୁରୁତର ସହ ନେଇ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ସୁରକ୍ଷା ବ୍ୟବସ୍ଥାକୁ ଆହୁରି କଡ଼ାକଡ଼ି କରିବାର ଆବଶ୍ୟକତା ରହିଛି।,,,
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowAug 27, 2025 16:17:40Bihar:
अपहृत युवक को बेगूसराय से बरामद ,पांच आरोपी गिरफ्तार ।अपहृत युवक को छोड़ने के लिए 16 लाख रुपए की मांग कर रहे थे सभी बदमाश ।
एंकर :समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से मंलगवार की देर शाम शहर के काली चौक स्थित लाइब्रेरी से अपहृत किए गए युवक विकास झा को पुलिस ने बेगूसराय से बरामद कर लिया । पुलिस ने अपहरण कांड में शामिल पांच बदमाशो को भी गिरफ्तार किया है । डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि शहर के काली चौक के पास स्थित एक लाइब्रेरी से शाम 4 बजे के करीब एक कार जे एच 01 डीके 0498 से आए पास से सात की संख्या में बदमाशो ने लाइब्रेरी में पढ़ने आए। युवक को अपहरण कर ले गए । घटना की सूचना पर दलसिंहसराय के प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व टीम घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई ।अपहृत युवक के भाई उजियारपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी मानवेंद्र झा के पुत्र प्रशांत कुमार ने लिखित आवेदन देकर बताया कि उसका भाई दस बजे सुबह में लाइब्रेरी पढ़ने आया था । इसी दौरान देर शाम बेगूसराय जिला के वछबाड़ा थाना क्षेत्र के समसीपुर वार्ड 12 निवासी अर्जुन राय के पुत्र अरविंद कुमार अपने साथियों के साथ मिलकर मेरे वाहन कार और तीन बाइक से मेरे भाई विकास झा का अपहरण कर लिया । तथा मेरे भाई को छोड़ने के लिए 16 लाख का डिमांड मेरे भाई के ही मोबाइल नंबर से मेरे मोबाइल पर फोन कर कर रहा है । घटना को लेकर मामले की गंभीरता को देखते हुए दलसिंहसराय थाना में कांड संख्या 322/ 25 दर्ज करते पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मेरे नेतृत्व में टीम का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम ने बेगूसराय के वछबाड़ा थाना क्षेत्र के समसीपुर नदी किनारे से अपहृत विकास झा को बरामद किया गया । इस दौरान इस घटना में शामिल बदमाश पहचान बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के समसीपुर वार्ड 12 निवासी अर्जुन राय के पुत्र अरविन्द कुमार, राज कुमार के पुत्र राजीव कुमार,रानी टोला वार्ड 11 निवासी कुशेश्वर चौधरी के पुत्र शक्ति कुमार,शेरपुर दिवरा वार्ड 14 निवासी स्व.सुरेन्द्र यादव के पुत्र बिट्टू कुमार,समसीपुर वार्ड 13 निवासी भगवान राम के पुत्र पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने बदमाश के पास से तीन मोबाइल फोन जब्त किया गया है । रुपए लेन देन को लेकर ही युवक की अपहरण की गई थी। रुपए किस तरह से लेन देन की गई थी । ये अभी जांच चल रही है । डीएसपी ने बताया कि टीम को पुलिस अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण में सर्वोत्कृष्ट स्तर के लिए सम्मानित किया जायेगा।
बाइट : विवेक शर्मा,एसडीपीओ दलसिंह सराय
0
Report
MKManitosh Kumar
FollowAug 27, 2025 16:17:31Muzaffarpur, Bihar:
Desk - Bihar
Location - Muzaffarpur
Reporter - Manitosh Kumar
Slug- बिहारियो के DNA पर सवाल उठाने वाले तमिलनाडु के मुख्य्मंत्री के बिहार पहुंचने पर बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने उठाए सवाल, जिस बिहारियों के डीएनए पर सवाल उठाते हैं आज बिहार में पहुंच कर बोट की बात करते हैं
Anchor - वोटर अधिकार यात्रा में आज राहुल गांधी के साथ शामिल होने के लिए बिहार पहुंचें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन पर बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने उठाए सवाल और कहा कि जिस बिहारियो के डीएनए पर सवाल उठाते हैं आज उसी बिहार में आकर बिहार के लोगों की वोट के अधिकार की बात कर रहे हैं. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा के तहत आज मुजफ्फरपुर के गायघाट में राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी, तेजस्वी यादव, स्टालीन, मुकेश सहनी सहित कई बड़े नेता पहुंचे.मुजफ्फरपुर के गायघाट विधानसभा क्षेत्र के जारंग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालीन बिहार के लोगों से उनके वोट की अधिकार की बात कर रहे थे और वोट के अधिकार के तहत सरकार बदलने की बात कर रहे थे.अब इसको को लेकर अब बीजेपी मंत्री तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन और कांग्रेस पर हमलावर हो गई है.तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के बिहार के मुजफ्फरपुर दौरे को लेकर पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने कहा है कि यह वही मुख्यमंत्री है जिन्होंने कभी बिहारियों के डीएनए पर सवाल खड़ा किया था और आज उन्हीं बिहारीयो उनको उनके वोट के अधिकार की बात याद कर रहे हैं.इस बार बिहार की जनता चुनाव में इनको जवाब जरूर देगी वही स्टालिन के मुजफ्फरपुर दौरे पर बीजेपी के विधायक व पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने कहा है कि यह वोटर अधिकार यात्रा नहीं है यह महागठबंधन की नौटंकी यात्रा है वहीं उन्होंने कहा कि ये लोग वोट चोरी की बात कर रहे यह सब नौटंकी है यह लोग वाटर अधिकार को लेकर हल्ला कर रहे हैं.बांग्लादेशी और घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से निकालना गलत बात है तो फिर इन लोगों को भी बांग्लादेश में जाकर बस जाने की जरूरत है
बाइट - राजू सिंह,पर्यटन मंत्री, बिहार सरकार
*इनपुट - मणितोष कुमार*
0
Report
MKMukesh Kumar
FollowAug 27, 2025 16:17:07Jehanabad, Bihar:
MUKESH KUMAR / JEHANABAD / 27-08-2025
SLUG - CHILD_PRISONER_ESCAPES
A.INTRO - जहानाबाद के पर्यवेक्षण गृह से उस समय हड़कंप मच गया जब बुधवार की दोपहर 24 बाल कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर वरीय पदाधिकारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्टेशन इलाके से चार बाल कैदियों को दबोच लिया, जबकि शेष 20 की तलाश तेजी से जारी है। घटना नगर थाना क्षेत्र के पर्यवेक्षण गृह का है। फरार बाल कैदियों में 14 वैशाली जिले के रहने वाले है,5 भोजपुरी,3 बक्सर एवं दो जहानाबाद के बताए जाते है। फरार सभी बाल कैदी विभिन्न आपराधिक मामलों में सुधार के लिए रखे गए थे। जानकारी के अनुसार सभी बाल कैदियों ने मिलकर पर्यवेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए दीवार फांदकर फरार होने की योजना को अंजाम दिया। इस घटना ने पर्यवेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में जुटे अधिकारी अब यह पता लगाने में लगे हैं कि इस सामूहिक फरारी की योजना कब और कैसे बनी और इसमें कहीं आंतरिक मिलीभगत तो नहीं है। पुलिस पूरे जिले में सर्च ऑपरेशन चला रही है, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।घटना के बाद जिला प्रशासन और बाल संरक्षण इकाई भी अलर्ट पर है। एसडीओ राजीव कुमार सिन्हा सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और पर्यवेक्षण गृह की सुरक्षा और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि आज मुलाकाती का दिन था। एक महिला अपने भाई से मिलने पर्यवेक्षण गृह पहुंची थी जहां वह मोबाइल का सिम देते पकड़ी गई। इसी बात से नाराज बाल कैदियों ने हंगामा खड़ी कर दिया। जिसमें मौका का फायदा उठाते हुए 24 बाल कैदी दीवार फांद कर फरार हो गए। पुलिस ने उक्त महिला को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर इस संबंध में कोई भी अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है। ऑफ कैमरा एसडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि पर्यवेक्षण गृह से 24 बाल कैदी दीवार फांद कर फरार हो गए। जिसमें चार बाल कैदी को स्टेशन इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य फरार बाल कैदियों की तलाश जारी है। उन्होंने सुरक्षा के चूक के सवाल पर कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी कर्मी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब हो कि पर्यवेक्षण गृह से बाल कैदियों का फरार होना कोई नई बात नही है इससे पहले भी दो बार बाल कैदी फरार हो चुके है वावजूद इसके सुरक्षा में कोई विशेष एहतियात नही बरता जाता है।
0
Report
TSTripurari Sharan
FollowAug 27, 2025 16:16:54Sitamarhi, Bihar:
त्रिपुरारी शरण
एंकर - वोटर अधिकार यात्रा का काफिला सीतामढ़ी पहुंचा। इस यात्रा को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ गया । राहुल तेजस्वी की एक झलक पाने के लिए लोग जगह जगह सड़क किनारे इंतजार करते दिखे । देर शाम तक महागठबंधन के समर्थक सड़क किनारे डटे रहे और राहुल तेजस्वी के नारे लगाते दिखे । इस दौरान रुन्नीसैदपुर में राहुल तेजस्वी और माले सुप्रीमो दीपांकर भट्टाचार्य ने सभा को संबोधित किया और यात्रा के मकसद को लोगों के बीच साझा किया
0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowAug 27, 2025 16:16:48Bettiah, Bihar:
Reporter ____ dhananjay dwivedi
Anchor _____ बेतिया से बड़ी खबर है जहां इंडो नेपाल बार्डर पर भारी मात्रा में चरस बरामद हुआ है 62 केजी चरस बरामद हुआ है दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है बरामद चरस का अंतरराष्ट्रीय मार्केट में एक करोड़ 60 की बताई जा रही है एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में बड़ी सफलता मिली है बता दे बलथर थाना अंतर्गत इंडो नेपाल बार्डर पर पिलर संख्या 410/1 के समीप एसएसबी ने यह कार्यवाही की है एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी की नेपाल से भारी मात्रा में चरस की खेप भारत आने वाली है एसएसबी ने पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही में जाल बिछा दो तस्करों सहित चरस की बड़ी खेप बरामद की है तस्कर सोनू कुमार और रमेश चौधरी बाइक से चरस की बड़ी खेप लेकर आ रहे थे तभी पहले से मौजूद घात लगा बैठे एसएसबी और पुलिस के जवानों ने तस्करो को धर दबोचा दोनो तस्करो के पास से 16 हजार नगद भी बरामद हुआ है बता दे यह चरस की खेप देश के महानगरों दिल्ली मुंबई जैसे शहरों में सप्लाई होनी थी लेकिन सीमा पर चौकस एसएसबी और पुलिस के जवानों ने ड्रग तस्करो के मंसूबों पर पानी फेर दिया है एसएसबी और पुलिस की इस संयुक्त कार्यवाही से ड्रग माफियाओं में हड़कंप मच गया है पुलिस गिरफ्तार तस्करो से पूछताछ कर रही है दोनो तस्कर बेतिया के लालगढ़ के बताए जा रहे है
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowAug 27, 2025 16:16:31DMC, Chandigarh:
प्रदेश सरकार है खिलाड़ियों की सच्ची हितैषी
प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2014-15 से अब तक 16409 खिलाड़ियों को 641.08 करोड़ रुपये के दिए जा चुके हैं नकद ईनाम, सरकार ने 203 खिलाड़ियों की दी है नौकरी
चंडीगढ़, 27 अगस्त- हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा राज्य के ओलम्पिक पैरालम्पिक, एशियन / पैरा एशियन गेम्स और कई अन्य चैम्पियनशिप एवं गेम्स में पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाडियों को नकद ईनाम तथा सरकारी नौकरियां देने में सरकार द्वारा कोई भी भेदभाव और वादाखिलाफी नहीं की जा रही है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार हमेशा से ही खिलाडियों की हितैषी रही है। हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के ओलम्पिक / पैरालम्पिक, एशियन / पैरा एशियन गेम्स और कई अन्य चैम्पियनशिप एवं गेम्स में पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाडियों को समय-समय जारी नकद पुरस्कार नीतियों अनुसार नकद ईनाम प्रदान किया जा रहा है।
खेल मंत्री आज विधानसभा सत्र के दौरान सदन में कुछ सदस्यों द्वारा लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का दवाब दे रहे थे।
श्री गौरव गौतम ने बताया कि वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने व प्रतिभागिता करने वाले प्रदेश के खिलाडियों को दिनांक 01.04.2017 से प्रभावी हरियाणा सरकार की नकद ईनाम अधिसूचना के तहत नकद पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताय़ा कि वर्ष 2014-15 से अब तक 16409 खिलाड़ियों को 641.08 करोड़ रुपये के नकद ईनाम प्रदान किए जा चुके हैं। खिलाड़ी सरकारी नौकरी हेतू कभी भी अपना आवेदन पत्र खेल विभाग के निदेशालय, पंचकूला में जमा करा सकते हैं।
खेल मंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष 2013-14 से अभी तक 231 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी आफर की गई है, जिसमें से कुल 203 खिलाड़ियों द्वारा नौकरी ज्वाइन की गई है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार में ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर खिलाड़ी को 5 करोड़, सिल्वर जीतने पर 3 करोड़ और कांस्य पदक जीतने पर 2 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाता था और ओलंपिक में भागीदारी करने पर खिलाड़ी को 11 लाख रुपये दिए जाते थे,
जबकि भाजपा की मौजूदा सरकार में ओलंपिक में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने पर खिलाड़ी को क्रमशः 6,4 व ढाई करोड़ रुपये का इनाम दिया जाता है और ओलंपिक में भागीदारी करने वाले खिलाड़ी को 15 लाख रुपये दिए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि तत्कालीन कांग्रेस की सरकार में एशियम गेम्स में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 2 करोड़ व 1 करोड़ व 50 लाख, भागीदारी करने पर 5 लाख रुपये दिए जाते थे, जबकि मौजूदा भाजपा की सरकार में एशियन गेम्स में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 3 करोड़ व 1.50 करोड़ व 75 लाख रुपये और भागीदारी करने वाले खिलाड़ी को साढ़े सात लाख रुपये दिए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधा व मान-सम्मान देने के लिए सर
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowAug 27, 2025 16:16:26DMC, Chandigarh:
चंडीगढ़ , 27 अगस्त - हरियाणा सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक/हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों के खरीदारों को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसमें जिन वाहन मालिकों ने 40 लाख रुपये से लेकर 70 लाख रुपये तक की कीमत के इलेक्ट्रिक/हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे हैं और उन वाहनों का पंजीकरण 1 मई 2025 से 24 जुलाई 2025 के बीच हुआ है तो वे "इन्वेस्ट हरियाणा पोर्टल" पर "एकमुश्त खरीद प्रोत्साहन" हेतु आवेदन कर सकेंगे। ऐसे सभी पात्र ख़रीददार इस पोर्टल पर 28 अगस्त 2025 से 27 सितम्बर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह पोर्टल केवल 1 महीने के लिए खुला रहेगा।
हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इलेक्ट्रिक/हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग से न सिर्फ पर्यावरण को बेहतर बनाने में सहयोग मिलेगा, बल्कि आम लोगों के खर्च में भी कटौती होगी। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक/हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों से कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन कम होता है जिससे प्रदूषण कम फैलता है। उन्होंने बताया कि शोध लगातार दर्शाते हैं कि इलेक्ट्रिक वाहन पेट्रोल और डीजल कारों की तुलना में कम ग्रीनहाउस गैसें और कम वायु प्रदूषक उत्पन्न करते हैं।
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowAug 27, 2025 16:16:21DMC, Chandigarh:
हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने आज विधानसभा में बताया कि राज्य में संगठित अपराध और कुख्यात अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए वर्ष 2017 में विशेष कार्यबल (एसटीएफ) का गठन किया गया था। अब तक एसटीएफ द्वारा 1,830 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और वर्तमान में इसकी 9 फील्ड यूनिट्स सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।
श्री पंवार मानसून सत्र के अंतिम दिन विधायक श्री आदित्य सुरजेवाला द्वारा कानून व्यवस्था से जुड़े प्रश्न पर मुख्यमंत्री की ओर से जवाब दे रहे थे।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 से 2025 के बीच हत्या, हत्या का प्रयास, बलात्कार, डकैती, अपहरण, जबरन वसूली, चोरी, छेड़छाड़ और नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री जैसे मामलों में लगातार कमी दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में हत्या के 1104 मामले दर्ज हुए थे, जो 31 जुलाई 2025 तक घटकर 530 रह गए। इसी अवधि में हत्या के प्रयास 984 से घटकर 602, बलात्कार 1296 से घटकर 663, डकैती 194 से घटकर 57 और अपहरण 5015 से घटकर 2316 मामले दर्ज किए गए। जबरन वसूली के मामले 299 से घटकर 254 हो गए।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार, वर्ष 2018 में चोरी के मामले 28,969 से घटकर वर्ष 2025 में 13,972 हो गए। वहीं, छेड़छाड़ के मामले 2671 से घटकर 662 हो गए, जबकि मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत दर्ज मामले 2587 से घटकर 2138 रह गए।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 से 31 जुलाई 2025 तक आईपीसी/बीएनएस के अंतर्गत दर्ज कुल मामलों की संख्या 1,08,212 से घटकर 63,136 हो गई है। पिछले दो वर्षों में गैंगस्टर्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर डकैती के 14, लूट के 43, सेंधमारी के 111, चोरी के 316 और अन्य 214 मामलों का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़े अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 24 गैंग के सदस्यों के खिलाफ लुकआउट और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए गए हैं।
0
Report
ANAJAY NATH
FollowAug 27, 2025 16:16:17Sambalpur, Odisha:
ଓଡିଶା ର ପୂର୍ବତନ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ନବୀନ ପଟ୍ଟନାୟକ ଜଣାଇଲେ ସମସ୍ତଙ୍କୁ ନୂଆଁଖାଇ ର ଶୁଭେଚ୍ଛା...
0
Report
ASASHISH SHRIVAS
FollowAug 27, 2025 16:15:27Raebareli, Uttar Pradesh:
एंकर - बालाघाट में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किरनापुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र के वार्ड 1 में छापेमारी कार्यवाही कर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वॉयसोवर - स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम में वार्ता आयोजित कर बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में पारस दुबे किरनापुर, मोहम्मद शोएब और रामेश्वर राजपूत दोनों भिलाई, छ.ग. के निवासी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 15 मोबाइल फोन, 13 बैंक पासबुक, 10 चेकबुक, 8 एटीएम कार्ड, 2 रजिस्टर, 1 लैपटॉप, 2 जियो फाइबर उपकरण और 1 एंटीना सिस्टम जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹2 लाख रूपये बताई गई है।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे भिलाई निवासी अजीम अंसारी के कहने पर WINBUZZ एप/वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। जिसके बाद अजीम अंसारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है।
बाइट- ओमप्रकाश (एसडीओपी लांजी)
आशीष श्रीवास
बालाघाट
0
Report
KSKamal Solanki
FollowAug 27, 2025 16:15:12Dhar, Madhya Pradesh:
स्लग :- नाबालिक से दुष्कर्म
एंकर :- धार में नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना हुई हैं, आरोपी मोहित पिता छोगालाल ने होटल में ले जाकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। लड़की गर्भवती हुई तो आरोपी ने गर्भपात की दवाई खिलाकर बच्चा भी गिरवा दिया। क्योंकि आरोपी पहले से ही शादीशुदा हैं, दूसरी मर्तबा लडकी का मासिक नहीं आने पर पीडिता ने मां को पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद परिजन थाने पर पहुंचे थे, पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।
वीओ :- यह हैं, मामला
दरअसल शहर के मोहन टॉकीज चौराहे पर स्थित सागर होटल पर लड़की के साथ रेप हुआ पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शांति नगर निवासी आरोपी मोहित व उसका भाई गरबा सिखाते है। तीन साल पहले लड़की भी गरबे सीखने गई थी, यहां से लडकी व आरोपी के बीच में बातचीत शुरु हो गई थी। दो साल पहले आरोपी मोहित ने सागर होटल में मिलने के लिए लडकी को बुलाया था, पीड़िता को शादी करने की बात कहकर उसके साथ रेप किया था। इसके बाद से ही आरोपी कई मर्तबा लडकी को होटल सहित फोरलेन स्थित ग्राम लबरावदा की टेकरी पर लेकर गया व दुष्कर्म करता था।
गर्भवती होने पर दी गोली
पीडिता के अनुसार करीब एक साल पहले लड़की को पेट में दर्द होने पर डॉक्टर से चेकअप करवाया था, तब पता चला की लड़की गर्भवती है। लडकी की मां ने आरोपी मोहित को घर पर बातचीत के लिए बुलाया तो आरोपी ने शहर में बदनाम कर जान से मारने की धमकी दी थी। पीडिता व उसकी मां ने रेप के बारे में किसी को नहीं बताया, कुछ दिन बाद आरोपी ने लडकी को एक गोली लाकर दी। जिससे ही बच्चा गिर गया था, इसके बाद पुन आरोपी ने लडकी को होटल में मिलने के लिए बुलाया था। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई हैं, कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है। धार csp सूजावल जग्गा
के अनुसार परिजन के थाने आने पर महिला पुलिस अधिकारी द्वारा लडकी के बयान दर्ज किए गए। लड़की के साथ आरोपी ने शादी की बात कहकर रेप किया हैं, bns की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरु की गई है। आरोपी की गिरफतारी को लेकर एक टीम गठित की गई है।
बाइट :- सुजावल जग्गा CSP धार
0
Report
KSKamal Solanki
FollowAug 27, 2025 16:02:01Dhar, Madhya Pradesh:
बिग ब्रेकिंग धार।
धार जिले के गंधवानी पुलिस लाइन में रह रहे आरक्षक दिनेश पिता चंपालाल भवदीया क्रमांक 66 ने जहर खा कर की अपनी जीवन लीला समाप्त...जहर खाने से हुई आरक्षक की मौत...थाना टांडा पर था आरक्षक पदस्थ...आरक्षक ने छोड़ा सुसाइड नोट गंधवानी पुलिस जांच में जुटी...आरक्षक ने सुसाइड नोट में बीमारी के कारण नौकरी नहीं होने का दिया है हवाला...
थाना क्षेत्र गंधवानी का मामला।
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowAug 27, 2025 16:01:56Morena, Madhya Pradesh:
मुरैना कॉटन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बानमौर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित है सर्जिकल कॉटन की फैक्ट्री, आग़ से लाखों का नुकसान होने की संभावना,तीसरी बार लगी है इस फैक्ट्री में आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने का कर रही है प्रयास
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowAug 27, 2025 16:01:44DMC, Chandigarh:
चण्डीगढ़, 27 अगस्त - हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन हरियाणा विधान सभा (सदस्य-सुविधा) अधिनियम, 1979 को संशोधित करने के लिए हरियाणा विधान सभा (सदस्य-सुविधा) द्वितीय संशोधन विधेयक, 2025 पारित किया गया।
हरियाणा विधान सभा (सदस्य-सुविधा) द्वितीय संशोधन विधेयक, 2025
हरियाणा विधान सभा (सदस्य-सुविधा) अधिनियम, 1979 की धारा 3 के अधीन, हरियाणा विधान सभा का प्रत्येक सदस्य, एक करोड़ रुपये से अधिक न होने वाले प्रतिदेय अग्रिम का हकदार है, जोकि गृह निर्माण अग्रिम के रूप में निर्मित गृह या फ्लैट खरीदने के लिए या गृह निर्माण के लिए या सहकारी ग्रुप आवासीय सोसाइटी, जिसका वह सदस्य है, द्वारा निर्मित किए जाने वाले फ्लैट के लिए गृह निर्माण अग्रिम, अथवा मोटर कार की खरीद के लिए, अथवा दोनों उद्देश्यों के लिए लिया जा सकता है। इस धारा में दूसरी बार अग्रिम लेने के लिए 60 वर्ष से कम आयु की शर्त तथा तीसरी बार गृह निर्माण अडिग लेने के लिए भी 60 वर्ष से कम आयु की शर्त का प्रावधान है।
दूसरी बार अग्रिम (अर्थात् गृह निर्माण अथवा मोटर कार के लिए) तथा तीसरी बार गृह निर्माण अग्रिम प्राप्त करने हेतु 60 वर्ष से कम आयु का वर्तमान प्रावधान सदस्यों पर अनावश्यक प्रतिबंध लगाता है; एक करोड़ रुपये के अतिरिक्त, सदस्यों के गृह की बड़ी मरम्मत, बदलाव करवाने के लिए, दस लाख रुपये की अतिरिक्त राशि का भी प्रावधान किया जाए; हरियाणा विधान सभा (सदस्य-सुविधाएं) अधिनियम, 1979 की वर्तमान व्यवस्थाओं के अंतर्गत - कोई सदस्य, उपर्लिखित उपधारा के अंतर्गत पहली बार अग्रिम प्राप्त करने के उपरांत, यदि उसकी आयु 60 वर्ष से कम है तो वह पिछली अग्रिम राशि के मूलधन तथा ब्याज की वसूली पूर्ण होने के तुरंत बाद, दूसरी बार अग्रिम राशि प्राप्त करने पर हकदार है।
यदि कोई सदस्य, अपने गृह निर्माण अग्रिम की बकाया मूलधन राशि में से दस लाख रुपये की राशि की अदायगी पहले ही कर चुका है तो यह अपने गृह की बड़ी मरम्मत, बदलाव करवाने के लिए अधिकतम दस रूपये आहरण करने का भी हकदार है।
दूसरी अथवा तीसरी बार अग्रिम लेने हेतु 60 वर्ष की आयु से संबंधित प्रावधान को समाप्त किया जाए। एक करोड़ रुपये के अतिरिक्त, दस आख रुपये की अतिरिक्त राशि का प्रावधान किया जाप, जिससे सदस्य अपने घर की मरम्मत या बदलाव करवा सके।
******
0
Report