Ambedkar nagar -पहलगाम घटना को लेकर लोगों में उबाल,जलालपुर में जोरदार प्रदर्शन
Jalalpur, Uttar Pradesh:जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा धर्म पूछ-पूछ कर निर्दोष पर्यटकों की हत्या के विरोध में आज जलालपुर नगर में लोगों के जमकर आक्रोश फूटा. आतंकवाद के विरोध में संत श्री पलटू साहब मंदिर में शांति पाठ कर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई. लोगों ने इसके बाद जलालपुर के प्रमुख मार्गो पर पद मार्च निकालकर पाकिस्तान का पुतला फूंका. तत्पश्चात महामहिम राष्ट्रपति के नाम जलालपुर के उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कठोर कार्रवाई की मांग की गई. बड़ी संख्या में समाजसेवियों और नेताओं और लोगों की इस दौरान मौजूदगी रही।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
