224190
अंबेडकर नगरः डंपर और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Tanda, Uttar Pradesh:थाना अलीगंज के मेडिकल कॉलेज सदरपुर पेठिया इस्माइलपुर टांडा-अकबरपुर रोड पर भीषण सड़क दुर्घटना घटी। एक मोटरसाइकिल और डंफर की टक्कर हुई जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन डॉयल 112 पुलिस को राहगीर द्वारा सूचना दिया गया। मृतक बेल्दहा इस्माइलपुर का बताया जा रहा है। वहीं डंपर चालक मौके से भागने में सफल रहा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नरपतगंज भवानीपुर में संकरे रास्ते से 120 बच्चों की पढ़ाई बंद, ग्रामीण मदद की मांग
Forbesganj, Bihar:अररिया के नरपतगंज प्रखंड के भवानीपुर में छोटे बच्चों की पढ़ाई पिछले 20 दिनों से पूरी तरह बंद है। प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला में कुल 120 बच्चों का नामांकन है लेकिन विद्यालय आने जाने का रास्ता काफी संकीर्ण है और सड़क पर जंगल होने के कारण बच्चों को विद्यालय आने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है जिसके कारण बच्चों ने विद्यालय आना बंद कर दिया है। सभी बच्चे स्कूल के समय में एकत्रित होकर सड़क किनारे बैठ जाते हैं जहां ग्रामीणों द्वारा प्राइवेट शिक्षक रख उनकी पढ़ाई करवाई जा रही है। प्राथमिक विद्यालय में सभी कुल 3 शिक्षक पदस्थापित हैं और सभी शिक्षक समय से स्कूल भी पहुंचते हैं लेकिन बच्चों के स्कूल नहीं पहुंचने से वो भी बैठ कर वापस चले जाते हैं। विद्यालय आने जाने वाले रास्ते में सांप कीड़ों का डर बच्चों के साथ साथ शिक्षकों को भी रहता है लेकिन अधिकारियों से सड़क बनवाने के लिए बार बार गुहार लगाने के वावजूद इस तरफ ध्यान नहीं दिए जाने के कारण नौनिहालों की पढ़ाई पूरी तरह से बंद है।0
0
Report
सूरजपुर के दोहरे हत्याकांड में दोषियों को फांसी, आर्यन को उम्रकैद
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में आज अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है, हेड कांस्टेबल के परिवार को बेरहमी से दुष्कर्म और हत्या करने वाले दरिंदों को उनके मुकाम तक पहुंचा दिया गया है, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनवाई में विशेष न्यायाधीश आनंद प्रकाश वारियाल ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू, फूल सिंह उर्फ रिंकू और चंद्रकांत चौधरी को सीधे फांसी के फंदे पर लटकाने का फरमान जारी किया है, जबकि साजिश की कड़ी बने चौथे आरोपी आर्यन विश्वकर्मा को उम्रकैद की सजा सुनाई है, अदालत ने फैसला सुनाने से पहले मुख्य आरोपी कुलदीप के बेखौफ और अड़ियल आचरण पर भारी नाराजगी जाहिर की, वहीं, फैसले के बाद पीड़ित पुलिस परिवार और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस लेते हुए न्याय मिलने पर खुशी जताई है, सूरजपुर में प्रधान आरक्षक के परिवार के साथ हुई यह बर्बर खूनी वारदात पुलिस महकमे के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई थी, क्योंकि दोहरे कत्ल की सनसनीखेज वारदात का कोई भी सीधा चश्मदीद गवाह मौजूद नहीं था, लेकिन खाकी ने हार नहीं मानी, पुलिस टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों का ऐसा अभेद्य चक्रव्यूह तैयार किया कि कातिलों के बचने का कोई रास्ता नहीं बचा, मौके से मिले फिंगरप्रिंट, डीएनए रिपोर्ट, ब्लड ग्रुपिंग, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज जैसे पुख्ता इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को अदालत में पेश कर पुलिस ने गुनाह की पूरी साजिश बेनकाब कर दिया, अदालत के भीतर सरकारी वकील ने 13 अक्टूबर 2024 की उस काली रात की हैवानियत का पूरा कच्चा-चिट्ठा खोल कर रख दिया, उस रात इन दरिंदों ने पहले बिरयानी सेंटर के पास पुलिस सिपाही घनश्याम सोनवानी पर खौलता तेल उड़ेला, फिर हेड कांस्टेबल और अन्य पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाकर उन्हें कुचलने की कोशिश की, जब वे इसमें नाकाम रहे, तो सीधे प्रधान आरक्षक के घर में घुसकर उनके 11 साल के मासूम बेटे पर 28 और पत्नी पर 33 बार धारदार हथियारों से जानलेवा वार कर दिए, गंभीर रूप से जख्मी हालत में महिला के साथ दुष्कर्म भी किया, आरोपियों के कपड़ों पर लगे खून और कुलदीप के फिंगरप्रिंट्स को कोर्ट में पुख्ता प्रमाण माना गया, अदालत ने माना कि अपराधियों में कोई पछतावा नहीं था, लिहाजा मुख्य आरोपी कुलदीप साहू, चंद्रकांत चौधरी उर्फ सीके और फूल सिंह उर्फ रिंकू को फांसी की सजा दी गई, जबकि 20 साल के उम्र और केवल फोन पर साजिश का हिस्सा रहने के चलते आर्यन विश्वकर्मा को उम्रकैद से दंडित किया गया, सूरजपुर के इस दोहरे हत्याकांड का फैसला सिर्फ एक सजा नहीं, बल्कि कानून के इकबाल की सबसे बड़ी जीत है, बिना किसी चश्मदीद गवाह के खाकी की वैज्ञानिक तफ्तीश और अदालत में सरकारी वकील की दमदार दलीलों ने साबित कर दिया कि वर्दी पर हमला करने और बेकसूरों का खून बहाने वालों के लिए कानून की चौखट पर कोई रहम नहीं होता, अदालत के इस फैसले ने जहां पीड़ित परिवार के जख्मों पर इंसाफ का मरहम लगाया है, वहीं समाज में यह साफ पैगाम भी दे दिया है कि जुर्म की दुनिया में खुद को हीरो समझने वालों का आखिरी मुकाम सिर्फ और सिर्फ फांसी का फंदा ही होता है0
0
Report
बाढ़ में ओवरलोड नाव पलटी, तीन बाइक डूबने से बची जान
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में बख्तियारपुर दियारा में बुधवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे बाढ़ के पानी में एक छोटी नाव पलट जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि बाढ़ का पानी कम होने के कारण नाव पलट जाने के बाद भी जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। रूपस महाजी में बाढ़ के पानी में एक छोटी नाव पर तीन बाइक लादकर कुछ लोग अपने गांव लौट रहे थे। नाव जैसे ही खुली, वैसे ही ओवरलोडिंग के कारण डगमगाने लगी। नाव खुलने के कुछ ही दूर जाकर बाढ़ के पानी में नाव पलट गई, जिससे तीनों बाइक बाढ़ के पानी में गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से एक एक कर तीनों बाइक को बाढ़ के पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय लोग काफी संख्या में मौके पर जमा हो गए और नाव को भी किसी तरह खींचकर बाहर निकाल लिया। बख्तियारपुर में गयासपुर घाट पर भी कई नावों को ओवरलोडिंग कर गंगा नदी पार किया जाता है, जिससे हादसे की आशंका बराबर बनी रहती है।0
0
Report
Advertisement
बोकारो स्टील प्लांट में कन्वेयर बेल्ट पर भीषण आग, दमकलों ने काबू पाया
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस के कन्वेयर बेल्ट में लगी भीषण आग। धू धू कर जला बेल्ट। भीषण आग की लपटे आप तस्वीरों में देख सकते है। दूर दूर तक आग और धुआं दिखाई दे रहा है। गनीमत रही कि मौके पर कई था नहीं नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुंची। घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कोई बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन वक्त रहते आग पर काबू पाया गया। बताते चले कि बोकारो स्टील प्लांट में लगातार इस तरह की घटना आए दिन देखने को मिल रही है और इससे पहले भी कई घटना घट चुकी है। वही प्रबंधन ने कहा कि कोई जानमाल की छती नहीं हुई है। प्रबन्धन अब आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। ये घटना कन्वेयर बेल्ट नंबर 21 और 22 में हुई जहां भीषण आग लग गई। ये ब्लास्ट फर्नेस तक स्लेग ले जाने का काम करता है। वही प्रबंधन आग से हुई छती का आकलन करने में जुट गई है।0
0
Report
सिंगरौली में अवैध यात्री-श्रमिक परिवहन के खिलाफ बड़ा अभियान, 2.21 लाख राजस्व वसूल
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में ऑपरेशन जनजागरूकता के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई.... मालवाहक वाहनों में अवैध यात्री और श्रमिक परिवहन पर चला अभियान.... सुलियरी माइंस–माड़ा मार्ग पर चेक पॉइंट प्रभारी और टीम की सघन जांच... अलग-अलग उल्लंघनों में 2.21 लाख राजस्व वसूल.... बिना दस्तावेज, परमिट, फिटनेस और लाइसेंस चल रहे वाहनों पर कार्रवाई... ओवरलोडिंग और खुले में मिट्टी, गिट्टी, कोयला-फ्लाई ऐश परिवहन पर भी शिकंजा.... मालवाहक वाहनों में यात्रियों के अवैध परिवहन पर विभाग की सख्ती.... सड़क सुरक्षा के लिए वाहनों पर लगाए जा रहे रेडियम रिफ्लेरटर.... सुलियरी माइंस–माड़ा मार्ग पर चेक पॉइंट प्रभारी और टीम ने वाहनों की जांच करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की। जांच के दौरान कई मालवाहक पिकअप वाहनों में यात्रियों और श्रमिकों को असुरक्षित तरीके से ले जाते पाए जाने की बात सामने आई। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि मालवाहक वाहन यात्रियों के परिवहन के लिए निर्धारित नहीं हैं और ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान बिना दस्तावेज, परमिट, फिटनेस और लाइसेंस के वाहन संचालन के साथ ओवरलोडिंग के मामलों की भी जांच की गई। इसके अलावा खुले में मिट्टी, गिट्टी, कोयला और फ्लाई ऐश परिवहन तथा बिना बिल्टी और रॉयल्टी के मामलों में भी कार्रवाई की गई। विभाग के मुताबिक, अभियान के दौरान विभिन्न उल्लंघनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 2 लाख 21 हजार रुपये का राजस्व वसूल किया गया। वहीं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए RTO चेक पॉइंट सिंगरौली द्वारा वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर भी लगाए जा रहे हैं। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने की अपील की है। विभाग का कहना है कि अवैध यात्री परिवहन और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
दंतेवाड़ा में ज्ञानेश कुमार और मोदी के पुतले दहन, राहुल गांधी के साथ
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा ब्रेकिंग - मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का किया गया पुतला दहन。 ज्ञानेश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया पुतला दहन。 पुतला दहन कर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेसी सांसदों के साथ किये गए दुर्व्यवहार को लेकर काला दिवस भी बनाया。 प्रदेश प्रभारी के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, चरणदास महंत , बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल मौजूद。 पुतला दहन के बाद प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत हितालकुड़ूम के लिए हुए रवाना।0
0
Report
Advertisement
सरगुजा दौरे में अरुण साव ने महानदी पुल की खराब हालत पर अधिकारियों की क्लास लगाई
Raipur, Chhattisgarh:डिप्टी सीएम अरुण साव का सरगुजा दौरा. अंबिकापुर-प्रतापपुर खड़गवां मार्ग पर महानदी पुल पर अधिकारियों की लगाई डिप्टी सीएम साव ने क्लास. पुल की खराब स्थिति को लेकर लगाई फटकार. अरुण साव बोले- मैं आकर हर जगह बताऊं कहां गड़बड़ है, कहां मरम्मत करनी है, ऐसा रहा तो दिक्कत में पड़ोगे आपलोग0
0
Report
भोपाल में गरबा पार्टनर ऑफर रोके, हिंदू संगठनों ने कमिश्नर से कार्रवाई मांगी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल में हिन्दू संगठन ने भोपाल कमिश्नर संजय कुमार से मुलाकात कर भोपाल में पैसे दो गरबा पार्टनर लो के खेल पर लगाम लगाने और कार्यवाही की मांग की है. हिंदूवादी संगठनों ने कहा कि गरबा मातारानी का जगराता है, इसे सनातन विरोधी मानसिकता के जरिये बदनाम करने की साजिश रच रही है. हिंदूवादी संगठनों ने चेतावनी दी कि पैसे में गरबा पार्टनर का ऑफर चलाने वाले सोशल मीडिया हैंडल पर कार्यवाही की जाए; नहीं तो आज आवेदन दिया गया है और कल हम दनादन आगे बढ़ेंगे. एडिशनल कमिश्नर शेलेंद्र चौहान ने कहा कि शिकायत के आधार पर जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी; पुलिस ने असंका जाहिर की है कि यह साइबर फ्रॉड करने का जरिया हो सकता है. गरबा आयोजकों से भी बातचीत की जा रही है.0
0
Report
भोपाल में गरबा पार्टनर बुकिंग: 1000 से 6500 रुपए तक के पैकेज
Bhopal, Madhya Pradesh:BREAKING *ये कैसा गरबा!भोपाल में पैसे में मिलेगा गरबा पार्टनर,पैसे दो माथा चूमने की मिलेगी परमिशन* - भोपाल में गरबा के लिए रेंट पर मिलेगी पार्टनर! - एक हजार से 6500 तक में गरबा पार्टनर - गरबा करते कपल्स की फोटो के साथ जारी हो रहीं पोस्ट - सोशल मीडिया पर जारी किया जा रहा बुकिंग का पैकेज... - भोपाल और इंदौर से जुड़े 21 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट्स के पोस्ट और स्क्रीनशॉटस वायरल... - इनमें गरबा पार्टनर, पैकेज या पार्टनर मैचिंग से जुड़े ऑफर बताए गए हैं... - भोपाल में इंस्टा अकाउंट्स किए जा रहे संचालित - गरबा खेलने के लिए पार्टनर उपलब्ध कराने के अलग-अलग पैकेज बताए गए - 2 घंटे से लेकर पूरा दिन और 3 दिन तक साथ रहने के पैकेज शामिल - पोस्ट में कीमत 1000 से 6500 रुपए तक - पैकेज में यह गरबा खेलने के साथ डांस सीखने, सेल्फी और फोटो खिंचवाने का भी पैकेज... - इंस्ट्राग्राम रील बनाने, मैचिंग आउटफिट और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने का पैकेज... - कुछ पोस्ट में व्यक्तिगत नजदीकी से जुड़े ऑफर भी लिखे गए हैं... - 6 हजार pay कर गरबा पार्टनर लेने वाले को माथे पर kiss करने की अनुमति रहेगी...0
0
Report
Advertisement
NTPC झाबुआ पावर प्लांट गेट पर आंदोलन का वीडियो वायरल: सुरक्षा गार्ड से भिड़ंत
Seoni, Madhya Pradesh:NTPC/झाबुआ पावर प्लांट के गेट पर आंदोलनकारियों और सिक्योरिटी गार्ड में विवाद, मारपीट का वीडियो सामने आया सिवनी जिले के घंसौर स्थित NTPC/झाबुआ पावर प्लांट के गेट के सामने जिला पंचायत सदस्य सहित ग्रामीण पिछले 14 दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आंदोलनकारी प्लांट के अंदर प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान प्लांट में तैनात सिक्योरिटी गार्ड और आंदोलनकारियों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई, जिसका वीडियो सामने आया है। जनपद उपाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र की मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है और विवाद की स्थिति प्लांट प्रबंधन की वजह से बनी। वहीं, घंसौर SDM बिशन सिंह ने बताया कि प्रशासन और प्लांट प्रबंधन के साथ आंदोलनकारियों की मांगों एवं आंदोलन समाप्त कराने को लेकर चर्चा की गई है।0
0
Report
परसवाड़ा केस: पिता ने कहा सीबीआई जांच हो, आत्मा शांति कार्यक्रम में नहीं जाना चाहते
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के परसवाड़ा के रहने वाले दीपक पटेल और रसिक दुलारी शरण के मामले में उनके पिता का कहना है कि पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। नवरात्रि आने वाली है इस कारण वह वहां पर नहीं जाना चाहते। लेकिन उनका कहना है कि जिस तरह से पूरा घटनाक्रम हुआ है उसे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए, ताकि स्थिति साफ-साफ हो सके कि आखिर दीपक पटेल के साथ क्या घटनाक्रम हुआ था। वह किसी संत पर आरोप नहीं लगाते लेकिन चाहते हैं कि उनके बेटे के मामले में सीबीआई जांच हो ताकि उन्हें न्याय मिले।0
0
Report
प्रतापगढ़ के पार्क बदहाली: लाखों खर्च के बाद भी सुविधाएं ध्वस्त, मवेशी घूमते दिखे
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर के दो प्रमुख पार्कों की तस्वीर बदहाली भरी है। शहरवासियों को सुकून देने के लिए बनाए गए पार्कों में कचरा, घास और गंदगी का अंबार नजर आ रहा है। वुडलैंड पार्क में morning walk करने वालों की कमी है, डस्टबिन कचरे से भरे रहते हैं और घास उगी हुई है। बच्चों के मनोरंजन के लिए बनी ट्रेन कभी से बंद पड़ी है और ट्रैक पर घास और कचरे का ढेर है; इंजन भी ताले में बंद दिखता है। पार्क के आसपास बड़ी घास-पौधे उग आए हैं, रेलवे स्टेशन जैसी संरचना का हिस्सा बदहाल है और टिकट काउंटर शौचालय बन गया है। बिजली की तार खुली लटकी मिलीं, जो हादसे का खतरा बनते हैं। कुछ क्षेत्रों में लाइटें पीली पड़ चुकी हैं और आरंभिक समय में भी लोग कम दिखते हैं।_open_jim_ और झूला-चकरी जैसे संसाधन मौजूद हैं, लेकिन उपयोगीता कम है; कई झूले टूटे हुए हैं। पार्क में मवेशी भी विचरण करते दिखते हैं, जो लोगों के घूमने-फिरने की जगह पर आक्रमण की स्थिति बनाते हैं। टैगोर पार्क में भी ऐसी ही बदहाली है; जहां लाखों रुपये खर्च कर जीर्णोद्धार कराए गए थे, वहां फिर से अनदेखी की स्थिति है। प्रतिमा की नाक टूटी है, फाउंटेन खराब है, घास-गंदगी Everywhere है, ओपन जिम के उपकरण टूटे हैं, पुराने टायरों से बनाए गए बैठने के उपाय भी अब निष्क्रिय हो चले हैं। पार्क के जीर्णोद्धार के बावजूद देखरेख की कमी साफ दिखती है—झूलों-चकरी, open gym, और बच्चों के मनोरंजन के संसाधन सब टूट-फूट कर रहे हैं। इन दोनों पार्कों की स्थिति एक जैसी है—लापरवाही, अनदेखी, और रखरखाव की कमी। पार्कों की बदहाली से शहरवासियों को फायदा नहीं, बल्कि नुकसान हो रहा है। कुल मिलाकर जगह-जगह कचरा है, पानी, बिजली, और सफाई की कमी है, जिसके चलते पार्कों का उद्देश्य ही सवालों के घेरे में है। अब जरूरत है इन पार्कों की नियमित निगरानी, साफ-सफाई, सुरक्षा और संरचनात्मक रखरखाव की, वरना वर्षों तक खर्च के बाद भी पार्क जमीन पर कहानी नहीं बयां करेंगे।0
0
Report
Advertisement
दौसा में कांग्रेस का निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, वोट कटौती के आरोप
Dausa, Rajasthan:जिला दौса जिला मुख्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन चुनाव आयोग के खिलाफ खोला कांग्रेस ने मोर्चा नेहरू गार्डन से गांधी सर्किल तक निकाली रैली सांसद मुरारीलाल मीणा, विधायक डीडी बैरवा,पूर्व मंत्री ममता भूपेश,कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ सहित अन्य कांग्रेसी रहे मौजूद दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा ने कहा हम वोट चोरी का आरोप निर्वाचन आयोग पर लगा रहे हैं लेकिन उसका जवाब भाजपा दे रही है जबकि निर्वाचन आयोग को देना चाहिए भाजपा बेवजह निर्वाचन आयोग का पक्षकार बन रही है सांसद मीणा ने कहा देशभर में 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे गए दिल्ली में राहुल गांधी सांसदों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे हम उनसे मिलकर इसका जवाब चाहते थे लेकिन उन्होंने मिलना ही मुनासिब नहीं समझा ऐसे में ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए यहां तक कि उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजना चाहिए कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया प्रदर्शन में सांसद मुरारी लाल मीणा , विधायक डीडी बैरवा ,पूर्व मंत्री ममता भूपेश , कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओढ सहित अन्य कांग्रेस के नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे0
0
Report
दुर्ग में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन, राहुल गांधी विरोध प्रदर्शन तेज
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां वोट चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने दुर्ग में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर सीईसी ज्ञानेश कुमार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर दी तो वही वोट चोर गढ़ी छोड़ जैसे नारे भी लगाए आपको बता दे कि कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर आज काला दिवस मनाया जा रहा है वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक अरुण मोतीलाल वोरा का कहना है कि लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी दिल्ली के जंतर मंतर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन फिर भी सरकार के द्वारा राहुल गांधी के साथ बर्बरता की जा रही है जिसका कांग्रेस पार्टी भरपूर विरोध करती है आपको बता दे की जंतर मंतर में प्रदर्शन के दौरान लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें हिरासत में भी लिया गया था जिसके कारण अब कांग्रेस पार्टी केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर रही है.बाइट-अरुण वोरा पूर्व विधायक छत्तीसगढ़0
0
Report
लोकतंत्र बचाओ सप्ताह अखिलेश यादव के आह्वान पर बरेली में सपा का पैदल मार्च
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर चल रहे “लोकतंत्र बचाओ सप्ताह” के तहत गुरुवार को बरेली में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विशाल पैदल मार्च निकाला। मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, विधायक , सांसद, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर आवाज बुलंद की। पैदल मार्च सपा कार्यालय से शुरू हुआ। इसके बाद कार्यकर्ता शहर कोतवाली, अंबेडकर पार्क पहुंचे बहा आंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया उसके बाद पटेल चौक होते हुए चौकी चौराहा पहुंचे गांधी की की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मार्च का समापन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को उठाया। सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश में अराजकता का माहौल बना बरेली आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर चल रहे "लोकतंत्र बचाओ सप्ताह" के तहत विशाल पैदल मार्च निकाला। यह मार्च पार्टी कार्यालय से शुरू होकर शहर कोतवाली अम्बेडकर पार्क होते हुए पटेल चौक, चौकी चौराहा पर समाप्त हुआ। इस मौके पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा पूरे देश में अराजकता का माहौल चल रहा है वही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तुरंत हटाया जाए, जिस तरह के उनपर आरोप लगे हैं सरकार उन्हें हटाए।0
0
Report
Advertisement
