icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
224122
PKPraveen KumarFollow28 Apr 2025, 12:27 pm

अंबेडकरनगर में 9 करोड़ की राजस्व चोरी का बड़ा खुलासा

Akbarpur, Uttar Pradesh:

 ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रतिमाह लगभग 9 करोड़ रुपए की राजस्व चोरी की शिकायत आज डीएम अनुपम शुक्ला से मिलकर की है. एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक सिंह ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र के साथ एक आंकड़ा सौंपा है. साथ ही जांच की मांग भी की है कि आखिर किस तरह से ओवरलोड और अवैध खनिज प्रपत्र के सहारे खनिज विभाग को प्रतिमाह करोड़ों का चूना लगाया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया है खनिज विभाग के इस टैक्स चोरी के खेल में जिले के एआरटीओ,पीटीओ और खनिज विभाग की भूमिका संदिग्ध है, इन्हीं विभागों के अधिकारियों की मिलीभगत की वजह से आखिर किस तरह और कैसे सरकार को प्रतिमाह करोड़ों के राजस्व का नुक्सान पहुंचाया जा रहा है. जिसका आलोक सिंह ने एक वीडियो इंटरव्यू अपने ग्रुप पर शेयर किया है ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शराब पार्टी के बाद रवि यादव हत्या का चौंकाने वाला खुलासा

AMALI MUKTAJust now
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में रवि यादव हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। शराब पार्टी के बाद रवि की ईंट से कूच-कूचकर हत्या की गई थी। पुलिस के मुताबिक, मामा के बेटे संदीप यादव ने दोस्त शानू के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। शादी की बात को लेकर हुए विवाद के बाद हत्या की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को वाटरपार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया है। मंझनपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में रवि यादव की संदिग्ध हालत में कार के अंदर लाश मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। जांच में पुलिस को रवि के करीबी लोगों पर शक हुआ। पुलिस के मुताबिक, रवि अपने मामा के बेटे संदीप यादव और उसके दोस्त शानू के साथ शराब पार्टी कर रहा था। आरोप है कि दोनों ने पहले रवि को जमकर शराब पिलाई। इसी दौरान रवि ने मामा की बेटी से शादी करने की बात कही। रवि की इस बात से संदीप नाराज हो गया। इसके बाद संदीप और शानू ने कथित तौर पर रवि पर ईंट से हमला कर दिया। दोनों ने ईंट से कूचकर रवि की हत्या कर दी और शव को कार की डिग्गी में भरकर कही डम्प करना चाहते थे, लेकिन हड़बड़ाहट में गाड़ी सड़क से नीचे खेतो मे चली गयी। जिसके बाद दोनों आरोपी मौके से फ़रार हो गए। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पिपरी थाना क्षेत्र के वाटरपार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल ईंट और वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है。
0
0
Report

जहानाबाद के अम्बेडकर छात्रावास में मंत्री का एक सप्ताह का साफ-सफाई अल्टीमेटम

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में डॉ अम्बेडकर कल्याण छात्रावास की बदहाली देखकर बिहार सरकार के मंत्री संजय पासवान का गुस्सा फूट पड़ा. औचक निरीक्षण पर पहुंचे मंत्री ने परिसर में चारों तरफ गंदगी और अव्यवस्था देखी, तो मौके पर ही छात्रावास प्रबंधक की क्लास लगा दी. अफसरों को सख्त हिदायत देते हुए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया. सोमवार को मंत्री अम्बेडकर छात्रावास पहुंचे थे; परिसर के अंदर दाखिल होते ही चौंकाने वाला नजारा सामने आया. चारों तरफ गंदगी, चरमराई व्यवस्था और बदहाल माहौल देखकर मंत्री का पारा चढ़ गया. उन्होंने तुरंत छात्रावास प्रबंधक को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई. निरीक्षण के दौरान छात्रों ने पानी और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी की शिकायत की. मंत्री ने हर जायज मांग सुनी और जल्द समाधान का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था संतोषजनक नहीं है और बच्चों को सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है. कल्याण पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह के भीतर सफाई और व्यवस्थाएं दुरुस्त हों. 7 दिनों बाद खुद समीक्षा करूंगा; अगर सुधार न हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी. मंत्री के तल्ख तेवर से जिला कल्याण विभाग और छात्रावास प्रशासन हड़कम्प मचा गया है. आगे क्या होगा, इसका इंतजार रहेगा.
0
0
Report

छाण के त्रिनेत्र गणेश मंदिर पर आस्था का सैलाब, भक्तों ने मांगी मनोकामनाएं

सवाई माधोपुर जिले के छाण कस्बे में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखा गया. रणथंभौर अभ्यारण्य क्षेत्र स्थित त्रिनेत्र गणेश जी के उद्गम स्थल माने जाने वाले गणेश मंदिर परिसर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर लगातार दूसरे वर्ष भव्य मेले का आयोजन हुआ. मेले में क्षेत्रभर से श्रद्धालु पैदल यात्रा कर हाथों में ध्वज लेकर पहुंचे और भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की. श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर कनक दंडवत करते हुए अपनी मनोकामनाएं मांगीं. मेले में करीब 20 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया. भामाशाहों की ओर से जगह-जगह भंडारे लगाए गए, जहां श्रद्धालुओं के लिए भोजन और पेयजल की व्यवस्था की गई. वहीं मेले में महिलाओं और बच्चों ने खिलौनों, घरेलू सामान सहित विभिन्न वस्तुओं की जमकर खरीदारी की. आयोजन समिति की ओर से मेले में सहयोग करने वाले भामाशाहों का सम्मान भी किया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार छाण स्थित गणेश मंदिर को त्रिनेत्र गणेश जी की परंपरा का मूल स्थान माना जाता है. क्षेत्र में नए वाहन खरीदने, शादी-विवाह और धार्मिक आयोजनों से पहले लोग यहां प्रथम पूज्य गणेश जी को निमंत्रण देकर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. यही वजह है कि इस प्राचीन स्थल से श्रद्धालुओं की गहरी आस्था जुड़ी हुई है.
0
0
Report
Advertisement

नोखा नगरपालिका चुनाव: विकास मंच ने भाजपा को ध्वस्त कर बड़ी जीत दर्ज की

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के नोखा से खबर नगर पालिका चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, विकास मंच का जबरदस्त दबदबा 45 वार्डों के नतीजों में विकास मंच ने 29 सीटों पर जीत दर्ज कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड भाजपा महज 13 सीटों पर सिमटी, नोखा में बड़ा राजनीतिक उलटफेर इस बार कांग्रेस ने नगर पालिका चुनाव में एक भी प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा जीत के बाद विकास मंच के समर्थकों में जमकर जश्न, नाच-गाने के साथ मनाई गई जीत कन्हैया लाल झंवर और नारायण झंवर का एक बार फिर नोखा की सियासत में मजबूत दबदबा देखने को मिला सबसे बड़ा झटका वार्ड नंबर 4 में, विकास मंच के सीताराम पंचारिया ने दर्ज की जीत वार्ड नंबर 4 प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई के नोखा स्थित आवास का वार्ड है भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष गंगाराम को भी अपने वार्ड में हार का सामना करना पड़ा अब विकास मंच की ऐतिहासिक जीत के बाद पालिकाध्यक्ष की कुर्सी को लेकर सियासी मंथन तेज
0
0
Report

बस्तर में कुपोषण की चुनौती बरकरार, 13,700 बच्चे अभी भी कुपोषित

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में कुपोषण के खिलाफ लड़ाई जारी है, बीतें वर्षों के मुकाबले कुपोषण की दर में जरूर कमी आई हैं लेकिन अब भी बस्तर जिले में 13,700 से अधिक बच्चे कुपोषित है, ऐसे में सवाल उठते है कि आखिर कुपोषण की जड़ से खत्म करने के प्रयास जमीनी स्तर पर क्यूं नजर नहीं आते, वही सर्वाधिक कुपोषित बच्चों की संख्या में बस्तर जिला शामिल है, जिले के 2 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों में 81 हजार बच्चे पंजीकृत है इनमें से 13,700 से अधिक बच्चे कुपोषण से जकड़े हुए है, कुपोषण को लेकर कम वजन एवं दुबलापन बौनापन के अलावा अति गंभीर कुपोषित श्रेणी में बच्चों की गणना की जाती है इस मामले में छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की स्थिति अब भी बेहद खराब है, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राज्य गठन के दौरान बस्तर में कुपोषण की दर 52 प्रतिशत थी जबकि मार्च 2024 के आंकड़ों के अनुसार 22 प्रतिशत वहीं इस साल यह आंकड़ा घट कर 17 प्रतिशत तक पहुँच गया, जिले के बस्तानार, दरभा और बकावंड जैसे ब्लॉक में कुपोषण बाकी विकासखण्डों की तुलना में ज्यादा है अधिकारियों का कहना है कि कुपोषण की दर को कम करने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा कई बार मलेरिया एवं अन्य बीमारियों के चलते कुपोषण का फैलाव तेजी से हो जाता है।
0
0
Report

नीमच स्कूल में प्रिंसिपल की बर्बरतापूर्ण मारपीट का वीडियो वायरल, माता-पिता बोले कार्रवाई चाहिए

Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच के संस्कार पब्लिक स्कूल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां अनुशासन के नाम पर एक प्रिंसिपल की हैवानियत कैमरे में कैद हो गई है। स्कीम नंबर 36 स्थित इस स्कूल में 8वी कक्षा के एक नाबालिग छात्र के साथ प्रिंसिपल विष्णु पंवार द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई है, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब तेजी से वायरल हो रहा है। घटना 12 सितंबर दोपहर करीब 12 बजे की है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्रिंसिपल अचानक क्लासरूम में दाखिल होते हैं, मासूम छात्र को कॉलर से पकड़कर पूरी ताकत से फर्श पर पटक देते हैं और फिर जमीन पर गिरे बच्चे पर लात-घूंसों की बरसात कर देते हैं। इस खौफनाक मंजर को देखकर कक्षा में मौजूद बाकी सहपाठी भी सहम गए। पीड़ित छात्र की मां ने नीमच कैंट थाने में इसकी नामजद शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी प्रिंसिपल लंबे समय से बच्चे को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। हद तो तब हो गई जब पहले बच्चे के कपड़े फाड़े गए और उसे छत से नीचे फेंकने की धमकी तक दी गई। जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो उनके साथ भी बदसलूकी की गई। इस सनसनीखेज घटना के सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है। परिजनों ने वीडियो सबूत पुलिस को सौंपकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है, साथ ही इसकी शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक और राज्य मानवाधिकार आयोग भोपाल को भी भेजी गई है। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

बिलासपुर: 13 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस जांच शुरू

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मस्तूरी थाना क्षेत्र के जयरामनगर रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज के नीचे से पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इनके कब्जे से करीब 13 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जयरामनगर रेलवे फाटक के पास चार संदिग्ध लोग अपने बैग और झोले लेकर खड़े थे। सूचना मिलने के बाद एसीसीयू और मस्तूरी थाना पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर चारों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 13 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों की पहचान आकाश सिसोदिया, उसकी पत्नी पूर्वा मालिया, कृष्णा पाण्डेय और मध्यप्रदेश के उमरिया निवासी नीरज नायक के रूप में की है। पूंछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गांजा ओडिशा के बलांगीर से सस्ते दाम में खरीदा गया था। इसे बिलासपुर के मटियारी और सीपत क्षेत्र में महंगे दाम पर बेचने की तैयारी थी।पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी जब्त किया है। मामले में मस्तूरी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी और 29 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report

कांकेर पुलिस का कड़ा एक्शन: बालोद से ड्रग सप्लायर गिरफ्तार, भारी मात्रा में दवाइयां बरामद

Kurustikur, Chhattisgarh:नशे के फैले अवैध कारोबार को खत्म करने कांकेर पुलिस लगातार एक्शन मोड पर है, पुलिस ने कोरर क्षेत्र से नशीली दवाइयों के तस्कर और उसके सप्लायरों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की गई है, बालोद जिले से कांकेर सप्लायरों के पास दवाइयां छोड़ने पहुंचे तस्कर के पुलिस के हाथ लगने से पूरे नेटवर्क का भांडा फूट सकता है। 13 सितम्बर की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि किशनपुरी गांव के स्कूल के पास बालोद जिले से नशीली दवाइयों का तस्कर शेख सादिक अपने सप्लायरों के पास दवाइयां पहुंचाने आने वाला है जिसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी की और जैसे ही उक्त युवक पहुंचा उसके साथ उसके तीन अन्य सप्लायरों शेख सादाब, वसीम खान और हिमांशु साहू को हिरासत में लिया, जिनके पास से पुलिस को भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद हुई है ,पुलिस आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है। एएसपी योगेश साहू ने बताया कि आरोपियों के द्वारा दवाइयां कहा से लाई जा रही थी और इनके नेटवर्क में कितने लोग शामिल है सबकी पतासाजी की जा रही है मामले में आरोपियों की संख्या और बढ़ सकती है। योगेश साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर
0
0
Report
Advertisement

नागौर नगरपरिषद: निर्दलीयों में बढ़त, भाजपा-कांग्रेस में सत्ता की कवायद तेज

Nagaur, Rajasthan:नागौर\n\nनागौर जिले की नौ निकायों के चुनाव नतीजे आने के बाद सियासत पूरी तरह से गर्मा गई है । हालांकि कई निकायों में भाजपा तो कई निकायों में कांग्रेस तो की में निर्दलीय ने बाजी मारी है । वहीं बात हम नागौर नगरपरिषद की करें तो यहां 60 वार्डो में आज मतगणना हुई । जिसमें 21 में भाजपा ने ,23 पर निर्दलीय ,15 पर कांग्रेस तो एक पर रालोपा ने बाजी मारी है । वहीं नागौर में निर्दलीयों ने भाजपा को पछाड़ते हुए 23 सीटों पर अपना कब्जा जमाया है । नागौर में इस बार कई बड़े चेहरों को भी हार का सामना करना । जिसमें वार्ड नंबर 7 से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास सांखला तो वार्ड 15 से दो पूर्व सभापति मीतू बोथरा और नीतू तोलावत को भी हार का सामना करना पड़ा । वहीं वार्ड नंबर 42 से भी भाजपा की जिला महामंत्री कमलेश चौधरी भी तीसरे स्थान पर रही ‌ । वहीं अब नागौर नगरपरिषद में भाजपा या कांग्रेस को बोर्ड बनाना होगा तो निर्दलीयो के उपर दांव खेलना होगा । \n\nभाजपा की और से सभापति के लिए सबसे मजबूत चेहरा संतोष टाक \n\nनागौर में 60 वार्डो में हुई मतगणना के बाद भाजपा ने 21 वार्डो में जीत हासिल की है । वहीं भाजपा की और से वार्ड 33 से संतोष टाक जो अभी की स्थिति में सभापति की दौड़ में सबसे आगे और मजबूत चेहरा है । भाजपा संतोष टाक को अपना सभापति के लिए प्रत्याशी घोषित कर सकती है । \n\nकांग्रेस भी सभापति के लिए युवा चेहरा दीपक सैनी पर खेल सकती है अपना दांव \n\nनागौर नगरपरिषद में कांग्रेस को 15 सीटें मिलने के साथ ही अब निर्दलीय जीते हुए पार्षदों को अपनी और खींचने में लगी हुई है । वहीं कांग्रेस इस बार युवा चेहरा पर अपना सभापति का दांव खेल सकती है । जिसमें कांग्रेस के दीपक सैनी वार्ड नं 39 से जीत हासिल की है और अभी कांग्रेस की और से सभापति की दौड़ में सबसे मजबूत चेहरा माना जा रहा है । कांग्रेस सभापति के लिए युवा चेहरा दीपक सैनी पर अपना दांव खेल सकती है । \n\nहालांकि नागौर नगरपरिषद में अब किसकी सरकार बनती है ये तो निर्दलीय पार्षद ही तय करेंगे की निर्दलीय पार्षदो का बड़ा खेमा किसकी और जाता है और किसको अपना सभापति चुनता है । फिल्हाल भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टियां नागौर नगरपरिषद में अपना अपना बोर्ड बनाने के दावे कर रही है ।
0
0
Report

फागी नगरपालिका चुनाव: निर्दलीयों-आरएलपी के हाथों चाबी, रोमांचक मुकाबला

Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) फागी में बहुमत से दूर बीजेपी-कांग्रेस, निर्दलीय और RLP के हाथ में चेयरमैन की चाबी। भाजपा के पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी की पुत्री मंजू सैनी और फागी मंडल अध्यक्ष की पत्नी कमलेश देवी की हार के बाद टिकट वितरण सिफारिश की भूमिका पर उठ रहे हैं سوال। फागी नगरपालिका चुनाव के नतीजों के बाद दिलचस्प तस्वीर आई सामने। 20 वार्डों में कांग्रेस ने 8 सीटों पर की जीत दर्ज, बीजेपी के खाते में आई 7 सीट। निर्दलीयों ने भी 4 सीटें जीतकर मुकाबले को बना लिया रोचक। RLP ने 1 सीट पर दर्ज की जीत, अब निर्दलीय और RLP के हाथों में गई बोर्ड की चाबी。
0
0
Report

झुंझुनूं नगर परिषद परिणाम के बाद कांग्रेस बाड़ाबंदी और बहुमत का दावा

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं नगर परिषद परिणाम घोषित होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने अपने 30 विजयी पार्षदों के साथ पांच निर्दलीय विजयी प्रत्याशियों की भी बाड़ाबंदी कर दी है। सभी पार्षदों को एक बस के जरिए अज्ञात स्थान के लिए रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार, झुंझुनूं नगर परिषद के 60 वार्डों में कांग्रेस के 30 प्रत्याशी जीत गए हैं, जबकि भाजपा के 15 और निर्दलीय 15 प्रत्याशी विजयी हुए हैं। बहुमत के लिए 31 पार्षदों की जरूरत है। ऐसे में कांग्रेस ने पांच निर्दलीय पार्षदों को अपने साथ लेकर बाड़ाबंदी की है। कांग्रेस के विजयी पार्षदों और समर्थित निर्दलीयों को झुंझुनूं सांसद बृजेन्द्र ओला की मौजूदगी में बस से अज्ञात स्थान के लिए रवाना किया गया। चुनाव परिणाम के बाद सभापति चुनाव को लेकर सियासी समीकरणों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। कांग्रेस के पास पांच निर्दलीयों के समर्थन के साथ बहुमत से अधिक संख्या होने का दावा किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

जैसलमेर नगर परिषद: भाजपा ने 25 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत पाया

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा, 25 वार्डों में जीत के साथ पूर्ण बहुमत, हनुमान चौराहे पर भाजपा ने बनाया जश्न जैसलमेर नगर परिषद निकाय चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। 45 वार्डों वाली जैसलमेर नगर परिषद में भाजपा ने 25 वार्डों में जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं कांग्रेस के खाते में 16 वार्ड आए, जबकि 4 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। भाजपा की जीत के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर के हनुमान चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। अब नजर सभापति की कुर्सी पर भाजपा के पूर्ण बहुमत में आने के बाद अब 21 सितंबर को होने वाले सभापति चुनाव पर सभी की नजरें टिक गई हैं। भाजपा की ओर से दावा किया जा रहा है की सभापति उनका बनेगा। अब क्रॉस वोटिंग नहीं होती है तो भाजपा का ही कार्यकर्ता नगर परिषद का सभापति बनेगा। गौरतलब है कि नगर परिषद के कुल 45 वार्डों में से वार्ड नंबर 23 में कांग्रेस प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुका है। इसके बाद शेष 44 वार्डों में 9 सितंबर को मतदान हुआ, जिसके परिणाम 11 सितंबर को घोषित किए गए। चुनावी नतीजों में भाजपा ने 25 सीटों के साथ स्पष्ट बढ़त बनाई, कांग्रेस को 16 सीटें मिलीं और 4 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। 21 सितंबर को साफ होगी सियासी तस्वीर अब सभापति के चुनाव में भाजपा अपने बहुमत को कुर्सी में तब्दील करने उतरी है लेकिन इसकी साफ तस्वीर 21 सितंबर को ही सामने आ पाएगी। फिलहाल भाजपा खेमे में जीत का जश्न है और कांग्रेस के सामने विपक्ष की भूमिका तय करने की चुनौती है।
0
0
Report

सीकर के 14 नगर निकाय चुनाव: कांग्रेस आगे, भाजपा-निर्दलीय मिलेजुली मुकाबला

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले की दो नगर परिषद और 12 नगर पालिकाओं समेत सभी 14 नगर निकायों के चुनाव परिणाम जारी हो गए हैं। सीकर नगर परिषद में कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए 38 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को 22 सीटें मिली हैं। 4 वार्डों में निर्दलीय और एक वार्ड में आरएलपी प्रत्याशी विजयी रहा। वहीं फतेहपुर नगर परिषद के 55 वार्डों में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 21-21 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 13 सीटें मिलीं। नगर पालिकाओं के परिणाम - लक्ष्मणगढ़ — 45 वार्ड: कांग्रेस 20, भाजपा 15, निर्दलीय 10। - लोसल — 35 वार्ड: कांग्रेस 16, भाजपा 9, निर्दलीय 9, माकपा 1。 - पलسाना — 20 वार्ड: भाजपा 14, निर्दलीय 3, कांग्रेस 2, माकपा 1。 - रींगस — 35 वार्ड: निर्दलीय 19, भाजपा 11, कांग्रेस 5。 - खाटूश्यामजी — 20 वार्ड: भाजपा 8, कांग्रेस 8, निर्दलीय 3, आरएलपी 1。 - दांता — 25 वार्ड: कांग्रेस 11, भाजपा 8, निर्दलीय 6。 - अजीतगढ़ — 25 वार्ड: कांग्रेस 9, भाजपा 8, निर्दलीय 8。 - श्रीमाधोपुर — 35 वार्ड: भाजपा 19, कांग्रेस 9, निर्दलीय 7。 - रामगढ़ शेखावाटी — 35 वार्ड: कांग्रेस 18, भाजपा 10, निर्दलीय 7。 - धोद — 20 वार्ड: भाजपा 10, कांग्रेस 8, निर्दलीय 1, माकपा 1。 - खंडेला — 25 वार्ड: भाजपा 11, कांग्रेस 7, निर्दलीय 7。 - नीमकाथाना — 40 वार्ड: कांग्रेस 20, भाजपा 17, अन्य 3。 इस तरह जिले के सभी 14 नगर निकायों के 495 वार्डों के परिणाम सामने आ गए हैं। परिणामों के बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर जीत के बाद समर्थक ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते जुलूस के रूप में वार्डों में पहुंचे। मतगणना के दौरान जिला कलेक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत और अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल महला सहित प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी मतगणना स्थलों पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीकर जिले के चुनाव परिणामों में कई निकायों में कांग्रेस ने बढ़त बनाई, जबकि भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी कई स्थानों पर मजबूत प्रदर्शन किया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top