icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
224125
Aditya KushwahaAditya KushwahaFollow19 Feb 2025, 05:11 pm

अंबेडकर नगरः भाकयू टिकैत के धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश सिंह टिकैत

Ahirooli, Uttar Pradesh:

भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के जिला अध्यक्ष विनय कुमार वर्मा नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग 233 से लगभग 12 गांव के प्रभावित किसानों के मुआवजे को लेकर धरना प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने प्रथम द्वितीय और तृतीय अधिग्रहण में प्रत्येक गाटे में 0.0510 हेक्टेयर से आवासीय प्रतिकर दिलाए जाने को लेकर ग्राम फतेहजहुरपुर स्थित ओवर ब्रिज के बगल भारतीय किसान यूनियन बैनर तले 8 जनवरी से अनवरत पंचायत आज बुधवार को 42 वें दिन भी जारी रहा। पंचायत के दौरान जिला अध्यक्ष विनय कुमार वर्मा ने बताया 27 फरवरी को राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत का आगमन हो रहा है, जिनकी तैयारी में सभी पदाधिकारी गांवों में किसानों संपर्क कर रहे हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली में ओखला लैंडफिल पर ताजा और पुराना कचरा एक यूनिट से प्रोसेसिंग शुरू

New Delhi, Delhi:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का दौरा किया और वहां चल रहे कचरा प्रबंधन और सफाई के काम का जायजा लिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कहती हैं, "हमारी सरकार ने कचरे के पहाड़ों को खत्म करने का जो संकल्प लिया था, उसके तहत सिर्फ़ डेढ़ साल में हम उस मुकाम पर पहुँच गए हैं जहाँ हमने अपनी तीनों लैंडफिल साइटों पर 100 एकड़ ज़मीन वापस हासिल कर ली है। आज ओखला में खड़े होकर हम देख सकते हैं कि जनवरी 2025 से पहले जमा हुआ लगभग सारा 'पुराना कचरा' (legacy waste) प्रोसेस किया जा चुका है। यहाँ अभी जो कचरा जमा है, वह असल में जनवरी 2025 के बाद पैदा हुआ 'ताज़ा कचरा' (fresh waste) है, और उसे भी चौबीसों घंटे प्रोसेस किया जा रहा है। इसलिए, हम दो मोर्चों पर लड़ रहे हैं: एक तो पुराने कचरे को खत्म करना, और दूसरा यह पक्का करना कि रोज़ाना आने वाला 3,000 से 4,000 मीट्रिक टन ताज़ा कचरा तुरंत प्रोसेस हो जाए। इसीलिए हम आज यहाँ ताज़ा कचरा प्रोसेस करने वाली एक यूनिट शुरू कर रहे हैं; इससे ताज़ा कचरे और कंस्ट्रक्शन व डिमोलिशन (C&D) कचरे, दोनों को प्रोसेस किया जा सकेगा, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए कचरे के नए पहाड़ नहीं बनेंगे..." वह आगे कहती हैं, "...हमारी सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए हर पहलू से (360-डिग्री नज़रिए से) काम कर रही है। हम हर पहलू पर काम कर रहे हैं - चाहे वह कचरे के पहाड़ों को खत्म करना हो, यमुना की सफाई हो, सड़क के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाना हो या कचरा प्रबंधन हो - ताकि दिल्ली के लोगों को बेहतर हवा मिल सके। हमारा संकल्प और हमारी नीतियां बिल्कुल साफ हैं, और हम जनहित में चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं..."
0
0
Report
Advertisement

घर में घुसा ब्लैक कोबरा: डॉग ने डटा रहा, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

Alwar, Rajasthan:घर में घुसा ब्लैक कोबरा, डॉग ने लिया मोर्चा; रेस्क्यू टीम ने किया रेस्क्यू अलवर शहर के कटोरी वाला तिबारा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर में अचानक जहरीला ब्लैक कोबरा घुस आया। सांप को घर के अंदर देखकर परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सांप रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही ब्लैक कोबरा घर से बाहर निकल आया। इसी दौरान वहां मौजूद एक डॉग की नजर कोबरा पर पड़ गई। डॉग ने सांप के सामने मोर्चा संभाल लिया और उसके साथ भिड़ गया। कुछ देर तक डॉग और ब्लैक कोबरा के बीच आमना-सामना होता रहा। कोबरा फन फैलाकर डॉग को पीछे हटाने की कोशिश करता नजर आया, जबकि डॉग भी लगातार उसके सामने डटा रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। इसी दौरान रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक डॉग को सांप से दूर किया। इसके बाद टीम ने ब्लैक कोबरा को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। सांप के पकड़े जाने के बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। ‘गुजारिश एक पहल’ के रेस्क्यू टीम सदस्य शिवम चौहान ने बताया कि ब्लैक कोबरा को बाद में आबादी क्षेत्र से दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। वहीं, डॉग और ब्लैक कोबरा के बीच हुई इस भिड़ंत का वीडियो अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
0
Report

जन्नत बानो ने राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग में कांस्य जीतकर डीडवाना का नाम रोशन किया

Didwana, Rajasthan:एंकर - डीडवाना-कुचामन जिले की प्रतिभावान छात्रा जन्नत बानो ने खेल के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। ड्रीम हाई स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की छात्रा जन्नत बानो ने राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया भीलवाड़ा में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की U-14 बालिका वर्ग की 500 मीटर इनलाइन स्केटिंग स्पर्धा में जन्नत बानो ने शानदार गति, खेल कौशल और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया जन्नत की इस उपलब्धि पर ड्रीम हाई स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के निदेशक, प्रधानाचार्य, खेल प्रशिक्षकों और समस्त विद्यालय परिवार ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की विद्यालय परिवार ने कहा कि जन्नत की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित करेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top