Ambedkar Nagar - किछौछा शराब ठेके पर शराब पीने को लेकर दो युवकों में हुई जमकर मारपीट
किछौछा शराब ठेके पर शराब पीने को लेकर दो युवकों में जमकर हुई मारपीट हुई. जिसमें एक युवक ने दूसरे को मार कर लहुलुहान कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी बसखारी पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद मो इलियास पुत्र हबीबुल्लाह निवासी पूराबजगोती निजामुद्दीनपुर व गुलशन निषाद, निषाद नगर किछौछा को डिस्चार्ज कर दिया. इस सम्बन्ध में निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों युवक नशेडी प्रवृत्ति के हैं यदि प्रार्थना पत्र देते हैं तो उसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|